आजकल आधुनिक घरों में माइक्रोवेव अवन एक अहम उपकरण बन चुका है, जो न खाने बनाने में मदद करता है बल्कि खाने को गर्म करने, दही जमाने, चीजों को भूनने समेत कई अन्य छोटे-मोटे कामों को आसानी से करने में मदद करता है। लेकिन कई लोगों को ऐसा लगता है कि Microwave Oven एक महंगा उपकरण है जो हर किसी के बजट में फिट नहीं हो सकता है। इसी समस्या को हल करने के लिए हम लेकर आए हैं अमेजन पर मिलने वाले टॉप क्वालिटी के माइक्रोवेव अवन के विकल्प जो आसानी से ₹10,000 से कम कीमत में मिल सकते हैं। इनमें आपको कई सारे ऑटो कुक मेन्यू, आधुनिक टेक्नोलॉजी और कई सारी नई सुविधाएं मिल जाएंगी। कम ऊर्जा की खपत करने वाले ये माइक्रोवेव अवन आपके लिए सही निवेश साबित हो सकते हैं, जिन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
जब अमेजन पर ₹10,000 से कम में मिलेंगे टॉप Microwave Oven तो घर पर ही बनेंगे स्वादिष्ट व्यंजन!
अमेजन पर आपको मिल सकते हैं ₹10,000 से कम कीमत में टॉप क्वालिटी वाले Microwave Oven. पिज्जा हो या केक और दही जमाना हो या खाना करना हो गर्म; हर काम हो सकता है आसानी से वो भी कम समय में। देखिए विकल्प और जानिए उनकी खासियत।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 19 L Inverter Technology, Light Weight, Defrost, 5 Power Levels Solo Microwave Oven
यह 19 लीटर क्षमता वाला माइक्रोवेव अवन हायर ब्रांड का है, जो आपके किचन के लिए एक सही पसंद साबित हो सकता है। इसमें आपको इन्वर्टर टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जो खाने को जल्दी पकाने के साथ-साथ ऊर्जा कुशल संचालन भी सुनिश्चित करती है। इसमें दिए गए ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन का उपयोग करके आप फ्रीजर से जमे हुए भोजन को केवल एक बटन दबाकर सुरक्षित और आसान रूप से पिघला सकते हैं। वहीं, इस Haier माइक्रोवेव अवन में स्टीम क्लीन की सुविधा भी दी गई है, जिसकी मदद से अंदर वाले हिस्से को आसानी से साफ किया जा सकता है। इसकी वॉर्म टर्नटेबल खाना बनने के बाद उसे लंबे समय तक गर्म रखने में मदद करेगी और साथ ही नॉब की मदद से आप इसे आसानी से ऑपरेट भी कर सकेंगे। 2 लोगों या बैचलर्स के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- मॉडल- HIL1901MBPB
- सालाना ऊर्जा खपत- 800 Watt Hours
- अवन कुकिंग मोड- सोलो
- वोल्टेज- 230 Volts
- बर्नर टाइप- सिरैमिक
- कलर- ब्लैक
- डोर- लेफ्ट
खूबियां
- कॉम्पैक्ट साइज की वजह से यह आसानी से कम जगह में भी फिट हो जाएगा
- इन्वर्टर टेक्नोलॉजी इसे कम शोर के साथ काम करने में मदद करेगी
- लाइटवेट डिजाइन की वजह से इसकी शिफ्टिंग में आपको परेशानी नहीं होगी
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी फंक्शनिंग को लेकर खामी बताई है
01Panasonic 25L Solo Microwave Oven
पैनासोनिक के इस माइक्रोवेव अवन की क्षमता 25 लीटर है। इसमें आपको ऑटो प्रोग्राम्ड रीहीट और डीफ्रॉस्ट मोड मिलेंगे; जो खाने को गर्म करने और फ्रीजर में जमे हुए खाने को पिघलाने में मददगार होंगे। ये मोड स्वाद और बनावट से समझौता किए बिना भोजन को समान रूप से गर्म या डीफ्रॉस्ट करना भी सुनिश्चित करेंगे। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि अलग-अलग तरह की डिशेज तैयार करने के लिए इसमें आपको 85 प्री-सेट रेसिपी मिल जाएंगी; जिनकी मदद से आप स्नैक्स से लेकर डेजर्ट जैसी चीजें आसानी से बना सकेंगे। ग्लास टर्नटेबल वाला यह काउंटरटॉप Panasonic माइक्रोवेव कॉम्पैक्ट है, जिससे यह आपके किचन में ज्यादा जगह का भी घेराव नहीं करेगा। इसमें दी गई क्विक 30 सेकेंड्स की सुविधा के साथ खाने को कम समय में बनाया जा सकता है। वहीं, पाउडर कोटेड कैविटी की वजह से यह टिकाऊ प्रदर्शन देगा और यह ऊर्जा कुशल प्रदर्शन का भी अनुभव आपको कराएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Panasonic
- मॉडल- NN-ST310QBFG
- अवन कुकिंग मोड- सोलो
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉटेज- 900 Watts
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- फिनिश- पॉलिश्ड
- वजन- 11.400 किलोग्राम
खूबियां
- डिजिटल डिस्प्ले पर आप ऑपरेशन संबंधित जानकारी देख सकेंगे
- वैपर क्लीन सुविधा अंदर के हिस्से को आसानी से साफ करने में मदद करेगी
- चाइल्ड लॉक के साथ बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सकता है
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई कमी नहीं बताई है
02IFB 25L Solo Microwave Oven with 61 Auto Cook Menus
मशहूर ब्रांड आईएफबी के इस माइक्रोवेव अवन की क्षमता 25 लीटर है और यह 3-4 लोगों के परिवार के लिए काफी अच्छी पसंद हो सकता है। इसे आप रीहिटिंग, डीफ्रॉस्टिंग और कुकिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें दिए गए 61 ऑटो कुक प्रोग्राम के साथ आप तरह-तरह की डिशेज को आसानी से बना सकेंगे। इसमें दी गई कीप वॉर्म की सुविधा खाना पकने के बाद उसे लंबे समय गर्म रखने में मदद करेगी। वहीं, स्टीम क्लीन और डिओड्राइज की सुविधा के साथ आप अंदर के हिस्से को आसानी से साफ भी कर सकेंगे। यह IFB माइक्रोवेव अवन टाइमर ऑप्शन के साथ आता है, जिसकी मदद से आसानी से खाने पकाने या गर्म करने के लिए अपने हिसाब से टाइम को सेट किया जा सकता है। पावर सेव टेक्नोलॉजी ऊर्जा की खपत को कम करती है और ओवर हीटिंग प्रोटेक्शन सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करता है। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो चाइल्ड लॉक के साथ आप उनकी सुरक्षा का भी ख्याल रख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- IFB
- मॉडल- 25PM2S
- सालाना ऊर्जा खपत- 900 Watts
- कुकिंग मोड- रेडिएंट
- बर्नर टाइप- सिरैमिक
- कलर- सिल्वर
- वोल्टेज- 230 Volts
- डोर- लेफ्ट
खूबियां
- मेल्टींग सुविधा के साथ घी या बटर जैसी चीजों को आसानी से पिघलाया जा सकता है
- मग मील फंक्शन के साथ कम समय में केक या ब्राउनी बनाई जा सकती है
- इसके पावर लेवल को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा
03LG 20 L Grill Microwave Oven
20 लीटर क्षमता वाला यह माइक्रोवेव अवन मशहूर ब्रांड एलजी का है। इसका छिपा हुआ हीटर हाथों में किसी भी प्रकार की चोट के खतरे को खत्म कर देता है। यह तेज होने के साथ-साथ उपयोग में सुरक्षित भी है, और आपको एक बार में बड़ी मात्रा में भोजन बनाने की सुविधा देता है। इसकी इंटेलोवेव टेक्नोलॉजी तेजी से और स्वास्थ्यवर्धक तरीके से खाना पकाने को सुनिश्चित करती है। इस LG माइक्रोवेव में आपको ऐंटी बैक्टीरिया कैविटी मिलेगी, जो यह बैक्टीरिया की वृद्धि को कम करती है और किसी भी तरह की दुर्गंध को बनने से रोकती है। साथ ही, इससे सफाई भी आसान हो जाती है। स्टीम क्लीन के साथ आप भाप की शक्ति का उपयोग करके ग्रीस और गंदगी को हटा सकते हैं, जिससे माइक्रोवेव का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह से साफ हो जाता है। इसके हेल्थ मेन्यू को स्वास्थ्य और कैलोरी के प्रति जागरूक लोगों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है, जिसकी मदद से स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना बनाया जा सकता है। वहीं, चाइल्ड लॉक कंट्रोल पैनल को लॉक कर देता है, जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- मॉडल- MH2044DB
- इंस्टॉलेशन- काउंटरटॉप
- कलर- ब्लैक
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉटेज- 2000 Watts
- डोर- लेफ्ट
- मटेरियल- स्टील
खूबियां
- इसमें आपको 52 ऑटो कुक मेन्यू मिल जाएंगे
- कीप वॉर्म सुविधा भोजन को 90 मिनट तक उचित तापमान पर रखती है
- एनर्जी सेविंग उपकरण के 5 मिनट तक निष्क्रिय रहने पर डिस्प्ले को बंद करके ऊर्जा बचाता है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके शोर स्तर के ज्यादा होने की शिकायत की है
घर के ऐसे ही अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
04Samsung 23 L Solo Microwave Oven
यह 23 लीटर क्षमता वाला सैमसंग का सोलो माइक्रोवेव अवन है। इसमें भारतीय व्यंजनों सहित कई तरह के ऑटो कुक मेन्यू पहले से मौजूद हैं। लोकप्रिय व्यंजनों के लिए पहले से निर्धारित समय के साथ, आप दाल, पुलाव, सब्जियां और स्नैक्स जैसी चीजें सिर्फ एक बटन दबाकर पका सकते हैं। इसमें स्टैंडबाय मोड में ऊर्जा की खपत कम करने के लिए इको मोड की सुविधा दी गई है। इसके अलावा अंदरूनी हिस्से को ताजा रखने के लिए डीओड्राइजेशन फीचर भी मौजूद है। वहीं, फ्रीजर में जमे खाने को तेज और समान रूप से पिघलाने के लिए क्विक डीफ्रॉस्ट और तेजी से गर्म करने के लिए 30 सेकंड+ की सुविधा इसमें आपको मिल जाएगी। इस Samsung माइक्रोवेव अवन का मेमोरी फंक्शन आपको अपनी पसंदीदा कुकिंग सेटिंग्स को सेव करने की सुविधा देता है। इसके 6 अलग-अलग पावर लेवल आपको भोजन के प्रकार के अनुसार ऊर्जा उत्पादन को सेट करने की अनुमति देते हैं, जिससे खाने का समान रूप से गर्म होना और पकना सुनिश्चित किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- मॉडल- MS23A3513AK/TL
- कुकिंग मोड- कन्वेक्शन
- कलर- ब्लैक
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉटेज- 800 Watts
- क्विक डीफ्रॉस्ट
- डोर- राइट
खूबियां
- 3-4 लोगों के परिवार के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है
- इसकी सिरैमिक कैवेटी में आसानी से स्क्रैच नहीं लगेंगे
- इसकी वाइड ग्रिल के साथ 99% तक बेहतर कवरेज मिलेगी
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके डिस्प्ले को लेकर शिकायत की है
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
अब समझिए इन सभी माइक्रोवेव अवन के बीच का अंतर
आपने अमेजन पर ₹10,000 से कम कीमत पर मिलने वाले माइक्रोवेव अवन के विकल्प तो देख लिए लेकिन अगर आप इनमें से किसी एक का चयन नहीं कर पा रहे तो यह तालिका आपकी मदद कर सकती है:
|
ब्रांड व मॉडल |
क्षमता |
ऑटो कुक मेन्यू |
वॉटेज |
खासियत |
|
Haier (HIL1901MBPB) |
19 लीटर |
NA |
700 Watts |
इन्वर्टर टेक्नोलॉजी |
|
Panasonic (NN-ST310QBFG) |
25 लीटर |
85 |
900 Watts |
पाउडर कोटेड कैविटी |
|
IFB |
25 लीटर |
61 |
900 Watts |
स्टीम क्लीन |
|
LG (MH2044DB) |
20 लीटर |
52 |
2000 Watts |
कीप वॉर्म |
|
Samsung |
23 लीटर |
20 |
800 Watts |
ऐंटी बैक्टेरियल कैविटी |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- किस ब्रांड के पास अमेजन पर ₹10,000 से कम कीमत में माइक्रोवेव अवन मिल जाएंगे?अमेजन पर आपको ₹10,000 से कम कीमत में Haier, IFB, LG, Samsung और Panasonic जैसे ब्रांड्स के माइक्रोवेव अवन मिल जाएंगे।
- ₹10,000 से कम कीमत पर अमेजन पर किस तरह के माइक्रोवेव अवन मिलेंगे?अमेजन पर ₹10,000 से कम में आपको मुख्य रूप से Solo और Grill माइक्रोवेव मिलेंगे, जबकि कुछ Convection मॉडल भी इस बजट में आ जाते हैं। Samsung, LG, IFB और Panasonic जैसे ब्रांड्स 17 से 25 लीटर क्षमता वाले विकल्प देते हैं, जो रीहीटिंग, डिफ्रॉस्टिंग और साधारण कुकिंग के लिए बेहतरीन हैं।
- क्या ₹10,000 से कम कीमत वाले माइक्रोवेव अवन पर वॉरंटी मिलेगी?हां, ₹10,000 से कम के माइक्रोवेव पर भी वारंटी मिलती है। सैमसंग, एलजी और आईएफबी जैसे ब्रांड आमतौर पर 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी देते हैं। कई मॉडल्स में मुख्य हिस्से पर 3 से 5 साल की अतिरिक्त वारंटी भी मिल जाती है।
You May Also Like