Microwave या OTG में से कौन-सा आपके लिए हो सकता है बेहतर? जानिए विकल्पों के साथ

माइक्रोवेव ओवन और ओटीजी में से किसी एक का चयन करने में हो रही है परेशानी? चिंता की नहीं है बात क्योंकि हम कर सकते हैं आपकी मदद। जानिए दोनों उपकरणों में से कौन-सा आपके लिए होगा बेहतर और साथ ही देखिए बड़े ब्रांड्स के विकल्प और जानिए उनकी खासियतें।

Microwave या OTG में से कौन-सा आपके लिए हो सकता है बेहतर? जानिए विकल्पों के साथ
Microwave Vs OTG: कौन-सा हो सकता है बेहतर?

अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि माइक्रोवेव औवन और ओटीजी में से कौन-सा विकल्प आपके लिए बेहतर हो सकता है, तो सही जगह आए हैं। सबसे पहले तो दोनों में से किसी एक को बेहतर कहना गलत हो सकता है क्योंकि दोनों अलग-अलग तरह की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाते हैं। Microwave Oven सुविधा, स्पीड और वर्सटैलिकी को प्राथमिकता देने वाले परिवारों के लिए एक सही विकल्प हो सकता है। जिन लोगों के पास खाना गर्म करने, डीफ्रॉस्ट करने या अन्य तरह की कुकिंग करने के लिए समय की कमी होती है; उनके लिए यह एक स्मार्ट पसंद हो सकता है। इनमें आप आसानी से बेकिंग, ग्रिलिंग, दही जमाने, घी बनाने और अन्य तरह के काम आसानी से कर सकते हैं। वहीं, अगर बात करें OTG (ओवन, टोस्टर, ग्रिलर) की तो ये बेकिंग के शौकीन लोगों और खाने की बनावट को प्राथमिकता देने वालों के लिए आदर्श विकल्प हो सकता है। गर्म कॉइल का उपयोग करने के कारण, यह ब्राउनिंग, क्रिस्पिंग और स्लो-रोस्टिंग जैसे काम अच्छी तरह करता है। अगर आप घर पर  केक, ब्रेड या ग्रिल्ड मीट बनाते हैं, तो यह एक सही पसंद होगा। तो आइए अब दोनों ही उपकरणों के बीच के अंतर को समझते हैं। 

माइक्रोवेव ओवन और ओटीजी के बीच का अंतर

अगर आपको आसानी से माइक्रोवेव ओवन और ओटीजी के बीच का अंतर समझना है तो इस तालिका की मदद ली जा सकती है।

फीचर

माइक्रोवेव ओवन

ओटीजी

हीटिंग प्रणाली

इलेक्ट्रो मैग्नेटिक वेव्स का इस्तेमाल करके खान को पकाने का काम करते हैं। 

इनमें खान को पकाने के लिए इलेक्ट्रिक कॉइल का इस्तेमाल होता है। 

इस्तेमाल

रीहीटिंग, डीफ्रॉस्टिंग, स्टीमिंग और जल्दी कुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

बेकिंग, टोस्टिंग और ग्रिलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

प्रीहीटिंग

इस्तेमाल करन से पहले इन्हें हीट करने की जरूरत नहीं होती। 

इस्तेमाल करने से पहले इन्हें करीब 10-20 मिनट तक गर्म करना होता है। 

खाने का टेक्श्चर

खाने को मुलायम और नर्म बना सकता है और जरूरत होने पर क्रंची टेक्श्चर को भी बनाए रख सकता है। 

यह खाने को सुनहरा करने और उन्हें तंदूर जैसा टेक्श्चर देने का काम कर सकता है। 

कुकवेयर

केवल माइक्रोवेव-सेफ ग्लास, सिरेमिक या खास प्लास्टिक के ही कुकवेयर इस्तेमाल हो सकते हैं। 

मेटल की ट्रे, एल्युमिनियम फॉइल और ओवन-सेफ ग्लास कुकेवेयर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। 

ऊर्जा खपत

अधिक वाॉट क्षमता वाला होत है और बहुत कम समय तक चलता है। 

कम वॉट क्षमता वाला उपकरण होता है और ज्यादा देर तक चल सकता है। 

क्षमता

20 लीटर से लेकर 32 लीटर तक की क्षमता में मिल सकते हैं।

10 लीटर से लेकर 60 लीटर+ तक की क्षमता में मिल सकते हैं।

ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर

आइए अब नजर डालते हैं बड़े ब्रांड्स के माइक्रोवेव ओवन और ओटीजी के कुछ विकल्पों पर। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 30L Convection Microwave Oven

    30 लीटर की क्षमता वाला यह कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन हायर ब्रांड का है। इसकी खासियत है कि इसके साथ खाने को बनाने के साथ-साथ रीहिटिंग, डीफ्रॉस्टिंग, बेकिंग और रोस्टिंग जैसे काम भी किए जा सकते हैं। 4-6 लोगों के परिवार के लिए यह एक सही पसंद हो सकता है। Haier का यह माइक्रोवेव ओवन इन-बिल्ट एयर फ्रायर से लैस है, जो आपको कम तेल के साथ तली हुई डिशेज बनाने में मदद कर सकता है। यह एक 5-इन माइक्रोवेव ओवन है जिसमें आपको ग्रिल, कन्वेक्शन, रोटिसरी और एयर फ्रायर सुविधा मिलेगी। इसकी खासियत है कि आप इसमें दो तरह के कुकिंग मोड्स का साथ में इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके साथ समय की तो बचत होगी ही और साथ-साथ खाना भी अच्छी तरह से पक सकता है। इसमें आपको अलग-अलग तरह की डिशेज बनाने के लिए कुल 305 ऑटो कुक मेन्यू भी मिल जाएंगे, जिसकी मदद से भारतीय और कॉन्टिनेन्टल व्यंजन बनाए जा सकते हैं। यह सुविधा खाने को क्रिस्पी बनाने में मदद कर सकती है। 5 पावर लेवल पर काम करने वाला यह माइक्रोवेव ओवन आपको टेंप्रेचर को खाने के हिसाब से सेट करने में मदद कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 30 लीटर
    • ब्रांड- Haier
    • कलर- ब्लैक
    • हीटिंग मेथड- कन्वेक्शन
    • फिनिश- ब्रश्ड
    • मॉडल- ‎HIL3001ARSB
    • ऊर्जा खपत- ‎2200 Watts
    • वोल्टेज- 230 Volts

    खूबियां

    • चाइल्ड लॉक के साथ आप बच्चों की सुरक्षा का ख्याल रख सकेंगे।
    • ऐक्सप्रेस कुकिंग सुविधा खाने को कम समय में बनाने में मदद कर सकती है।
    • मोटराइज्ड रोटिसरी के साथ आपकी डिशेज को तंदुर में पकने जैसी बनावट मिल सकती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके कन्वेक्शन के ठीक से काम न करने की शिकायत की है।
    01
  • Glen Multi-Function OTG for Kitchen 35 Litre, 2100W, Oven Toaster Griller

    2100 Watts की पावर पर काम करने वाला यह ओटीजी आपके किचन के लिए एक सही पसंद हो सकता है। मल्टी-फंक्शन कुकिंग सुविधा से लैस यह उपकरण आपको बेकिंग, रोस्टिंग, ग्रिलिंग, और रीहिटिंग जैसे काम करने में मदद कर सकता है। 35 लीटर तक की क्षमता वाला यह माइक्रोवेव ओवन 60 मिनट तक के टाइमर पर सेट किया जा सकता है, और खाने पकने के बाद बेल आपको अलर्ट करेगी। इसमें अलग-अलग तरह के खाने को पकाने के लिए लोअर हीटिंग एलिमेंट, लोअर हीटिंग एलिमेंट+फैन, अपर हीटिंग एलिमेंट+फैन, रोटिसरी, अपर+लोअर हीटिंग एलिमेंट, अपर+लोअर हीटिंग एलिमेंट+फैन और लोअर हीटिंग एलिमेंट+फैन+रोटेसरी की सुविधा मिल जाएगी। Glen के इस ओटीजी में कुकिंग करने के दौरान तापमान को 90°C से लेकर 230°C तक सेट किया जा सकता है। इसमें आप आसानी से मीट रोस्ट कर सकते हैं और बिल्ट-इन रोटेसरी सुविधा के साथ खाने को सही टेक्श्चर मिल सकता है। इसके साथ आपको बेक ट्रे, वायर रैक, ट्रे हैंडल, रोटेसरी हैंडल, रोटेसरी सेट और क्रम्ब ट्रे मिल जाएगी। इसकी रिमूवेबल क्रम्ब ट्रे की वजह से यूनिट आसानी से गंदी नहीं होगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Glen
    • कलर- ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 39.3D x 52W x 33H सेंटीमीटर
    • क्षमता- 35 लीटर
    • विशेषता- टर्बो कन्वेक्शन फैन
    • कंट्रोल- नॉब
    • मॉडल- ‎SA5035BLRC
    • शेल्फ- 2

    खूबियां

    • यह छोटे परिवारों के लिए एक सही ओटीजी विकल्प हो सकता है।
    • नॉब कंट्रोल की मदद से इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • बिल्ट-इन लाइट की मदद से पक रहे खाने पर आसानी से नजर रखी जा सकती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी फंक्शनिंग पसंद नहीं आई है। 
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • LG 28 L Convection Microwave Oven

    एलजी ब्रांड का यह कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन ग्रिलिंग, रीहिटिंग और डीफ्रॉस्टिंग जैसी सुविधाएं आपको दे सकता है। 28 लीटर की क्षमता वाला यह ओवन 251 ऑटो कुक मेन्यू के साथ आता है; जिसमें सूप, कॉन्टिनेनटल, सलाद, तंदूर से, किड्स डिलाइट, स्टीम कुक, इंडियन क्यूजीन, घी/बेकरी, टी/डेयरी डिलाइट और पनीर/कर्ड शामिल है। इसका क्वार्ट्ज हीटर हाथों के जलने की संभावना को कम करता है और आप सुरक्षित तरह से इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें दी गई कॉम्बिनेशन कुकिंग सुविधा के साथ आप कुकिंग, ग्रिलिंग और कन्वेक्शन में से किसी दो को साथ में इस्तेमाल कर सकेंगे। LG के इस माइक्रोवेव Oven को स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बनाया गया है, जिस वजह से यह आसानी से खराब नहीं होगी। इसमें दी गई इंडियन रोटी बास्केट सुविधा के साथ आप तंदूरी रोटी, नान और कुलचे जैसी चीजों को आसानी से पका सकेंगे। इसकी खास आई-वेव टेक्नोलॉजी खाने को जल्दी व स्वस्थ तरीके से पका सकती है। इसकी कैवेटी यह माइक्रोवेव 4-6 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। वहीं, इसकी पावर को 5 लेवल पर आसानी से सेट किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 28 लीटर
    • ब्रांड- LG
    • कलर- ब्लैक
    • हिटिंग मेथड- कन्वेक्शन
    • फिनिश- मैट
    • मॉडल- ‎MC2846BV
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • वॉटेज- 900 Watts

    खूबियां

    • इसमें बिना झंझट के करीब 12 मिनट में घी बनाया जा सकता है।
    • स्टीम क्लीन सुविधा के साथ अंदर के हिस्से को भाप से साफ किया जा सकता है।
    • हेल्थ प्लस मेन्यू स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए सही पसंद हो सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ कुक बुक न मिलने की शिकायत की है। 
    03
  • AGARO Marvel 48 Liters Oven Toaster Griller

    100°C से लेकर 250°C तक के टेंप्रेचर पर काम करने वाला यह ओटीजी अलग-अलग तरह की कुकिंग करने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें आप आसानी से रोस्टिंग, बेकिंग, टोस्टिंग समेत कई तरह के काम आसानी से कर सकेंगे। अलग-अलग तरह की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें आपको टॉप हीटिंग, बॉटम हीटिंग व टॉप+बॉटम हीटिंग के मोड्स मिल जाएंगे। इसे आप आसानी से कन्वेक्शन, रोटेसरी और रोटेसरी विद कन्वेक्शन फंक्शन पर इस्तेमाल कर सकते हैं। AGARO के इस ओटीजी में 120 मिनट तक का टाइमर दिया गया है, जिसे आसानी से सेट किया जा सकता है। 2000 Watts तक की ऊर्जा खपत करने वाला यह ओटीजी 230 Volts तक के वोल्टेज पर काम करेगा। सुविधा के लिहाज से इसमें आपको हीट रेजिजटेंट क्वालिटी वाली मजबूत कांच से बनी विंडो दी गई है, जो आसानी से हीट की वजह से खराब नहीं होगी। इसे नॉब कंट्रोल की मदद से आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- AGARO
    • कलर- ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 42D x 58W x 36H सेंटीमीटर
    • क्षमता- 48 लीटर
    • विशेषता- टाइमर
    • मॉडल- ‎33310
    • टेंप्रेचर रेंज- ‎100-250°C
    • कंट्रोल- नॉब

    खूबियां

    • खाना पकने के बाद रेडी बेल आपको अलर्ट करेगी।
    • कॉम्पैक्ट डिजाइ की वजह से यह ज्यादा जगह का घेराव नहीं करेगा।
    • इसके साथ आपको बेक पैन, ट्रे हैंडल, बार्बेक्यू ग्रिल रैक, रोटेसरी रॉड और रोटेसरी हैंडल मिल जाएंगे। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसपर डेंट पड़ने की शिकायत की है। 


    गैजेट, एप्लाइंसेस और स्टाइल समेत कई प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

    04
  • Samsung 28L, Convection Microwave Oven with Curd Making

    इस माइक्रोवेव ओवन को सिरैमिक मटेरियल से बनाया गया है, जिसमें आसानी से खरोंच नहीं आएगी और इसे साफ करना भी आपके लिए काफी आसान रहेगा। 28 लीटर क्षमता वाला यह ओवन माइक्रोवेव पर 1400W, ग्रिल पर 1500W और कन्वेक्शन पर 2100W ऊर्जा की खपत कर सकता है। इसकी अधिकतम ऊर्जा खपत 2900W तक की हो सकती है। इसमें आपको चाइल्ड लॉक की सुविधा भी मिलेगी, जिसकी मदद से आप कंट्रोल पैनल व डोर को लॉक कर सकते हैं। यह दही जमाने की सुविधा के साथ आता है और रोजाना की खाना बनाने की जरूरतों को पूरा करने के लिए बेकिंग, ग्रिलिंग, रीहिटिंग और डिफ्रॉस्टिंग जैसी सुविधाएं भी इसमें दी गई है। ईको मोड पर यह Samsung माइक्रोवेव कम ऊर्जा की खपत कर सकता है और इसमें जमे हुए खाने को डीफ्रॉस्ट की मदद से आसानी से पिघलाया भी जा सकता है। अलग-अलग तरह की डिशेज बनाने के लिए इसमें कुल 121 ऑटो कुक मेन्यू दिए गए हैं। इसकी ग्रिलिंग सुविधा अपनी बड़ी टर्नटेबल के साथ तंदुर में पकने वाली डिशेज को 99% तक सही तरह से पका सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • साइज- 28 लीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • कलर- ब्लैक
    • हीटिंग मेथड- कन्वेक्शन, ग्रिल व माइक्रोवेव
    • फिनिश टाइप- सिरैमिक
    • मॉडल- ‎MC28A5013AK/TL
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • वॉटेज- ‎900 Watts

    खूबियां

    • यह 4-6 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
    • इसकी पावर को 6 लेवल पर सेट किया जा सकता है।
    • डिओड्राइजर की वजह से माइक्रोवेव के अंदर दुर्गंध नहीं पनपेगी।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी टिकाऊ नहीं लगी। 
    05
  • Morphy Richards Digital OTG

    यह ओटीजी स्वास्थ्य के प्रति जागरुक लोगों के लिए एक सही पसंद हो सकता है, क्योंकि इसमें इन-बिल्ट एयर फ्रायर की सुविधा दी गई है। Morphy Richards का यह ओटीजी आपको कम-से-कम तेल का इस्तेमाल करते हुए फ्राइड फूड बनाने में मदद कर सकता है। इसके डीहाइड्रेटर की मदद से आसानी से फल, सब्जियों और मीट को आसानी से सुखाया जा सकता है। यह सुविधा आपको सेहतमंद स्नैक्स बनाने में मदद कर सकती है। इसके बेकिंग व रोटेसरी फंक्शन के साथ आप खाने को सही टेक्श्चर दे सकते हैं और यह कन्वेक्शन टेक्नोलॉजी के कारण संभव हो सकता है। यह ओटीजी वायर ग्रिल, बेकिंग ट्रे, एयर फ्राय बास्केट, क्रम्ब ट्रे, टॉन्ग, फोर्क वाली रोटेसरी रॉड और बेकिंग ट्रे/वायर ग्रिल टॉन्ग के साथ आता है। इसमें आपको 13 पहले से ही सेट किए हुए मेन्यू मिल जाएंगे, जिसकी मदद से अलग-अलग डिशेज को आसानी से बनाया जा सकता है। 40 लीटर की क्षमता वाला यह ओटीजी मीडियम साइज के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Morphy Richards
    • कलर- डीप ब्लू
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 58.2D x 43.5W x 40.8H सेंटीमीटर
    • क्षमता- 40 लीटर
    • विशेषता- एयर फ्रायर
    • कंट्रोल- बटन
    • मॉडल- ‎510058
    • फिनिश- ग्लॉसी

    खूबियां

    • इसके रोटेसरी फंक्शन की मदद से तंदूर में बनने वाली चीजें आसानी से पकाई जा सकती है।
    • इसके टेंप्रेचर को 230 डिग्री सेल्सियस तक सेट किया जा सकता है।
    • आसान कंट्रोल के लिए इसमें नॉब व बटन दोनों दिए गए हैं। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा है। 
    06

अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

आपने अलग-अलग ब्रांड्स के माइक्रोवेव ओवन और ओटीजी के विकल्पों को तो देख लिया अब इन सभी के बीच का अंतर यह तालिका समझा सकती है।

ब्रांड व मॉडल

क्षमता

खासियत

कंट्रोल

Haier Microwave

(‎HIL3001ARSB)

30 लीटर

5-इन-1

टच

Glen OTG

(‎SA5035BLRC)

35 लीटर

मोटराइज्ड रोटेसरी

नॉब

LG Microwave

(‎MC2846BV)

28 लीटर

स्टीम क्लीन

टच

AGARO OTG

(‎33310)

48 लीटर

हीट रेजिजटेंट विंडो

नॉब

Samsung Microwave

(‎MC28A5013AK/TL)

28 लीटर

कर्ड मेकर

टच

Morphy Richards OTG

(‎40RCAD Digi)

40 लीटर

इन-बिल्ट डीहायड्रेटर

नॉब व बटन

क्या है निषकर्ष?

माइक्रोवेव ओवन और ओटीजी में से किसी एक का चुनाव आपकी जीवनशैली और खाना पकाने की जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आपको एक तेजी से काम करने वाले उपकरण की तलाश है तो Microwave चुनें। यह व्यस्त लोगों के लिए एक अच्छी पसंद हो सकता है जिन्हें कुछ ही सेकंड में खान गर्म करना, चीजों को पिघलाना या सब्जियों को स्टीम करना होता है। इसके विपरीत, अगर आप खाना पकाने को एक कला मानते हैं, तो OTG का चयन करें। इसकी मदद से बेकिंग और ग्रिलिंग आसानी से की जा सकती है, जिसमें खाने को सही टेक्श्चर मिल सकता है। अगर आपके पास बजट और जगह दोनो है, तो कन्वेक्शन माइक्रोवेव एक उपयोगी विकल्प हो सकता है। हालांकि, माइक्रोवेव में बने खाने का टेक्श्चर ओटीजी जैसा होना मुश्किल हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

बढ़िया Convection Microwave के साथ कम समय में बनाएं स्वादिष्ट व्यंजन! बेकिंग और रोस्टिंग के लिए उपयुक्त

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • ओटीजी और माइक्रोवेव में से ज्यादा ऊर्जा कुशल कौन-सा उपकरण है?
    आमतौर पर, माइक्रोवेव ओवन ओटीजी की तुलना में अधिक ऊर्जा कुशल होते हैं। माइक्रोवेव कम समय में खाना गर्म करते हैं, जिससे बिजली की बचत होती है। वहीं, ओटीजी को गर्म होने और खाना पकाने में अधिक समय लगता है, जिससे वे अधिक बिजली की खपत कर सकते हैं।
  • बेकिंग के लिए ओटीजी का इस्तेमाल करना बेहतर होता है या माइक्रोवेव का?
    बेकिंग के लिए ओटीजी निश्चित रूप से बेहतर हो सकता है। यह केक, कुकीज, पिज्जा और ब्रेड को समान रूप से हीट करता है, जिससे वे बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनते हैं। वहीं, माइक्रोवेव जल्दी खाना गर्म करने और झटपट बेकिंग के लिए अच्छा है।
  • ओटीजी और माइक्रोवेव ओवन में से ज्यादा किफायती क्या है?
    शुरुआती कीमत के लिहाज से ओटीजीअधिक किफायती है, जो बेकिंग और ग्रिलिंग के लिए बेहतरीन है। वहीं, माइक्रोवेव खाना गर्म करने, जल्दी पकाने और डीफ्रॉस्टिंग के लिए बेहतर है। ओटीजी आपको ₹3,000-₹15,000 की रेंज में मिल सकते हैं और माइक्रोवेव ओवन ₹10,000-₹30,000 की रेंज में आ सकते हैं।