₹80,000 से कम वाले Dell Laptops: पढ़ाई से लेकर ऑफिस के काम तक में दे सकते हैं साथ!

अगर आपको ₹80,000 से कम की कीमत में तलाश है एक टॉप क्वालिटी वाले Dell Laptop की तो हम कर सकते हैं आपकी मदद। यहां देखिए कुछ विकल्पों को जो एडवांस क्वालिटी के प्रॉसेसर, तेज रिफ्रेश रेट, बेहतरीन डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ से हो सकते हैं लैस। कॉलेज के प्रोजेक्ट से लेकर ऑफिस की प्रेजेंटेशन बनाने जैसे कामों के लिए हो सकते हैं सही पसंद।

₹80,000 से कम वाले Dell Laptops: पढ़ाई से लेकर ऑफिस के काम तक में दे सकते हैं साथ!
शानदार Dell Laptops जो मिलेंगे ₹80,000 से कम में

लैपटॉप की दुनिया में डेल एक जाना-माना नाम है, जिसके पास ₹80,000 से कम बजट में भी हाई परफॉर्मिंग विकल्प मिल सकते हैं। ऑनलाइन क्लासेज, ऑफिस का सामान्य काम, डेटा एंट्री, मनोरंजन और शौकिया गेमिंग के लिए इस बजट में अच्छे डेल लैपटॉप के विकल्प आपको मिल सकते हैं। इनमें आपको इंटेल या AMD प्रोसेसर मिलेगा, जो प्रदर्शन को बेहतर बनाएगा। इसी के साथ ज्यादा क्षमता वाली RAM आपको एकसाथ कई टैब्स पर काम करने में मदद कर सकती है। स्टोरेज के लिए इन Dell Laptops में आपको 1TB तक की SSD स्टोरेज स्पेस भी मिल जाएगी, जिसमें काफी सारा डेटा आसानी से स्टोर हो सकता है। लंबी बैटरी लाइफ के साथ आने वाले ये लैपटॉप सिंगल चार्ज पर काफी देर तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं और फास्ट चार्जिंग सुविधा के कारण कम समय में इन्हें जल्दी चार्ज भी किया जा सकता है। लाइटवेट डिजाइन वाले इन डेल लैपटॉप को आसानी से अपने साथ कहीं भी लेकर जाया जा सकता है। 

₹80,000 से कम कीमत वाले डेल लैपटॉप्स में मिल सकती हैं ये खासियतें

  • बढ़िया प्रोसेसर- ₹80,000 से कम कीमत वाले डेल लैपटॉप में आपको 13th या 14th जेनरेशन वाले i5/i7 या AMD Ryzen 7 (8000 series) मिल सकते हैं। ये प्रोसेसर लैपटॉप के प्रदर्शन को बेहतर बनाते हुए आपकी कार्यक्षमता को भी बढ़ा सकते हैं। इसी के साथ 16-32 GB तक की RAM मल्टीटास्किंग को भी संभाल सकती है।
  • शानदार डिस्प्ले क्वालिटी- इनमें आपको 14 इंच से 16 इंच तक की साइज वाली स्क्रीन मिल सकती है जो अपनी तेज रिफ्रेश रेट के साथ आसानी से धुंधली भी नहीं होगी। फुल HD डिस्प्ले और एडवांस क्वालिटी वाले ग्राफिक्स कार्ड के साथ आप छोटी-छोटी डीटेल्स को भी आसानी से देख सकेंगे। 

  • आसान कनेक्टिविटी- अलग-अलग डिवाइसेज को कनेक्ट करने के लिए इनमें आपको वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ-साथ HDMI, USB और थंडरबोल्ट पोर्ट भी मिल जाएंगे। इनके साथ आप एडवांस डिस्प्ले अनुभव के लिए किसी अन्य स्क्रीन को भी कर सकते हैं। 

  • गेमिंग- इस बजट में आपको सामान्य लेवल गेमिंग के लिए भी डेल लैपटॉप मिल सकते हैं। इनमें डेडिकेटेड GPU और एडवासं क्वालिटी का ग्राफिक्स कार्ड भी मिलेगा। इसके एडवांस कूलिंग सिस्टम के साथ हीटिंग की समस्या आसानी से नहीं होगी। इनकी 120Hz-144Hz तक की रिफ्रेश रेट के कारण तेज स्पीड वाले गेम्स भी इसमें आसानी से लोड हो सकते हैं। 

  • बैटरी- सिंगल चार्ज पर इन लैपटॉप को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, ऐक्रस्प्रेस चार्जिंग सुविधा के कारण इन्हें करीब 1 घंटे में 80% तक चार्ज किया जा सकता है। 

    तो आइए नजर डालते हैं ₹80,000 से कम कीमत में मिलने वाले डेल लैपटॉप के विकल्पों पर।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Dell SmartChoice G15, 13th Gen Intel Core i5-13450HX Gaming Laptop

    यह डेल का गेमिंग लैपटॉप है जो आपके लिए एक स्मार्ट पसंद हो सकता है। इसमें आपको 13th Gen Intel Core i5-13450HX प्रोसेसर मिलेगा, जिसकी मदद से गेम्स को तेज स्पीड और एडवांस क्वालिटी में खेला जा सकता है। 15.6 इंच के फुल HD डिस्प्ले वाला यह लैपटॉप 120Hz तक की रिफ्रेश रेट से लैस है, जिस कारण तेज स्पीड वाले गेम्स भी इसपर आसानी व सफाई से लोड होंगे। विजुअल क्वालिटी को बेहतर करने के लिए इसमें NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है, जिसकी मदद से छोटी-छोटी डीटेल्स को भी आसानी से देखा जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए यह Dell लैपटॉप ब्लूटूथ व वाईफाई के साथ-साथ 4 USB और 1 HDMI पोर्ट से लैस है। एक साथ कई टैब्स पर काम करने के लिए और भारी गेम्स को आसानी से संभालने के लिए इसमें आपको 16GB RAM मिलेगी। वहीं, 1TB SSD स्टोरेज स्पेस में काफी सारा डेटा स्टोर किया जा सकता है। गेमिंग के दौरान लैपटॉप का हीट होना प्रदर्शन पर असर डाल सकता है। इस समस्या को हल करने के लिए इसमें आपको बेहतर कूलिंग सिस्टम मिल जाएगा। वहीं, गेम शिफ्ट बटन की मदद से फैन स्पीड को बढ़ाया भी जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Dell
    • मॉडल- Dell Laptop
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • कलर- Dark Shadow Gray
    • हार्ड डिस्क- 1TB
    • CPU मॉडल- Core i5
    • RAM- 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • विशेषता- बैकलिट कीबोर्ड
    • ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड

    खूबियां

    • इसके बैकलिट कीबोर्ड में अलग से न्यूमैरिक कीपैड भी दिया गया है।
    • इसको सिंगल चार्ज पर करीब 7 घंटों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • इसके प्रोसेसर की स्पीड 4.6GHz तक की हो सकती है।
    • इसका वजन सिर्फ 2.65 किलोग्राम है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी टिकाऊ नहीं लगी।
    01
  • Dell 15, Intel Core 3, 14th Gen-100U, 8GB DDR4 Laptop

    विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह डेल लैपटॉप पढ़ाई, ऑनलाइन क्लासेज, डेटा एंट्री और अन्य सामान्य कामों के लिए सही पसंद हो सकता है। इसमें दिए गए Intel Core 3 100U 14th जेनरेशन प्रोसेसर की स्पीड 4.70 GHz तक की है, जो प्रदर्शन को बेहतर बना सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में आपको वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ-साथ 4 USB और 1 HDMI पोर्ट मिल जाएंगे, जिनकी मदद से अलग-अलग डिवाइसेज को कनेक्ट किया जा सकता है। मल्टीटास्किंग को संभालने के लिए इसमें 8GB RAM दी गई है। आपके डेटा स्टोरे करने के लिए यह डेल लैपटॉप 512GB स्टोरेज स्पेस के साथ आता है। 15.6 इंच की स्क्रीन से लैस यह लैपटॉप आपको हाई क्वालिटी विजुअल्स देखने में मदद कर सकता है। सिंगल चार्ज पर यह लैपटॉप करीब 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें आपको फास्ट चार्जिंग सुविधा भी मिलेगी, जो इसे 1 घंटे में करीब 80% तक चार्ज कर सकती है। हाई क्वालिटी वाले कीबोर्ड से लैस यह लैपटॉप आपको एक आरामदायक टाइपिंग ऐंगल दे सकता है और इसमें न्यूमैरिक कीपैड भी दिया गया है। इसमें आपको MS Office Home और Student 2024 सॉफ्टवेयर भी मिलेंगे।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Dell
    • मॉडल- Vostro
    • स्क्रीन साइज- 14.96 इंच
    • कलर- ब्लैक
    • हार्ड डिस्क- 512 GB
    • RAM- 8GB
    • CPU मॉडल- Core i3 Family
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
    • विशेषता- पतली डिजाइन
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • 120 HZ की रिफ्रेश रेट के साथ इसपर तेज स्पीड वाले विजुअल भी आसानी से लोड हो सकते हैं।
    • इसका बिल्ट-इन ड्यूअल माइक AI टेक्नोलॉजी के साथ बैग्राउंड नॉइज को कम करेगा।
    • वेव्स मैक्स ऑडियो सुविधा साउंड क्वालिटी को बेहतर करेगी।
    • फुल HD कैमरा के साथ आप इसकी मदद से वीडियो कॉल या ऑनलाइन क्लासेज भी कर सकेंगे। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ हीटिंग की शिकायत की है।


    गैजेट, अप्लाइंसेज, फैशन व ब्यूटी जैसे अन्य कई प्रोडक्ट की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Dell Inspiron 3530, Intel Core i5 13th Gen-1334U

    पोर्टेबल डिजाइन वाला यह डेल लैपटॉप मात्र 1.62 किलोग्राम वजन के साथ तैयार किया गया है, जिसे आसानी से अपने साथ कहीं भी लेकर जाया जा सकता है। 13th Gen Intel Core i5-1334U प्रोसेसर वाला यह लैपटॉप रोजाना के डिजिटल कामों के लिए सही स्पीड व प्रदर्शन का अनुभव करा सकता है। 15.6 इंच के डिस्प्ले से लैस यह लैपटॉप आपको फुल HD क्वालिटी में हर तरह का कंटेंट देखने में मदद कर सकता है। इसकी 120Hz तक की रिफ्रेश रेट की वजह से तेज स्पीड वाले विजुअल्स भी इसमें आसानी से लोड होंगे और लैगिंग की समस्या भी नहीं होगी। फिर चाहे ऑफिस का काम हो, कॉलेज की ऑनलाइन क्लासेज या फिर कोई फिल्म देखनी हो; यह डेल लैपटॉप हर तरह के कामों को संभाल सकता है। यह विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसमें आपको MS Office Home और Student 2024 जैस सॉफ्टवेयर भी मिलेंगे। अंधेरे में भी आसानी से काम करने के लिए इसमें आपको बैकलिट कीबोर्ड की सुविधा मिलेगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Dell
    • मॉडल- Dell Inspiron 3530
    • स्क्रीन साइज- 15.6 Inches
    • कलर- सिल्वर
    • हार्ड डिस्क- 1 TB
    • CPU मॉडल- Core i5
    • RAM- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
    • विशेषता- न्यूमैरिक कीपैड
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • यह आपको HD ऑडियो का अनुभव करा सकता है।
    • स्टोरेज के लिए इसमें आपको 1TB SSD स्टोरेज स्पेस मिल जाएगी।
    • इसके कीबोर्ड में न्यूमैरिक कीपैड अलग से दिया गया है।
    • इसकी स्क्रीन ब्राइटनेस 250 Nits तक की हो सकती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी स्पीड कम लगी। 
    03
  • Dell 15, Intel Core i3 13th Gen -1305U, 16GB DDR4 Laptop

    13th Gen Intel Core i3-1305U प्रोसेसर से लैस यह लैपटॉप डेल ब्रांड का है जिसकी स्क्रीन साइज 15 इंच तक की है। इसके प्रोसेसर की स्पीड 4.50GHz तक की हो सकती है। मल्टीटास्किंग को सपोर्ट करने और एकसाथ कई टैब्स पर काम करने के लिए इसमें आपको 16GB RAM मिल जाएगी। इसकी 512GB SSD स्टोरेज स्पेस में काफी सारा डेटा स्टोर किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में आपको 3 USB और 1 HDMI पोर्ट मिल जाएंगे। अलग-अलग डिवाइसेज को वायरलेस तरह से इससे कनेक्ट करने के लिए यह ब्लूटूथ व वाईफाई टेक्नोलॉजी के साथ भी आता है। स्टैंडर्ड साइज के कीबोर्ड के साथ आने वाला यह लैपटॉप 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ डिस्प्ले क्वालिटी को और बेहतर बना सकता है। इसी के साथ, Intel UHD ग्राफिक्स कार्ड की मदद से छोटी-छोटी डीटेल्स को भी इसपर आसानी से देखा जा सकता है। इसकी स्क्रीन ब्राइटनेस 250 Nits तक की हो सकती है। 3 साइड वाली नैरो बॉर्डर के कारण आप हर तरह के कंटेंट को फुल स्क्रीन पर देख सकेंगे और डेल कम्फर्ट व्यू के कारण आंखों पर ब्लू लाइट का असर कम होगा। इसके फुल HD डिस्प्ले की वजह से आपका अनुभव बेहतर हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Dell
    • मॉडल- Dell 15
    • स्क्रीन साइज- 15 इंच
    • कलर- Carbon Grey
    • हार्ड डिस्क- 512 GB
    • CPU मॉडल- Core i3
    • RAM- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
    • विशेषता- 1 साल तक की ऑनसाइट हार्डवेयर सर्विस
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • ऐक्सप्रेस चार्ज की सुविधा के कारण इसे 60 मिनट में करीब 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
    • इसपर लंबे समय तक काम करने के बावजूद आपकी आंखों को आसानी से थकान महसूस नहीं होगी।
    • FHD कैमरा के साथ आप ऑनलाइन क्लास या ऑफिस मीटिंग में शामिल हो सकेंगे।
    • इसके बड़े टचपैड के कारण आसान नियंत्रण सुनिश्चित हो सकता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ हीटिंग की समस्या बताई है। 


    ऐसे ही कई अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर 

    04
  • Dell 14 Plus Laptop

    यह डेल लैपटॉप Intel 14th Generation Core 5 210H प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी स्पीड 5.2GHz तक की हो सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ-साथ 2 USB और 1 HDMI पोर्ट मिल जाएंगे। 14 इंच के फुल HD डिस्प्ले के साथ आने वाला यह लैपटॉप अपनी 300Nits तक की ब्राइनटेस के साथ डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर बना सकता है। इसमें दिया गया Intel UHD ग्राफिक्स कार्ड, छोटी-छोटी डीटेल्स को भी आपको आसानी से देखने में मदद कर सकता है। इसमें दी गई 16GB RAM आपको एकसाथ कई सारे टैब्स पर काम करने में मदद करेगी और साथ ही 512GB SSD स्पेस में डेटा स्टोर किया जा सकता है। विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह लैपटॉप कम्फर्ट व्यू सपोर्ट के साथ आंखों पर पड़ने वाले ब्लू लाइट के असर को कम कर सकता है। इसके बैकलिट कीबोर्ड के साथ आसानी से अंधेरे में भी टाइपिंग की जा सकती है। इसका वजन मात्र 1.600 किलोग्राम है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Dell
    • मॉडल- Inspiron 7440
    • स्क्रीन साइज- 14 इंच
    • कलर- आइस ब्लू
    • CPU मॉडल- Core i7
    • RAM- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
    • CPU स्पीड- 5.2GHz
    • हार्ड डिस्क- SSD

    खूबियां

    • फिंगरप्रिंट की मदद से इसे आसानी से लॉक या अनलॉक किया जा सकता है।
    • इसकी AI सुविधा वीडियो चैट के दौरान आपके अनुभव को बेहतर कर सकती है।
    • इसकी स्क्रीन पर आसानी से फ्लिकरिंग की समस्या नहीं होगी, जिस वजह से डिस्प्ले क्वालिटी बेहतर बनी रहेगी।
    • इसके कैमरा में प्राइवेसी शटर की सुविधा भी दी गई है।

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी खामी नहीं बताई है।
    05

अब समझिए ₹80,000 से कम में मिलने वाले इन सभी डेल लैपटॉप के बीच का अंतर

आपने ₹80,000 से कम में मिलने वाले डेल लैपटॉप के अलग-अलग विकल्पों को तो देख लिया, अब इनके बीच का अंतर समझने के लिए इस तालिका पर डालिए एक नजर।

मॉडल

प्रोसेसर

RAM व स्टोरेज

विशेषता

Dell SmartChoice G15 

13th Gen Intel Core i5-13450HX

16GB व 1TB

बिल्ट-इन सिक्योरिटी

Dell 15 Vostro

Intel Core 3 100U 14th Generation

8GB व 512GB

कम्फर्ट व्यू

Dell Inspiron 3530

13th Gen Intel Core i5-1334U 

16GB व 1TB

बैकलिट कीबोर्ड

Dell 15

13th Gen Intel Core i3-1305U

16GB व 512GB

ऐक्सप्रेस चार्ज

Dell 14 Plus Laptop

14th Generation Core 5 210H

16GB व 512GB

UHD ग्राफिक्स

नोट- यहां बताए गए डेल लैपटॉप्स की MRP ₹80,000 से ज्यादा है, लेकिन लेख लिखने के दौरान कीमत ₹80,000 से कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या ₹80,000 से कम में बढ़िया क्वालिटी के डेल लैपटॉप मिल सकते हैं?
    हां, ₹80,000 तक के बजट में आपको डेल के प्रीमियम और दमदार लैपटॉप आसानी से मिल सकते हैं। इस रेंज में Dell Inspiron 14 & 16 (प्रोफेशनल काम के लिए), Dell G15 (गेमिंग के लिए), और Latitude (बिजनेस के लिए) बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इनमें लेटेस्ट Intel Core i5/i7 या AMD Ryzen 7 प्रोसेसर, 16GB RAM और फास्ट SSD स्टोरेज के साथ बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी भी मिलती है।
  • ₹80,000 से कम वाले डेल लैपटॉप किन कामों के लिए सही हो सकते हैं?
    ₹80,000 से कम के डेल लैपटॉप वर्सटाइल होते हैं। Inspiron सीरीज ऑफिस वर्क, कोडिंग और ऑनलाइन क्लासेज के लिए बेस्ट हो सकती है। गेमर्स के लिए Dell G15 में RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड मिलते हैं, जो वीडियो एडिटिंग और गेमिंग को संभाल सकते हैं। वहीं Vostro और Latitude सीरीज बिजनेस और प्रोफेशनल कामों के लिए टिकाऊ और सुरक्षित मानी जा सकती हैं।
  • ₹80,000 से कम वाले डेल लैपटॉप की बैटरी लाइफ कैसी होती है?
    ₹80,000 से कम के डेल लैपटॉप में बैटरी लाइफ मॉडल के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। Inspiron और Vostro जैसे सामान्य लैपटॉप में 6-9 घंटे का बैकअप मिल जाता है, जो ऑफिस या कॉलेज के लिए पर्याप्त है। वहीं, Dell G15 जैसे गेमिंग लैपटॉप में परफॉरमेंस अधिक होने के कारण बैटरी 3-5 घंटे ही चलती है। इनमें फास्ट चार्जिंग सुविधा भी होती है।