चौंकाने वाले फीचर्स से लैस Samsung Refrigerators: अमेजन पर कीमत ₹30000 से कम!

Amazon पर मिलेंगे ₹30,000 से कम दाम वाले बेहतरीन सैमसंग रेफ्रिजरेटर्स। सिंगल डोर से लेकर डबल डोर हर तरह के मॉडल हैं उपलब्ध जो रखेंगे कूलिंग व स्टोरेज का पूरा ख्याल। देखिए विकल्प और जानिए उनकी खासियतें।

चौंकाने वाले फीचर्स से लैस Samsung Refrigerators: अमेजन पर कीमत ₹30000 से कम!
Amazon पर ₹30,000 से कम वाले Samsung Refrigerators

अमेजन पर मिलने वाले अलग-अलग ब्रांड के रेफ्रिजरेटर में सैमसंग एक लोकप्रिय नाम है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Amazon पर आपको ₹30,000 से कम दाम वाले Samsung Refrigerators भी मिल जाएंगे। इस प्राइस रेंज में आपको सिंगल डोर व डबल डोर दोनों तरह के मॉडल्स देखने मिलेंगे जो बड़े से लेकर छोटे परिवार के काम आ सकते हैं। अमेज़न पर मिलने वाले ₹30,000 से कम कीमत वाले सैमसंग रेफ्रिजरेटर में डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है, जो ऊर्जा की बचत और शांत संचालन सुनिश्चित करती है। इस रेंज के कई मॉडलों में कन्वर्टेबल स्टोरेज की सुविधा है, जिससे आप फ्रीजर को फ्रिज में बदलकर अतिरिक्त जगह बना सकते हैं। टिकाऊ टेम्पर्ड ग्लास शेल्फ और भरोसेमंद स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन के साथ, ये रेफ्रिजरेटर किसी भी घर के लिए सही निवेश साबित हो सकते हैं। तो आइए नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ रेफ्रिजरेटरे के मॉडल पर जो अमेजन पर भी ग्राहकों द्वारा भी काफी पसंद किए गए हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Samsung 236 L, 3 Star, Digital Inverter, Frost Free Double Door Refrigerator

    236 लीटर क्षमता वाला यह सैमसंग रेफ्रिजरेटर 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला है। यह एक डबल डोर मॉडल है शक्तिशाली कूलिंग और लंबे समय तक ताजगी का अनुभव कराएगा। यह बेहतर प्रदर्शन के साथ ऑटो डीफ्रॉस्ट सुविधा से लैस, है जिस वजह से फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमेगी। इसका Digital Inverter कंप्रेसर बेहतर ऊर्जा दक्षता, कम शोर और लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन प्रदान कर सकता है, साथ ही 50% कम बिजली की खपत भी करेगा। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 183 लीटर और फ्रीजर क्षमता 53 लीटर है। इस रेफ्रिजरेटर की मदद से बिजली कटौती के दौरान भोजन को खराब होने से बचाया जा सकता है। बिजली जाने पर, फ्रीजर में रखा Cool Pack भोजन को 0°C से नीचे के तापमान पर 12 घंटे तक जमा हुआ रख सकता है। इसका ऑल-अराउंड कूलिंग सिस्टम कोने-कोने को समान रूप से ठंडा करता है। ठंडी हवा हर शेल्फ पर लगे कई वेंट के माध्यम से बाहर निकलती है, जिससे तापमान स्थिर रहता है और खाना लंबे समय तक ताजा रह सकता है। Toughened Glass से बने इसके शेल्फ पर आप आसानी से 175 किलोग्राम तक का वजन रख सकते हैं। Fresh Room कूलर कंपार्टमेंट दरवाजा बार-बार खोलने पर भी ताजगी बनाए रख सकता है। यह हरी सब्जियों और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट को रखने के लिए सही जगह रहेगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 63.7D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 236 litres
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर-ऑन-टॉप
    • डोर- 2
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • शेल्फ टाइप- मजबूत कांच
    • शेल्फ- 3
    • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
    • सालाना ऊर्जा खपत- 229 Kilowatt Hours

    खूबियां

    • इसमें लगा डिओड्राइजर रेफ्रिजरेटर के अंदर दुर्गंध को पनपने से रोकेगा
    • इसे 100v-300v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है
    • बिजली जाने परे इसे घर के इन्वर्टर पर बी इस्तेमाल किया जा सकता है
    • इसमें आपको 3 शेल्फ के साथ 1 वेजिटेबल बास्केट मिल जाएगी

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी स्टोरेज क्षमता कम लगी
    01
  • Samsung 183 L, 4 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

    यह सैमसंग का सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर है जिसकी क्षमता 183 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 4 है। इसमें लगा डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर बेहतर ऊर्जा दक्षता, कम शोर और लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन दे सकता है, साथ ही 50% कम बिजली की खपत करता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 165 लीटर और फ्रीजर क्षमता 18 लीटर है। इसमें रखा खाना करीब 15 दिनों तक ताजा बना रह सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 Shelves मिल जाएंगे, जो मजबूत कांच से बने हैं। इसकी एक खासियत यह भी है कि इसके बेस स्टैंड में एक ड्रॉर लगा है जिसमें उन चीजों को रखा जा सकता है जिन्हें ठंडा रखने की जरूरत नहीं होती। Anti-Bacterial गास्केट की वजह से रेफ्रिजरेटर के अंदर बैक्टेरिया नहीं पनपेगा। इसे आप 100v-300v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, बिजली कटौती के दौरान इसे आसानी से घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है। आकर्षक फ्लोरल प्रिंट डिजाइन वाला यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर आपके किचन को और अधिक आकर्षक लुक दे सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 64D x 54.9W x 130H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 183 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • कलर- हिमालयन पॉपी ब्लू
    • डीप डोर बिन
    • व्हाइट LED लाइट
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट

    खूबियां

    • यह 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है
    • ईजी क्लीन बैक की वजह से इसके पिछले हिस्से को साफ करना आसान रहेगा
    • इसके बड़े बॉटल गार्ड में बड़े साइज की बोतलों को भी रखा जा सकता है
    • इसमें आपको लॉक ऐंड की की सुविधा भी मिल जाएगी

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter with Display Frost Free Double Door Refrigerator

    3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह सैमसंग डबल डोर रेफ्रिजरेटर 236 लीटर क्षमता के साथ आता है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि जरूरत पड़ने पर आप इसके फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं। भारत में, बिजली कटौती कई क्षेत्रों में आम बात है, जिसको ध्यान में रखकर इसमें स्मार्ट कनेक्ट सुविधा दी गई है। यह रेफ्रिजरेटर बिजली कटौती के दौरान भी चल सकता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आपका खाना हमेशा ताजा बना रहे। 3-इन-1 कन्वर्टेबल सुविधा वाला यह रेफ्रिजरेटर नॉर्मल, ऐक्स्ट्रा फ्रिज और पावर फ्रीज/कूल मोड पर सेट किया जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 183 लीटर और फ्रीजर क्षमता 53 लीटर है। इसमें दिया गया All-Around कूलिंग सिस्टम रेफ्रिजरेटर को कोने-कोने तक समान रूप से ठंडा करता है। इसमें खाना लंबे समय तक ताजा बना रह सकता है। इसमें लगी LED Lighting की मदद से अंदर रखी चीजों को आसानी से ढूंढा जा सकता है। इसमें आपको कुल 3 शेल्फ व एक वेजिटेबल बास्केट मिल जाएगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 63.7D x 55.5W x 154.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 236 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • कलर- ब्लैक मैट
    • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • ऑटो डीफ्रॉस्ट
    • सालाना ऊर्जा खपत- 229 Kilowatt Hours
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • इसके शेल्फ पर करीब 175 किलोग्राम तक का वजन रखा जा सकता है
    • डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी ऊर्जा कुशल संचालन सुनिश्चित करती है
    • सामान निकालने पर इसके शेल्फ्स को आसानी से स्लाइड किया जा सकता है
    • डिओड्राइजर रेफ्रिजरेटर के अंदर दुर्गंध को नहीं पनपने देगा

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा
    03
  • Samsung 183 L, 4 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

    फ्लोरल पैटर्न वाला यह रेफ्रिजरेटर सिंगल डोर शैली वाला है और इसकी क्षमता 183 लीटर है। 4 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह सैमसंग रेफ्रिजरेटर 165 लीटर की ताजा खाना रखने और 18 लीटर की फ्रीजर क्षमता से लैस है। इसमें आपको कुल 1 कंपार्टमेंट, 2 शेल्फ और 1 वेजिटेबल बास्केट मिल जाएंगे। यह सैमसंग रेफ्रिजरेटर आप 100v-300v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, बिजली जाने के बाद इसे घर के इन्वर्टर से भी आसानी से कनेक्ट कर सकेंगे। इस Samsung Refrigerator का डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर बेहतर ऊर्जा दक्षता, कम शोर और लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन प्रदान करता है, साथ ही 50% कम बिजली की खपत करता है। इसमें दी गई ईजी क्लीन बैक की सुविधा के साथ आफ रेफ्रिजरेटर के पिछले हिस्से को आसानी से साफ कर सकेंगे। इसमें लगा बार हैंडल इसे एक अच्छा लुक दे रहा है और बड़े बॉटल गार्ड में आसानी से 2 बड़ी बोतलों को भी रखा जा सकता है। वहीं, ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट रेफ्रिजरेटर के अंदर बैक्टेरिया को पनपने से रोकेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 64D x 53.2W x 118H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 183 litres
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • कलर- पर्पल
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • शेल्फ प्रकार- मजबूत कांच
    • लॉक ऐंड की
    • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
    • डोर शेल्फ- 2

    खूबियां

    • इसके बेस स्टैंड में उन चीजों को रखा जा सकता है जिन्हें ठंडा नहीं रखना पड़ता
    • इसमें रखा खाना करीब 15 दिनों तक ताजा बना रह सकता है
    • इसमें आपको एग व आइस ट्रे की सुविधा मिल जाएगी
    • 2-3 लोगों के परिवार के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका साइज छोटा लगा


    घर के ऐसे ही अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

    04
  • Samsung 215 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

    सिंगल डोर स्टाइल में आने वाला यह रेफ्रिजरेटर सैमसंग ब्रांड का है जिसकी क्षमता 215 लीटर की है और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। डिजिटल इनवर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह रेफ्रिजरेटर कम आवाज के साथ 50% तक अधिक ऊर्जा कुशलता के साथ ऑपरेट किया जा सकता है। इस रेफ्रिजिरेटर की खास बात है कि इसमें स्टोर की गई सब्जियां करीब 15 दिनों तक ताजा रह सकती हैं। 197 लीटर की ताजा खाना और 18 लीटर की फ्रीजर क्षमता के साथ आने वाला यह रेफ्रिजिरेटर 2-3 लोगों के परिवार के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। पावर कट होने के बाद भी यह फ्रिज आसानी से इनवर्टर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, इसे बिना स्टेबलाइजर के भी ऑपरेट किया जा सकता है। इसमें आपको 1 कंपार्टमेंट, शेल्फ और 1 वेजिटेबल ड्रॉर मिलेगा।। मजबूत कांच से बने एडजेस्टेबल शेल्फ वाले इस रेफ्रिजरेटर में आसानी से भारी बर्तनों को स्टोर किया जा सकता है। वहीं, ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसमें आसानी से दुर्गंध व बैक्टेरिया जमा नहीं होंगे। प्रीमियम डिजाइन वाला यह सैमसंग फ्रिज मॉड्यूलर किचन में काफी सूट करेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 57.8W x 144.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 215 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर-ऑन-टॉप
    • कलर- ब्लू
    • डीफ्रॉस्ट- मैनुअल
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • शेल्फ- 3
    • डोर शेल्फ- 3
    • सालाना ऊर्जा खपत- 133 Kilowatt Hours

    खूबियां

    • ऑटो ऐक्प्रेस टेक्नोलॉजी की वजह से कूलिंग तेजी से होती है
    • बेस स्टैंड में दिए गए ड्रॉर में उन चीजों को स्टोर किया जा सकता है जिन्हें ठंडा रखने की जरूरत नहीं होती
    • बड़ी वेजिटेबल बॉक्स में ज्यादा फल-सब्जियां स्टोर की जा सकती हैं।
    • बड़े बॉटल गार्ड में ज्यादा कैपेसिटी वाली बोतलें स्टोर की जा सकती हैं

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ तेज ऑवाज की शिकायत की है
    05

अब समझिए इन सभी सैमसंग रेफ्रिजरेटर मॉडल्स के बीच का अंतर

अमेजन पर ₹30,000 से कम दाम वाले सैमसंग के रेफ्रिजरेटर्स के मॉडल आपने देख लिए लेकिन इनमें से किसी एक का चयन करने के लिए आप इस तालिका की मदद ले सकते हैं:

मॉडल 

प्रकार

क्षमता

एनर्जी स्टार रेटिंग

खासियतें

RT28C3053S8

डबल डोर

236 लीटर

3 स्टार

कूल पैक

RR20C1824HV

सिंगल डोर

183 लीटर

4 स्टार

लॉक ऐंड की

RT28C3733B1

डबल डोर

236 लीटर

3 स्टार

कन्वर्टेबल 3-इन-1

RR20C1724CR

सिंगल डोर

183 लीटर

4 स्टार

डीप बॉटल गार्ड

RR23D2H359U

सिंगल डोर

215 लीटर

5 स्टार

गारो हैंडल

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या अमेजन पर ₹30,000 से कम वाले सैमसंग रेफ्रिजरेटर्स मिल जाएंगे?
    हां, अमेजन पर ₹30,000 से कम में सैमसंग के कई बेहतरीन विकल्प उपलब्ध हैं। इस बजट में आपको सिंगल डोर (183L - 215L) और डबल डोर (236L - 256L) दोनों तरह के मॉडल्स मिल जाएंगे। डिजिटल इन्वर्टर और 3-स्टार रेटिंग वाले ये फ्रिज बिजली की बचत और टिकाऊ कूलिंग के लिए जाने जाते हैं।
  • क्या अमेजन पर ₹30,000 से कम वाले सैमसंग रेफ्रिजरेटर्स ऊर्जा कुशल होंगे?
    हां, ₹30,000 से कम के सैमसंग रेफ्रिजरेटर्स काफी ऊर्जा कुशल होते हैं। इस बजट में आपको 3-स्टार रेटिंग वाले डबल डोर और 4 या 5-स्टार रेटिंग वाले सिंगल डोर मॉडल्स मिल जाएंगे। इनमें डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी होती है, जो कूलिंग डिमांड के अनुसार बिजली की खपत कम करती है और शोर भी कम करती है।
  • क्या अमेजन पर ₹30,000 से कम वाले सैमसंग रेफ्रिजरेटर्स पर वॉरंटी मिलती है?
    हां, अमेजन पर ₹30,000 से कम वाले सभी सैमसंग रेफ्रिजरेटर्स पर स्टैंडर्ड मैन्युफैक्चरर वॉरंटी मिलती है। आमतौर पर, सैमसंग पूरे प्रोडक्ट पर 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वॉरंटी और डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर पर 10 से 20 साल की लंबी वॉरंटी (मॉडल के आधार पर) प्रदान करता है, जो लंबे समय तक सुरक्षा सुनिश्चित करती है।