मानसून के मौसम में अमेजन पर मिल रहे हैं बेहतरीन सेमी-ऑटोमैटिक वॉशर्स वो भी ऑफर के साथ!

मानसून के मौसम के लिए अमेजन लेकर आया है वॉशिंग मशीन पर खास छूट। सेमी-ऑटोमैटिक विकल्पों की कीमत शुरू हो रही है करीब ₹5,290 से। जानिए आपके लिए कौन-सी हो सकती है सही है और साथ ही जानिए टॉप ब्रांड्स के मॉडल्स की खासियतों को।

मानसून के मौसम में अमेजन पर मिल रहे हैं बेहतरीन सेमी-ऑटोमैटिक वॉशर्स वो भी ऑफर के साथ!
मानसून के लिए सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन

देश के कई राज्यों में रोज ही भारी बारिश देखने को मिल रही है, जिस वजह से कपड़े धोने और सुखाने की समस्या का सामना कई लोगों को करना पड़ रहा होगा। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बड़े ब्रांड्स की सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन पर अमेजन लेकर आया है छूट। जी हां! इसके तहत बड़े ब्रांड्स की सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की कीमत करीब ₹5,290 से शुरू हो रही है। Voltas, Godrej, LG, Samsung और Whirlpool जैसे ब्रांड्स की अलग-अलग क्षमता वाली वॉशिंग मशीन आपको कम कीमत पर मिल सकती है। वहीं, आप 18 महीनों तक की नो कॉस्ट EMI और ₹2,500 तक के कूपन डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, ये सभी डिस्काउंट और ऑफर्स अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं, जिनकी हमारे द्वारा कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती है। पाठकों से हम अनुरोध करते हैं कि सभी ऑफर्स को अमेजन की वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर जांच लेने के बाद शॉपिंग करें। वहीं, हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिल सकती है ऐसे कई अन्य उपकरणों की जानकारी।

सेमी-ऑटोमैटिक वॉशर्स के इन मॉडल्स पर हैं ऑफर

ब्रांड

मॉडल

नो कॉस्ट EMI

अन्य ऑफर

Haier

HTW90-186

₹404 से

10 दिनों तक रीप्लेसमेंट, 3 साल तक की वॉरंटी, कैशबैक व बैंक ऑफर

LG

P1155SKAZ

₹888 से

10 दिनों तक रीप्लेसमेंट, 2 साल तक की वॉरंटी, कैशबैक व बैंक ऑफर

Samsung

WT95A4260GD/TL

₹723 से

10 दिनों तक रीप्लेसमेंट, 2 साल तक की वॉरंटी, कैशबैक व बैंक ऑफर

Voltas

WTT90UHA/OK5B1B1S23

₹583 से 

10 दिनों तक रीप्लेसमेंट, 1 साल तक की वॉरंटी, कैशबैक व बैंक ऑफर

Godrej

WS EDGE CLS 70 5.0 PN2 GPGR

₹479 से

10 दिनों तक रीप्लेसमेंट, 2 साल तक की वॉरंटी, कैशबैक व बैंक ऑफर

Whirlpool

MAGIC CLEAN 8.5 GREY DAZZLE

₹599 से

10 दिनों तक रीप्लेसमेंट, 4 साल तक की वॉरंटी, कैशबैक व बैंक ऑफर

LG

P8530SRAZ

₹699 से

10 दिनों तक रीप्लेसमेंट, 2 साल तक की वॉरंटी, कैशबैक व बैंक ऑफर

तो आइए देखते हैं ऐसे ही कुछ ब्रांड्स की सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के विकल्पों को। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 9 Kg 5 Star Semi Automatic Top Load Washing Machine

    यह हायर की 9 किलोग्राम क्षमता वाली सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। दो अलग-अलग वॉश प्रोग्राम के साथ, यह आपको कपड़े के प्रकार और धुलाई की आवश्यकताओं के आधार पर सबसे उपयुक्त सेटिंग चुनने की सुविधा देता है; जिससे हर कपड़े की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए प्रभावी सफाई सुनिश्चित होती है। इसमें आपको सामान्य कपड़ों के लिए नॉर्मल और भारी कपड़ों के लिए स्ट्रॉन्ग प्रोग्राम मिलेगा। इस Haier वॉशिंग मशीन में लगी 1300RPM की मोटर कपड़ों को जल्दी धोने व सुखाने में मदद करेगी। वहीं, एक सामान्य लोड इसमें 40 मिनट के समय में धो व सूख सकता है। इसका Vortex Pulsator कपड़ों को अच्छी तरह के साथ-साथ हाईजीनिक तरह से धोने में मदद करेगा। वहीं, मैजिक फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले लिंट को आसानी से अलग कर सकता है। पानी में डिटर्जेंट बेहतर तरह से मिलने के लिए इसमें स्प्रे की सुविधा दी गई है। पीपी मटेरियल से बनी होने की वजह से यह वॉशिंग मशीन सुविधा और टिकाऊपन प्रदान करती है, जिससे आपकी वॉशिंग मशीन लंबे समय तक चल सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • मॉडल- HTW90-186
    • कलर- आइस व्हाइट
    • पुश बटन कंट्रोल
    • वोल्टेज- ‎220 Volts
    • ऑप्शन साइकिल- 3
    • स्टैंडर्ड साइकिल- 2

    खूबियां

    • मीडियम साइज के परिवार के लिए यह अच्छी पसंद हो सकती है
    • कास्टर पहिओं की मदद से इसे शिफ्ट करने में परेशानी नहीं होगी
    • ऐंटी रैट मेश मोटर को चूहों से बचाकर रखेगा
    • इसके कैबिनेट में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी मटेरियल क्वालिटी से खुश नहीं हैं
    01
  • Samsung 9.5 Kg, 5 Star, Semi-Automatic Top Load Washing Machine

    मशहूर ब्रांड Samsung की यह सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 9.5 किलोग्राम क्षमता वाली है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसमें दिया गया Hexa Storm Pulsator पानी को तेज गति से अलग-अलग तरह से घुमाता है जिससे कपड़े अच्छी तरह साफ हो सकते हैं। इसमें 3 रोलर और 2 साइड बोर्ड भी हैं जिनमें कई उभार हैं, जिनका रगड़ने जैसा प्रभाव कपड़ों से जिद्दी दाग निकाल सकता है, लेकिन ये कपड़ों पर कोमल होते हैं। इसमें दिए गए एयर टर्बो ड्राइंग सिस्टम का उपयोग करके कपड़ों से अधिक पानी निकालकर उन्हें सुखाने का समय कम किया जा सकता। स्पिन चक्र के दौरान, यह ड्रम को तेज गति से घुमाकर अधिक पानी निकाल सकता है, जबकि दोहरे एयर इनटेक अधिक बाहरी हवा को अंदर खींचते और प्रसारित करते हैं। इसका Magic Disolver पानी में डिटर्जेंट को अच्छी तरह घोलता है, जिससे कपड़े अच्छी तरह साफ हो सके। वहीं, आगे और पीछे दोहरी जाली वाला मैजिक फिल्टर आपके कपड़ों से निकलने वाले रेशों, फुलाव और कणों को प्रभावी ढंग से इकट्ठा करता है। इस फिल्टर को खाली करना आसान है, क्योंकि यह 180° तक खुल सकता है। इसमें आपको 1300RPM की मोटर के साथ डेलिकेट व नॉर्मल जैसे वॉश प्रोग्राम्स मिल जाएंगे। इसके अलावा हेवी व जेंटल की भी अतिरिक्त साइकिल दी गई है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • मॉडल- WT95A4260GD/TL
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • वॉटेज- 50 Kilowatt Hours
    • रैट प्रोटेक्शन
    • रस्टप्रूफ बॉडी
    • कलर- डार्क ग्रे

    खूबियां

    • सोक फीचर कपड़ों को पानी में भिगोकर रखने की सुविधा देता है।
    • ऑटो रीस्टार्ट सुविधा बिजली कटौती के बाद तुरंत धुलाई प्रक्रिया को फिर से शुरू कर देती है।
    • 4 पहिओं की मदद से इसे कहीं भी शिफ्ट करना आसान हो जाएगा।
    • बड़े परिवार के लिए यह वॉशिंग मशीन काफी अच्छा विकल्प हो सकती है।

    कमी

    • कुछ यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • LG 11 Kg 5 Star Wind Jet Dry Rat Away Technology Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    5 स्टार एनर्जी रेटिंग और 11 किलोग्राम की क्षमता वाली यह वॉशिंग मशीन LG की है, जो आपके लिए एक ऊर्जा कुशल विकल्प हो सकती है। इसके स्पिन टब की क्षमता 8 किलोग्राम है और 1300RPM की मोटर कपड़ों को अच्छी तरह से सुखा सकती है। इसमें आपको जेंटल (नाजुक कपड़ों), नॉर्मल (सामान्य कपड़ों) और स्ट्रॉन्ग (भारी कपड़ों) जैसे वॉश प्रोग्राम्स मिल जाएंगे। इसमें लगा Roller Jet Pulsator तेज गति के साथ प्रभावी रूप से गंदगी और घुन को हटाने के लिए पर्याप्त घर्षण बनाता है। इसका कॉलर स्क्रबर शर्ट की कॉलर व कफ से मैल को आसानी से निकाल सकता है। इसमें लगा स्मार्ट फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले रोए को इक्ट्ठा कर सकता है। वहीं, Wind Jet Dry कपड़ों को काफी अच्छी तरह से सुखाने में मदद कर सकता है। इसके बेस में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी और रैट अवे टेक्नोलॉजी मोटर को चूहों से सुरक्षित रखेगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • मॉडल- ‎P1155SKAZ
    • शोर स्तर- ‎48 dB
    • स्पिन टाइमर- 5 मिनट
    • वॉश टाइमर- 15 मिनट
    • वॉटेज- 410 Watts
    • ग्लॉसी फिनिश

    खूबियां

    • इसमें 25 मिनट तक कपड़ों को भिगोकर रखा जा सकता है।
    • ऑटो रीस्टार्ट की सुविधा बिजली के बाद इसे फिर से स्टार्ट कर सकती है।
    • धुलाई प्रक्रिया पूरी होने पर बजर आपको अलर्ट करेगा।
    • ऐंटी वाइब्रेशन रबर कंपन को कम करेगा।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को यह थोड़ी कम मजबूत लगी।
    03
  • Godrej 7 Kg 5 Star, Active Soak Technology, 370 W PowerMax Wash For Heavy Laundry Wash, Toughened Glass Lid, Semi Automatic Top Load Washing Machine

    यह सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन Godrej की है जिसकी क्षमता 7 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसका Trio Scrub Pulsator सुनिश्चित करता है कि कपड़ों से जिद्दी मैल व दाग आसानी से निकल जाए। इसमें आपको मैजिल लिंट फिल्टर भी मिलेगा, जो कपड़ों से निकलने वाले रोओं को अच्छी तरह से इकट्ठा कर सकता है और उनकी बेहतरीन सफाई सुनिश्चित करता है। इसमें दिया गया सोक फीचर, कपड़ों को 20 मिनट तक डिटर्जेंट वाले पानी में भिगोने की सुविधा देता है, जिससे वे अच्छी तरह से साफ हो सके। इसमें 1440 RPM की मोटर लगी हुई है, जो कपड़ों को तेजी से घुमाती है जिससे वे बेहतर तरह से सूख जाएं। स्ट्रॉन्ग और रेगुलर, दो वॉश प्रोग्राम मिलेंगे जिनकी मदद से अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोया जा सकता है। इसका वॉश टाइम- 5-15 मिनट और स्पिन टाइमर 5 मिनट तक का है। इस वॉशिंग मशीन में पानी को 3 लेवल पर भरा जा सकता है। मेमोरी बैकअप की सुविधा की वजह से बिजली जाने के बाद मशीन पुरानी सेटिंग पर ही चल सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Godrej
    • मॉडल- WS EDGE CLS 70 5.0 PN2 GPGR, Graphite Grey
    • नॉब कंट्रोल
    • शोर स्तर- 65 dB
    • सालान ऊर्जा खपत- ‎0.01 Kilowatts
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • डायमेंशन- 48.5 x 82 x 100 सेंटीमीटर

    खूबियां

    • इसका पल्सेटर हाथ से कपड़े धोने के समान कपड़ों को रगड़ सकता है।
    • इसका कंट्रोल पैनल पानी से सुरक्षित रहेगा।
    • ऐंटी-रस्ट कैबिनेट की वजह से इसमें आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी।
    • 3-4 लोगों के परिवार के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसपर खरोंच लगने की शिकायत की है।
    04
  • Whirlpool 8.5 kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    Whirlpool ब्रांड की यह सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 8.5 किलोग्राम क्षमता वाली है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसमें आपको डेलिकेट (नाजुक कपड़ों), हेवी (भारी कपड़े) और नॉर्मल (रोजाना के कपड़े) जैसी 3 वॉश साइकिल मिलेंगी; जिनकी मदद से अलग-अलग तरह के कपड़ों को आसानी से धोया जा सकता है। 1400 RPM गति वाली स्पिन मोटर, भारी कपड़े धोने के भार को भी बेहतर और तेजी से सुखाने को सुनिश्चित करती है। इसमें 10 मिनट ड्राय टाइमर मिलेगा। इस सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का टब व बॉडी प्लास्टिक मटेरियल से बने हैं। इसका 3D टर्बो इंपेलर और कॉलर स्क्रबर कपड़ों से जिद्दी दाग और जमे हुए मैल को आसानी से निकालने में मदद करेगा। इसका ट्रिपल लेयर्ड फिल्ट्रेशन प्रक्रिया के साथ आने वाला लिंट फिल्टर रोओं को इकट्ठा करता है ताकि कपड़े हर धुलाई के बाद साफ और ताजा रहें। इसमें दी गई Spin Shower की सुविधा कपड़ों पर समान रूप से पानी छिड़ककर उन्हें अच्छी तरह धोने के लिए डिज़ाइन की गई है। इससे डिटर्जेंट और अन्य अवशेषों के सभी निशान हट जाते हैं, जिससे कपड़े ज़्यादा साफ और ताजा हो जाते हैं। यह धोने के लिए लगने वाले पानी की मात्रा को भी कम करती है, जिससे धुलाई प्रक्रिया अधिक कुशल हो जाती है। वहीं, 3डी टर्बो इम्पेलर को पानी में शक्तिशाली सफाई क्षमता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Whirlpool
    • मॉडल- ‎‎MAGIC CLEAN 8.5 GREY DAZZLE
    • नॉब कंट्रोल
    • मैट फिनिश
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • बड़े पहिए
    • ऑटो रीस्टार्ट

    खूबियां

    • 6-7 लोगों के परिवार के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकती है।
    • सोक टेक्नोलॉजी की वजह से कपड़े अच्छी तरह से पानी में भीगेंगे।
    • इसमें 6-7 चादर एक साथ साफ की जा सकती है। 
    • शॉक प्रूफ पैनल की वजह से आपको करंट नहीं लगेगा।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा।
    05
  • Voltas Beko, A Tata Product 9 Kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    9 किलोग्राम की क्षमता वाली यह वॉशिंग मशीन Voltas Beko की है जिसमें एक बार में काफी सारे कपड़ों को आसानी से धोया जा सकता है। इसकी Pulsator Wash टेक्नोलॉजी कपड़ों को प्रभावी ढंग से साफ करने के लिए अलग-अलग गति का उपयोग करती है, जिससे कपड़ों को उलझाए या नुकसान पहुंचाए बिना पूरी तरह से धुलाई सुनिश्चित होती है। इसका वॉटर लेवल सिलेक्टर आपको कपड़े धोने के लिए पानी की जरूरी मात्रा चुनने में मदद करता है। इसके डबल वाटरफॉल से पानी दो धाराओं में छोड़ा जाता है, जिससे धुलाई की दक्षता बढ़ जाती है और कपड़ों की पूरी तरह से सफाई सुनिश्चित होती है। वहीं, इस वॉशिंग मशीन में लगा दोहरा कैसेट फिल्टर कपड़ों निकलने वाले मलबे और रोओं को प्रभावी रूप से रोक लेता है, जिससे कपड़े साफ होते हैं और मशीन का प्रदर्शन बेहतर होता है। इसमें दिए गए 4 वॉश प्रोग्राम (जेंटल, नॉर्मल, स्ट्रॉन्ग व हेवी) अलग-अलग कपड़े धोने की जरूरतों को पूरा करते हैं। फास्ट ड्राई कपड़े सुखाने के समय को तेज कर देता है, और नमी को कुशलतापूर्वक कम कर देता है, जिससे धुलाई के बाद कपड़े जल्दी सूख जाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ‎Voltas Beko
    • मॉडल- ‎‎WTT90UHA/OK5B1B1S23
    • वोल्टेज- ‎230 Volts
    • शोर स्तर- 60db
    • बजर अलर्ट
    • IPX4 संरक्षित पैनल
    • रोडेंट कंट्रोल

    खूबियां

    • इसकी प्लास्टिक बॉडी आसानी से खराब नहीं होगी।
    • ट्रांस्पेरेंट लिड की वजह से कपड़ों को धोते समय देखा जा सकता है।
    • 5 नॉब कंट्रोल आसान संचालन और सटीक सेटिंग्स प्रदान करते हैं।
    • 1350 RPM की मोटर कपड़ों की तेज धुलाई में मदद करती है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसके ड्रायर की क्वालिटी पसंद नहीं आई।
    06

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या मानसून को लेकर अमेजन वॉशिंग मशीन पर कोई ऑफर दे रहा है?
    हां मानसून में कपड़ों की आसन व बेहतर धुलाई के लिए अमेजन वॉशिंग मशीन पर 55% तक की छूट दे रहा है, जिसमें सेमी और फुली दोनों तरह के मॉडल्स आपको मिल जाएंगे।
  • सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन पर मानसून को लेकर क्या ऑफर्स हैं?
    मानसून को देखते हुए अमेजन पर आपको बड़े ब्रांड्स की सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कम कीमत पर मिल सकती हैं, जिनका शुरूआती दाम ₹5,290 है। इनपर नो कॉस्ट EMI और कूपन ऑफर की सुविधा भी आपको मिल जाएगी।
  • किस ब्रांड की सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग पर छूट मिल रही है?
    अमेजन पर आपको Samsung, Godrej, Whirlpool, Voltas और LG की सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग पर छूट मिल जाएगी।