घर के लिए कैसे करें Music System का चुनाव? जानिए विकल्पों के साथ

घर के लिए करना है एक हाई क्वालिटी म्यूजिक सिस्टम का चयन, लेकिन मन में है कई सारे सवाल? चिंता की नहीं है बात क्योंकि हम कर सकते हैं आपकी मदद। बजट, कमरे के साइज और अपनी जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा सकता है सही चुनाव। यहां जानिए विस्तार से और देखिए कुछ मॉडल्स के विकल्पों को भी।

घर के लिए कैसे करें Music System का चुनाव? जानिए विकल्पों के साथ
घर के लिए कैसे करें Music System का चयन?

जब भी बात आती है घर के लिए एक हाई क्वालिटी वाले म्यूजिक सिस्टम का चयन करने की तो यह एक मुश्किल काम हो सकता है। चूंकि म्यूजिक सिस्टम एक बड़ा इन्वेस्टमेंट हो सकता है इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, लेकिन सवाल उठता है कि एक सही मॉडल का चयन कैसे करना चाहिए? एक सही Home Theatre का चुनाव आपकी जरूरत और बजट पर तो निर्भर करता ही है, साथ-साथ उस बात पर भी निर्भर करता है कि आपको उसे कहा लगाना है। इसी के साथ आपको एक म्यूजिक सिस्टम में मिलने वाली उन जरूरतों को भी समझना होगा, ताकि आपको हाई क्वालिटी साउंड का अनुभव हो सके। तो आइए अब विस्तार से इन सभी बातों को समझने की कोशश करते हैं। 

इन बातों को ध्यान में रखकर किया जा सकता है म्यूजिक सिस्टम का चयन

  • जरूरत व बजट को समझें- सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि आपको किस काम के लिए एक म्यूजिक सिस्टम चाहिए। गेमिंग, गाने सुनने, या मूवी देखने के लिए। उसके बाद आपको एक सही बजट का चुनाव करना होगा, जो आपकी जरूरतों के हिसाब से फिट बैठे और एक स्मार्ट पसंद साबित हो। 
  • कमरे की जगह का रखें ध्यान- सही म्यूजिक सिस्टम का चयन करने से पहले आपको उस कमरे को भी समझना होगा, जहां उसे इंस्टॉल करना हो। छोटे कमरों के लिए साउंडबार या बुकशेल्फ स्पीकर ठीक होंगे। वहीं, मीडियम साइज या बड़े कमरों के लिए फुल साइज Home Theater Speaker सही हो सकते हैं। इसी के सात आपको यह भी देखना होगा कि आपको म्यूजिक सिस्टम दीवार पर माउंट करना है, टीवी यूनिट में रखना है या जमीन पर रखना है। 
  • सुविधाएं भी हैं जरूरी- अगर आपको एक ज्यादा इमर्सिव अनुभव चाहिए तो सबवूफर के साथ आने वाले मॉडल्स सही हो सकते हैं। इसके अलावा डॉल्बी एटॉमस टेक्नोलॉजी, ऑडियो चैनल, मल्टी स्पीकर सेटअप और सराउंड साउंड जैसी सुविधाओं का भी ध्यान रखना जरूरी है, ताकि आपके मनोरंजन का डोज डबल हो सके। 
  • कनेक्टिविटी व कम्पैटिबिलिटी- एक अच्छे होम थिएटर में वायरलेस और वायर्ड दोनों तरह की कनेक्टिविटी का भी होना जरूरी है। टीवी के लिए USB, HDMI ARC/eARC कनेक्टिविटी जरूरी है और गाने प्ले करने के लिए ऑपटिकल इनपुट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी काफी जरूरी है। इसी के साथ, यह देख लें कि म्यूजिक सिस्टम आपके टीवी, लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट जैसे डिवाइसेज से आसानी से कनेक्ट हो जाए।
  • टेस्टिंग जरूर करें- अगर संभल हो तो अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग मॉडल्स व ब्रांड्स के म्यूजिक सिस्टम को टेस्ट कर लें। ऑनलाइन मौजूद कई सारे रिव्यूज को भी अच्छी तरह पढ़ लें और कंपनी की इंस्टॉलेशन व आफ्टर सेल सर्विस की भी जानकारी ले लें।

आइए अब नजर डालते हैं बड़े ब्रांड्स के कुछ हाई क्वालिटी म्यूजिक सिस्टम के विकल्पों पर।

ऐसे ही कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Sony HT-S20R Real 5.1ch Dolby Digital Soundbar for TV

    5.1 चैनल वाला यह सोनी ब्रांड का होम थिएटर सिस्टम है, जिसका साउंड आउटपुट 400 Watts है। इसमें आपको एक साउंडबार, सबवूफर और दो रियर स्पीकर्स मिल जाएंगे साउंड क्वालिटी को बेहतर करने के लिए इसमें आपको डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी मिलेगी, जो बिल्कुल असली जैसे लगने वाले साउंड का अनुभव आपको करा सकती है। इसमें आपको ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी का भी विकल्प मिल जाएगा, जिसकी मदद से वायरलेस तरह से म्यूजिक स्ट्रीम किया जा सकता है। इस Sony साउंडबार में आपको HDMI कनेक्टिविटी का भी विकल्प मिल सकता है, जिस वजह से यह आपकी टीवी से भी आसानी से कनेक्ट हो सकता है। इसमें आपको सिनेमा, स्टैंडर्ड, म्यूजिक, वॉइस और नाइट जैसे साउंड मोड्स मिल जाएंगे; जिन्हें जरूरत व कंटेंट के हिसाब से आसानी से सेट किया जा सकता है। यह आपको सराउंड साउंड का अनुभव कराएगा, जिस वजह से पूरा कमरा हाई क्वालिटी ऑडियो से भर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Sony
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 400 Watts
    • फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स- 0.01 Hz
    • कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • सबवूफर डायमीटर- 12 इंच
    • कम्पैटिबल डिवाइस- स्मार्टफोन व टीवी
    • मैक्सिमम रेंज- 10 मीटर

    खूबियां

    • इसका सबवूफर ऑडियो के बेस को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
    • USB कनेक्टिविटी की मदद से मेमोरी स्टिक को कनेक्ट करके गाने प्ले किए जा सकते हैं।
    • इसका 3 चैनल वाला साउंडबार डायनैमिक और सिनेमैटिक साउंड का अनुभव कराएगा। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को लेकर शिकायत की है। 
    01
  • Boat Aavante Bar A1040 Bluetooth 2.1 Channel Soundbar with 50 W Signature Sound

    यह भारतीय ब्रांड boAt का साउंडबार है, जो आपके लिए एक सही म्यूजिक सिस्टम साबित हो सकता है। 50 Watts के साउंड आउटपुट वाला यह 2.1 चैनल स्पीकर सिस्ट एक सबवूफर के साथ आता है, जो ऑडियो के बेस को बेहकर बनाने में मदद कर सकता है। अगर हम बात करें कनेक्टिविटी की तो इसमें आपको ब्लूटूथ, HDMI (ARC), AUX, और USB कनेक्टिविटी का विकल्प मिल जाएगा। यह साउंडबार आपको स्टीरियो साउंड का अनुभव करा सकता है। फिर चाहे गेमिंग हो, कोई मूवी हो या सिर्फ गाने सुनने हो; यह आपको शानदार क्वालिटी के साउंड का अनुभव करा सकता है। इसमें आपको म्यूजिक, मूवी और न्यूज जैसे अलग-अलग साउंड मोड्स मिल जाएंगे; जिन्हें जरूरत के हिसाब से आसानी से सेट किया जा सकता है। यह साउंडबार स्लीक डिजाइन वाला है, जिस वजह से इसे आप अपनी टीवी यूनिट में आसानी से रख सकेंगे। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- boAt
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 50 Watts
    • फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स-35 Hz
    • कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
    • ऑडियो आउटपुट मोड- स्टीरियो
    • सबवूफर डायमीटर- 2 इंच
    • कम्पैटिबल डिवाइस- टीवी
    • मैक्सिमम रेंज- 10 मीटर

    खूबियां

    • इसे आसानी से टीवी, लैपटॉप व फोन से कनेक्ट किया जा सकता है।
    • इसकी ब्लूटूथ रेंज 10 मीटर तक की है।
    • इसे आसानी से रिमोट कंट्रोल की मदद से ऑपरेट किया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी ऑडियो क्वालिटी से खुश नहीं हैं। 
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • JBL Cinema SB271, Dolby Digital Soundbar

    डॉल्बी डिजिटल टेक्नोलॉजी से लैस यह होम थिएटर JBL ब्रांड का है। इसका साउंड आउटपुट 220 Watts का है, जो अपने दो फुल रेंज ड्राइवर्स के साथ आपको दमदार साउंड क्वालिटी का अनुभव करा सकता है। इसका वायरले सबवूफर आपको डीप बेस वाले साउंड का अनुभव करा सकता है; जो मूवी देखने और गाने सुनने दोनों के लिए सही पसंद हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ, HDMI ARC और ऑपटिक्ल कनेक्टिविटी का विकल्प मिल जाएगा। इस पूरे होम थिएटर में आपको एक साउंडबार और एक सबवूफर मिलेगा। इसे आसानी से रिमोट की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, अगर आपको कोई ऑडियो क्लीयर नहीं लग रहा तो वॉइस क्लैरिटी बटन दबाकर साउंड क्वालिटी को बेहतर किया जा सकता है; ताकि आपका अनुभव बेहकर बन सके। इसे आप अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन, टैबलेट, टीवी औप लैपटॉप से कनेक्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- JBL
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 220 Watts
    • कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, HDMI और ऑपटिकल
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • वोल्टेज- 240 Volts
    • स्पीकर साइज- 67 मिलीमीटर
    • कंट्रोल- पुश बटन व रिमोट
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

    खूबियां

    • इसे आप मूवी, म्यूजिक और न्यूज जैसे साउंड मोड्स पर सेट कर सकते हैं।
    • स्मार्ट स्टैंडबाय मोड ऊर्जा की बचत कर सकता है।
    • इसकी बैटरी लाइफ करीब 24 घंटों तक की हो सकती है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है। 
    03
  • ZEBRONICS 90 Watts, Compact Soundbar, Home Theatre

    स्लीक डिजाइन वाला यह साउंडबार Zebronics ब्रांड का है, जिसका साउंड आउटपुट 90 Watts का है। इस पूरे साउंड सिस्टम में आपको एक साउंडबार, एक सबवूफर और एक रिमोट कंट्रोल मिलेगा। इसमें आपको डॉल्बी ऑडियो डीकोडिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी; जो डॉल्बी डिजिटल और डॉल्बी डिजिटल+ के साथ साउंड क्वालिटी को बेहतर बना सकती है। इसके साउंडबार में लगे ड्यूअल ड्राइवर्स बेस और ऑडियो को बेहतर करने का काम करेंगे; ताकि हर तरह का साउंड आपतक शानदार क्वालिटी में पहुंच सके। अगर हम बात करें कनेक्टिविटी की तो इसमें आपको ब्लूटूथ, ARC और USB कनेक्टिविटी का विकल्प मिल जाएगा। इसकी ब्लूटूथ रेंज 10 मीटर तक की है और यह अलग-अलग डिवाइसेज से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Zebronics
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 90 Watts
    • फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
    • कनेक्टिविटी- AUX, ब्लूटूथ, HDMI और ऑपटिकल
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड व स्टीरियो
    • वजन- 2.500 किलोग्राम
    • स्पीकर साइज- 11.43 मिलीमीटर
    • कंट्रोल- पुश बटन व रिमोट
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

    खूबियां

    • इसमें आपको बिल्ट-इन माइक की सुविधा मिल जाएगी। 
    • इसके स्पीकर पर लगे बटन की मदद से आसानी से वॉल्यूम व मीडिया को कंट्रोल किया जा सकता है।
    • LED इंडीकेटर पावर स्टेटस की जानकारी आपको देगा। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं। 


    इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी और डेकॉर समेत कई प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

    04
  • Mivi Nex 200 Soundbar [New Launch], 200 Watts, 2.1 Channel System

    2.1 चैनल सिस्टम वाला यह साउंडबार Mivi का है और इसका साउंड आउटपुट 200 Watts है। इस पूरे म्यूजिक सिस्ट में आपको एक साउंडबार और एक सबवूफर मिलेगा। इसका डेडिकेटेड साउंडबार सबवूफर के साथ मिलकर धीमे साउंड को भी आप तक सफाई से पहुंचा सकता है। इसकी Nex पावर स्टेज ट्यूनिंग प्रोफाइल आपको दमदार ऑडियो का अनुभव करा सकती है। शानदार ट्यूनिंग फिलॉसफी के साथ तैयार किया गया यह साउंडबार आपको असली जैसे लगने वाले साउंड का अनुभव करा सकता है और हर तरह के कंटेंट के ऑडियो में जान डाल सकता है। इसमें आपको ब्लूटूथ, HDMI ARC, ऑपटिक्ल, Coaxial, AUX or USB कनेक्टिविटी के विकल्प मिल जाएंगे; जिस कारण यह अलग-अलग डिवाइसेज से आसानी से कनेक्ट हो सकता है। रिमोट कंट्रोल की मदद से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Mivi
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 200 Watts
    • फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स- 70 KHz
    • कनेक्टिविटी- AUX, ब्लूटूथ, HDMI और USB
    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड व स्टीरियो
    • माउंटिंग- वॉल
    • डायमेंशन- ‎69D x 45W x 23H सेंटीमीटर
    • कंट्रोल- रिमोट
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

    खूबियां

    • साउंड क्वालिटी को बेहतर करने के लिए इसमें 4 अलग-अलग EQ मोड दिए गए हैं।
    • यह गेमिंग कंसोल से भी आसानी से कनेक्ट हो सकता है।
    • इसकी ब्लूटूथ रेंज 10 मीटर तक की है।

    कमी

    • अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी खामी नहीं बताई है। 
    05

अब समझिए इन सभी मॉडल्स के बीच का अंतर

आपने अलग-अलग ब्रांड्स के म्यूजिक सिस्टम के विकल्पों को तो देख लिया, अब आइए एक आसान तालिका की मदद से इनके बीच के अंतर को आसानी से समझते हैं।

ब्रांड व मॉडल

चैनल

साउंड आउटपुट

खासियत

Sony HT-S20R

5.1

400 Watts

डॉल्बी डिजिटल

Boat Aavante Bar A1040

2.1

50 Watts

EQ मोड्स

JBL Cinema SB271

2.1

220 Watts

वॉइस क्लैरिटी

Zebronics

NA

90 watts

मल्टी कनेक्टिविटी

Mivi Nex 200 Soundbar

2.1

200 Watts

NEX पावर स्टेज

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • एक सही म्यूजिक सिस्टम का चयन करना क्यों जरूरी है?
    एक सही म्यूजिक सिस्टम का चयन करना इसलिए जरूरी है क्योंकि यह केवल आवाज नहीं, बल्कि एक शानदार अनुभव प्रदान करता है। अच्छी क्वालिटी वाला सिस्टम साउंड की स्पष्टता बनाए रखता है, जिससे कानों पर दबाव नहीं पड़ता। इसके साथ आपको बिल्कुल असली जैसे लगने वाले साउंड का अनुभव हो सकता है।
  • किन बातों का ख्याल रखने के लिए म्यूजिक सिस्टम चुनना चाहिए?
    म्यूजिक सिस्टम चुनते समय साउंड क्वालिटी, कमरे का आकार और बजट सबसे महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा, कनेक्टिविटी, बेस और ट्रेबल का संतुलन, और ब्रांड की विश्वसनीयता पर ध्यान दें। सुनिश्चित करें कि सिस्टम आपके डिवाइस के साथ कम्पैटिब हो, ताकि आपको बिना किसी परेशानी के एक स्पष्ट और प्रभावशाली साउंड अनुभव मिल सके।
  • एक अच्छे क्वालिटी का म्यूजिक सिस्टम किस बजट रेंज में मिल सकता है?
    एक अच्छे क्वालिटी के म्यूजिक सिस्टम की रेंज आपकी जरूरत पर निर्भर करती है। शुरुआती बेहतरीन ब्लूटूथ स्पीकर्स या साउंडबार ₹5,000 से ₹15,000 के बीच मिल जाते हैं। वहीं, एक प्रीमियम होम थिएटर या हाई-फाई सिस्टम के लिए ₹25,000 से ₹70,000 तक का बजटसही रहता है। सही चुनाव के लिए ब्रांड की वारंटी और यूजर रिव्यू जरूर देखें।