भारत में मशहूर इन Bajaj Fans के साथ मिलेगी शानदार कूलिंग और भरोसेमंद प्रदर्शन!

चाहे आपको सीलिंग फैन चाहिए, टेबल फैन, वॉल फैन या पेडेस्टल फैन Bajaj ब्रांड हर जरूरत और बजट के अनुसार कई शानदार मॉडल पेश करता है। यहां देखें इसके कुछ मशहूर विकल्प-

भारत में मशहूर इन Bajaj Fans के साथ मिलेगी शानदार कूलिंग और भरोसेमंद प्रदर्शन!
Bajaj Fans

घर के लिए एक ऐसा फैन लेना चाहते हैं, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ पावरफुल एयर डिलीवरी दे तो आप बजाज ब्रांड के फैन के बारे में विचार कर सकते हैं। बजाज किफायती, टिकाऊ और ऊर्जा-कुशल पंखों के लिए एक भरोसेमंद ब्रांड है, जिसके पास आपको सीलिंग, टेबल, वॉल और पेडेस्टल फैन जैसे कई विकल्प मिल जाएंगे। Bajaj Fans में मजबूत मोटर, तेज एयर डिलीवरी, शांत संचालन और ऊर्जा कुशल तकनीक जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं इसके कुछ नए डिजाइन और आकर्षक रंग आपके घर की सजावट को भी बेहतर बनाते हैं। यहां भारत के कुछ मशहूर बजाज फैन के बारे में जानकारी दी जा रही है। आकर्षक डिजाइन, मजबूत बनावट और शानदार परफॉर्मेंस वाले ये पंखें आपके घर के लिए उपयुक्त विकल्प हो सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Bajaj Maxima 600 MM Ceiling Fan | High Speed | Double Ball Bearing | Quick-start High Torque Motor

    बजाज का यह सीलिंग फैन है। इस पंखे के ब्लेड 60 सेंटीमीटर के हैं, जो छोटे कमरों, किचन या ऑफिस केबिन के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। 66 वॉट की पावर खपत के साथ यह पंखा सामान्य बिजली उपयोग में अच्छी परफॉर्मेंस देता है। यह पंखा प्रति मिनट 110 क्यूबिक मीटर हवा प्रवाहित करता है, जिससे कमरे में तेज और प्रभावी हवा मिलती है। यह बजाज फैन 870 RPM की हाई स्पीड प्रदान करता है, यानी इसके ब्लेड एक मिनट में 870 बार घूमते हैं, जिससे तेज एयरफ्लो मिलता है। डबल बॉल बेयरिंग तकनीक मोटर की लोड सहन क्षमता और टिकाऊपन को बढ़ाती है, जिससे पंखा लंबे समय तक स्मूद और कम शोर के साथ चलता है। वहीं क्विक-स्टार्ट हाई टॉर्क मोटर पंखे को तुरंत तेज स्पीड पर पहुंचने में मदद करती है, जिससे बिजली आने के बाद तुरंत ठंडी हवा मिलती है और बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित होती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- बजाज
    • रंग- भूरा
    • पावर सोर्स- बिजली
    • स्टाइल- सीलिंग
    • कमरे का प्रकार- बाथरूम, रसोई
    • माउंटिंग का प्रकार- डाउनरॉड माउंट
    • कंट्रोलर का प्रकार- बटन कंट्रोल

    खूबियां

    • इसमें 3 स्पीड सेटिंग्स दी गई हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार लो, मीडियम या हाई स्पीड चुन सकते हैं। 
    • मेटल बॉडी इसे मजबूत और टिकाऊ बनाती है। 
    • यह फैन 4 ब्लेड के साथ आता है, जिससे हवा का वितरण अधिक संतुलित और प्रभावी होता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह फैन तेज आवाज करता है। 
    01
  • Bajaj Frore 1200 MM (48") 1 Star Rated Ceiling Fans For Home

    बजाज कंपनी का यह पंखा 390 RPM की हाई स्पीड पर काम करता है, जिससे कमरे में तेज और तुरंत हवा का एहसास मिलता है। खास बात यह है कि यह सिर्फ 52 वॉट बिजली खपत करता है, यानी कम पावर में बेहतर परफॉर्मेंस देता है और बिजली बिल को संतुलित रखने में मदद करता है। 390 RPM की स्पीड के साथ यह फैन पर्याप्त और आरामदायक हवा प्रदान करता है। 1200 mm स्वीप साइज वाला सीलिंग फैन है, जो मीडियम से बड़े कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। 3 ब्लेड डिज़ाइन के साथ यह बेहतर एयरफ्लो देता है। वहीं इसका ब्राउन कलर इसे क्लासिक और एलीगेंट लुक देता है, जो ज्यादातर इंटीरियर के साथ आसानी से मैच हो जाता है। रस्ट-प्रूफ कोटिंग दी गई है, जो नमी या मौसम के प्रभाव से जंग लगने से बचाती है और उत्पाद की लाइफ बढ़ाती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- बजाज
    • रंग- भूरा
    • पंखे का डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • माउंटिंग का प्रकार- डाउनरॉड माउंट
    • वाट क्षमता- 52 वाट
    • फिनिश प्रकार- क्रोम
    • ब्लेडों की संख्या- 3

    खूबियां

    • इसमें आपको 3 स्पीड कंट्रोल के विकल्प मिल जाएंगे।
    • इसकी 100% कॉपर मोटर मजबूत परफॉर्मेंस और लंबी उम्र सुनिश्चित करती है।
    • इसके चौड़े ब्लैड पूरे कमरे में हवा को अच्छे वितरित करते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार फैन की स्पीड काफी धीमी है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Bajaj Pygmy Mini Fan 110MM | USB Charging | Multi-Clip Function

    110mm साइज वाला बजाज ब्रांड का यह मिनी फैन है, जो कि कॉम्पैक्ट आकार में मिल रहा है और पर्सनल इस्तेमाल के लिए अच्छी पसंद हो सकता है। छोटा साइज होने के कारण इसे स्टडी टेबल, ऑफिस डेस्क या बेडसाइड पर आसानी से रखा जा सकता है। यह पंखा Li-Ion बैटरी के साथ आता है, जिससे बिजली न होने पर भी यह चलता रहता है। इसकी बैटरी फुल चार्ज होने पर लगभग 4 घंटे तक बैकअप देती है, जिससे आपको बिजली न होने पर भी हवा मिलती रहती है। वहीं चार्जिंग के लिए इसमें USB चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। हाई स्पीड ऑपरेशन के कारण यह तेजी से हवा देता है, जिससे तुरंत कूलिंग का एहसास मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- बजाज
    • रंग- सफेद स्मोक
    • डिज़ाइन- टेबल फैन
    • पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- पिग्मी मिनी 
    • माउंटिंग टाइप- फ्री स्टैंडिंग

    खूबियां

    • पंखे में 3 स्पीड सेटिंग्स दी गई हैं, जिससे आप लो, मीडियम और हाई पर इसे चला सकते हैं।
    • एडजस्टेबल टिल्ट की वजह से पंखे की ऊंचाई को अपनी जरूरत के हिसाब से समायोजित किया जा सकता है।
    • मल्टी-यूटिलिटी क्लैम्प मैकेनिज़्म की वजह से इसे टेबल पर रखने के साथ-साथ दीवार पर भी लगाया जा सकता है।  

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार पंखे ने कुछ ही समय बाद काम करना बंद कर दिया।
    03
  • Bajaj Frore Neo Table Fan 400 MM | Table Fans For Home & Office

    अगर आप टेबल फैन लेने की सोच रहे हैं तो बजाज का यह फैन अच्छी पसंद हो सकता है। इसे पर्सनल और घरेलू इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। 400mm का स्वीप साइज इसे मीडियम रूम, स्टडी एरिया या ऑफिस डेस्क के लिए उपयुक्त बनाता है। यह फैन 1350 RPM की हाई स्पीड पर काम करता है, जिससे तेज और प्रभावी एयरफ्लो मिलता है। 65 CMM की एयर डिलीवरी के साथ यह मात्रा में हवा प्रदान करता है, जिससे कमरे में जल्दी ठंडक का एहसास होता है। 55 वॉट की पावर के साथ आने वाला यह फैन ज्यादा बिजली खपत भी नहीं करता है। इसमें लगे एरोडायनामिकली बैलेंस्ड ब्लेड्स हवा के प्रवाह को संतुलित और अधिक प्रभावी बनाते हैं, जिससे ज्यादा एयर फील और बेहतर कूलिंग मिलती है। इस फैन में मजबूत और स्टर्डी बेस दिया गया है, जो इसे स्थिर रखता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- बजाज
    • रंग- सफेद
    • डिज़ाइन- टेबल फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- फ्रोरे नियो - ऑल व्हाइट
    • रूम टाइप- होम ऑफिस, किचन, लॉन्ड्री रूम, लिविंग रूम
    • माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट

    खूबियां

    • इस टेबल फैन में 100% कॉपर मोटर दी गई है, जो बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करती है। 
    • इसमें बिल्ट-इन थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्टर मौजूद है, जो वोल्टेज सर्ज या मोटर पर अधिक लोड आने की स्थिति में सुरक्षा प्रदान करता है। 
    • इसकी रस्ट-फ्री बॉडी नमी या मौसम के प्रभाव से जंग लगने से बचाती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह पंखा तेज आवाज करता है।
    04
  • Bajaj Pygmy Go 178MM Mini Fan with LED Lighting | Rechargeable

    पोर्टेबल डिजाइन वाला बजाज का यह फैन भी आपके लिए अच्छी पसंद हो सकता है। यह फैन 2100 RPM की हाई स्पीड पर काम करता है, जिससे तुरंत तेज हवा मिलती है और अधिक गर्मी में भी आरामदायक एहसास होता है। खास बात यह है कि यह फैन केवल 8 वॉट बिजली की खपत करता है, जो इसे ऊर्जा कुशल बनाता है और बिजली की बचत में मदद करता है। यह 178 mm साइज का पर्सनल फैन है, जिसे खासतौर पर व्यक्तिगत उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें लगभग 4 घंटे का बैकअप मिलता है, जिससे पावर कट के दौरान भी लगातार और आरामदायक हवा मिलती रहती है। इसका पोर्टेबल ओवल शेप डिजाइन इसे हल्का और कहीं भी ले जाने में आसान बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- बजाज
    • रंग- सेरुलियन ब्लू
    • डिज़ाइन- टेबल फैन
    • पावर सोर्स- बैटरी पावर्ड
    • स्टाइल- पिग्मी गो 
    • रूम टाइप- डाइनिंग रूम, होम ऑफिस, किचन, लिविंग रूम
    • माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट

    खूबियां

    • पोर्टेबल होने की वजह से इसे आराम से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है।
    • इसमें USB चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
    • यह फैन 2400 mAh Li-Ion बैटरी के साथ आता है, जो बिजली न होने पर भी लंबे समय तक हवा देता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं। 
    05

बजाज फैन के प्रमुख फीचर्स की तुलना

ऊपर बताए गए बजाज फैन के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

मॉडल

स्टाइल

पावर सोर्स

माउंटिंग टाइप

Bajaj Maxima 600 MM Ceiling Fan

सीलिंग

इलेक्ट्रिक

डॉउनरॉड माउंटिंग

Bajaj Frore 1200 MM (48") 1 Star Rated Ceiling Fans

स्टार रेटेड

कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

डॉउनरॉड माउंटिंग

Bajaj Pygmy Mini Fan 110MM

पिग्मी मिनी- सफेद

इलेक्ट्रिक

फ्री स्टैंडिंग

Bajaj Frore Neo Table Fan 400 MM 

फ्रोरे नियो - ऑल व्हाइट

कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

टेबलटॉप माउंट

Bajaj Pygmy Go 178MM Mini Fan with LED Lighting

पिग्मी गो 

बैटरी पावर्ड

टेबलटॉप माउंट

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • बजाज फैन कितने प्रकार के होते हैं?
    बजाज के पास सीलिंग फैन, टेबल फैन, पेडेस्टल फैन, वॉल फैन और पर्सनल/मिनी फैन जैसे कई प्रकार उपलब्ध हैं। आप कमरे के साइज और जरूरत के अनुसार मॉडल चुन सकते हैं।
  • क्या बजाज फैन बिजली की बचत करते हैं?
    हां, बजाज के कई मॉडल कम वॉटेज और एनर्जी-एफिशिएंट डिज़ाइन के साथ आते हैं, जो कम बिजली की खपत करते हैं।
  • क्या बजाज फैन में रस्ट-प्रूफ कोटिंग होती है?
    हां, कई मॉडल रस्ट-फ्री बॉडी या कोटिंग के साथ आते हैं, जिससे नमी वाले मौसम में भी जंग से सुरक्षा मिलती है।