रसोई में चिमनी लगवाने की सोच रहे हैं तो ऑटो क्लीन चिमनी के बारे में विचार कर सकते हैं। ऑटो क्लीन चिमनी भी साधारण चिमनी की तरह होती हैं। बस इसका फायदा यह है कि इसके फिल्टर को बार-बार हाथ से साफ करने की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि इसमें खुद-ब-खुद सफाई करने की सुविधा होती है। ऑटो क्लीन चिमनी में ऑयल कलेक्टर लगा होता है और एक बटन दबाते ही चिमनी के अंदर जमा तेल और ग्रीस पिघलकर ऑयल कलेक्टर में आ जाते हैं। ऑटो क्लीन चिमनी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इनको ज्यादा मेंटेनेंस की जरूरत नहीं होती है। कम रखरखाव में ही आपकी रसोई को साफ रखने में मदद करती हैं। आमतौर पर इनमें सक्शन पावर भी ज्यादा होता है, जो रसोई से तेल और धुएं को आसानी से निकाल फेंकती हैं। यहां पर कुछ मशहूर ब्रांड की ऑटो क्लीन चिमनी के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो आपकी रसोई के लिए बढ़िया हो सकती हैं।
भारत में मशहूर बढ़िया Auto Clean Chimney धुएं और ग्रीस से दिलाएंगी छुटकारा
रसोई से तेल, ग्रीस, और धुएं को बाहर निकाल फेकेंगी ये किचन चिमनी। इनका ऑटो क्लीन फीचर मेंटेनेंस को भी बनाएगा आसान। आर्टिकल में देखें मशहूर ब्रांड के कुछ बेहतरीन विकल्प-

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Faber 60cm 1500 m/hr Autoclean Kitchen Chimney|Autoclean Alarm
यह ऑटो क्लीन चिमनी Faber ब्रांड की है। यह चिमनी 60 सेमी का साइज मिल रही है। वॉल माउंटेड डिजाइन वाली इस ऑटो क्लीन चिमनी में बैफल फिल्टर लगा हुआ है, जो खास तौर पर भारतीय रसोई के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एक विशेष I क्लीन टेक्नोलॉजी है, जो आपको ऑटोक्लीन फंक्शन चालू करने और चिमनी साफ करने के लिए सूचित करता है। इस ऑटो क्लीन किचन चिमनी में 1500 m³/hr की हाई सक्शन पावर मिल रही है, जो किचन में बिल्कुल भी धुंआ नहीं भरने देती है। यह 1500 m3/hr सक्शन पावर के साथ मिल रही है, जो कि रसोई से तेल और धुएं को खींच कर बाहर निकाल देती है। यह फेबर चिमनी मोशन सेंसिंग तकनीक से लैस है, जिससे हाथ के एक इशारे से इसे आसानी से संचालित किया जा सकता है। जेस्चर कंट्रोल के अलावा इसमें टच कंट्रोल का ऑप्शन भी है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- फैबर
- उत्पाद आयाम- 48D x 60W x 60H सेंटीमीटर
- रंग- काला
- शोर स्तर- 59 डीबी
- माउंटिंग प्रकार- वाल माउंट
- वोल्टेज- 220
खूबियां
- इसमें LED लैंप लगे हुए हैं।
- इसका नॉइज लेवल मात्र 59 dB है।
- इसमें जेस्चर कंट्रोल और टच कंट्रोल फीचर्स दिए गये हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसका नॉइस लेवल ज्यादा है।
01KAFF K-Series KEC 60A Filterless Auto-Clean Kitchen Chimney, 60 CM
मैट ब्लैक फिनिश और कर्व्ड डिजाइन वाली कांच की यह चिमनी न सिर्फ रसोई को आकर्षक लुक देती है बल्कि ग्रीस और धुएं को भी बाहर निकाल फेंकती है। 1450 m3/hr सक्शन क्षमता के साथ मिलने वाली यह किचन चिमनी रसोई से धुएं और गंध को प्रभावी ढंग से निकाल फेंकती है। यह किचन चिमनी 60 सेमी साइज में मिल रही है। KAFF ब्रांड की इस ऑटो क्लीन चिमनी में ऑयल कलेक्टर ट्रे मिल रही है, जिससे सिर्फ एक स्पर्श के साथ इसमें इकट्ठा हुए तेल को आसानी से साफ किया जा सकता है। इस चिमनी में LED light भी लगी है, जिससे खाना बनाते समय आपको पर्याप्त रोशनी मिल जाती है और इसकी लाइट्स ज्यादा बिजली की खपत भी नहीं करती हैं।
स्पेसिफिकेशन
- वायु प्रवाह क्षमता- 1450 घन मीटर प्रति घंटा
- माउंटिंग प्रकार- वॉल माउंटेड
- सामग्री- स्टेनलेस स्टील
- शोर स्तर- 58 dB
- नियंत्रण प्रकार- टच, मोशन सेंसर
- वोल्टेज:- 220 वोल्ट
- गति की संख्या- 3
- वाट क्षमता- 233 वाट
खूबियां
- इसमें जेस्चर कंट्रोल के साथ 3 स्पीड के ऑप्शन मिल रहे हैं।
- इस किचन चिमनी में डिजिटल डिस्प्ले लगा है।
- इसका आकर्षक मैट ब्लैक फिनिश लुक आपकी रसोई की शोभा बढ़ा सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह चिमनी तेज आवाज करती है।
02Crompton Intelli Sense 90cm 1626m3/hr Slant Kitchen Chimney
यह ऑटो क्लीन चिमनी Crompton ब्रांड की है। इस चिमनी की सबसे खास बात यह है कि यह चिमनी इंटेलिजेंट ऑटो क्लीन फीचर के साथ मिलती है, जिससे चिमनी की स्वच्छता बनाए रखने के लिए आपको मैन्युअल रूप से सफाई करने या ऑटो-क्लीन फ़ंक्शन को दबाने की जरूरत नहीं है। यह चिमनी के हर 30 घंटे के इस्तेमाल के बाद अपने आप साफ हो जाती है। 60 सेमी साइज वाली यह चिमनी 2 या 4 बर्नर वाले चूल्हे के लिए उपयुक्त हो सकती है। 1626 m³/hr हाई सक्शन पावर के साथ आने वाली यह चिमनी रसोई से मसाले के तड़के से निकलने वाले तेल, गंध और धुएं समेत सभी छोटे-छोटे कणों को निकाल फेंकती है। क्रॉम्पटन ब्रांड की यह चिमनी 55 डीबी नॉइज लेवल पर संचालित होती है, जिससे खाना बनाते वक्त किचन में शांत माहौल बना रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- वायु प्रवाह क्षमता- 1626 CMPH
- शोर स्तर- 55.3 dB
- माउंटिंग प्रकार- बिल्ट-इन माउंट
- कंट्रोल टाइप-- टच, मोशन सेंसर
- वोल्टेज- 240 वोल्ट
- गति की संख्या- 3
- वाट क्षमता- 203 वाट
खूबियां
- इसमें लगा हीट सेंसर कुकर के हुड के नीचे का तापमान 5℃ बढ़ने पर चिमनी को स्वचालित रूप से चालू कर देता है।
- इसमें आसान टच और जेस्चर कंट्रोल की सुविधा है।
- गैस चूल्हे के आसपास पर्याप्त रोशनी के लिए LED लाइट।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
03Hindware Smart Appliances | Nadia IN 90 cm Chimney
इस Hindware किचन चिमनी में शक्तिशाली मोटर लगी है, जो कि 1500 m3/hr सक्सन पावर प्रदान करती है और भारी फ्राइंग के दौरान भी निकलने वाले तेल के कड़ व धुएं को बाहर कर देती है। वॉल माउंट डिजाइन वाली यह किचन चिमनी 90 सेमी के साइज में मिल रही है। इसका ऑटो क्लीनिंग फीचर सिर्फ एक टच से मोटर के अंदर जमा तेल और गंदगी को साफ करने में मदद करता है। इसके अलावा इस चिमनी में स्टेनलेस स्टील से बना ऑयल कलेक्टर लगा है जिसे आसानी से साफ भी किया जा सकता है। इसमें डुअल एलईडी लैंप लगे हैं, जो खाना बनाते समय बर्तनों के आसपास और स्लैब पर पर्याप्त रोशनी प्रदान करते हैं। इसमें स्मूद ऑपरेशन के लिए यूजर फ्रेंडली टच कंट्रोल और साथ ही एडिशनल टर्बो स्पीड का ऑप्शन भी मिल जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- वायु प्रवाह क्षमता- 1500 CMPH
- शोर स्तर- 58 dB
- वोल्टेज- 220
- स्पीड की संख्या- 3
- वजन- 15700 ग्राम
- वाट क्षमता- 160 वाट
खूबियां
- रसोई से धुएं को बाहर निकालने के लिए पावरफुल सक्शन कैपेसिटी।
- डुअल एलईडी लैंप।
- आसान मोशन सेंसर और टच कंट्रोल।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनैलिटी से खुश नहीं हैं।
04INALSA Kitchen Chimney for Home Auto clean|Filterless Chimney
कर्व्ड ग्लास और साइड वॉल माउंटिंग डिजाइन वाली यह INALSA ब्रांड की ऑटो क्लीन चिमनी है। इसकी पाउडर कोटिंग आपकी रसोई को आकर्षक बना सकती है। 60 सेमी आकार वाली यह चिमनी 2 से 4 बर्नर स्टोव के लिए उपयुक्त रहेगी। इसमें 1250 m3/hr सक्शन पावर वाली मोटर लगी है, जो खाना बनाते वक्त निकलने वाले धुएं, गंध और तेल के कणों को बाहर निकाल फेंकने में सक्षम है। यह 175 वर्ग फुट वाले रसोई रसोईघर के लिए उपयुक्त रहेगी। इसका मैक्सिमम शोर स्तर 65 db है। इसमें टच कंट्रोल के अलावा जेस्चर कंट्रोल फीचर भी है, जिस वजह से इसे आप अपने हाथ के इशारों से भी ऑपरेट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- वायु प्रवाह क्षमता- 1250 CMPH
- मैटेरियल- ग्लास
- नॉइज लेवल- 65 dB
- माउंटिंग प्रकार- दीवार माउंट
खूबियां
- थर्मल ऑटो क्लीन फीचर होने की वजह से कुकर हुड के अंदर तेल नहीं जाता।
- इसका डिले ऑफ खाना पकाने के बाद भी रसोई में धआं और गंध नहीं आने देता।
- 3 स्पीड सेटिंग के साथ इसमें LED लाइट भी लगी हुई है।
कमी
- कुछ यूजर्स के अनुसार इसका शोर स्तर ज्यादा है।
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
देखें इन मशहूर ऑटोक्लीन चिमन के कुछ प्रमुख फीचर्स-
|
ब्रांड |
सक्शन पावर |
फिनिश टाइप |
खासियत |
|
Faber 60cm 1500 m³/hr Autoclean Kitchen Chimney |
1500 m³/hr |
ब्लैक फिनिश |
ऑटो क्लीन, मूडलाइट |
|
KAFF K-Series KEC 60A Filterless Auto-Clean Kitchen Chimney |
1450 m³/h |
ग्लॉसी |
ऑटो क्लीन, बिल्ट-इन स्लीक ऑयल कलेक्टर, हाई सक्शन, एलईडी लाइटिंग |
|
Crompton Intelli Sense 90cm 1626m3/hr Slant Kitchen Chimney |
1626 m³/hr |
ब्लैक |
फ़िल्टर रहित, जेस्चर कंट्रोल, इंटेलिजेंट ऑटो क्लीन, स्मार्ट ऑन |
|
Hindware Smart Appliances | Nadia IN 90 cm Chimney | 1500 CMH |Curved Glass | Filterless | Auto Clean |
1500 m3/hr |
पॉलिश्ड |
ऑयल कलेक्टर |
|
INALSA Kitchen Chimney for Home Auto clean |
1250 m3/hr |
पाउडर कोटेड |
ऑटो क्लीन, फिल्टरलेस चिमनी, मोशन सेंसर, ऑयल कलेक्टर |
इन्हें भी देखें-
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- क्या ऑटो क्लीन चिमनी में लगे फिल्टर को हाथ से साफ करने की जरूरत पड़ती है?नहीं, ऑटो क्लीन चिमनी में लगे फिल्टर को मैन्युअल रूप से बार-बार साफ करने की जरूरत नहीं होती।
- ऑटो क्लीन चिमनी क्या होती है?ऑटो क्लीन चिमनी ऐसी चिमनी होती है जिसमें एक बटन दबाने पर अंदर जमा तेल और ग्रीस खुद-ब-खुद साफ होकर ऑयल कलेक्टर में जमा हो जाता है।
- ऑटो क्लीन चिमनी कैसे काम करती है?ऑटो क्लीन चिमनी में लगा हीटिंग एलिमेंट ग्रीस को पिघलाता है, जो पाइप के जरिए नीचे लगी ऑयल ट्रे में जमा हो जाता है।
You May Also Like