भारत में मिलने वाले Dell के टॉप रेटेड Laptops आते हैं बेहतरीन फीचर्स और शानदार स्पीड के साथ

अगर आप एक ऐसा लैपटॉप चाहते हैं जो टिकाऊ और शानदार प्रदर्शन देने वाला हो, तो भारत में मिलने वाले टॉप रेटेड Dell Laptops आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। इसके 5 बढ़िया विकल्प यहां दिए गए हैं जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं।

भारत में मिलने वाले Dell के टॉप रेटेड Laptops आते हैं बेहतरीन फीचर्स और शानदार स्पीड के साथ
Dell Laptops के विकल्प

जब बात लैपटॉप लेने की आती है तो अक्सर ऐसा नाम दिमाग में  चलने लगता है जो मशहूर होने के साथ-साथ भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाला हो। ऐसे में, Dell का नाम सबसे ऊपर नजर आ सकता है जो मजबूत बिल्ड क्वालिटी, शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन सर्विस सपोर्ट के कारण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। चाहे आप छात्र हों, ऑफिस में काम करने वाले प्रोफेशनल हों या फिर गेमिंग के शौकीन हों, यह ब्रांड हर जरूरत के अनुसार कई बेहतरीन Laptops के विकल्प प्रदान कर सकता है। जहां एक ओर, डेल की इंस्पिरॉन सीरीज रोजमर्रा के काम, ऑनलाइन क्लास और ऑफिस के काम के लिए काफी लोकप्रिय है। वहीं एक्सपीएस सीरीज प्रीमियम डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है, जो क्रिएटिव प्रोफेशनल्स के बीच खास पसंद मानी जा सकती है। गेमिंग के लिए डेल की जी सीरीज भी शानदार ग्राफिक्स और तेज प्रोसेसर के साथ बेहतरीन अनुभव दे सकती है। इनमें लंबी बैटरी लाइफ, तेज प्रोसेसर, अच्छी रैम क्षमता और शानदार डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं जिसके चलते यह उपयोग में आसान बन सकते हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Dell 15 Laptop DC15250-15.6-inch FHD 120Hz Display

    15.6 इंच के स्क्रीन साइज़ के साथ आने वाला यह एक स्टाइलिश लैपटॉप है, जो रोजमर्रा के कामों को आसान और तेज बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका फुल एचडी 120 हर्ट्ज डिस्प्ले साफ और स्मूद विज़ुअल अनुभव दे सकता है, जिससे पढ़ाई, ऑफिस के काम और मनोरंजन सभी बेहतरीन लग सकते हैं। इसमें 13वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i7-1355U प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग को तेज और बिना रुकावट के पूरा करने में सक्षम बना सकते है। 16GB DDR4 रैम और 512GB एसएसडी स्टोरेज के साथ यह लैपटॉप तेज बूट टाइम और पर्याप्त स्टोरेज स्पेस प्रदान कर सकता है। वहीं, इंटेल UHD ग्राफिक्स सामान्य ग्राफिक्स कार्यों और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए उपयुक्त हो सकता है। आपको बता दें, इसका कीबोर्ड काफी आरामदायक है, जिसमें अलग न्यूमेरिक कीपैड और कैलकुलेटर हॉटकी दी गई है, जिससे टाइपिंग और गणना करना आसान हो सकता है। साथ ही, लिफ्टेड हिंग डिज़ाइन कलाई को आरामदायक एंगल प्रदान करता है, जिससे लंबे समय तक टाइपिंग करते हुए भी थकान कम महसूस हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • सीरीज - Dell 15 DC15250 Laptop
    • स्क्रीन साइज़ - 15.6 इंच 
    • रंग - प्लैटिनम सिल्वर
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
    • प्रोसेसर ब्रांड - इंटेल 
    • प्रोसेसर टाइप - ‎Core i7 फैमिली 
    • वजन - 1 किलो 940 ग्राम 

    खासियत 

    • इसमें एनर्जी-एफिशिएंट बैटरी और एक्स्प्रेस चार्ज सपोर्ट दिया गया है, जिससे कम समय में बैटरी चार्ज होकर आपका काम जारी रह सकता है।
    • इसमें मौजूद डेल कंफर्टव्यू सॉफ्टवेयर हानिकारक ब्लू लाइट को कम कर सकता है, जिससे आंखों पर कम दबाव पड़ता।
    • प्लैटिनम सिल्वर फिनिश इसे आकर्षक और प्रीमियम लुक दे सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बताई है। 

    अन्य प्रोडक्ट के बारे में आपको योरपिक्स पर जानकारी मिल जाएगी।

    01
  • Dell SmartChoice G15-5530 Gaming Laptop

    अगर आप भी एक पावरफुल गेमिंग लैपटॉप की तलाश कर रहे हैं है जो शानदार परफॉर्मेंस और स्मूथ विज़ुअल अनुभव दे सके तो Dell का यह मॉडल आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इसमें 13वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i5-13450HX प्रोसेसर दिया गया है जो हैवी गेम्स और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है और आपके काम को आसान बनाने में मदद कर सकता है। वहीं, यह NVIDIA जीफोर्स RTX 3050 (6GB GDDR6) ग्राफिक्स कार्ड के साथ गेमिंग और ग्राफिक डिजाइन के लिए बेहतरीन विज़ुअल्स प्रदान कर सकता है। इसमें 15.6 इंच की फूल H डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मौजूद है जो गेमिंग को स्मूथ और इमर्सिव बना सकता है। वहीं, 16GB रैम और 1TB M.2 PCIe NVMe एसएसडी तेज स्पीड और पर्याप्त स्टोरेज सुनिश्चित करते हैं। 2.65 किलोग्राम वजन के साथ इसका डिजाइन मजबूत और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड है और वजन में हल्का होने के चलते आप इसे आराम से कहीं भी लेकर आ-जा सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • सीरीज - Dell Laptop
    • स्क्रीन साइज़ - 15.6 इंच 
    • रंग - डार्क शैडो ग्रे 
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 1 TB
    • प्रोसेसर ब्रांड - इंटेल 
    • प्रोसेसर टाइप - ‎Core i5  
    • वजन - 2 किलो 600 ग्राम 

    खासियत 

    • यह लैपटॉप विंडोज 11 और MS ऑफिस 2024 के साथ आता है जिससे काम और पढ़ाई दोनों आसान हो सकते हैं।
    • इसमें एचडीएमआई 2.1, यूएसबी-C, RJ45 और तीन यूएसबी 3.2 पोर्ट जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं मिलती हैं।
    • डार्क शैडो ग्रे फिनिश और बैकलिट कीबोर्ड इसे स्टाइलिश और प्रीमियम लुक दे सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसका बैटरी बैकअप काफी कमजोर है।
    • यूजर ने बताया अमेजन से लेने पर यह लैपटॉप काफी जल्दी खराब हो गया।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Dell 15, Intel Core 3, 14th Gen-100U Thin & Light, Laptop

    इस लैपटॉप में 15.6 इंच की फुल एचडी WVA IPS एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 250 निट ब्राइटनेस के साथ आती है। इसका नैरो बॉर्डर डिजाइन स्क्रीन को बड़ा और आकर्षक लुक दे सकता है। साथ ही, मूवी देखने, ऑनलाइन क्लास करने और ऑफिस के काम करने के लिए यह डिस्प्ले काफी अच्छा अनुभव प्रदान कर सकती है। Dell का यह Laptop 14वीं पीढ़ी के इंटेल कोर 3-100U प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी स्पीड 4.70 GHz तक जा सकती है। इसमें 6 कोर और 10MB कैश दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों से लेकर मल्टीटास्किंग तक बेहतरीन प्रदर्शन दे सकता है। साथ ही, इसमें 8GB DDR4 रैम और 512GB एसएसडी स्टोरेज दी गई है, जिससे सिस्टम तेज़ी से बूट हो सकता है और फाइल्स जल्दी ओपन हो सकती हैं। एसएसडी की वजह से इसकी परफॉर्मेंस स्मूद रह सकती है। जरूरत पड़ने पर रैम को अपग्रेड भी किया जा सकता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी 3.2 टाइप-A और टाइप-C पोर्ट, यूएसबी 2.0 पोर्ट, एचडीएमआई 1.4, हेडसेट जैक और एसडी कार्ड स्लॉट जैसे जरूरी पोर्ट्स दिए गए हैं। इसका वजन लगभग 1.63 किलोग्राम है, जिससे यह हल्का और आसानी से कैरी करने योग्य बन सकता है और कार्बन ब्लैक रंग में इसका डिजाइन काफी प्रीमियम और आकर्षक दिख सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • सीरीज - Vostro
    • स्क्रीन साइज़ - 14.96 इंच 
    • रंग - ब्लैक 
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
    • प्रोसेसर ब्रांड - इंटेल 
    • प्रोसेसर टाइप - ‎‎Core i3 फैमिली 
    • वजन - 1 किलो 690 ग्राम 

    खासियत 

    • ग्राफिक्स के लिए इसमें इंटेल UHD ग्राफिक्स दिया गया है, जो सामान्य ग्राफिक्स कार्य, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग के लिए उपयुक्त हो सकता है। 
    • यह लैपटॉप विंडोज 11 होम के साथ प्री-लोडेड आता है, जिसकी लाइफटाइम वैधता है। 
    • इसके अलावा एमएस ऑफिस होम एंड स्टूडेंट 2024 भी लाइफटाइम वैधता के साथ मिलता है, जिससे वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं। 

    कमी 

    • यूजर ने बताया यह बहुत जल्दी गर्म हो जाता है और साथ ही, यह टिकाऊ भी नहीं है।
    03
  • Dell Inspiron 3530, Intel Core i5 13th Gen-1334U

    इस लैपटॉप का वजन लगभग 1.62 किलोग्राम है और यह पतले डिजाइन में आता है जिससे इसे आसानी से कहीं भी लेकर आ-जा सकते हैं। सिल्वर रंग में इसका प्रीमियम लुक इसे और भी आकर्षक बना सकता है। यह लैपटॉप 13वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i5-1334U प्रोसेसर से लैस है, जो रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन प्रदर्शन दे सकता है। वहीं, इसमें मौजूद 16GB DDR4 रैम और 1TB M.2 NVMe एसएसडी स्टोरेज के साथ यह सिस्टम तेज स्पीड और पर्याप्त स्टोरेज क्षमता प्रदान कर सकता है, जिससे आप बिना किसी रुकावट के अपने काम कर सकते हैं। Dell Inspiron में 15.6 इंच का फुल एचडी IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। इसका डिस्प्ले स्मूद और स्पष्ट विजुअल अनुभव दे सकता है, चाहे आप काम कर रहे हों, फिल्म देख रहे हों या ऑनलाइन क्लास ले रहे हों, सबकुछ आपको साफ और बेहतरीन नजर आ सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • सीरीज - Dell Inspiron 3530
    • स्क्रीन साइज़ - 15.6 इंच 
    • रंग - सिल्वर 
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 1 TB
    • प्रोसेसर ब्रांड - इंटेल 
    • प्रोसेसर टाइप - ‎‎Core i5  
    • वजन - 1 किलो 690 ग्राम 

    खासियत

    • इसमें बैकलिट कीबोर्ड के साथ न्यूमेरिक कीपैड भी दिया गया है, जिससे कम रोशनी में भी टाइपिंग करना आसान हो सकता है। 
    • सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें विंडोज 11 होम पहले से इंस्टॉल है, साथ ही एमएस ऑफिस होम एंड स्टूडेंट 2024 की लाइफटाइम वैधता भी दिया गया है। 
    • इसमें 15 महीने की McAfee मल्टी-डिवाइस सिक्योरिटी भी शामिल है, जो आपके डेटा को सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है।

    कमी 

    • कुछ यूजर को इसका फंक्शन पसंद नहीं आया।
    04
  • Dell 14 Plus Laptop

    डेल 14 प्लस लैपटॉप आधुनिक तकनीक और आकर्षक डिजाइन का बेहतरीन संयोजन माना जा सकता है। आइस ब्लू रंग में उपलब्ध यह लैपटॉप स्टाइलिश लुक के साथ-साथ दमदार परफॉर्मेंस भी प्रदान कर सकता है। इसका वजन लगभग 1.6 किलोग्राम है, जिससे इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। यह छात्रों, प्रोफेशनल्स और रोजमर्रा के उपयोगकर्ताओं के लिए बढ़िया चॉइस बन सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 14 इंच का फूल एचडी+ एंटी-ग्लेयर, 300 निट्स ब्राइटनेस वाला WVA/IPS पैनल दिया गया है और कंफर्टव्यू सपोर्ट के कारण आंखों पर कम दबाव पड़ता है, जिससे लंबे समय तक काम करना आसान हो सकता है। इसके पतले बेजल और स्पष्ट रंगों की वजह से वीडियो देखना और प्रेजेंटेशन बनाना भी काफी सुविधाजनक हो सकता है। वहीं, इस लैपटॉप में 14वीं पीढ़ी का इंटेल कोर 5 210H प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज और स्मूद कार्यक्षमता सुनिश्चित कर सकता है। मल्टीटास्किंग, ऑफिस के काम, ऑनलाइन क्लास, वेब ब्राउज़िंग या हल्की एडिटिंग जैसे कार्य बिना किसी रुकावट के आसानी से किए जा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • सीरीज - Inspiron 7440
    • स्क्रीन साइज़ - 14 इंच 
    • रंग - आइस ब्लू  
    • मेमोरी टेक्नोलॉजी - ‎Lpddr 5
    • प्रोसेसर ब्रांड - इंटेल 
    • प्रोसेसर टाइप - ‎‎Core i7  
    • वजन - 1 किलो 600 ग्राम 

    खासियत

    • ग्राफिक्स के लिए इसमें इंटेल UHD ग्राफिक्स दिया गया है, जो सामान्य ग्राफिक्स कार्यों और मल्टीमीडिया उपयोग के लिए उपयुक्त हो सकता है।
    • इसमें कीबोर्ड में बैकलिट सुविधा दी गई है, जिससे कम रोशनी में भी टाइपिंग आसान हो सकती है। 
    • साथ ही फिंगरप्रिंट रीडर की मौजूदगी सुरक्षा को और मजबूत बनाती है, जिससे आप अपने डाटा को सुरक्षित रख सकते हैं। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है। 

    गैजेट गली की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    05

जानें आपके लिए डेल लैपटॉप का कौन-सा विकल्प है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक डेल लैपटॉप ले सकते हैं- 

मॉडल 

स्क्रीन साइज़ 

प्रोसेसर स्पीड 

रंग 

Dell 15 Laptop DC15250

15.6 इंच 

‎1.2 GHz

प्लैटिनम सिल्वर

Dell SmartChoice G15-5530

15.6 इंच 

4.6 GHz

डार्क शैडो ग्रे

Dell 15, Intel Core 3 Thin & Light, Laptop - Vostro

14.96 इंच 

‎4.4 GHz

ब्लैक 

Dell Inspiron 3530

15.6 इंच 

‎4.6 GHz

सिल्वर 

Dell 14 Plus Laptop - Inspiron 7440

14 इंच 

‎5.2

आइस ब्लू 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • भारत में डेल के कौन से लैपटॉप सबसे ज्यादा रेटिंग पाते हैं?
    भारत में डेल की इंस्पिरॉन, एक्सपीएस और जी सीरीज के कई मॉडल्स को बेहतरीन परफॉर्मेंस, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और अच्छी बैटरी लाइफ के कारण उच्च रेटिंग मिलती है।
  • क्या डेल लैपटॉप छात्रों के लिए अच्छे होते हैं?
    आमतौर पर, डेल के लैपटॉप छात्रों के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। इनमें किफायती कीमत, अच्छी बैटरी लाइफ और पढ़ाई व ऑनलाइन क्लास के लिए उपयुक्त फीचर्स मिल सकते हैं।
  • क्या डेल लैपटॉप गेमिंग के लिए सही हैं?
    डेल की जी सीरीज और कुछ प्रीमियम मॉडल्स गेमिंग के लिए उपयुक्त हैं। इनमें शक्तिशाली प्रोसेसर और अच्छे ग्राफिक्स कार्ड का विकल्प मिलता है, जिससे आराम से गेम खेलने का मजा लिया जा सकता है।