5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले Washer व Dryers धुलाई के साथ रखेंगे ऊर्जा कुशलता का भी ध्यान!

कपड़ों को धोने व सुखाने के साथ 5 Star एनर्जी रेटिंग वाले वॉशर-ड्रायर ऊर्जा कुशलता के लिहाज से भी होंगे सही पसंद। Bosch, LG, Samsung और IFB जैसे ब्रांड्स के पास मिलेंगे दमदार प्रदर्शन वाले विकल्प; डालिए एक नजर।

5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले Washer व Dryers धुलाई के साथ रखेंगे ऊर्जा कुशलता का भी ध्यान!
5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले Washer And Dryers

मार्केट में मिलने वाले अलग-अलग तरह के वॉशर व ड्रायर में 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले विकल्प आपके लिए सही पसंद हो सकत हैं। ये आपके पैसे और पर्यावरण दोनों के लिए एक समझदारी भरा कदम हो सकते हैं। ये मशीनें शानदार टेक्नोलॉजी का उपयोग करके संसाधनों की खपत को कम करते हुए अधिकतम प्रदर्शन सुनिश्चित करती हैं। बिजली और पानी की खपत में कमी करके, ये Washer व Dryers आपके बिजली के बिल को कम कर सकते हैं। हालांकि, इनकी प्राइस रेंज थोड़ी ज्यादा हो सकती है लेकिन लंबे समय तक होने वाली बचत अक्सर शुरुआती अधिक लागत की भरपाई कर देती है। इसके अलावा, उच्च दक्षता वाले मॉडल कपड़ों के लिए अधिक कोमल होते हैं, जिससे कपड़ों का जीवनकाल बढ़ जाता है। तो आइए नजर डालते हैं बड़े ब्रांड्स के कुछ 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले वॉशर व ड्रायर के विकल्पों पर।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 9 Kg 5 Star Powered by AI-DBT with Direct Drive Technology, PuriSteam, 525mm Super Drum Fully Automatic Front Load Washing Machine

    9 किलोग्राम क्षमता वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है। हायर ब्रांड की यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन अपने बड़े साइज के ड्रम के साथ काफी सारे कपड़ों को आसानी से धोने में मदद कर सकती है। इसमें दी गई लोड सेंस टेक्नोलॉजी कपड़ों के वदन को अपने आप समझते हुए वॉटर लेवल को सेट कर सकती है। इसमें दी गई मोटर की स्पीड 1400RPM तक की है, जिसे 400RPM तक कम भी किया जा सकता है। चाल्ड लॉक सुविधा के साथ आने वाली यह Haier वॉशिंग मशीन बच्चों वाले घरों के लिए भी एक सुरक्षित विकल्प हो सकती है। इसमें आपको कुल मिलाकर 15 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे, जिनकी मदद से अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोया व सुखाया जा सकता है। पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने ड्रम वाली यह वॉशिंग मशीन अपनी प्योरीस्टीम सुविधा के साथ कपड़ों पर मौजूद ऐलर्जी फैलाने वाले तत्वों को हटा सकती है। वहीं, हॉट ऐंड कोल्ड वॉश के लिए इसमें आपको बिल्ट-इन हीटर की सुविधा भी मिल जाएगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • कलर- ब्लैक
    • ब्रांड- Haier
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 52D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • विशेषता- ड्यूअल स्प्रे
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • मोटर स्पीड- 1400 RPM
    • वॉश साइकिल- 15
    • मॉडल- ‎EFL90-DM14IBIEBK
    • ऐक्सेस लोक्शन- फ्रंट लोड

    खूबियां

    • बड़े परिवारों के लिए यह सही पसंद हो सकती है।
    • वोल्टेज प्रोटेक्शन सुविधा व शॉक प्रूफ बॉडी आपको व मोटर को सुरक्षित रखेगी।
    • इसमें कपड़ों पर लगे जिद्दी दागों को भी हटाया जा सकता है।
    • ऑटो रीस्टार्ट सुविधा के साथ बिजली कटौती के बाद यह पुरानी सेटिंग पर स्टार्ट हो सकती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसके प्रदर्शन से खुश नहीं हैं।
    01
  • Bosch 9kg 5 Star Anti Stain & AI Active Water+ Fully Automatic Front Load Washing Machine

    9 किलोग्राम क्षमता वाला यह फ्रंट लोड वॉशर-ड्रायर Bosch ब्रांड का है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए सही पसंद हो सकती है। इसमें दी गई 1200RPM की मोटर कपड़ों को बेहतर तरह से सुखाने में मदद कर सकती है। अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने के लिए इसमें आपको क्विक 15/30 मिन, स्टीम ऐंटी बैक्टेरिया, जींस/डार्क वॉश, स्पोर्ट्सवियर, रिंज, शर्ट्स, स्पिन/ड्रेन, कॉटन और सिथेंटिक्स जैसे कुल 14 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। इसकी खासियत है Reload फंक्शन की मदद से आप बीच साइकिल में इसके अंदर कपड़े डाल सकते हैं। इसकी AI ऐक्टिव वॉटर+ टेक्नोलॉजी कपड़ों पर जमा हुए डिटर्जेंट व रोओं को आसानी से साफ कर सकती है। इस Bosch वॉशिंग मशीन में मिलने वाली ऐंटी टैंगल सुविधा कपड़ों को आपस में उलझने से बचाएगी। वहीं, सॉफ्टकेयर पैडल कपड़ों को नाजुकता से धोने में मदद करेंगे और उन्हें कटने-फटेन से बचाएंगे। इसका सॉफ्टकेयर ड्रम आपके कपड़ों की कोमल देखभाल और बेहतरीन धुलाई सुनिश्चित करता है। वहीं, कपड़ों को गर्म पानी से धोने के लिए इसमें इन-बिल्ट हीटर भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Bosch
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • विशेषता- चाइल्ड लॉक
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • मॉडल- ‎WGA14200IN
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎0.07 Kilowatt Hours
    • मोटर- ‎1200 RPM
    • शोर स्तर- 54db
    • स्टैंडर्ड साइकिल- 14

    खूबियां

    • यह हर तरह के पानी में कपड़ों को धो सकती है।
    • इसके ऐंटी-वाइब्रेशन साइड पैनल कंपन की समस्या को कम करेंगे।
    • स्टीम ऐंटी-बैक्टेरिया कपड़ों पर जमा किटाणुओं को हटाएगी।
    • ऐंटी रिंकल की सुविधा कपड़ों पर पड़ने वाली सिलवटों को कम करेगा।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की इंस्टॉलेशन सर्विस से खुश नहीं हैं।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Whirlpool 9 Kg Ozone Technology 5 Star Inverter Front Load Fully Automatic Washing Machine

    इन-बिल्ट हीटर के साथ आने वाला यह वॉशर-ड्रायर व्हर्लपूल ब्रांड का है, जिसकी क्षमता 9 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। इसमें आपको सैनेटाइज, कॉटन, ईको कॉटन, बेडिंग कर्टेन्स, रैपिड 30 मिनट, स्टेनवॉश, बेबी केयर, डेली वॉश, वुलेन्स और डेलिकेट जैस 15 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे; जिनकी मदद से अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोया जा सकता है। 1400 RPM वाली मोटर से लैस यह Whirlpool वॉशिंग मशीन ओजोन एयर रिफ्रेश टेक्नोलॉजी के साथ बिना पानी या डिटर्जेंट के इस्तेमाल के आपके कपड़ों को ताजा कर सकती है और उन्हें ताजगी की खुशबू दे सकती है। इसमें आपको जीरे प्रेशर फिल (ZPF) टेक्नोलॉजी मिलेगी, जो पानी के कम दबाव के बावजूद टब को जल्दी भरने का काम करती है। इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाली यह वॉशिंग मशीन कम शोर के साथ कपड़ों को धोने का काम करेगी। इसमें आप कपड़ों पर लगे ग्रेवी, हेयर डाई, बारबेक्यू सॉस, इंक, सूप, तेल के 48 घंटे तक पुराने दाग साफ कर सकते हैं। यह वॉशिंग मशीन 5-6 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकती है।

    स्पसेफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 60D x 64W x 85H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Whirlpool
    • विशेषता- स्टीम वॉश टेक्नोलॉजी
    • ऐक्से लोकेशन- फ्रंट लोड
    • मॉडल- ‎XO9012BYM52E
    • ऊर्जा खपत- ‎342 Kilowatt Hours Per Year
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- 1400 RPM
    • कंट्रोल कंसोल- टच
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • स्टैंडर्ड साइकिल- 15

    खूबियां

    • इसका इन-बिल्ट हीटर करीब 100 जिद्दी दागों को हटा सकता है।
    • ऐड गार्मेंट सुविधा के साथ बीच साइकिल में इसमें कपड़े लोड किए जा सकते हैं।
    • बेबी केयर साइकिल के साथ छोटे बच्चों के कपड़ों को हाईजीनिक तरह से धोया जा सकता है।
    • 6th सेंस टेक्नोलॉजी कपड़ों के हिसाब से धुलाई प्रक्रिया को सेट करेगी।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की सर्विस से खुश नहीं हैं।


    उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

    03
  • IFB 8 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine

    यह फ्रंट लोड वॉशर-ड्रायर आईएफबी ब्रांड का है, जिसकी क्षमता 8 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। यह वॉशिंग मशीन न्यूर्ल नेटवर्क बेस्ड एलगोरिदम्स का इस्तेमाल करते हुए फैब्रिक के प्रकार व वजन को समझ लेती है, उसके बाद वॉश ड्यूरेशन, पानी के लेवल व वॉश ऐक्शन को सेट करती है। 1200 RPM की मोटर के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन में कपड़े अच्छी तरह साफ होने के साथ-साथ जल्दी सूखेंगे भी। बल्की, क्रैडल वॉश, एक्सप्रेस 15, वुल, स्पिन/ड्राय व रिंज+, टब क्लीन, मिक्स/डेली, कॉटन, सिंथेटिक, बेबी केयर, रीफ्रेश और माय आईएफबी जैसे 10 वॉश प्रोग्राम्स के साथ आने वाली यह IFB वॉशिंग मशीन हर प्रकार के कपड़ों को नाजुक तरह से धोने का काम करेगी। इनोवेटिव डिजाइन वाले स्टेनलेस स्टील ड्रम के साथ आने वाली इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की खास बात यह है कि, इसमें पानी की एक कुशन जैसी बन जाती है जो कपड़ों को खराब होने से बचाती है। कलर प्रोटेक्शन फीचर के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन लॉन्ड्री के रंग को खराब होने से बचाती है। वाईफाई कनेक्टिविटी की वजह से इसे आप अपने स्मार्टफोन के साथ-साथ गूगल व अमेजन ऐलेक्सा वॉइस असिस्टेंट की मदद से ऑपरेट कर सकेंगे।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 61.8D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- IFB
    • विशेषता- 9 स्वर्ल वॉश
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • मॉडल- ‎SENATOR GXN 8012 CMS
    • मैक्सिमम रोटेशनल स्पीड- ‎1200 RPM
    • एनर्जी एफिशिएंसी- 5
    • शोर स्तर- 42db
    • कलर- ग्रे
    • वोल्टेज- 220 Volts

    खूबियां

    • एक्वा एनर्जी फीचर हार्ड क्वालिटी वाले पानी को ट्रीट करने के बाद कपड़ों को साफ करता है।
    • वॉशिंग टाइम 45% तक कम हो जाता है।
    • 9 स्विर्ल टेक्नोलॉजी कपड़ों से धूल व मिट्टी को साफ करती है।
    • 30 मिनट स्टीम रिफ्रेश कपड़ों को बिना पानी का इस्तेमाल किए साफ करती है।

    कमी

    • कुछ यूजर्स को इस मशीन का शोर स्तर ज्यादा लगा
    04
  • LG 12 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Wi-Fi, Steam Fully Automatic Front-Loading Washing Machine

    बड़े परिवारों के लिए डिजाइन किया गया यह वॉशर ड्रायर 12 किलोग्राम क्षमता वालाहै और ऊर्जा कुशलता के लिए इसको 5 एनर्जी स्टार रेटिंग मिली है। इसमें दी गई 1400 RPM की मोटर कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद करेगी और इसकी स्पिन स्पीड को जरूरत के हिसाब से सेट भी किया जा सकता है। इसमें आपको कुल कॉटन, कॉटन+, मिक्स फैब्रिक, ईजी केयर, साइलेंट वॉश, एलर्जी केयर, बेबी स्टीम केयर, जेंटल, हैंड/वुलेन, स्पोर्ट्स वियर, क्विक 30, डुवेट, टब क्लीन और डाउनलोड साइकिल जैसे वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। इसकी इन्वर्टर ड्राइव मोटर कम शोर और बेहतर ऊर्जा दक्षता के साथ शक्तिशाली धुलाई प्रदान कर सकती है। 6 मोशन डाइरेक्ट ड्राइव हर प्रकार के कपड़े के लिए सही धुलाई प्रदान कर सकती है। इस LG फ्रंट लोड Washing Machine की स्टीम टेक्नोलॉजी से 99.9% तक एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को हटाया जा सकता है, जिससे कपड़े ज्यादा साफ हो जाते हैं। स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने इसके ड्रम में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी और यह लंबे समय तक टिकाऊ बना रहेगा। हाईजीन ड्रम क्लीन की सुविधा टब के अंदर और बाहर दोनों तरफ की सफाई ऑटोमैटिक रूप से करती है ताकि गंदगी जमा न हो और दुर्गंध न आए।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 56.5D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 12 किलोग्राम
    • विशेषता- स्मार्ट कनेक्टिविटी
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • मॉडल- ‎FHP1412Z5O
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎0.04 Kilowatt Hours
    • कंट्रोल- नॉब व टच
    • वोल्टेज- ‎230 Volts
    • वॉटेज- 2100 Watts
    • स्टैंडर्ड साइकिल- 14

    खूबियां

    • वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ इसे स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है
    • चाइल्ड लॉक के साथ बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है।
    • ऑटो रीस्टार्ट बिजली जाने पर इसे पुरानी सेटिंग पर चालू करेगा।
    • सेल्फ डायग्नॉसिस के साथ मशीन में आई समस्याओं का पता लगाया जा सकता है।

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी खामी नहीं बताई है।


    ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर

    05
  • Samsung 12 kg (Wash) / 7 kg (Dry), 5 Star, AI EcoBubble, AI Control, AI Energy Mode, Air Wash, Hygiene Steam, Wi-Fi, Digital Inverter, Fully-Automatic Front Load Washer Dryer

    सैमसंग का यह फ्रंट लोड वॉशर-ड्रायर 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला है, जिसे बेस्ट-इन क्लास परिणामों के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी वॉश क्षमता 12 किलोग्राम और ड्राय क्षमता 7 किलोग्राम है। 1400 RPM वाली इसकी मोटर कपड़ों के धोने व सुखाने के समय को काफी कम कर सकती है। इसमें आपको कुल 24 वॉश प्रोग्राम (एयर वॉश, हाईजीन स्टीम, ऐक्टिववियर, बेबी केयर, बेडिंग, क्लॉउडी डे, कॉटन, कलर्स, डेलिकेट्स, ड्रेन/स्पिन, ड्रम क्लीन+, ई कॉटन, आदि) मिल जाएंगे। इस Samsung Washing Machine के ड्रम की सतह पर बने स्पाइरल पैटर्न कपड़ों से दाग-धब्बों को प्रभावी ढंग से हटा सकते हैं, और उनकी देखभाल भी करेंग। इसी के साथ इसका स्टेनलेस स्टील ड्रम टिकाऊ बना रहेगा। इसकी AI ईकोबबल टेक्नोलॉजी कपड़ों को 45% तक बेहतर केयर दे सकती है। वाईफाई कनेक्टिविटी वाली इस वॉशिंग मशीन को आप स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर सकेंगे। हॉट ऐंड कोल्ड वॉश के लिए इसमें इन-बिल्ट हीटर दिया गया है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 12 किलोग्राम
    • कलर- ब्लैक
    • ब्रांड- Samsung
    • विशेषता- स्मार्ट कनेक्टिविटी
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • वजन- 77 किलोग्राम
    • साइकिल ऑप्शन- एक्टिव वियर, कॉटन, प्रीवॉश, स्पीड वॉश, टब क्लीन
    • ड्राइंग साइकिल- 1
    • कंट्रोल टाइप- ऐप, नॉब टच

    खूबियां

    • इसमें चूहे से बचाव के लिए जाली और जंगरोधी बॉडी दी गई है।
    • इसका ड्रम क्लीन+ टब से 99.9% तक बैक्टेरिया और दुर्गंध को हटाता है।
    • डिले ऐंड के साथ वॉश टाइम को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है।
    • ऐक्स्ट्रा रिंज के साथ कपड़ों को अच्छी तरह से खंगाला जा सकता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई कमी नहीं बताई है।
    06

अब समझिए इन सभी वॉशर व ड्रायर के बीच का अंतर

ब्रांड व मॉडल

क्षमता

कुल वॉश साइकिल

विशेषता

Haier

(EFL90-DM14IBIEBK)

9 किलोग्राम

15

ऑटो वॉटर लेवल

Bosch

(WGA14200IN)

9 किलोग्राम

14

सॉफ्ट केयर पैडेल्स

Whirlpool

(XO9012BYM52E)

9 किलोग्राम

15

जीरो श्रिंकेज

IFB

(SENATOR GXN 8012)

8 किलोग्राम

10+1+10

AI पावर्ड

LG

(FHP1412Z5O)

12 किलोग्राम

14

वाईफाई कनेक्टिविटी

Samsung

(WD12FB7B34GBTL)

12 किलोग्राम

24

बबल टेक्नोलॉजी

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले वॉशर-ड्रायर अच्छे क्यों होते हैं?
    5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले वॉशर-ड्रायर बिजली और पानी की भारी बचत करते हैं, जिससे आपके बिल कम आते हैं। ये उन्नत टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं, जो कम शोर और कम घर्षण के साथ लंबी लाइफ सुनिश्चित करती है। साथ ही, ये पर्यावरण के अनुकूल और कपड़ों के लिए कोमल होते हैं।
  • किस ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी वाले 5 स्टार वॉशर-ड्रायर मिल जाएंगे?
    भारत में LG और Samsung अपनी इंटेलिजेंट AI तकनीक और ऊर्जा बचत के लिए लोकप्रिय हैं। Bosch अपनी शानदार बिल्ड क्वालिटी और शोर-मुक्त ऑपरेशन के लिए जाना जाता है, जबकि IFB विशेष रूप से भारतीय हार्ड वॉटर की समस्या को सुलझाने में माहिर है। ये सभी ब्रांड टिकाऊ और बिजली की बचत करने वाले मॉडल्स पेश करते हैं।
  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले वॉशर-ड्रायर किस बजट में मिलेंगे?
    5-स्टार वॉशर-ड्रायर का बजट उनकी क्षमता और फीचर्स पर निर्भर करता है। ₹35,000-₹45,000 में Samsung और IFB के किफायती 8 kg मॉडल्स मिलते हैं। ₹45,000-₹65,0000 में LG और Bosch के स्मार्ट AI फीचर्स वाले विकल्प आते हैं, जबकि ₹65,000 से ऊपर प्रीमियम सेगमेंट में बड़ी क्षमता और हाई-एंड तकनीक वाले लग्जरी मॉडल्स उपलब्ध हैं।