Republic Day 2026 पर ये किताबें बच्चों को देंगी भारत की समृद्ध विरासत की जानकारी!

Republic Day 2026 के मौके पर देश की संस्कति, विरासत और संविधान को लेकर बच्चों को बारे में बताने के लिए ये किताबें आ सकती हैं काम। आसान भाषा और आकर्षक चित्रों के साथ भारत के बारे में वे जान सकेंगे बहुत कुछ और जागेगी नया सीखने की इच्छा।

Republic Day 2026 पर ये किताबें बच्चों को देंगी भारत की समृद्ध विरासत की जानकारी!
Republic Day 2026

Republic Day यानि गणतंत्र दिवस भारत का प्रमुख राष्ट्रीय पर्व है। 26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा और जिसके लिए देशभर में तैयारियां चालू है। बच्चों के मन में भी इस दिन को लेकर कई सारे सवाल उठना लाजमी है, और खासकर जब उनके स्कूल में जश्न मनाया जाएगा, या वे टीवी पर परेड देखेंगे। हम सब जानते हैं कि 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था और साथ ही यह दिन हमारे देश की संस्कृति व विरासत का भी जश्न है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों को आसान भाषा में इन सब चीजों के बारे में बताना चाहते हैं तो यहां बताई गई किताबें काफी मददगार हो सकती हैं। इनके माध्यम से आपके बच्चे संविधान, अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और इतिहास को आसानी से समझ जाएंगे और उनकी रुचि भी जागेगी। तो आइए नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ किताबों पर जिन्हें इस साल गणतंत्र दिवस पर आप अपने बच्चों को दे सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Loading...

    Constitution of India for Children

    Loading...

    हर साल 26 जनवरी को, नई दिल्ली के राजपथ पर लोग रंगारंग झंडों, मार्च करते सैनिकों और नाचते बच्चों के बीच इकट्ठा होते हैं। इस दिन जिस चीज का जश्न मनाया जाता है, वह हमारे लोकतंत्र का मूल आधार है, भारत का संविधान। इस दस्तावेज़ ने न केवल कानून बनाए, बल्कि भारत को एक ऐसे दृष्टिकोण से एकजुट किया, जिसे साकार होने में दो साल, ग्यारह महीने और सत्रह दिन लगे। सुभद्रा सेन गुप्ता ने अपनी इस किताब 'द कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ इंडिया फॉर चिल्ड्रन' में भारतीय इतिहास के उन अनेक महत्वपूर्ण अवसरों का वर्णन किया है, जिनसे इस संविधान का निर्माण हुआ। कई रोमांचक व जरूरी तथ्यों से भरपूर और आकर्षक चित्रों से सजी यह किताब वर्षों से पूछे जाने वाले अनगिनत सवालों के जवाब देती है। भारत के हर बच्चे के लिए यह एक आवश्यक किताब हो सकती है, जो स्वतंत्र भारत के सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज का गहन परिचय प्रदान करती है।

    01

    Loading...

  • Loading...

    We, the Children of India

    Loading...

    रिपब्लिक डे 2026 पर बच्चों के पढ़ने के लिए ‘वी द चिल्ड्रेन ऑफ इंडिया’ नामक यह किताब काफी अच्छी पसंद हो सकती है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश लीला सेठ संविधान की यह किताब संविधान की प्रस्तावना के शब्दों को सबसे कम उम्र के पाठक के लिए भी समझने योग्य बनाती है। लोकतांत्रिक गणराज्य क्या है, हम धर्मनिरपेक्ष क्यों हैं, संप्रभुता क्या है? इन सब सवालों का जवाब इसमें मिल सकता है। लेखक का मानना ​​है कि बच्चों के लिए संविधान के बारे में सीखना कभी भी देर नहीं होती, इसलिए वे इस किताब में इन्हीं अवधारणाओं को इस तरह से समझाती हैं कि हर कोई इसे समझ सके और आनंद ले सके। अनेक तस्वीरों, प्रख्यात चित्रकार बिंदिया थापर द्वारा बनाए गए आकर्षक और प्रेरणादायक चित्रों और रोचक जानकारियों से भरपूर, यह किताब बच्चों को काफी पसंद आ सकती है।

    02

    Loading...

  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Loading...

    India: Fun Activity Book for Children

    Loading...

    भारत एक विविधतापूर्ण देश है। यहां जितना दिखता है, उससे कहीं अधिक विविधता है। 'इंडिया - फन एक्टिविटी बुक' भारतीय संस्कृति का अनूठा उत्सव है। यह पुस्तक आसान ऐक्टिविटी, पहेलियों, खेलों और स्टिकरों के माध्यम से बच्चों को उनकी विविध संस्कृति और विरासत के बारे में शिक्षित कर सकती है। Republic Day पर अगर आप यह किताब बच्चों को देंगे तो उन्गें भोजन, इमारतों को पहचानने, व्यक्तियों को पहचानने और भारत की वास्तविक सुंदरता को समझने में आसानी होगी। यह बच्चों को भारत की सांस्कृतिक विरासत से परिचित और विविधता से अवगत करा सकती है। इसमें 80 से अधिक स्टिकर शामिल हैं जो ऐक्टिविटी को और भी अधिक आकर्षक और मनोरंजक बना सकते हैं।


    किताबों से जुड़ी कई सारी जानकारी के लिए कीजिए हाउस ऑफ बुक्स का रुख

    03

    Loading...

  • Loading...

    Festivals of India: Indian Mythology Illustrated Storybook for Children

    Loading...

    रिपब्लिक डे की परेड में भारत के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति देखने मिलती हैं, जिनका हिस्सा त्योहार भी होते हैं। यह किताब आकर्षक कहानियों, सुंदर चित्रों और आनंदमय परंपराओं के माध्यम से भारतीय त्योहारों की भावना को जीवंत कर देती है। दिवाली की जगमगाती रोशनी और होली के रंगों से लेकर रक्षा बंधन की भक्ति और ईद-उल-क्रिसमस की एकता तक, बच्चे प्रत्येक त्योहार के पीछे छिपे अर्थ और जादू को मजेदार और आकर्षक तरीके से समझ सकेंगे। करेंगे। चाहे यह सीखना हो कि हम त्योहार क्यों मनाते हैं या प्रत्येक परंपरा लोगों को कैसे करीब लाती है, यह कहानी की किताब भारतीय उत्सवों के लिए एक आदर्श मार्गदर्शक हो सकती है।

    04

    Loading...

  • Loading...

    Discover Bharat's Incredible Heritage With Agastya

    Loading...

    ‘ Discover Bharat's Incredible Heritage With Agastya’ एक मनमोहक बच्चों की किताब है जो युवा पाठकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की एक जादुई यात्रा पर ले जाती है। कनिनीका मिश्रा द्वारा लिखित यह पुस्तक कहानी और शिक्षा का सहज मेल है, जिससे यह बच्चों को भारत की विविध विरासत से परिचित किया जा सकता है। इसकी कहानी नौ वर्षीय जिज्ञासु लड़के अगस्त्य और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। अपनी मां की योग क्लास में जाना, अपनी नानी से आयुर्वेदिक उपचार के लिए केरल की यात्रा करना, दीपावली के लिए खादी की जैकेट खरीदना, अपने दादाजी से मिलने राजस्थान जाना, अपनी चाची के जन्मदिन के उपहार और अगस्त्य के जीवन की अन्य घटनाएं उसे भारत की विरासत के खजानों के बारे में जानने में मदद करती हैं। इसकी आकर्षक चित्र बच्चों की जिज्ञासा का बढ़ा सकते हैं।

    05

    Loading...

इन्हें भी पढ़ें:

Republic Day 2026 पर जरूर पढ़ें ये किताबें, जो भारतीय संविधान को समझा सकती है आसान भाषा में!

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • गणतंत्र दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
    +
    भारत में गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था और हमारा देश पूर्ण रूप से एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना था। यह दिन भारतीय लोकतंत्र की नींव और हमारे महान संविधान के सम्मान में पूरे देश में गर्व और देशभक्ति के साथ मनाया जाता है।
  • बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताना क्यों जरूरी है?
    +
    बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में बताना इसलिए जरूरी है ताकि वे अपने देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझ सकें। इससे उनमें देशभक्ति की भावना जागती है और वे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों का सम्मान करना सीखते हैं। यह उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने और अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने में मदद करता है।
  • किस तरह की किताबें बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी दे सकती हैं?
    +
    बच्चों को गणतंत्र दिवस समझाने के लिए सचित्र कहानी संग्रह, महापुरुषों की जीवनियां और भारतीय संविधान की सरल व्याख्या वाली किताबें बेहतरीन हैं। ऐसी किताबें जिनमें स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय प्रतीकों का वर्णन हो, बच्चों की जिज्ञासा बढ़ाती हैं और उन्हें देश के गौरवशाली इतिहास से रोचक तरीके से जोड़ती हैं।