स्मार्टफोन कितने भी अपग्रेड क्यों न हो जाएं, लेकिन बढ़ती स्मार्ट टेलीविजन की दुनिया में टक्कर देने में हमेशा ही कहीं न कहीं पीछे रहे जाएंगे। तभी तो मध्यम से लेकर हर वर्ग के घरों में छोटे या बड़े साइज के टीवी ने अपना स्थान बनाया ही होता है। बात अगर 55 इंच टीवी सेट की करें तो घर के लिविंग रूम में लगाने के लिए ये एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं क्योंकि इनमें गेमिंग से लेकर बेहतरीन साउंड, दमदार विजुअल और इंटरनेट सेवाओं से लेकर वो सभी कुछ मिल जाता है जो एक इंसान के मनोरंजन को बेहतर करने के लिए काफी होता है।
अब सवाल आता है कि टीवी में मिलने वाला 4K फीचर क्या होता है? जो आज की तारीक में इतना मशहूर हो रहा है। दरअसल टीवी में मौजूद 4K फीचर, टीवी की पिक्सेल को और बेहतर बनाता है। 4K TV में पारंपरिक फुल HD टेलीविजन सेट की तुलना से चार गुना ज्यादा पिक्सल होते हैं जिस कारण स्क्रीन पर दिखाई दे रही इमेज या वीडियो क्लियर और क्रिस्प बनती है। 55 इंच के 4K टीवी गेमिंग के लिए भी अच्छा माने जा सकते हैं। यहां पर आपको आज सैमसंग, सोनी, रेडमी से लेकर टीसीएल और एसर जैसी शानदार कंपनियों के TV 55 Inch के बारे में विस्तार से जानकारी मिलने जा रही है, जिसकी मदद से आप समझदारी से सही प्रोडक्ट को अपना बना पाएं। ये ऑप्शन बजट फ्रेंडली रेंज से लेकर हाई प्राइस रेंज में भी आ सकते हैं। हालांकि यहां बताए गए टीवी के दाम Amazon पर समय रहते बदल सकते हैं और इसे लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
50 इंच की तुलना में 55 इंच टीवी क्यों हैं मशहूर?
टीवी लेने से पहले ये सवाल सभी के मन में आता है क्योंकि 50 और 55 इंच टीवी की प्राइस रेंज में ज्यादा अंतर नहीं होता है, इसलिए जिसका बजट 50 इंच टीवी का है वो भी तकरीबन 4 से 5 हजार रूपये बढ़ाकर अपने घर एक बढ़िया 55 इंच टीवी ला सकता है। ये टीवी बाकी स्क्रीन साइज की तुलना में इतने मशहूर इसलिए हैं क्योंकि इनमें यूजर्स बड़ी स्क्रीन पर मूवी, गेमिंग, शो, और स्पोर्ट्स देखने का आनंद ले सकते हैं। इनमें आपको 4K UHD से लेकर HDR, और डॉल्बी विजन जैसी नई तकनीक भी देखने को मिल सकती हैं जो एक बेहतर विजुअल अनुभव के लिए अनिवार्य मानी जाती हैं। ऑडियो के लिए डॉल्बी एटमॉस संग बेहतरीन साउंड आउटपुट देने वाले टीवी में वॉयस असिस्टेंट जैसे की एलेक्सा, ओके गूगल आदि संग इन-बिल्ट ओटीटी ऐप्स और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स को भी देखने को मिलते हैं। हालांकी इनमें से बहुत सारी खासियत आपको 50 इंच के टीवी में भी मिल सकती हैं, लेकिन एक 55 इंच का स्मार्ट टीवी अपने बड़े स्क्रीन साइज के चलते बाजी मार लेता है। चलिए अब कुछ ऐसे विकल्प पर ध्यान दे लेते हैं जो Best TV In India का शीर्षक अपने नाम कर सकते हैं।