LED इंडिकेटर वाले Ceiling Fan, जो ठंडी हवा देने के साथ बढ़ाएंगे कमरे की शोभा
घर के लिए तलाश है ऐसे पंखे की जो न सिर्फ ठंडी हवा दे बल्कि कमरे की शोभा को भी बढ़ाए तो LED इडिकेटर वाले सीलिंग फैन एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। यहां देखें Havells, Atomberg और Polycab जैसे ब्रांड के कुछ मशहूर मॉडल।
अगर आप अपने घर के लिए एक ऐसा पंखा ढूंढ रहे हैं जो ठंडी हवा देने के साथ ही स्टाइलिश भी हो तो LED इडिकेटर वाले सीलिंग फैन एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। आजकल बाजार में एलईडी इंडिकेटर वाले काफी सारे Ceiling fan मिलने लगे हैं। ये फैन रिमोट कंट्रोल, कम बिजली खर्च करने वाली मोटर और आकर्षक डिजाइन के साथ मिलते हैं। ये पंखे न सिर्फ बिजली बचाते हैं बल्कि आपके कमरे को एक आधुनिक और सुंदर लुक भी देते हैं। खासकर बेडरूम, हॉल और ऑफिस के लिए इस तरह के फैन एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इस तरह के पंखे खासतौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट माने जाते हैं, जो अपने घर को मॉर्डन लुक देना चाहते हैं। यहां पर Havells, Atomberg, Polycab, Orient Electric और DIGISMART जैसे ब्रांड के एलईडी इंडिकेटर वाले फैन के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो आपके घर के लिए अच्छी पसंद हो सकते हैं।
LED इंडिकेटर वाले सीलिंग फैन के फायदे
स्मार्ट इंडिकेटर- LED इंडिकेटर वाले सीलिंग फैन सिर्फ ठंडक देने तक सीमित नहीं होते हैं, बल्कि ये स्मार्ट अनुभव भी देते हैं। इनमें लगी छोटी सी एलईडी पंखे की सेटिंग से जुड़ी हर स्थिति को साफ-साफ दिखाती है, जिसे देखकर आपको पता चल जाता है कि पंखा चालू है या बंद है, या फिर किस स्पीड पर चल रहा है।
आसान उपयोग- अक्सर LED इंडिकेटर वाले सीलिंग फैन रिमोट कंट्रोल के साथ मिलते हैं, जिसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि बार-बार स्विच के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती। एलईडी इंडिकेटर आपको Fan की सेटिंग समझने में मदद करता है, जिससे रिमोट की सहायता से इसका इस्तेमाल और भी आसान हो जाता है।
स्टाइलिश डिजाइन- एलईडी इंडिकेटर वाले पंखे दिखने में भी काफी आकर्षक होते हैं। एलईडी लाइट की वजह से पंखे का लुक आधुनिक और स्टाइलिश लगता है, जो आपके कमरे की सजावट को और बेहतर बना देता है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो अपने घर को स्मार्ट और सुंदर बनाना चाहते हैं।
कम ऊर्जा खपत- पंखे में लगी एलईडी बहुत कम बिजली खर्च करती है, इसलिए इससे बिजली बिल पर कोई खास असर नहीं पड़ता। साथ ही कई ऐसे पंखे भी आते हैं जिनमें ऊर्जा बचाने वाली मोटर लगी होती है, जिससे कम बिजली में ज्यादा हवा मिलती है।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Havells FAB BLDC ULED Ceiling Fan 1200mm, 5 star
यह सीलिंग फैन Havells कंपनी का है। 5 स्टार रेटिंग वाले इस फैन में BLDC मोटर दी गई है, जो सिर्फ 30W बिजली में शानदार परफॉर्मेंस देती है और ज्यादा आवाज भी नहीं करती है। इसकी 380 RPM स्पीड तुरंत हवा देती है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है और आपको तेज गर्मी में भी जल्दी आराम मिलता है। इस पंखे में लगा LED इंडिकेटर फैन की गति और स्टेटस दिखाता है, जिसे देखकर आप पता कर सकते हैं कि पंखा किस मोड पर चल रहा है, या फिर चालू है या बंद। इसकी 225 CMM एयर फ्लो कैपेसिटी तेज हवा देती है, जिससे बड़े कमरे में भी अच्छी ठंडक मिलती है। हेवेल्स ब्रांड के इस पंखे में 4 अलग-अलग मोड्स मिलते हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से गति को समायोजित कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- हैवेल्स
रंग- डेनिम ब्लू
इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- सीलिंग फैन
पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
स्टाइल- FAB BLDC ULED
माउंटिंग टाइप- सीलिंग माउंट
खूबियां
इस पंखे में रिवर्स मोड दिया गया है, जिससे आप इसे सर्दियों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसमें 2,4.6 और 8 घंटे का टाइमर सेट करने की सुविधा मिल रही है।
इसके साथ 360 डिग्री RF रिमोट कंट्रोल मिल रहा है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार पंखा तेज आवाज करता है।
01
atomberg Efficio Alpha 1200mm India's No.1 BLDC Ceiling Fan
यह फैन काफी स्लीक मॉर्डन डिजाइन के साथ मिल रहा है, जो आपके कमरे की सजावट को और बेहतर बना सकता है। इसके पतले ब्लेड और एलईडी इंडिकेटर इसे और भी खास बनाते हैं। इसमें लगी एलईडी लाइट न सिर्फ पंखे की स्थिति बताती है, बल्कि आपके कमरे को नया लुक भी देती है। 5 स्टार रेटिंग वाले इस सीलिंग फैन में BLDC मोटर लगी है, जो केवल 35 वॉट बिजली में काम करती है। ब्रांड के अनुसार सामान्य पंखों की तुलना में यह लगभग 65% तक बिजली बचाने में मदद करता है, जिससे ठंडी हवा तो मिलती ही है, साथ ही बिजली का बिल भी ज्यादा नहीं आता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह पंखा 230 CMM तक हवा देता है, जिससे कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा पहुंचती है। साथ ही इस Atomberg Fan का नॉइज लेवल भी मात्र 57 dB तक है, जो कि कम आवाज करता है। इसके साथ मिलने वाले रिमोट कंट्रोल की मदद से आप आराम से पंखे की स्पीड बदल सकते हैं, बूस्ट मोड चालू कर सकते हैं, टाइमर सेट कर सकते हैं या स्लीप मोड इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- एटमबर्ग
रंग- सीसैंड आइवरी
इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- सीलिंग फैन
पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
स्टाइल- Efficio Alpha
माउंटिंग टाइप- सीलिंग माउंट
खूबियां
यह फैन 65V से 285V के बीच भी बिना रुके समान हवा देता है।
यह इन्वर्टर पर सामान्य पंखों की तुलना में लगभग तीन गुना ज्यादा समय तक चलता है।
इसका रिमोट सभी एटमबर्ग पंखों के साथ काम करता है।
कमी
कुछ अमजेन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Orient Electric Newly Launched 1200 mm Proton BLDC
इस पंखे में बीएलडीसी मोटर लगी है, जो सामान्य पंखों की तुलना में लगभग 50% तक कम बिजली खर्च करती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह पंखा 350 RPM की तेज स्पीड और 230 CMM की हवा देने की क्षमता के साथ आता है। इससे कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा आसानी से पहुंचती है। खास बात यह है कि यह फैन इन्वर्टर पर सामान्य पंखों के मुकाबले लगभग दो गुना ज्यादा समय तक चलता है, जिससे बिजली जाने पर भी आप लंबे समय तक ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं। इस Orient Electric फैन के एयरोडायनामिक ब्लेड खास तरीके से डिजाइन किए गए हैं, जो हवा को बेहतर तरीके से फैलाते हैं। इससे न सिर्फ तेज हवा मिलती है, बल्कि पंखा स्मूद और संतुलित तरीके से चलता है, साथ ही कम आवाज करता है। वहीं इसका स्लीक और आधुनिक लुक आपके कमरे की सजावट को और बेहतर करता है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- Orient Electric
रंग- डे टोन ग्रे
इलेक्ट्रिक पंखे का डिज़ाइन- सीलिंग फैन
पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
स्टाइल- Proton
माउंटिंग प्रकार- सीलिंग माउंट
कंट्रोलर प्रकार- रिमोट कंट्रोल
खूबियां
इसमें दिया गया 6-स्पीड LED इंडिकेटर इस्तेमाल को काफी आसान बना देता है।
है।
पंखे में लगी ब्रशलेस मोटर कम शोर के साथ टिकाऊ परफॉर्मेंस देती है।
इसमें टाइमर सेट करने की सुविधा भी मिल रही है।
कमी
फैन के बारे में अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
03
DIGISMART Autum Mark 1 1200mm BLDC Ceiling Fan with Remote Control
अगर आप ऐसा सीलिंग फैन चाहते हैं जो कम बिजली में ज्यादा हवा दे और इस्तेमाल में भी आसान हो, तो DIGISMART का यह फैन उपयुक्त विकल्प हो सकता है। यह फैन रिमोट कंट्रोल के साथ मिल रहा है, जिससे आप 6 स्पीड में पंखा चला सकते हैं और बूस्टर मोड से तुरंत तेज हवा पा सकते हैं। साथ ही टाइमर और स्लीप मोड इसे और भी आरामदायक बनाते हैं, खासकर रात में। इस सीलिंग फैन में लगी बीएलडीसी मोटर सिर्फ 28 वॉट बिजली में चलती है और करीब 65% तक बिजली बचाने में मदद करती है, जिस वजह से यह पंखा इन्वर्टर पर भी ज्यादा देर तक चलता है और कम आवाज में स्मूद तरीके से काम करता है।इसकी हाई फ्लो टेक्नोलॉजी और खास डिजाइन वाले ब्लेड हवा को पूरे कमरे में बराबर फैलाते हैं, जिससे बड़े कमरे में भी अच्छी ठंडक मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- डिजीस्मार्ट
रंग- स्मोक ब्राउन
पंखे का डिज़ाइन- सीलिंग फैन
पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
स्टाइल- Autum Smoke_1
माउंटिंग प्रकार- डाउनरॉड माउंट।
खूबियां
1200 मिमी साइज और 380 आरपीएम की स्पीड की मदद से कमरे हर कोने में तेज और ठंडी हवा पहुंचती है।
इसमें डबल बॉल बेयरिंग दी गई है, जिससे पंखा स्मूद तरीके से चलता है और लंबे समय तक टिकाऊ बना रहता है।
इस पंखे में LED इंडिकेटर और रिमोट कंट्रोल की सुविधा दी गई है।
कमी
कुछ अमजेन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
04
Polycab Wizzy Plus LED 1200mm BLDC Ceiling Fan with Remote
यह सीलिंग फैन 360 RPM की हाई स्पीड के साथ आता है, जो कि कमरे में तेज हवा देता है। वहीं इसकी 228 CMM की हाई एयर डिलीवरी क्षमता लगातार हवा देती है, जिससे गर्मी में भी कमरे में आरामदायक माहौल बना रहता है। 1200mm ब्लेड साइज होने की वजह से यह फैन बड़े एरिया को आसानी से कवर करता है और कमरे के हर कोने तक हवा पहुंचाता है। Polycab का यह Ceiling Fan सिर्फ 35W बिजली खपत करता है, जिससे कम ऊर्जा खपत के साथ शानदार कूलिग मिलती है। इस फैन में 7 अलग-अलग स्पीड मिलती है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार हवा सेट कर सकते हैं। वहीं बूस्ट मोड ऑन करते ही पंखा फुल स्पीड पर चलने लगता है, जिससे तुरंत तेज हवा मिलती है और गर्मी से जल्दी राहत मिलती है। इसके अलावा इसमें दिया गया LED इंडिकेटर हर बार बटन दबाने पर तुरंत दिखा देता है कि पंखा किस स्पीड पर चल रहा है। खास बात यह है कि जरूरत पड़ने पर आप इसकी LED लाइट को बंद भी कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- पॉलीकैब
रंग- बेज रोज़गोल्ड
इलेक्ट्रिक पंखे का डिज़ाइन- सीलिंग फैन
पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक
स्टाइल- Wizzy Plus LED
माउंटिंग प्रकार- सीलिंग माउंट
खूबियां
इस पंखे में रिवर्स मोड दिया गया है, जो सर्दियों के मौसम के लिए उपयोगी हो सकता है।
इसमें स्लीप मोड भी दिया गया है।
वहीं इसका ब्रीज़ मोड पंखे की स्पीड को अपने आप कम-ज्यादा करता रहता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इसके रिमोट कंट्रोल से नाखुश हैं।
05
LED इंडिकेटर वाले सीलिंग फैन के प्रमुख फीचर्स
ऊपर बताए गए सीलींग फैन के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
ब्रांड
एयर फ्लो
ब्लेड साइज
खासियत
Havells (FAB BLDC ULED)
225 CMM
1200mm
रिमोट कंट्रोल, टाइमर
Atomberg (Efficio Alpha)
230 CMM
1200mm
रिमोट कंट्रोल, एलईडी स्पीड इंडिकेटर के साथ ऊर्जा कुशल बीएलडीसी मोटर
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
क्या LED इंडिकेटर को बंद किया जा सकता है?
हां, कई आधुनिक सीलिंग फैन में LED इंडिकेटर को ऑफ करने का ऑप्शन दिया जाता है। इससे आप रात में बिना किसी परेशानी के आराम से सो सकते हैं।
क्या LED इंडिकेटर वाले फैन ज्यादा बिजली खर्च करते हैं?
नहीं, LED लाइट बहुत कम बिजली खपत करती है। इसका पावर कंजम्प्शन इतना कम होता है कि इससे आपके बिजली बिल पर कोई खास असर नहीं पड़ता। खासकर BLDC मोटर वाले फैन के साथ यह और भी ज्यादा एनर्जी-एफिशिएंट बन जाते हैं।
क्या एलईडी इंडिकेटर वाले फैन इन्वर्टर पर भी चलते हैं?
हां, ज्यादातर LED इंडिकेटर वाले सीलिंग फैन BLDC मोटर के साथ आते हैं, जो कम बिजली में चलते हैं और इन्वर्टर पर लंबे समय तक काम करते हैं। यह फीचर खासतौर पर उन जगहों के लिए उपयोगी है जहां बिजली कटौती ज्यादा होती है।