5 बड़े क्षमता वाले Semi-Automatic Washer Dryer के साथ, हफ्ते भर की भारी धुलाई होगी आसान!

अगर आप एक ऐसी वॉशिंग मशीन की तलाश में हैं जो किफायती हो, लंबे समय तक चले और बड़े परिवार की जरूरतें पूरी कर सके, तो Semi Automatic वॉशर ड्रायर एक बेहतरीन चुनाव हो सकता है जो रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ भारी धुलाई का काम भी बिना परेशानी संभाल सकती हैं।

5 बड़े क्षमता वाले Semi-Automatic Washer Dryer के साथ, हफ्ते भर की भारी धुलाई होगी आसान!
सेमी-ऑटोमैटिक वाशर ड्रायर के विकल्प देखें यहां

बड़े परिवारों में अक्सर कपड़ों की धुलाई एक बड़ी चुनौती बन जाती है। हर हफ्ते ढेर सारे कपड़े धोना न सिर्फ समय लेता है, बल्कि मेहनत भी ज्यादा लग सकती है। ऐसे में बड़े क्षमता वाले सेमी-ऑटोमैटिक वॉशर ड्रायर एक समझदारी भरा विकल्प साबित हो सकते हैं। ये मशीनें एक बार में ज्यादा कपड़े धोने की सुविधा दे सकती हैं और साथ ही बिजली व पानी की भी बचत कर सकती हैं। सेमी-ऑटोमैटिक Washer Dryers खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं जो कम बजट में भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। इनमें वॉश और स्पिन टब अलग-अलग होते हैं, जिससे कपड़े जल्दी सूख सकते हैं और धुलाई पर बेहतर नियंत्रण बन सकता है। बड़ी क्षमता होने की वजह से बेडशीट, कंबल और पर्दे जैसे भारी कपड़े भी आसानी से धोए जा सकते हैं। यहां आपको 5 बेहतरीन बड़े क्षमता वाले सेमी-ऑटोमैटिक वॉशर ड्रायर के विकल्प दिए गए हैं जो टिकाऊ बॉडी, दमदार मोटर और आसान इस्तेमाल के लिए जाने जाते हैं और आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब सए चुन सकते हैं।

Loading...

Vetted Options

Every product we recommend is carefully selected through a thoughtful blend of primary research and in-depth analysis of trusted sources.

  • Loading...

    LG 10.5 kg 5 Star Wind jet dry Semi-Automatic Top Load Washing Machine

    Loading...

    10.5 किलोग्राम की क्षमता के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन बड़े परिवार के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है। LG ब्रांड की यह मशीन 5 स्टार ऊर्जा दक्ष रेटिंग के साथ आती है जो आपके विजली बिल की बचत कर सकती है और साथ ही यह पानी की भी खपत कम करती है। इसमें 3 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिसमें नाजुक और कम गंदे कपड़ों को धोने के लिए जेंटल वॉश का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि कपड़े के फैब्रिक को कोई नुकसान न हो। वहीं, गंदे, मैले और पसीने वाले कॉटन और लिनन के कपड़ों को धोने के लिए नॉर्मल वॉश का इस्तेमाल किया जाता है और साथ ही, बहुत ज़्यादा गंदे कपड़ों को धोने के लिए स्ट्रॉन्ग वॉश का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें जींस का फैब्रिक वगैरह शामिल है। 1350 RPM के चलते यह तेज गति से घूमकर कपड़ों के पानी को बाहर निकाल सकता है जिससे कपड़े जल्दी सुख सकते हैं। यह जंग-रोधी प्लास्टिक बेस के साथ आता है जिससे जंग लगने का खतरा कम हो सकता है और आपका मशीन लंबे समय तक टिकाऊ बना हुआ रह सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG
    • क्षमता - 10.5 किलोग्राम 
    • डाईमेंशन - 54.5D x 90.5W x 102.5H सेमी 
    • स्पेशल फीचर - उच्च दक्षता, रैट अवे, विंड जेट ड्राई
    • रंग - बरगंडी
    • कंट्रोल कंसोल - नॉब

    खासियत 

    • यह रैट अवे फीचर के साथ आता है जिससे चूहों से इसकी रक्षा हो सकती है और यह लंबे समय तक टिकाऊ रह सकते हैं। 
    • इसमें रोलर जेट पल्सेटर दिया गया है जो कपड़ों से हर दाग धो सकता है, जिससे आपको अच्छी धुलाई मिल सकती है और कपड़े खराब भी नहीं होते। 
    • इसमें मौजूद रोलर केस आपके कपड़ों को अच्छी तरह से स्क्रब भी कर सकता है, जिससे बेहतर क्वालिटी की धुलाई हो सकती है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
    01

    Loading...

  • Loading...

    Samsung 9.5 Kg, 5 Star, Semi-Automatic Top Load Washing Machine

    Loading...

    यह सेमी ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन डार्क ग्रे रंग में आती है जिसमें 9.5 किलोग्राम की क्षमता दी गई है जो बड़े परिवार के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकती है। 1300 RPM के साथ काम करने वाली यह Samsung की वॉशिंग मशीन में ज़्यादा स्पिन स्पीड से कपड़े तेजी से धुलते और सूख सकते हैं। इसकी हाई स्पीड और एफिशिएंसी की वजह से यह व्यस्त घरों या उन लोगों के लिए एकदम सही बन सकती है जो कपड़े जल्दी और अच्छे से धोना चाहते हैं। 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के चलते यह बिजली और पानी दोनों की कम खपत कर सकती है जिससे आपके बिजली के बिल की बचत हो सकती है। साथ ही, इसमें 4 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिसमें नाजुक कपड़े, सामान्य, भिगोना, भारी शामिल है जो हर तरह के कपड़ों के लिए अलग सेटिंग दे सकती है। इसमें मौजूद एयर टर्बो ड्राइंग सिस्टम का इस्तेमाल करके ज्यादा पानी निकाला जा सकता है जिससे सूखने में समय कम लग सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Samsung
    • क्षमता - 9.5 किलोग्राम 
    • डाईमेंशन - 55D x 91.5W x 101.5H सेमी 
    • स्पेशल फीचर - एयर टर्बो ड्राइंग सिस्टम, मैजिक मिक्सर
    • रंग - डार्क ग्रे 
    • कंट्रोल कंसोल - नॉब

    खासियत 

    • इसमें कैस्टर व्हील्स दिए गए हैं जिससे इसको अपने उपयोग के हिसाब से आसानी से घुमाया जा सकता है। 
    • यह प्लास्टिक ड्रम बॉडी के साथ आता है जिससे यह जंग से बचा हुआ रह सकता है और लंबे समय तक टिकाऊ बना हुआ रहा 
    • इसमें दिया गया मैजिक फिल्टर पावरफुल फिल्ट्रेशन का काम कर सकता है जो आपके कपड़ों से निकलने वाले रेशे, रोएं और कणों को असरदार तरीके से इकट्ठा कर सकता है। 

    कमी 

    • यूजर ने बताया यह शोर बहुत करता है। 

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।। 

    02

    Loading...

  • Our Core Values

    Clear, Honest Reviews

    Each review covers standout features and potential drawbacks to help you choose with confidence.

    Trusted Brands First

    We prioritize products from reputable brands with a consistent track record and strong customer trust.

    Value That Makes Sense

    We highlight options that offer the best balance of price, features, and reliability, so you're not overpaying for hype.

  • Loading...

    Whirlpool 9 kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    Loading...

    यह मशीन छोटे से मध्यम आकार के परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है जो 9 किलोग्राम की क्षमता के साथ आती है और इसकी 5 स्टार एनर्जी रेटिंग इसे बिजली की बचत के मामले में खास बना सकती है। इसमें मौजूद आधुनिक टर्बोड्राई टेक्नोलॉजी की मदद से कपड़े बहुत कम समय में लगभग सूख सकते हैं, जिससे रोजमर्रा की धुलाई और भी आसान हो सकती है। इस Semi-Automatic Washing Machine में अलग-अलग तरह के कपड़ों के लिए उपयोगी वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिनमें डेलिकेट, नॉर्मल और हेवी जैसे विकल्प शामिल हैं। डेलिकेट मोड रेशमी, ऊनी और नाजुक कपड़ों के लिए उपयुक्त है, जबकि हेवी मोड गंदे तौलिये और बेडशीट जैसे भारी कपड़ों की गहरी सफाई कर सकता है। वहीं, नॉर्मल मोड रोजमर्रा के कपड़ों के लिए एक संतुलित और भरोसेमंद विकल्प प्रदान कर सकता है। साथ ही, 3D टर्बो इम्पेलर और सोक टेक्नोलॉजी कपड़ों से जिद्दी मैल हटाने में मदद कर सकती है, जिससे हर धुलाई बेहतर परिणाम दे सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Whirlpool
    • क्षमता - 9 किलोग्राम 
    • डाईमेंशन - 50.7D x 84W x 95.6H सेमी 
    • स्पेशल फीचर - टर्बोड्राई
    • रंग - ग्रे डेजल 
    • कंट्रोलर टाइप - नॉब

    खासियत

    • इस मशीन का मजबूत प्लास्टिक बॉडी और रस्ट-प्रूफ डिजाइन इसे लंबे समय तक टिकाऊ बना सकता है। 
    • इसमें दिया गया बड़ा वॉश टब, इन-बिल्ट कॉलर स्क्रबर, ऑटो रीस्टार्ट फीचर और आसान मूवमेंट जैसी सुविधाएं इसे और भी उपयोगी बना सकती हैं। 
    • वाटर और शॉक प्रूफ पैनल के कारण यह मशीन सुरक्षित और भरोसेमंद रह सकती है। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसकी ड्राइंग टब का साइज़ काफी छोटा है।
    03

    Loading...

  • Loading...

    VW 8 kg 5 Star Super Wash Semi Automatic Top Load Washing Machine

    Loading...

    अगर आप भी बड़े परिवार में रहते हैं और अपने लिए एक बड़ी क्षमता वाली वॉशिंग मशीन ढूंढ रहे हैं जिसमें कपड़े धोने के साथ-साथ सुखाने की भी सुविधा मौजूद हो तो यह 8 किलोग्राम की क्षमता के साथ आने वाली VW की सेमी ऑटोमैटिक वॉशर ड्रायर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। यह सफेद और बरगंडी रंग में आता है और 1350 RPM के साथ यह तेज गति से आपके कपड़ों को धोने और सुखाने का काम कर सकता है जिससे आपका मेहनत और समय दोनों बच सकता है। इसमें 3 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिसमें जेंटल वॉश नाजुक और कम गंदे कपड़ों को धोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, ताकि कपड़े के फैब्रिक को कोई नुकसान न हो। वहीं, नॉर्मल वॉश गंदे, मैले और पसीने वाले कॉटन और लिनन के कपड़ों को धोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और साथ ही, स्ट्रॉन्ग वॉश बहुत ज्यादा गंदे कपड़ों को धोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें जींस का फैब्रिक वगैरह शामिल हो सकता है। यह रैट अवे फीचर के साथ आता है जिसके चलते यह चूहों से भी सुरक्षित रह सकता है और लंबे समय तक टिकाऊ रह सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - VW
    • क्षमता - 8 किलोग्राम 
    • डाईमेंशन - 75D x 47W x 95H सेमी 
    • स्पेशल फीचर - एंटी रस्ट, रोलर जेट पल्सेटर, कॉलर स्क्रबर, लिंट कलेक्टर, 3 वॉश प्रोग्राम
    • रंग - सफेद और बरगंडी 
    • कंट्रोल कंसोल - नॉब

    खासियत

    • इसमें लिन्ट कलेक्टर दिया गया है जिसके मदद से कपड़ों से निकलने वाले रेशे इस ट्रे में इकट्टा हो जाते है और मशीन की सफाई आसान हो सकती है। 
    • यह जंग-रोधी प्लास्टिक ड्रम के साथ आती है जिसकी मदद से यह जल्दी खराब नहीं होती और लंबे समय तक टिकाऊ रह सकती है। 
    • इसमें कॉलर स्क्रबर दिया गया है जिससे शर्ट के कॉलर की गंदगी भी आसानी से निकल सकती है। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने वॉटर लीकेज की समस्या बताई है। 
    • यूजर ने कहा प्रोडक्ट काफी छोटा है जो छोटे परिवार के लिए सही हो सकता है।
    04

    Loading...

  • Loading...

    Voltas Beko, A Tata Product 8.5 Kg 5 Star Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    Loading...

    सफेद और ब्लू रंग में आने वाली यह वॉशिंग मशीन 5 नॉब कंट्रोल मेथड के साथ आती है जिसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। यह Voltas Beko की मशीन 8.5 किलोग्राम की एक सेमी-ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है जो बड़े परिवारों के लिए एक किफायती और भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है। इसका प्योर स्ट्रीम पल्सेटर वॉश टेक्नोलॉजी कपड़ों को बेहतर तरीके से साफ कर सकती है और कम पानी व ऊर्जा की खपत कर सकती है। बड़ी क्षमता के होने के कारण इसमें एक बार में ज्यादा कपड़े धोए जा सकते हैं, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत हो सकती है। इस मशीन में जेंटल, नॉर्मल और स्ट्रॉन्ग जैसे तीन वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जो अलग-अलग कपड़ों की जरूरत के अनुसार काम कर सकते हैं और आपको अधिक सुविधा दे सकते हैं। साथ ही, 1350 RPM की हाई स्पिन स्पीड के कारण यह कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद कर सकती है और आपके समय की बचत कर सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Voltas Beko
    • क्षमता - 8.5 किलोग्राम 
    • डाईमेंशन - 48D x 83.5W x 102.5H सेमी 
    • स्पेशल फीचर - एयर ड्राई, कॉम्पैक्ट, सिर्फ़ ड्राई स्पिन, हाई एफिशिएंसी, प्योर स्ट्रीम पल्सेटर वॉश टेक्नोलॉजी
    • रंग - सफेद और ब्लू
    • कंट्रोल कंसोल - पुश बटन 

    खासियत

    • इसमें 5-स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है जो इसे बिजली की बचत करने वाली मशीन बनाती है।
    • यह प्लास्टिक बॉडी और ड्रम के साथ आती है जो इसे जंग-रोधी और टिकाऊ बना सकते हैं। 
    • यह कॉम्पैक्ट आकार में आती है जिसके कारण यह छोटे जगह में भी आसानी से फिट हो सकती है। 

    कमी 

    • यूजर ने अमेजन से लेने पर कहा यह शोर और कंपन दोनों ही बहुत करता है। 
    • यूजर ने वॉटर लीकेज की समस्या बताई है। 
    05

    Loading...

जानें आपके लिए कौन-से सेमी-ऑटोमैटिक वाशर ड्रायर के विकल्प है सही 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया सेमी-ऑटोमैटिक वाशर ड्रायर ले सकते हैं - 

ब्रांड/मॉडल 

क्षमता 

स्पेशल फीचर 

अधिकतम रोटेशनल स्पीड 

LG 5 Star Wind jet dry Semi-Automatic Top Load Washing Machine- P105ASRAZ

10.5 किलोग्राम 

उच्च दक्षता, रैट अवे, विंड जेट ड्राई

1350 RPM

Samsung, 5 Star, Semi-Automatic Top Load Washing Machine- WT95A4260GD/TL

9.5 किलोग्राम 

एयर टर्बो ड्राइंग सिस्टम, मैजिक मिक्सर

1300 RPM

Whirlpool Semi-Automatic Top Loading Washing Machine - MAGIC CLEAN 9.0 GREY DAZZLE,2x Drying Power

9 किलोग्राम 

टर्बो ड्राइ

VW 5 Star Super Wash Semi Automatic Top Load Washing Machine SuperWash0080P

8 किलोग्राम 

एंटी रस्ट, रोलर जेट पल्सेटर, कॉलर स्क्रबर, लिंट कलेक्टर, 3 वॉश प्रोग्राम

1350 RPM

Voltas Beko, A Tata Product Semi-Automatic Top Loading Washing Machine- WTT85UHA/OK5I0I0W01

8.5 किलोग्राम 

एयर ड्राई, कॉम्पैक्ट, सिर्फ़ ड्राई स्पिन, हाई एफिशिएंसी, प्योर स्ट्रीम पल्सेटर वॉश टेक्नोलॉजी

1350 RPM

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • बड़े क्षमता वाले सेमी-ऑटोमैटिक वॉशर ड्रायर किसके लिए सही होते हैं?
    +
    ये मशीनें बड़े परिवारों, ज्यादा कपड़े धोने वालों और उन लोगों के लिए सही हैं जो कम बजट में अच्छी परफॉर्मेंस चाहते हैं।
  • सेमी-ऑटोमैटिक वॉशर ड्रायर में कितने कपड़े एक साथ धोए जा सकते हैं?
    +
    आमतौर पर 8 किलो से 12 किलो क्षमता वाली मशीनें एक बार में काफी ज्यादा कपड़े, जैसे बेडशीट, पर्दे और जींस आसानी से धो सकती हैं।
  • क्या सेमी-ऑटोमैटिक वॉशर ड्रायर बिजली कम खर्च करते हैं?
    +
    आमतौर पर, फुली ऑटोमैटिक मशीनों के मुकाबले ये बिजली और पानी दोनों की बचत कर सकते हैं, जिससे बिजली का बिल कम आ सकता है।