Symphony या Kenstar Air Cooler? विकल्पों के साथ जानें घर के लिए कौन सा बेहतर है

घर के लिए नया एयर कूलर लेने की तैयारी है, लेकिन दो मशहूर ब्रांड Symphony और Kenstar में से समझ नहीं आ रहा किस ब्रांड का कूलर ज्यादा सही होगा? यहां दूर करें अपनी कंफ्यूजन वो भी कुछ बेहतरीन विकल्पों के साथ-

Symphony या Kenstar Air Cooler? विकल्पों के साथ जानें घर के लिए कौन सा बेहतर है
Symphony vs Kenstar Air Cooler

अगर आप अपने घर के लिए एक नया एयर कूलर लेने की सोच रहे हैं, लेकिन दो मशहूर ब्रांड सिंफनी और केंस्टार में से समझ नहीं आ रहा है कि किस कंपनी का कूलर ज्यादा सही रहेगा तो यहां आपकी परेशानी का हल मिल सकता है। यहां इन दोनों ही ब्रांड के कूलर के अलग-अलग मॉडल्स और उनके फीचर्स के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिससे आपको अपने घर के लिए सही विकल्प चुनने में आसानी हो सकती है। दरअसल,सिंफनी और केंस्टार दोनों ही ब्रांड के एयर कूलर अपने-अपने सेगमेंट में मजबूत पहचान रखते हैं और अलग-अलग जरूरतों के अनुसार कई प्रकार के एयर कूलर ऑफर करते हैं। Symphony कूलर को खासतौर पर उसकी एनर्जी एफिशिएंसी, एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी और बड़े टैंक वाले डेजर्ट कूलर्स के लिए जाना जाता है, जो भारतीय गर्मियों में बेहतर कूलिंग देते हैं। वहीं दूसरी ओर Kenstar Cooler अपने स्टाइलिश डिजाइन, पोर्टेबिलिटी और स्मार्ट फीचर्स जैसे हनीकॉम्ब पैड और बेहतर एयर डिस्ट्रीब्यूशन के लिए लोकप्रिय है। ऐसे में दोनों ही ब्रांड के कूलर घर के लिए लोकप्रिय विकल्प बनते जा रहे हैं। आइए देखते हैं इन ही ब्रांड के एयर कूलर के मशहूर मॉडॉल्स, गर्मियों में ठंडक के लिए हो सकते हैं अच्छी पसंद-

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Symphony Winter 100XL Desert Air Cooler | 4-Side Honeycomb Pads

    यह एयर कूलर Symphony ब्रांड का है। इसमें 4 साइेड हॉनिकॉम्ब कूलिंग पैड्स दिए गए हैं, जो चारों तरफ से हवा को खींचकर उसे ठंडा करते हैं। इससे ज्यादा एयरफ्लो मिलता है और कमरे में ठंडक बनी रहती है। इस कूलर में +Air Fan तकनीक दी गई है, जो कम आवाज के साथ पावरफुल एयर थ्रो प्रदान करती है। इसकी मदद से ठंडी हवा कमरे के हर कोने तक पहुंचती है और बड़े एरिया में भी प्रभावी कूलिंग मिलती है। इस कूलर में लगभग 105 लीटर की टंकी मिलती है, जिससे बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती और लंबे समय तक लगातार कूलिंग मिलती है। वहीं इसका कूल फ्लो डिस्पेंस फीचर पानी को समान रूप से सभी कूलिंग पैड्स पर वितरित करता है, जिससे कूलिंग लगातार और बेहतर बनी रहती है। यह कूलर 40 वर्ग मीटर तक के बड़े कमरों के लिए डिज़ाइन किया गया है और ब्रांड के अनुसार यह कम बिजली खपत करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Symphony
    • मैटेरियल- प्लास्टिक
    • माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- सफेद
    • नियंत्रण प्रकार- नॉब
    • क्षमता- 105 लीटर
    • क्षेत्रफल- 40 ​​वर्ग मीटर
    • मॉडल का नाम- ACODE490

    खूबियां

    • इसकी खास CFD तकनीक पूरे कमरे में समान रूप से हवा फैलाती है।
    • इसमें बड़ा वॉटर और आइस इंटेल डोर बना है, जिसकी मदद से बर्फ और पानी को इसमें आसानी से डाला जा सकता है।
    • पानी की खपत पर नजर रखने के लिए इस कूलर में वॉटर लेवल इंडिकेटर भी लगा है।   

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    01
  • Kenstar MAHA KOOL HC 90 L Desert Air Cooler|Anti-Bacterial Honeycomb Pads

    केंस्टार का यह एक पावरफुल डेजर्ट कूलर है, जो बड़े कमरों और तेज गर्मी के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एंटी बैक्टीरियल हॉनिकॉम्ब कूलिंग पैड्स दिए गए हैं, जो हवा को ठंडा करने के साथ-साथ उसमें मौजूद धूल और बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं। ये पैड्स ज्यादा पानी सोखते हैं, जिससे कूलिंग लंबे समय तक बनी रहती है। मल्टी डायरेक्शन कूलिंग फीचर की मदद से यह Desert Cooler चारों दिशाओं में हवा फैलाता है। इसमें मोटराइज्ड वर्टिकल लूवर्स साइड में हवा भेजते हैं, जबकि हॉरिजॉन्टल लूवर्स ऊपर और नीचे की दिशा में एयर फ्लो कंट्रोल करते हैं, जिससे पूरे कमरे में समान कूलिंग मिलती है। कूलर में 90 लीटर का बड़ा वाटर टैंक मिलता है, जिससे बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती और लंबे समय तक कूलिंग मिलती है। इसका 50 फीट तक का पावरफुल एयर थ्रो इसे बड़े हॉल, लिविंग रूम या ऑफिस के लिए उपयुक्त बनाता है। इसमें आपको 3 स्पीड कंट्रोल के विकल्प मिल जाएंगे, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार हवा की स्पीड सेट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Kenstar 
    • सामग्री- पॉलीप्रोपाइलीन
    • माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- ग्रे
    • वायु प्रवाह क्षमता- 6000 घन फीट प्रति मिनट
    • कंट्रोल टाइप- बटन
    • क्षमता- 90 लीटर
    • फ्लोर एरिया- 3.83 वर्ग फीट

    खूबियां

    • कैस्टर पहिओं की मदद से इस कूलर को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना बहुत आसान हो जाता है। 
    • इसकी टर्बो फैन तकनीक कूलिंग को और ज्यादा पावरफुल बनाती है। 
    • यह कूलर इन्वर्टर पर भी आसानी से चलता है, जिससे आपको लगातार कूलिंग मिलती रहती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह कूलर ज्यादा तेज हवा नहीं देता है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Symphony Jumbo 75XL+ Desert Air Cooler | 3-Side Honeycomb Pads

    यह एक दमदार और भरोसेमंद डेजर्ट कूलर है, जिसे लगभग 25 m² तक मध्यम आकार के कमरों में बेहतर कूलिंग देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस कूलर में 3 तरफ हनिकॉम्ब कूलिंग पैड लगे हैं, जो ज्यादा पानी सोखते हैं और हवा को बेहतर तरीके से ठंडा करते हैं, जिससे कमरे में तेज और फ्रेश कूलिंग मिलती है। सिंफनी ब्रांड के इस डेजर्ट कूलर में 75 लीटर का बड़ा वाटर टैंक दिया गया है, जिससे बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती और आप लंबे समय तक लगातार कूलिंग का आनंद ले सकते हैं। अपने पावरफुल फैन की मदद से यह कूलर तेज और दूर तक हवा फेंकता है। यह फीचर सुनिश्चित करता है कि ठंडी हवा कमरे के हर कोने तक पहुंचे और आपको तुरंत राहत मिले। इसके ऑटो लूवर्स अपने आप मूव होकर ठंडी हवा को चारों तरफ फैलाते हैं, जिससे पूरे कमरे में हवा समान रूप से फैलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Symphony
    • मॉडल- ACODE400
    • रंग- सफेद और ग्रे
    • क्षमता- 75 लीटर
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • रूम साइज- 25 m²

    खूबियां

    • यह कूलर इन्वर्टर पर भी आसानी से चलता है, जिससे बिजली कटने पर भी आपको लगातार ठंडक मिलती रहती है।
    • ब्रांड के अनुसार यह कूलर सिर्फ लगभग 205 वॉट बिजली की खपत करता है।
    • इस कूलर में बड़ा वाटर/आइस इनलेट दिया गया है, जिससे पानी या बर्फ डालना बहुत आसान हो जाता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह कूलर तेज आवाज करता है। 
    03
  • Kenstar Robusta Neo 45 Air Cooler|45L Tank | Honeycomb Cooling Pads

    केंस्टार ब्रांड का यह एयर कूलर 45 लीटर वाटर टैंक के साथ मिल रहा है, जिससे आपको बार-बार पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ती और लंबे समय तक लगातार कूलिंग मिलती है। इस कूलर में 12-इंच का हाई-स्पीड फैन दिया गया है, जो तेज और मजबूत एयरफ्लो प्रदान करता है। इसका लगभग 35 फीट तक का एयर थ्रो इसे बेडरूम और स्टडी रूम जैसे छोटे से मीडियम स्पेस के लिए आदर्श बनाता है। इस Room Cooler में एडवांस हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स लगाए गए हैं, जो ज्यादा पानी सोखते हैं और हवा को तेजी से ठंडा करते हैं। ब्रांड के अनुसार यह कूलर लगभग 100 वॉट बिजली पर चलता है, जिससे यह बिजली बिल कम रखने में मदद करता है। इस कूलर को 5-स्टार BEE रेटिंग मिली है, जो इसकी बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी और कम बिजली खपत को दर्शाती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- केनस्टार
    • सामग्री- पॉलीप्रोपाइलीन (पीपी)
    • माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- हल्का ग्रे और गहरा ग्रे
    • एयर फ्लो कैपेसिटी- 1200 घन फीट प्रति मिनट
    • क्षमता- 45 लीटर
    • मॉडल का नाम- ROBUSTA NEO HC 45

    खूबियां

    • इसमें 3 स्पीड सेटिंग्स दी गई हैं, जिससे अपनी जरूरत के अनुसार हवा की गति को चुन सकते हैं।
    • इमसें लगे वॉटर लेवल इंडिकेटर की मदद से आपको आसानी से पता चलता है कि टैंक में कितना पानी बचा है।
    • इसमें मजबूत क्वालिटी के पहिए लगे हैं, जिनकी मदद से कूलर को एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है।

    कमी

    • एक अमेजन यूजर को कूलर काफी छोटा लगा।
    04
  • Symphony Ice Cube 27 Personal Air Cooler For Home with Powerful Fan

    सिंफनी का यह पर्सनल एयर कूलर है, जो कि लगभग 16 स्क्वायर मीटर तक के कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह 27 लीटर का वाटर टैंक के साथ मिल रहा है। इस कूलर में दी गई i-Pure तकनीक एडवांस फिल्टर्स के जरिए हवा को साफ करने में मदद करती है। यह धूल, एलर्जी और बैक्टीरिया को कम करके आपको ठंडी और साफ देता है। इसका कूलर फ्लो डिंस्पेंसर पानी को कूलिंग पैड्स पर समान रूप से फैलाता है, जिससे हर समय लगातार और बेहतर कूलिंग मिलती है। इस कूलर का मजबूत फैन तेज़ एयरफ्लो प्रदान करता है, जिससे कमरे का तापमान जल्दी कम होता है और आपको गर्मी से तुरंत ठंडक राहत मिलती है। यह कूलर सिर्फ 105 वॉट बिजली पर चलता है और बिजली न होने पर यह इन्वर्टर पर भी आसानी से चल सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- सिम्फनी
    • सामग्री- प्लास्टिक
    • माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- सफेद और नीला
    • वायु प्रवाह क्षमता- 954 घन फीट प्रति मिनट
    • कंट्रोल टाइप- नॉब
    • पानी की क्षमता- 27 लीटर
    • फ्लोर एरिया- 16 वर्ग मीटर

    खूबियां

    • इसमें तीन तरफ हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स दिए गए हैं, जो ज्यादा पानी सोखते हैं और हवा को तेजी से ठंडा करते हैं।
    • इसमें यूज़र-फ्रेंडली डायल नॉब्स दिए गए हैं, जिससे आप स्पीड और अन्य सेटिंग्स को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
    • कूलर में लगे कास्टर व्हील्स की मदद से आप इसे एक कमरे से दूसरे कमरे में आसानी से ले जा सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसके वाटर पंप की क्वालिटी कम सही है।
    05
  • Kenstar TallDe HC 45 L Room/Personal Air Cooler For Home| Honeycomb Pad

    केंस्टार ब्रांड का यह पर्सनल एयर कूलर है, जिसमें 45 लीटर का वाटर टैंक दिया गया है। इसका 40 फीट तक का एयर फ्लो और 2200 m³/hr एयर डिलीवरी इसे काफी पावरफुल बनाता है। यह ठंडी हवा को दूर तक पहुंचाता है, जिससे कमरे के हर कोने में अच्छी कूलिंग मिलती है। इस कूलर में 4-वे डिफ्लेक्शन लूवर्स दिए गए हैं, जो हवा को हर दिशा में फैलाते हैं। कूलर में कास्टर व्हील्स दिए गए हैं, जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना बेहद आसान हो जाता है। इसमें आपको 3 स्पीड सेटिंग का ऑप्शन मिल रहा है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार हवा की स्पीड चुन सकते हैं। केंस्टार के इस Cooler में दी गई टर्बो फैन टेक्नोलॉजी तेज और प्रभावी एयर सर्कुलेशन सुनिश्चित करती है, जिससे आपको जल्दी आरामदायक ठंडक मिलती है। इसमें फुली कोलैप्सिबल लूवर्स दिए गए हैं, जिन्हें आप कूलर के चालू न होने पर पूरी तरह बंद कर सकते हैं। इससे धूल, कीड़े-मकोड़े और बाहरी गंदगी अंदर नहीं जाती।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- केनस्टार
    • सामग्री- पॉलीप्रोपाइलीन (पीपी)
    • माउंटिंग प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
    • रंग- सफेद और काला
    • नियंत्रण प्रकार- नॉब
    • पानी की क्षमता- 45 लीटर
    • मॉडल का नाम- TallDE HC 45

    खूबियां

    • यह कूलर इन्वर्टर के साथ आसानी से चल सकता है, जिससे बिजली जाने पर भी कूलिंग बंद नहीं होती।
    • इस कूलर में हेक्साकूल टेक्नोलॉजी वाले एंटी-बैक्टीरियल पैड्स लगे हैं, जो हवा को साफ और हाइजीनिक बनाते हैं। 
    • वहीं इसके हेक्सागोनल डिजाइन वाले कूलिंग पैड्स कम पानी में ज्यादा कूलिंग देने में सक्षम होते हैं। 

    कमी

    • एक अमेजन यूजर को प्रोडक्ट की क्वालिटी सही नहीं लगी।
    06

सिंफनी और केंस्टार कूलर के प्रमुख फीचर्स की तुलना

ऊपर बताए गए सिंफनी और केंस्टार Air Cooler के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

क्षमता

फ्लोर एरिया

खासियत

Symphony- ACODE490

105 लीटर

40 वर्ग मीटर

एडजस्टेबेल स्पीड 

Kenstar - MAHA KOOL HC 90

90 लीटर

3.83 स्क्वायर मीटर

बिल्ट इन ह्लील्स

Symphony- ‎ACODE400

75 लीटर

25 वर्ग मीटर

3-साइड हनीकॉम्ब पैड, ऑटोमेटिक लूवर मूवमेंट 

Kenstar - ROBUSTA NEO HC 45

45 लीटर

-

एडजस्टेबल स्पीड, पोर्टेबल, वॉटर लेवल इंडिकेटर

Symphony- ‎ACOPE429

27 लीटर

16 वर्ग मीटर

एडजस्टेबेल स्पीड 

Kenstar - TallDE HC 45

45 लीटर

-

इन्वर्टर के कंपैटिबल, पोर्टेबल

निष्कर्ष

सिंफनी और केंस्टार दोनों ही भारतीय बाजार में भरोसेमंद एयर कूलर ब्रांड हैं, लेकिन सही चुनाव पूरी तरह आपकी जरूरत, बजट और उपयोग पर निर्भर करता है। अगर आप बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस, एनर्जी एफिशिएंसी और भरोसेमंद ब्रांड चाहते हैं, तो Symphony एक मजबूत विकल्प हो सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आपकी प्राथमिकता स्टाइलिश डिजाइन, पोर्टेबिलिटी और सीमित बजट रेंज है, तो Kenstar भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 

इन्हें भी देखें-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • सिफनी और केंस्टार एयर कूलर में कौन सा ब्रांड बेहतर है?
    दोनों ब्रांड अच्छे हैं। Symphony को मार्केट में ज्यादा भरोसेमंद और लोकप्रिय माना जाता है। इसका बड़ा कारण इसकी मजबूत ब्रांड वैल्यू और सर्विस नेटवर्क है। वहीं Kenstar भी अच्छा विकल्प है। इस ब्रांड के पास बजट में ज्यादा कूलिंग देने वाले कूलर के विकल्प मिल जाएंगे।
  • सिफनी और केंस्टार में से किस ब्रांड में बेहतर कूलिंग मिलती है?
    दोनों ही ब्रांड के कूलर में अच्छी कूलिंग मिलती है। सिफनी अपने एडवांस फीचर्स जैसे हॉनिकॉम्ब पैड्स और यूनिफॉर्म एयर फ्लो के कारण लगतार कूलिंग देता है। वहीं केंस्टार के कूलर में भी शक्तिशाली फैन और हाई एयर थ्रो मिलता है, जो बड़े कमरों के लिए अच्छा होता है।
  • किस ब्रांड में बेहतर फीचर्स मिलते हैं?
    सिम्फनी ब्रांड के कूलर में आई-प्योर तकनीक, एडवांस फिल्टर और स्मार्ट कूलिंग फीचर्स मिलते हैं, जबकि केनस्टार के कूलर में टर्बो फैन, हाई एयर डिलिवरी और बड़ी टैंक क्षमता जैसे फीचर्स मिलते हैं। यानी अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी ब्रांड का कूलर लिया जा सकता है।