नाजुक कपड़ों की खूबसूरती का ख्याल रखेंगी ये Front Load Washing Machine, बेस्ट रेटिंग वाले विकल्प यहां देखें

बढ़िया रेटिंग वाली LG, Samsung जैसी मशहूर ब्रांड की ये फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन नाजुक कपड़ों की धुलाई के लिए हो सकती हैं बेहतरीन विकल्प। गहराई से सफाई के साथ ही ये रखती हैं उनकी कोमलता का भी ख्याल -

नाजुक कपड़ों की खूबसूरती का ख्याल रखेंगी ये Front Load Washing Machine, बेस्ट रेटिंग वाले विकल्प यहां देखें
बेस्ट रेटेड Front Load Washing Machine

अगर आप नाजुक कपड़ों की कोमलता से सफाई के लिए बेस्ट रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन लेने की सोच रहे हैं, तो यहां दिए जा रहे फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के विकल्पों पर नजर डाल सकते हैं। इन फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की जेंटल वॉश टेक्नोलॉजी इन्हें सुरक्षित रखती है। इसकी सॉफ्ट ड्रम मूवमेंट, कम पानी की खपत और कंट्रोल स्पिन स्पीड कपड़ों पर कम दबाव डालती है, जिससे फैब्रिक की बनावट और रंग लंबे समय तक बने रहते हैं। यहां आपको LG, Samsung, Bosch, Haier और IFB जैसे मशहूर ब्रांड की वॉशिंग मशीन के विकल्प मिल जाएंगे। डेलिकेट्स वॉश प्रोग्राम के साथ ये मशीन गहराई से सफाई भी करती हैं और कपड़ों को उलझने या फटने से बचाती हैं। चलिए जानते हैं इनके खास फीचर्स के बारे में-

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, Fully Automatic Front Load Washing Machine

    8 किलो की बड़ी कैपेसिटी के साथ आने वाली यह Haier ब्रांड की वॉशिंग मशीन है। इसके 525 mm का सुपर ड्रम में एक बार में ज्यादा या भारी कपड़ों को भी आसानी से धोया जा सकता है। यह वॉशिंग मशीन इन्वर्टर मोटर तकनीक के साथ मिल रही है, जो कम बिजली की खपत के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस देती है। यह नॉर्मल मोटर की तुलना में कम शोर करती है और ज्यादा टिकाऊ होती है, जिससे मशीन की लाइफ बढ़ती है। इसकी प्यूरीस्टीम हाइजीन वॉश टेक्नोलॉजी कपड़ों को फ्रेश बनाती है, झुर्रियां कम करती है और 99% तक जर्म्स व एलर्जन्स को खत्म करने में मदद करती है। इसमें लगा ऑटो-क्लीनिंग ड्यूल नोजल स्प्रे हर वॉश के बाद ड्रम को साफ करता है। इससे डिटर्जेंट के अवशेष और गंदगी हटती है, बदबू नहीं आती और हर वॉश के साथ कपड़ों को ज्यादा हाइजीनिक सफाई मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • रंग- सफेद
    • ब्रांड- हायर
    • मॉडल- ‎HW80-IM12929C
    • साइकिल विकल्प- हाइजीन
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट
    • स्पिन स्पीड- 1200 आरपीएम
    • ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक

    खूबियां

    • हर तरह के कपड़ों की धुलाई के लिए इसमें 15 वॉश प्रोग्राम दिए जा रहे हैं।
    • LED डिस्प्ले और स्मार्ट टच कंट्रोल पैनल मशीन को चलाना बेहद आसान बनाते हैं।
    • 1200 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों को जल्दी सूखने में मदद करती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह वॉशिंग मशीन तेज आवाज करती है।
    01
  • LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Wi-Fi Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    एलजी ब्रांड की यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 9 किलोग्राम क्षमता के साथ मिल रही है, जो कि बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त रहेगी। यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन हाइजीन स्टीम टेक्नोलॉजी के साथ मिलती है, जो कपड़ों से जिद्दी दाग, बैक्टीरिया और एलर्जन्स को हटाने में मदद करती है। इसकी 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी ड्रम को 6 अलग-अलग मूवमेंट में घूमाती है, जिससे हर तरह के फैब्रिक को उसकी जरूरत के अनुसार सही वॉश मिलता है। इससे कपड़े कम उलझते हैं, फैब्रिक डैमेज कम होता है और वॉश क्वालिटी बेहतरीन रहती है। इसमें आपको कॉटन, कॉटन+, मिक्स फैब्रिक, इजी केयर, साइलेंट वॉश, एलर्जी केयर, बेबी स्टीम केयर, स्पोर्ट्स वियर, डेलिकेट्स, वूल, क्विक 30, रिंस + स्पिन, डुवेट और टब क्लिन जैसे 14 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। वहीं इसकी 1200 RPM की स्पिन स्पीड कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एलजी
    • मॉडल- FHP1209Z5M
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार रेटिंग
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड- 1200 आरपीएम
    • नॉइज लेवल- 54 डेसिबल
    • फॉर्म फैक्टर- फ्रंट लोडिंग
    • कंट्रोल कंसोल- टच
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • वाट क्षमता - 2100 वाट

    खूबियां

    • इसका स्टेनलेस स्टील ड्रम शीन के लंबे समय तक टिकाऊ बनाता है।
    • इसका इनबिल्ट हीटर जिद्दी दाग हटाता है और बेहतर हाइजीन सुनिश्चित करता है।
    • बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड लॉक फीचर है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इंस्टॉलेशन सर्विस से नाखुश हैं।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Samsung 9 kg, 5 star, AI EcoBubble, Super Speed, Wi-Fi, Digital Inverter, Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    सैमसंग ब्रांड की यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ मिल रही है, जिससे आप मोबाइल ऐप की मदद से वॉशिंग मशीन को संचालित कर सकते हैं। यह वॉशिंग मशीन AI EcoBubble तकनीक के साथ मिल रही है, जो पानी में डिटर्जेंट के बबल्स बनाती है। इससे डिटर्जेंट कपड़ों में तेजी से और गहराई तक पहुंचता है और बेहतरीन सफाई देता है। 9 किलोग्राम क्षमता वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। हर तरह के कपड़ों की धुलाई के लिए इस वॉशिंग मशीन आपको 14 वॉश प्रोग्राम भी मिल जाएंगे। इसमें दी जा रही 1400 आरपीएम की तेज स्पिन स्पीड से कपड़े जल्दी धुलते और सूखते भी हैं। इसमें आपको एक सुपर स्पीड वॉश प्रोग्राम मिल जाएगा, जिसमें मात्र 39 मिनट में कपड़े धोए जा सकते हैं। छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए इस वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक सेफ्टी फीचर भी है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- सैमसंग
    • मॉडल- WW90DG5U24AXTL
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • स्पिन स्पीड- 1400 आरपीएम
    • फॉर्म फैक्टर- फ्रंट लोडिंग
    • रंग- इनॉक्स
    • कंट्रोल कंसोल- टच
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट

    खूबियां

    • गर्म और ठंडे पानी से धुलाई के लिए इनबिल्ट हीटर।
    • कपड़ों से 99.9% जर्म्स और एलर्जी हटाने के लिए हाइजीन स्टीम।
    • इसका AI कंट्रोल LED टच पैनल एक स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस देता है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इंस्टॉलेशन सर्विस से संतुष्ट नहीं हैं।
    03
  • Bosch 8 kg, 5 Star, Anti Stain & AI Active Water+ Fully Automatic Front Loading Washing Machine

    यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम क्षमता के साथ मिल रही है, जो कि बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त रहेगी। Bosch कंपनी की इस वॉशिंग मशीन को 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ पेश किया जा रहा है, जो कि कम बिजली खपत के लिए जानी जाती है। AI द्वारा संचालित होने वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों के भार और क्वालिटी के आधार पर वॉश टाइम को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है। इसमें क्विक 15/30 मिनट, एंटी बैक्टीरिया, रिफ्रेश अप, शर्ट, जींस/डार्क वॉश, स्पोर्ट्स वियर, स्पिन/ड्रेन, रिंस, कॉटन, कॉटन 60 डिग्री लेबल, सिंथेटिक, मिक्स, डेलिकेट्स/सिल्क, वूल और ड्रम डीस्केल जैसे 15 वॉस प्रोग्राम दिए गए हैं। वहीं इसकी 1200 RPM की स्पिन स्पीड वाली मोटर कपड़ों को कम समय में सुखा सकती है। इस वॉशिंग मशीन के एंटी वाइब्रेशन साइड पैनल्स मशीन को ज्यादा स्टेबल बनाते हैं, जिससे वाइब्रेशन और शोर काफी कम होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- बॉश
    • मॉडल- WAJ28260IN
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट
    • एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
    • नॉइज लेवल- ‎54 dB
    • रंग- सिल्वर
    • ऊर्जा रेटिंग- 5 स्टार

    खूबियां

    • इन-बिल्ट हीटर के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन गर्म पानी में धुलाई की सुविधा देती है।
    • इसका सॉफ्टवेयर ड्रम कपड़ों की कोमल देखभाल और बेहतरीन धुलाई प्रदान करता है।
    • इसका एंटी रिंकल फीचर करीब 50% तक झुर्रियों को कम करता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी टिकाऊपन से नाखुश हैं।
    04
  • IFB 6 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered, Fully Automatic Front Load Washing Machine

    6 किलोग्राम कैपेसिटी वाली यह IFB ब्रांड की वॉशिंग मशीन है, जो कि छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। 1000 आरपीएम की उच्च स्पिन स्पीड के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों से पानी निकाल कर उन्हें जल्दी सूखने में मदद करती है। AI द्वारा संचालित होने वाला यह वॉशिंग मशीन कपड़ों के भार और क्वालिटी के आधार पर वॉश टाइम को ऑटोमैटिक एडजस्ट करती है। इसमें मिक्स/डेली, कॉटन, बेबी वियर, रिफ्रेश, एक्सप्रेस 15, वुल, सिंथेटिक, क्रैडल वॉश, स्पिन ड्राई/रिंस, बल्कीस बेडिंग/ कर्टेन्स/डुवेट और टब क्लीन जैसे 10+1 वॉश प्रोग्राम दिए जा रहे हैं। इस वॉशिंग मशीन में ऑटो कट फीचर है, जो पावर कट के बाद अपने आप वॉश साइकिल दोबारा शुरू कर देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- IFB
    • मॉडल- DIVA GXN 6010 CMS
    • क्षमता- 6 किलोग्राम
    • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट
    • कंट्रोल टाइप- पुश बटन
    • कलर- ग्रे

    खूबियां

    • इसका ऑटो टब क्लीन फीचर ड्रम को साफ रखता है, जिससे बदबू और बैक्टीरिया नहीं पनपते।
    • जंग-रोधी बॉडी मशीन की लाइफ बढ़ाती है।
    • इसकी इको इन्वर्टर मोटर कम शोर और कम बिजली खपत के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस देती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इस वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने में काफी समय लग जाता है।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं। 

    05

नाजुक कपड़ों के लिए उपयुक्त रहने वाली इन फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के फीचर्स के बारे में जानें- 

ब्रांड व मॉडल

क्षमता

वॉश प्रोग्राम

स्पिन स्पीड

Haier- ‎HW80-IM12929C

8 किलोग्राम

15 वॉश प्रोग्राम

1200 RPM

LG- FHP1209Z5M

9 किलोग्राम

14 वॉश प्रोग्राम

1200 RPM

Samsung- WW90DG5U24AXTL

9 किलोग्राम

14 वॉश प्रोग्राम

1400 RPM

Bosch- WAJ28260IN

8 किलोग्राम

15 वॉश प्रोग्राम

1400 RPM 

IFB- ‎DIVA GXN 6010 CMS

6 किलोग्राम

10+1 वॉश प्रोग्राम

1000 RPM

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन नाज़ुक कपड़ों के लिए क्यों बेहतर मानी जाती है?
    फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन जेंटल ड्रम मूवमेंट का इस्तेमाल करती है, जिससे सिल्क, ऊन, लेस और डेलिकेट फैब्रिक्स को नुकसान नहीं होता और फैब्रिक की लाइफ बढ़ती है।
  • क्या फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में डेलिकेट्स वॉश प्रोग्राम होता है?
    हां, ज़्यादातर फ्रंट लोड मशीनों में डेलिकेट्स, जेंटल या वूल वॉश जैसे खास प्रोग्राम होते हैं, जो नाज़ुक कपड़ों को सुरक्षित तरीके से धोते हैं।
  • क्या फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में नाज़ुक कपड़ों के रंग खराब होते हैं?
    नहीं, फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कम घर्षण और कंट्रोल स्पिन स्पीड के कारण कपड़ों के रंग और उनकी बनावट को सुरक्षित रखती है।