कुछ शायर ऐसे होते हैं जिन्हें पढ़ा नहीं जाता, उन्हें महसूस किया जाता है। जौन एलिया उन्हीं में से एक हैं। उनकी शायरी सिर्फ मोहब्बत की कहानी नहीं कहती, बल्कि इंसान की उलझन, नाराजगी, तन्हाई और सच से भागने की आदत पर भी उंगली रखती है। मशहूर उर्दू कवि और दार्शनिक जौन एलिया को पढ़ते हुए अक्सर ऐसा लग सकता है जैसे कोई हमारे दिल की बात पहले ही लिख चुका हो। अगर आप जौन एलिया को समझना चाहते हैं, तो उनके द्वारा लिखी गई 5 बेहतरीन रचनाओं के विकल्प नीचे दिए गए हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं और पढ़ सकते हैं। ये आपको अलग-अलग भाषा में आसानी से मिल सकता है जिसे आप अपनी सुविधा अनुसार चुन सकते हैं। आपको बता दें, जौन एलिया की किताबें केवल शायरी संग्रह नहीं हैं, बल्कि एक ऐसे इंसान की डायरी कही जाती हैं जो ज़िंदगी से लगातार सवाल करती है।
Jaun Elia की वो 5 किताबें, जो शायरी के दीवानों के लिए है खास!
आप चाहे शायरी पढ़ने के शौकीन हो या फिर आप खुद को बेहतर समझना चाहते हैं, तो जौन एलिया की ये 5 किताबें आपको काफी कुछ सिखाने में मदद कर सकती है।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Mein Jo Hoon, 'Jon Elia' Hoon
156 पन्नों की यह किताब आपको हिन्दी के आसान भाषा में मिल जाएगी। “मैं जो हूं जॉन एलिया हूं” नामक इस किताब में लेखक ने अपने बारे में बेहद ही आकर्षक ढंग से बताया जिसे पढ़कर आपको खुद का भी आत्म-परिचय हो सकता है। इसमें लेखक खुद को शायरी के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं और साथ ही, यह किताब उनकी नकी ख़ुद्दारी, अलग अंदाज और व्यवस्था से अलग हटकर सोचने के तरीके को दर्शाती है, जो पाठक को सोचने पर विवश कर सकता है।
01Yaani (Hindi)
इस किताब में जौन एलिया और भी ज़्यादा बेबाक नजर आ सकते हैं। यहां सिर्फ इश्क नहीं है, बल्कि समाज, ज़िंदगी और खुद शायर की झुंझलाहट भी साफ दिखाई दे सकती है। यानि जौन एलिया की बौद्धिक बेचैनी को अगर आप समझना चाहते है तो यह किताब एक बढ़िया विकल्प बन सकती है। यह आपको हिन्दी भाषा में मिल सकती है और इसमें कुल 202 पन्ने हैं। यह कविताओं और गजलों का संग्रह है जिसमें कवि ने दुनिया को देखने का एक अलग नजरिया भी पेश किया है। हाउस ऑफ बुक्स की कैटेगरी पर इस प्रकार क अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
02Lekin
यह किताब हिन्दी भाषा में लिखी गई है और इस किताब में जौन एलिया ज़िंदगी की सच्चाइयों से समझौता करते दिख सकते हैं, लेकिन पूरी तरह झुकते नहीं हैं। पाठक को इस किताब को पढ़ते हुए यह एहसास हो सकता है कि इंसान कितना भी समझदार हो जाए, दिल की उलझनें खत्म नहीं होतीं। यह किताब 220 पन्नों की है जो जौन एलिया के प्रसिद्ध उर्दू काव्य संग्रहों में से एक है। साथ ही, यह किताब आपको प्रेम के दर्द और जीवन के गहरे सवालों से रूबरू करा सकता है।
03Gumaan
जौन एलिया की इस किताब को कुमार विश्वास ने संपादित किया है और यह हिन्दी भाषा में आपको मिल जाएगी जिसमें कुल 204 पन्ने दिए गए हैं। इसमें प्रेम, बिछोह, धार्मिक-सामाजिक मुद्दों और एक आशिक के गहरे जज़्बाती अनुभवों को बेबाकी और शिद्दत से बयान किया गया है। इस किताब में आपको जौन एलिया का आत्मविश्वास, तंज और दर्द तीनों साथ दिख सकते हैं। यह किताब उनके विद्रोही स्वभाव और अपने फैसलों पर कायम रहने की जिद को उजागर करती है।
04Shayad (Hindi) First Collection of Jaun Elia Poetry (First Time Ever) Jaun Elia
“Shayad” जौन एलिया की सबसे मशहूर किताब है और यह उनकी पहली काव्य संग्रह भी है। इसमें मोहब्बत का दर्द, अधूरी बातें और गहरी मायूसी को लेखक नवे बेहद सादगी से पेश किया है। इस किताब को पढ़ते हुए पाठक खुद से सवाल करने लग सकता है कि उसने प्यार में क्या खोया और क्या पाया। इस किताब में 292 पन्ने हैं और यह आपको हिन्दी भाषा में लिखी हुई मिल जाएगी जिसे आप आसानी से पढ़ सकते हैं।
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
इन्हें भी पढ़ें -
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- जौन एलिया कौन है?जौन एलिया एक प्रसिद्ध पाकिस्तानी उर्दू कवि, दार्शनिक और विद्वान थे, जो अपने अपरंपरागत और विद्रोही अंदाज के लिए जाने जाते थे। इनका जन्म भारत में हुआ था लेकिन विभाजन के बाद वे पाकिस्तान चले गए थे।
- जौन एलिया किस तरह की शायरी के लिए जाने जाते हैं?जौन एलिया अपनी दर्द भरी और निराशावादी शायरी के लिए जाने जाते हैं। उनकी शायरी के विषय में अक्सर आपको प्रेम, जीवन, मृत्यु, तन्हाई और खुद की खोज देखने को मिल सकती है।
- क्या जौन एलिया की शायरी आज भी लोकप्रिय है?यह कह सकते हैं कि जौन एलिया की शायरी आज भी बहुत लोकप्रिय है, खासकर युवाओं के बीच में और शायरी के शौकीन लोगों के बीच।
You May Also Like