भारत के 10 बेहतरीन Fans: देखें दमदार एयरफ्लो और कम बिजली खपत वाले मशहूर विकल्प

यहां आपको भारत के 10 बेहतरीन पंखों के बारे में जानकारी मिल जाएगी, जो परफॉर्मेंस, क्वालिटी, डिजाइन और कीमत के मामले में शानदार विकल्प माने जाते हैं। Bajaj, Usha, Crompton, Havells और Atomberg जैसे कई मशहूर ब्रांड के ये Fans अपने दमदार एयरफ्लो के जरिए तेज हवा देते हैं, जिससे भीषण गर्मी में भी राहत मिलती है।

भारत के 10 बेहतरीन Fans: देखें दमदार एयरफ्लो और कम बिजली खपत वाले मशहूर विकल्प
भारत के मशहूर Fan

अगर आप अपने घर या ऑफिस के लिए एक भरोसेमंद और दमदार पंखा खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां से विकल्प देख सकते हैं। यहां पर भारत के कुछ मशहूर फैन के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो परफॉर्मेंस, क्वालिटी, डिजाइन और कीमत के मामले में शानदार विकल्प माने जाते हैं। ये पंखे अपनी दमदार एयरफ्लो के जरिए तेज हवा देते हैं, जिससे भीषण गर्मी में भी राहतभरी ठंडक मिलती है। भारत में Bajaj, Usha, Crompton, Havells और Atomberg से लेकर LONGWAY, ACTIVA और Orient Electric जैसे कई लोकप्रिय ब्रांड्स हैं, जो एडवांस तकनीक, तेज स्पीड वाली मोटर, शांत संचालन और एनर्जी सेविंग फीचर्स के साथ शानदार Fan ऑफर करते हैं। इन ब्रांड्स के पास आपको सीलिंग फैन, टेबल फैन, वॉल फैन और पेडेस्टल फैन जैसे काफी सारे विकल्प मिल जाएंगे। आइए जानते हैं भारत के मशहूर फैन और उनके फीचर्स और खासियत के बारे में- 

भारत के 10 मशहूर फैन

  • Bajaj- बजाज कंपनी भारत में लंबे समय से अपने टिकाऊ, भरोसेमंद और किफायती पंखों के लिए प्रसिद्ध है। बाजार में इसके कई प्रकार के फैन- सीलिंग फैन, पेडेस्टल, टेबल फैन, वॉल फैन जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। इन पंखों में ऊर्जा-प्रभावी मोटर, अच्छा एयरफ्लो, टिकाऊ निर्माण और आधुनिक डिज़ाइन जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इन्हें हर घर और ऑफिस के लिए उपयुक्त बनाते हैं।
  • Crompton- क्रॉम्पटन ब्रांड के फैन्स भी भारत में काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। यह ब्रांड बेहतर एयर डिलीवरी और ऊर्जा-कुशल मोटर के लिए काफी मशहूर है। वहीं इसकी BLDC सीरीज कम बिजली खर्च और साइलेंट ऑपरेशन के लिए जानी जाती है।
  • Havells – प्रीमियम पंखों का लोकप्रिय ब्रांड है, जो स्टाइलिश डिजाइन, साइलेंट BLDC मोटर, 100% प्योर कॉपर मोटर और आधुनिक फीचर्स के साथ आता है। इन फैन्स का प्रीमियम फिनिश और आकर्षक लुक ठंडी हवा देने के साथ ही आपके कमरे की शोभा भी बढ़ा सकता है। इस ब्रांड के पास सीलिंग फैन, वॉल फैन के अलावा टेबल फैन के विकल्प मौजूद हैं।
  • Usha- यह काफी पूराना और विश्वसनीय ब्रांड, जो मजबूत एयरफ्लो और लंबे समय तक टिकाऊ पंखे देता है। इसके एरोडायनामिक ब्लेड डिजाइन और साइलेंट ऑपरेशन के कारण हवा समान रूप से फैलती है और कम शोर होता है। वहीं इसके पंखों में अच्छे गुणवत्ता वाली मोटर होती है, जिससे लंबी उम्र और मजबूत प्रदर्शन मिलता है।
  • Orient Electric- यह काफी प्रसिद्ध भारतीय इलेक्ट्रिकल ब्रांड है, जो विशेष रूप से पंखों के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जाना जाता है। इस ब्रांड के कई पंखे BLDC या इन्वर्टर तकनीक वाले होते हैं, जो पारंपरिक मोटरों की तुलना में लगभग 50% तक बिजली बचत करते हैं। इनके पंखों में एयरोडायनामिक ब्लेड और स्मार्ट डिजाइन होता है, जो साइलेंट ऑपरेशन और मजबूत हवा देता है।
  • Atomberg- इस ब्रांड के फैन उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हैं, जो बिजली की बचत, स्मार्ट नियंत्रण और आधुनिक डिजाइन के साथ टिकाऊ पंखा चाहते हैं। इस ब्रांड के ज्यादातर फैन में BLDC मोटर होती है, जो पारंपरिक पंखों की तुलना में काफी कम बिजली खपत करती है। साथ ही ये पंखे ज्यादा आवाज भी नहीं करते। इन पंखों में रिमोट कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है। 
  • ACTIVA- एक्टिवा ब्रांड के अधिकांश पंखे सस्ते दाम में उपलब्ध हैं, जो हर किसी के लिए किफायती विकल्प हो सकते हैं। इस ब्रांड के फैन 600 mm से लेकर 1200 mm तक विभिन्न आकार में मिलते हैं, जो छोटे कमरे से लेकर बड़े कमरे तक के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। अपनी हाई स्पीड के कारण ये पंखे तेज हवा देते हैं, जिससे गर्मी में राहतभरी ठंडक का एहसास होता है। 
  • LONGWAY- यह एक ऐसा ब्रांड है, जो भारत में किफायती और तेज एयरफ्लो वाला पंखा प्रदान करता है। इस ब्रांड के पंखे ₹1,000 से लेकर ₹4,000 तक के बजट में आसानी से मिलते हैं, जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए अच्छे विकल्प माने जाते हैं। इस ब्रांड के कई फैन में हाई स्पीड 3 ब्लेड और एंटी-डस्ट कोटिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं। वहीं इसके BLDC मोटर वाले फैन कम ऊर्जा खपत और शांत संचालन के लिए जाने जाते हैं। 
  • V-Guard- इस ब्रांड के पास सीलिंग, पेडेस्टल और टेबल फैन जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं। इसके कुछ मॉडल रीमोट कंट्रोल, टाइमर विकल्प तथा एयरोडायनामिक ब्लेड डिज़ाइन के साथ आते हैं, जिससे बेहतर हवा वितरण और कम शोर मिलता है। वी गार्ड के पंखे उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं, जो किफायती कीमत, ऊर्जा-बचत और मजबूत परफॉर्मेंस चाहते हैं।
  • Polycab- भारत में यह ब्रांड किफायती, टिकाऊ और ऊर्जा-कुशल पंखों के लिए जाना जाता है। इस ब्रांड के पास किफायती दाम वाले सीलिंग फैन, टेबल फैन से लेकर BLDC रिमोट-कंट्रोल वाले मॉडल्स तक के विकल्प उपलब्ध हैं। वहीं इसकी 100% कॉपर मोटर और जंगरोधी ब्लेड इसे टिकाऊ बनाते हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Bajaj Frore 1200 MM (48") 1 Star Rated Ceiling Fans For Home

    बजाज ब्रांड का यह सीलिंग फैन 1200 mm स्वेप साइज के साथ मिल रहा है, इसे मध्यम से बड़े कमरों, जैसे बेडरूम या लिविंग रूम के लिए उपयुक्त बनाता है। यह पंखा तेज हवा फैलाता है, जिससे कमरे के हर कोने में बेहतर ठंडी हवा मिलती है। 52 वाट पावर के साथ आने वाला यह फैन कम बिजली की खपत करता है। वहीं इसका ब्राउन फिनिश घर या कमरे के इंटीरियर से आसानी से मैच हो जाता है और क्लासिक लुक देता है। 390 RPM के साथ यह फैन तेज हवा देता है। इस फैन में 100% कॉपर मोटर दी गई है, जिससे पंखा स्मूथ तरीके से चलता है और लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। साथ ही यह मोटर गर्मी को बेहतर तरीके से संभालती है, जिससे ओवरहीटिंग की संभावना कम हो जाती है और पंखे की उम्र बढ़ती है। वहीं फैन पर की गई रस्ट-प्रूफ कोटिंग इसे नमी और जंग से बचाती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- बजाज
    • रंग- भूरा
    • डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • माउंटिंग का प्रकार- डाउनरॉड माउंट
    • वाट क्षमता- 52 वाट
    • फिनिश प्रकार- क्रोम
    • ब्लेडों की संख्या- 3

    खूबियां

    • रिब्ड ब्लेड्स डिजाइन हवा के फ्लो को संतुलित रखने में मदद करता है।
    • यह फैन 3 ब्लेड्स के साथ आता है, जो कमरे में हवा को समान रूप से फैलाते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह पंखा ज्यादा तेज नहीं चलता है।
    01
  • Crompton Energion Hyperjet 1200mm BLDC Ceiling Fan

    अगर आप बिजली की बचत के साथ-साथ तेज और शक्तिशाली कूलिंग चाहते हैं तो आपके लिए Crompton ब्रांड का यह फैन अच्छी पसंद हो सकता है। इसकी एक्टिव BLDC टेक्नोलॉजी इसे आधुनिक और अत्यधिक ऊर्जा-कुशल बनाती है। यह फैन BLDC मोटर के साथ मिलता है, जो कि पारंपरिक पंखों की तुलना में काफी कम बिजली खपत करता है। सिर्फ यही नहीं, यह फैन BEE 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो कि ऊच्च मोड पर भी केवल 35 वॉट बिजली खपत करता है। 340 RPM की मोटर स्पीड इसे तेज और प्रभावी हवा देने में सक्षम बनाती है। वहीं 220 CMM की हाई एयर डिलीवरी यह सुनिश्चित करती है कि कमरे के हर कोने तक पर्याप्त हवा पहुंचे। इस फैन में एल्युमिनियम के  जंग रोधी ब्लेड्स दिए गए हैं, जिन पर पाउडर कोटिंग की गई है। एल्युमिनियम ब्लेड हल्के होने के साथ मजबूत भी होते हैं। वहीं एंटी-रस्ट कोटिंग नमी और जंग से सुरक्षा देती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- क्रॉम्पटन
    • रंग- भूरा
    • डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- हाइपरजेट
    • माउंटिंग का प्रकार- डाउनरॉड माउंट
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट
    • स्विच का प्रकार- टॉगल

    खूबियां

    • इसके साथ आपको एक रिमोट कंट्रोल भी मिल जाएगा।
    • इस फैन में हाइपर मोड और स्लीप मोड जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं।
    • इसमें टाइमर की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे आप टाइम सेट कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार रिमोट कंट्रोल जल्दी खराब हो गया।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Havells 1200mm Ambrose Energy Saving High Speed Ceiling Fan

    Havells ब्रांड के इस फैन को स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। 1200mm का स्वेप साइज इसे मध्यम और बड़े कमरों के लिए उपयुक्त बनाता है। वहीं इसका आकर्षक डिजाइन और कॉपर फीनिश इसे हर तरह के इंटीरियर के लिए उपयुक्त बनाता है। यह फैन हाई स्पीड मोटर के साथ आता है, जो तेज और प्रभावी हवा प्रदान करता है। हाई एयर डिलीवरी की वजह से कमरे के हर कोने तक पर्याप्त हवा पहुंचती है, जिससे गर्मी के मौसम में बेहतर आराम मिलता है। इसमें 100% प्योर कॉपर मोटर दी गई है, जो मजबूत परफॉर्मेंस और लंबी उम्र सुनिश्चित करती है। हैवेल्स के इस में एयरोडायनामिक और चौड़े ब्लेड दिए गए हैं, जो कमरे में तेज हवा तो देते ही हैं, साथ ही ज्यादा आवाज भी नहीं करते हैं। खास बात यह है कि इस फैन में सर्दियों के लिए रिवर्स मोड दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- हैवेल्स
    • रंग- कॉपर
    • डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- एम्ब्रोस एनर्जी सेविंग
    • माउंटिंग टाइप- सीलिंग माउंट

    खूबियां

    • इसमें टाइमर फंक्शन दिया गया है, जिससे आप निर्धारित समय के बाद फैन को ऑटोमैटिक बंद कर सकते हैं। 
    • लो नॉइज लेवल के कारण यह शांत वातावरण बनाए रखता है, जो बेडरूम और स्टडी रूम के लिए उपयुक्त है।
    • इसमें एनर्जी-एफिशिएंट इंडक्शन मोटर का उपयोग किया गया है, जो पारंपरिक मोटरों की तुलना में कम बिजली की खपत करता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स पंखे की स्पीड से नाखुश हैं।
    03
  • USHA Maxx Air Ultra Pedestal Fan | 400MM Sweep Size

    अगर आप अपने घर के लिए पेडेस्टल फैन लेने की सोच रहे हैं तो USHA ब्रांड के इस पंखे के बारे में विचार कर सकते हैं। यह पंखा उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें पोर्टेबल और पावरफुल कूलिंग वाले पंखे की तलाश है। इसका 400mm स्वेप साइज मध्यम से बड़े कमरों में प्रभावी एयर सर्कुलेशन प्रदान करता है। वहीं इस फैन की 1350 RPM हाई स्पीड इसे तेज और दमदार हवा देने में सक्षम बनाती है। इस Pedestal Fan में एयरोडायनामिक डिज़ाइन वाले ब्लेड्स दिए गए हैं, जो हवा के घर्षण को कम करते हुए स्मूथ और अधिक प्रभावी एयरफ्लो सुनिश्चित करते हैं। इससे न केवल तेज हवा मिलती है, बल्कि कम शोर भी होता है। इसमें लगा पावरफुल कॉपर मोटर लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन देता है। लाइट ब्लू कलर इसे एक फ्रेश और आकर्षक लुक देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- उषा
    • रंग- हल्का नीला
    • फैन डिज़ाइन- फ्लोर फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- मैक्स एयर अल्ट्रा
    • माउंटिंग टाइप- फ्री स्टैंडिंग
    • वाट क्षमता- 60 वाट
    • ब्लेडों की संख्या- 3

    खूबियां

    • फैन में एंटी-रस्ट प्रोटेक्शन कोटिंग दी गई है, जो नमी और जंग से सुरक्षा प्रदान करती है।
    • इसमें आपको एडजस्टेबल हाईट और टिल्ट की सुविधा मिल जाएगी।
    • इसमें आपको 3 स्पीड कंट्रोल के विकल्प मिल जाएंगे।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी टिकाऊपन से नाखुश हैं।
    04
  • Orient Electric Apex-FX 1200mm Ceiling Fan for Home

    यह सीलींग फैन Orient Electric ब्रांड का है। ब्लू कलर का इसका फिनिश इसे एक फ्रेश और आकर्षक लुक देता है, जो घर के इंटीरियर के साथ आसानी से मेल खा जाता है। इस फैन की परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए इसे 350 RPM की स्पीड के साथ डिजाइन किया गया है। साथ ही यह 350 RPM के साथ तेज हवा देता है, जिससे कमरे के हर कोने में ठंडक मिलती है। इसमें जंग-रोधी गैल्वनाइज्ड ब्लेड दिए गए हैं, जो नमी और जंग से सुरक्षित रहते हैं, साथ ही फैन की मेंटेनेंस आसान हो जाती है। फैन का मिनिमल और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे मॉडर्न इंटीरियर के लिए आदर्श बनाता है। इसकी स्मूद फिनिश के कारण इसे साफ करना भी आसान होता है। वहीं इसकी डबल बॉल बेयरिंग टेक्नोलॉजी घर्षण को कम करती है, जिससे फैन कम शोर करता है और लंबे समय तक टिकाऊ परफॉर्मेंस देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ओरिएंट इलेक्ट्रिक
    • रंग- नीला
    • डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- एपेक्स-एफएक्स, बीईई स्टार रेटिंग
    • माउंटिंग प्रकार- डाउनरॉड माउंट
    • वाट क्षमता- 50 वाट
    • ब्लेडों की संख्या- 3
    • वायु प्रवाह क्षमता- 210 घन मीटर प्रति मिनट

    खूबियां

    • इसमें मजबूत और पावरफुल मोटर दी गई है, जो स्थिर स्पीड और लगातार प्रदर्शन सुनिश्चित करती है।
    • इसमें 5 स्पीड पावर के विकल्प भी दिए जा रहे हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार पंखा तेज आवाज करता है।

    ऐसी ही जानकारी के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं। 

    05
  • atomberg Renesa Enzel 1200mm BLDC Ceiling Fan

    Atomberg ब्रांड के इस सीलिंग फैन में BLDC मोटर का उपयोग किया गया है, जो पारंपरिक पंखों की तुलना में काफी कम बिजली की खपत करता है। साथ ही यह फैन BEE 5-स्टार रेटेड है, जिसका मतलब है कि यह बेहद ऊर्जा-कुशल है। यह पंखा सबसे तेज स्पीड पर भी केवल 35 वॉट बिजली की खपत करता है। इसी वजह से यह अन्य पंखों की तुलना में लगभग 65% तक बिजली की बचत कर सकता है। वहीं BLDC मोटर के कारण कम शोर होती है और वोल्टेज फ्लक्चुएशन के दौरान भी स्थिर प्रदर्शन मिलती है। 1200mm स्वेप साइज के साथ आने वाला यह फैन मध्यम और बड़े कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। फैन तेज और संतुलित हवा प्रदान करता है, जिससे कमरे में आरामदायक माहौल बना रहता है। वहीं इसका ग्लॉस सीसैंड आइवरी कलर इसे काफी आकर्षक भी बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एटमबर्ग
    • रंग- ग्लॉस सीसैंड आइवरी
    • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- रेनेसा एन्ज़ेल
    • माउंटिंग टाइप- डाउनरॉड माउंट

    खूबियां

    • यह फैन रिमोट कंट्रोल के साथ आता है, जिससे आप स्पीड, ऑन/ऑफ और अन्य सेटिंग्स को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।  
    • इसमें LED इंडिकेटर भी है, जो स्पीड या मोड की जानकारी स्पष्ट रूप से दिखाता है।
    • इसमें कॉम्पैक्ट बॉडी और स्लिक ब्लेड्स दिए गए हैं, जो इसे मॉडर्न और प्रीमियम लुक देते हैं। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
    06
  • ACTIVA ORNET 600mm Ceiling Fan

    ACTIVA ब्रांड के इस सीलिंग फैन को कॉम्पैक्ट साइज में डिजाइन किया गया है। 600mm का स्वेप साइज इसे छोटे कमरों, किचन या स्टडी रूम के लिए उपयुक्त बनाता है। यह फैन 850 RPM की हाई स्पीड के साथ आता है, जो कि तेज हवा देता है और पूरे कमरे में पर्याप्त हवा मिलती है। इसके 4 ब्लेड्स डिजाइन की वजह से हवा का वितरण संतुलित और स्मूथ रहता है, जिससे बेहतर एयर डिलीवरी मिलती है। इस पंखे में विशेष उच्च प्रवाह तकनीक के साथ एयरोडायनामिकली डिजाइन किए गए ब्लेड्स दिए गए हैं। एयरोडायनामिक डिजाइन हवा के घर्षण को कम करता है, जिससे पंखा कम बिजली खपत के साथ तेज गति में घूमता है और पर्याप्त हवा देता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एक्टिवा
    • रंग- स्मोक ब्राउन
    • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- क्लासिक
    • माउंटिंग टाइप- डाउनरॉड माउंट
    • ब्लेड की संख्या- 4

    खूबियां

    • इसके 4 ब्लेड्स डिज़ाइन की वजह से हवा का वितरण संतुलित और स्मूथ रहता है।
    • इसमें एंटी-डस्ट कोटिंग दी गई है, जो ब्लेड्स पर धूल जमने से रोकने में मदद करती है। 
    • वहीं स्मोक ब्राउन कलर इसे एक स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार पंखा तेज आवाज करता है।
    07
  • LONGWAY Kiger P1 1200 mm/48 inch Ultra High Speed 3 Blade Anti-Dust Decorative Star Rated Ceiling Fan

    स्मोक ब्राउन कलर का यह LONGWAY ब्रांड का सीलिंग फैन है। इस सीलिंग फैन में सुपर एनर्जी एफिशिएंट मोटर दी गई है, जो कम बिजली खपत के साथ बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करती है। इसमें ZZ हाई कार्बन स्टील डबल बॉल बेयरिंग सेट दिया गया है, जो फैन को स्मूथ और कम शोर के साथ चलने में मदद करता है। डबल बॉल बेयरिंग घर्षण को कम करती है, जिससे मोटर की लाइफ बढ़ती है और परफॉर्मेंस लगातार बेहतर बनी रहती है। वहीं ग्लॉस फिनिश इसे और आकर्षक बनाता है। इसमें रस्ट-प्रूफ पाउडर कोटेड बॉडी दी गई है, जो नमी और जंग से सुरक्षा प्रदान करती है। यह कोटिंग फैन को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखती है। वहीं डस्ट-प्रूफ होने की वजह से पंखे पर धूल कम जमती है। इसके 1200 mm के चौड़े ब्लेड तेज हवा देते हैं, जिससे पूरे कमरे में आरामदायक माहौल बना रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- लॉन्गवे
    • रंग- स्मोक्ड ब्राउन
    • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- मॉडर्न
    • खासियत- धूल रोधी
    • माउंटिंग टाइप- सीलिंग माउंट

    खूबियां

    • यह फैन 400 RPM की हाई स्पीड पर काम करता है, जो तेज और प्रभावी ठंडक प्रदान करता है। 
    • 230 CMM की एयर डिलीवरी के साथ यह कम समय में कमरे को ठंडा करने में सक्षम है। 
    • इसमें 5 स्पीड सेटिंग्स दी गई हैं।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से फैन के बारे में कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    08
  • V-Guard Spinny Pro 180 mm Table & Wall Fan

    कॉम्पैक्ट साइज में आने वाला यह V-Guard ब्रांड का फैन है। दीवार पर लगाने वाला यह पंखा 180 mm ब्लेड साइज के साथ मिल रहा है, जो कि पर्याप्त हवा देता है। इसे दीवार पर लगाने के साथ ही टेबल फैन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 2100 RPM हाई-स्पीड मोटर दी गई है, जो कमरे में तेज और लगातार हवा देती है। यह पंखा लगभग 353 m³/मिनट एयर डिलीवरी के साथ घर, ऑफिस, बेडरूम और रसोई के उपयोग के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस Wall Fan में 3 स्पीड सेटिंग्स दी गई हैं, जिससे आप जरूरत के अनुसार हवा की गति को नियंत्रित कर सकते हैं। 90° एडजस्टेबल टिल्ट फीचर की मदद से आप हवा की दिशा को ऊपर या नीचे अपनी सुविधा के अनुसार सेट कर सकते हैं, जिससे बेहतर एयर सर्कुलेशन मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- वी-गार्ड
    • रंग- काला
    • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- टेबल फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- मॉडर्न
    • विशेषता- एडजस्टेबल टिल्ट
    • माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप, दीवार

    खूबियां

    • यह फैन केवल 30 वॉट बिजली की खपत करता है, जो इसे ऊर्जा कुशल बनाता है। 
    • ड्यूरेबल ABS बॉडी इसे हल्का, मजबूत और लंबे समय तक चलने योग्य बनाती है। 
    • ब्लैक कलर फिनिश इसे मॉडर्न और प्रोफेशनल लुक देता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार पंखा तेज आवाज करता है।
    09
  • Polycab Superb Neo Star Rated, 1200mm Ceiling Fan For Home

    52 वॉट ऊर्जा खपते के साथ आने वाला यह Polycab ब्रांड का फैन है। इसमें 100% कॉपर मोटर वाइंडिंग दी गई है, जो बेहतर कंडक्टिविटी, लंबी उम्र और स्थिर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करती है। इसमें दिया गया 1200mm का ब्लेड स्वेप इसे मीडियम और बड़े कमरों के लिए उपयुक्त बनाता है। इसमें 100% कॉपर वाइंडिंग मोटर दी गई है, जो मजबूती और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इस Ceiling Fan की हाई स्पीड मोटर मजबूत एयर थ्रो देती है, जिससे कमरे में जल्दी ठंडक फैलती है। इस फैन में जंग प्रतिरोधी जी-टेक ब्लेड दिए गए हैं, जो जंग और नमी से सुरक्षित रहते हैं और फैन लंबे समय तक नया जैसा बना रहता है। ब्रांड के अनुसार 1 स्टार बीईई रेटिंग वाला यह फैन बिना स्टार रेटिंग वाले फैन की तुलना में बिजली की 33% तक बचत करने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- पॉलीकैब
    • डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- सुपरब नियो
    • माउंटिंग का प्रकार- डाउनरॉड माउंट
    • कंट्रोलर का प्रकार- बटन कंट्रोल

    खूबियां

    • इसके चौड़े ब्लेड पूरे कमरे में तेज हवा देते हैं।
    • सफेद ब्रॉन्ज गोल्ड फिनिश इस फैन को प्रीमियम और एलिगेंट लुक देती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह तेज आवाज करता है। 

    फ्रिज के अलावा ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आप योर पिक्स पर क्लिक कर सकते हैं। 

    10

भारत के 10 मशहूर फैन के प्रमुख फीचर्स- 

ऊपर बताए गए पंखों के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

एनर्जी रेटिंग

पावर सोर्स

माउंटिंग प्रकार

Bajaj Frore 1200 MM (48") 1 Star Rated Ceiling Fans

1 स्टार

कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

डॉउनरॉड माउंटिंग

Crompton Energion Hyperjet 1200mm BLDC Ceiling Fan

5 स्टार

कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

डॉउनरॉड माउंटिंग

Havells 1200mm Ambrose Energy Saving High Speed Ceiling Fan

-

कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

डॉउनरॉड माउंटिंग

USHA Maxx Air Ultra Pedestal Fan

-

कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

फ्री स्टैंडिंग

Orient Electric Apex-FX 1200mm Ceiling Fan

1 स्टार

कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

डॉउनरॉड माउंटिंग

atomberg Renesa Enzel 1200mm BLDC Ceiling Fan

5 स्टार

कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

डॉउनरॉड माउंटिंग

ACTIVA ORNET 600mm Ceiling Fan

-

कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

डॉउनरॉड माउंटिंग

LONGWAY Kiger P1 1200 mm/48 inch Ultra High Speed 3 Blade Ceiling Fan

1 स्टार

कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

डॉउनरॉड माउंटिंग

V-Guard Spinny Pro 180 mm Table & Wall Fan

-

कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

वॉल माउंट, टेबल माउंट

Polycab Superb Neo Star Rated, 1200mm Ceiling Fan 

1 स्टार

कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

डॉउनरॉड माउंटिंग

निष्कर्ष- 

ऊपर दिए गए भारत के इन 10 बेहतरीन फंखों ने अपनी उन्नत तकनीक, बेहतर एयर डिलीवरी और आकर्षक डिज़ाइन के जरिए ग्राहकों का भरोसा जीता है। ये फैन न सिर्फ बिजली की बचत करते हैं, बल्कि कम शोर में बेहतर हवा प्रदान करते हैं। साथ ही, इनका डिज़ाइन घर के इंटीरियर को भी आकर्षक बनाता है। हालांकि इनके अलावा और भी कई ब्रांड और उनके मॉडल भारत में मशहूर हैं। ऐसे में किसी भी फैन का चुनाव आपके कमरे के आकार, बिजली खपत और बजट पर निर्भर करता है। यदि आप लंबी अवधि तक बेहतर प्रदर्शन और कम मेंटेनेंस चाहते हैं, तो विश्वसनीय ब्रांड का चयन करना ही समझदारी भरा निर्णय होगा।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • भारत में सबसे अच्छा फैन कौन सा है?
    भारत में फैन के काफी सारे मॉडल्स मौजूद हैं। ऐसे में आपके लिए कौन सा फैन अच्छा रहेगा, यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आप बिजली की बचत चाहते हैं, तो BLDC मोटर वाला सीलिंग फैन बेहतर रहता है। बड़े कमरे के लिए हाई एयर डिलीवरी वाला 1200mm सीलिंग फैन उपयुक्त है, जबकि छोटे कमरे या डेस्क के लिए टेबल या वॉल फैन अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • 100% कॉपर मोटर का क्या फायदा है?
    कॉपर वाइंडिंग मोटर बेहतर कंडक्टिविटी देती है, कम गर्म होती है और लंबी उम्र प्रदान करती है। इससे फैन की परफॉर्मेंस स्थिर और टिकाऊ रहती है।
  • 1200mm फैन किस साइज के कमरे के लिए सही है?
    1200mm का सीलिंग फैन लगभग 100–200 वर्ग फुट के कमरे के लिए आदर्श माना जाता है। यह बेडरूम, लिविंग रूम और ऑफिस के लिए उपयुक्त साइज है।