मानसून का मौसम शुरू होते ही वॉशिंग मशीन का काम काफी बढ़ जाता है, क्योंकि यह गंदे कपड़ों को साफ करने के साथ-साथ उन्हें सुखाने में भी मदद करती है। लेकिन क्या आपको पता है कि बारिश के मौसम में आपके कपड़ों को चमकाने वाली मशीन खुद अंदर और बाहर दोनों तरफ से गंदी हो जाती है, जिसकी सफाई को लेकर हम अक्सर लापरवाह भी हो जाते हैं। मानसून के मौसम में बढ़ती नमी और पानी की खराब क्वालिटी के कारण वाशिंग मशीन ज़्यादा गंदी हो जाती हैं। ज़्यादा नमी फफूंद और बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है, खासकर मशीन के नम हिस्सों जैसे गास्केट और डिटर्जेंट ड्रॉअर में। इसके अलावा, मानसून का पानी गंदा और अशुद्ध भी होता है, जिससे कपड़ों और मशीन के अंदर अवशेष रह सकते हैं। वहीं, अगर आपकी वॉशिंग मशीन किसी खुले स्थान, जैसे आंगन या बलकनी में रखी हुई है तो वो बाहर से भी काफी गंदी हो जाती है। ऐसे में उसे साफ करना काफी जरूरी हो जाता है। मानसून के मौसम में अपनी वॉशिंग मशीन को सुरक्षित रखने के लिए, वेंटिलेशन, नियमित सफाई और उचित डिटर्जेंट के इस्तेमाल को प्राथमिकता देना जरूरी होता है। नमी जमा होने से रोकने के लिए हर धुलाई के बाद उसका दरवाज़ा खुला रखकर मशीन में अच्छी तरह से वेंटिलेशन सुनिश्चित करना चाहिए। लिंट फिल्टर को समय-समय पर साफ करना चाहिए और बैक्टीरिया व दुर्गंध को दूर करने के लिए टब क्लीन या टब ड्राई साइकिल इस्तेमाल करते रहना चाहिए। वहीं, मशीन को ज़रूरत से ज़्यादा लोड करने से बचना चाहिए और अवशेषों के जमाव को रोकने के लिए उचित मात्रा में डिटर्जेंट का इस्तेमाल कना चाहिए। अगर आपने किसी खुली जगह पर अपनी वॉशिंग मशीन रखी है तो इस्तेमाल के बाद उसे ढक दे और सतह को गीला होना से बचाने के लिए उसे किसी स्टैंड पर भी रखा जा सकता है। तो आइए अब देखते है कुच ऐसे प्रोडक्ट्स जो बारिश के मौसम में आपकी मशीन को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं।
मानसून में वॉशिंग मशीन को कैसे रखा जाए सुरक्षित? ये प्रोडक्ट्स आ सकते हैं काम
मानसून के मौसम में वॉशिंग मशीन हो जाती है गंदी, और समझ नहीं आ रहा कि इसे सुरक्षित रखने का क्या हा सकता है उपाय? चिंता की नहीं है बात क्योंकि कुछ आसान तरीकों के साथ आप कर सकेंगे उसकी क्वालिटी को मेंटेन। यहां जानिए टिप्स और कुछ प्रोडक्ट्स पर डालिए एक नजर।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Yellow Weaves Waterproof & Dust-Proof Top Loading Fully Automatic Washing Machine Cover
अगर आपके पास एक फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है तो यह कवर काफी काम आ सकता है। पॉलिस्टर मटेरियल से बना यह कवर 6 किलोग्राम, 6.5 किलोग्राम, 7 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन पर लगाया जा सकता है, जिससे वह धूल, मिट्टी और पानी से बची रहेगी। यह वॉशिंग मशीन कवर ऊपर की ज़िप खोलने और बंद करने की सुविधा देता है। इस कवर के पीछे की तरफ ड्रेनेज पाइप और तार के लिए छेद भी दिए गए हैं; जिस वजह से वॉशिंग मशीन इस्तेमाल करते समय पूरा कवर हटाने की ज़रूरत नहीं होगी। यह सभी प्रमुख ब्रांड की वाशिंग मशीन पर फिट हो सकता है। हालांकि ऑर्डर करने से पहले अपनी मशीन के साइज़ का मिलान इस कवर से कर लें उस हिसाब से ही सही विकल्प चुनें। इसमें आपको अलग-अलग रंगों के भी विकल्प मिल जाएंगे। यह कवर वॉटरप्रूफ भी है जो मशीन को बारिश से बचाएगा।
01AMAZOR Waterproof & Dustproof Front Load Washing Machine Cover
वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ क्वालिटी वाला यह वॉशिंग मशीन कवर फ्रंट लोड मॉडल्स के लिए सही विकल्प हो सकता है। इसमें इनलेट पाइप, आउटलेट पाइप और पावर कॉर्ड के लिए छेद दिए गए हैं, जिस वजह से आपको इसे बार-बार उतारने की जरूरत नहीं होगी। आपको बस इसकी ज़िप खोलनी है और इस्तेमाल करना है। यह वॉशिंग मशीन कवर पूरी बॉडी को अच्छी तरह से ढक सकता है। मशीन के सामने की तरफ पारदर्शी कवर लगा है जिससे मशीन इस्तेमाल करते समय प्रोग्राम देखने में मदद मिलेगी। यह वॉशिंग मशीन कवर धूल और गंदगी के कारण मशीन के रंग को फीका पड़ने से बचाता है। यह कवर वॉशिंग मशीन के अंदर नमी जाने और मोटर जैसे महंगे पुर्ज़ों को नुकसान पहुंचने से बचाता है। इसे लगभगर हर ब्रांड की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि ऑर्डर करने से पहले अपनी मशीन के साइज़ का मिलान इस कवर से कर लें उस हिसाब से ही चुनना सही होगा। इसे आप मानसून के साथ-साथ हर मौसम में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
02Purifit Washing Machine Filter for Hard Water, Chlorine, Limescale Removal
यह प्यूरिफिट का वॉशिंग मशीन फिल्टर है जो हाई क्वालिटी वाले पॉलीफॉस्फेट बॉल्स के साथ आता है। इसे बेहतर प्रदर्शन के लिए खासकर डिज़ाइन किया गया है। यह वॉटर फिल्टर की वॉशिंग मशीन के लिए एक बेहतरीन सुरक्षा कवच का काम कर सकता है। यह हार्ड वॉटर और बारिश के मौसम में पानी की अशुद्धियों से बनने वाले चूने के स्केल से मशीन को बचाता है। यह चूने के स्केल के प्रभाव को काफी कम कर सकता है, जिससे हर धुलाई के बाद आपके कपड़ों की चमक और कोमलता बरकरार रहती है। मानसून में आप इसके साथ अपनी वॉशिंग मशीन की रक्षा कर सकेंगे। इसे फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के लिए खासकर डिजाइन किया गया है जिसे लगाने में भी आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
03Purela Washing Machine Cleaner
मानसून में वॉशिंग मशीन के ड्रम को अच्छी तरह से साफ करने के लिए यह चीज आपके काफी काम आ सकती है। ड्रम की नियमित सफाई और रखरखाव से आपकी मशीन का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है और आपके कपड़ों पर कैल्शियम जमा होने से बचता है। यह सेल्फ वॉश टैबलेट इतनी सफाई करती है कि आपको अपनी वॉशिंग मशीन को ब्रश से साफ करने और पोंछने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यह डीस्केलर टैबलेट पानी के संपर्क में आने पर गहरी स्क्रबिंग पाउडर क्लीनर में बदल जाती है जो जमे हुए मैल और कठोर पानी के जमाव को साफ करती है। मानसून में आपकी वॉशिंग मशीन में इसका इस्तेमाल करने से दुर्गंध नहीं आएगी। यह डिस्केलर टब, रबर गैस्केट और आंतरिक भागों को ताज़ा कर देगा, जिससे आपके कपड़े बेहतर तरह से साफ होंगे। इसकी मदद से अपने वॉशिंग मशीन ड्रम को पूरी तरह से साफ करने के लिए टैबलेट के 1-3 टुकड़े लें और ड्रम में डालें और क्लीन टब साइकिलसेट करें।
04Lifelong Universal & Adjustable Metal Washing Machine Stand
यह मजबूत लाइफलॉन्ग मेटल स्टैंड काफी बहुमुखी है जिसपर आप अपनी वॉशिंग मशीन को आसानी से रख सकते हैं। इसका विस्तार न्यूनतम 50x43 सेमी और अधिकतम 63.5x77.45 सेमी तक हो सकता है, जो इसे घर के लिए एक आवश्यक स्टैंड बनाता है। यह वॉशिंग मशीन स्टैंड 170 किलोग्राम तक का वजन झेल सकता है। यह एडजेस्टेबेल ट्रॉली 4 मजबूत पहियों के साथ आती है, जो आपकी वॉशिंग मशीन को आसानी से शिफ्ट करने में मदद करती है। इसकी मदद से मशीन के नीचे वाले हिस्से को भीगने से बचाया जा सकता है और जमीन की सफाई भी आसानी से की जा सकती है। यह स्टैंड शोर/गति को कम करने के लिए 4 एंटी-वाइब्रेशन पैड के साथ आता है। 5 किलोग्राम से 12 किलोग्राम तक की भार क्षमता वाली ऑटोमैटिक या फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन के लिए यह सही विकल्प हो सकता है।
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- किन चीजों का इस्तेमाल कर मानसून में वॉशिंग मशीन को सुरक्षित रखा जा सकता है?मानसून के मौसम में वॉशिंग मशीन को सुरक्षित रखने के लिए, इसे नमी से बचाना, नियमित रूप से साफ करना, और सही तरीके से इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण है। इसके लिए, आप वाटरप्रूफ कवर का उपयोग कर सकते हैं, मशीन को सूखी और हवादार जगह पर रख सकते हैं, और हर धुलाई के बाद ढक्कन को खुला छोड़ सकते हैं ताकि वह सूख जाए। इसके अलावा आप डीस्केलर, हार्ड वॉटर फिल्टर और वॉशिंग मशीन के स्टैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- मानसून में वॉशिंग मशीन कवर चढ़ाने का क्या फायदा है?मानसून के दौरान वॉशिंग मशीन कवर चढ़ाने से कई फायदे होते हैं। यह धूल, गंदगी, और नमी से मशीन को बचाता है, जिससे इसकी उम्र बढ़ती है और ज़ंग लगने से बचाव होता है। कवर, मशीन को बारिश के पानी से भी बचाता है और बच्चों या पालतू जानवरों को मशीन के खतरनाक हिस्सों तक पहुंचने से रोकता है।
- मानसून में वॉशिंग मशीन के ड्रम को कितने दिनों पर साफ करना चाहिए?मानसून के दौरान, वॉशिंग मशीन के ड्रम को हर महीने साफ करना चाहिए। यह फफूंदी और दुर्गंध को रोकने में मदद करता है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां नमी अधिक होती है।
You May Also Like