2.1, 5.1 या 7.1: किस Home Theatre से मिलेगा असली साउंड का मजा? जानें विकल्पों के साथ
2.1, 5.1 और 7.1 चैनल सिस्टम वाले होम थिएटर दमदार साउंड के लिए बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं, लेकिन इन तीनों में से घर के लिए कौन सा साउंड सिस्टम ज्यादा बेहतर होगा? जानें यहां-
क्या आप जानना चाहते हैं कि 2.1, 5.1 और 7.1 चैनल वाले होम थिएटर सिस्टम में से घर के लिए कौन सा ज्यादा सही रहेगा? तो यहां आपको जानकारी मिल जाएगी, वो भी कुछ मशहूर विकल्पों के साथ। दरअसल 2.1 सिस्टम जहां बेसिक लेकिन दमदार साउंड और मजबूत बेस के लिए जाना जाता है, वहीं 5.1 सिस्टम असली सराउंड साउंड का अनुभव देता है, जिससे मूवी और वेब सीरीज देखने का मजा कई गुना बढ़ जाता है। इसके अलावा 7.1 सिस्टम आपको और भी ज्यादा इमर्सिव, थिएटर जैसा 360 डिग्री ऑडियो अनुभव प्रदान करता है, जो बड़े कमरे या डेडिकेटेड होम थिएटर स्पेस के लिए उपयुक्त माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इन तीनों चैनल सिस्टम की खासियत के बारे में, वो भी कुछ मशहूर विकल्पों के साथ।
जानें 2.1, 5.1 और 7.1 में से कौन सा होम थिएटर सिस्टम है बढ़िया
2.1 Home Theatre- 2.1 होम थिएटर सबसे सरल साउंड सिस्टम है, जिसमें दो मुख्य स्पीकर्स और एक सबवूफर शामिल होता है। इस सिस्टम में साफ आवाज और संतुलित बेस मिलता है। यह होम थिएटर सिस्टम खासकर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो सिर्फ टीवी शो, समाचार, गानों और हल्की-फुल्की मूवीज के लिए बेहतर साउंड चाहते हैं। 2.1 सिस्टम की खास बात यह है कि यह बजट-फ्रेंडली, आसानी से इंस्टॉल होने वाला और कम जगह लेने वाला विकल्प है। इस वजह से छोटे कमरे, बेडरूम या स्टडी एरिया के लिए यह एक स्वागतयोग्य विकल्प बनता है। मार्केट में GOVO और boAt जैसे कई ब्रांड्स हैं, जिनके पास आपको 2.1 चैनल वाले होम थिएटर के काफी सारे विकल्प मिल जाएंगे।
5.1 Home Theatre- अगर आप दमदार साउंड का अनुभव चाहते हैं, तो 5.1 होम थिएटर सिस्टम बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस होम थिएटर सिस्टम में पांच अलग-अलग स्पीकर्स और एक सबवूफर होता है। आपको बेहतर साउंड का अनुभव देने के लिए यह साउंड सिस्टम आवाज को पूरे कमरे में फैलाता है। गाने सुनते समय या फिर फिल्में देखते समय इससे गहरे बेस के साथ एक-एक डॉयलॉग स्पष्ट सुनाई देते हैं। यह संतुलित सराउंड साउंड अनुभव प्रदान करता है, जो 2.1 की तुलना में कहीं अधिक इमर्सिव होता है, लेकिन यह थोड़ा किफायती हो सकता है। Sony, LG और JBL जैसे कई ब्रांड्स इसके बेहतरीन मॉडल पेश करते हैं।
7.1 Home Theatre- वहीं अगर बात 7.1 होम थिएटर की करें तो यह अधिक इमर्सिव अनुभव देता है। इसमें सात स्पीकर्स और एक सबवूफर शामिल होता है। यह होम थिएटर सिस्टम मल्टी-डायरेक्शनल सराउंड साउंड देता है, जिससे आपको फिल्म देखते समय घर बैठे ही थिएटर जैसा अनुभव देता है। हालांकि यह सबसे प्रीमियम विकल्प है और इसके कुछ मॉडल्स महंगे भी होते हैं। साथ ही इसे सही से सेट अप करने के लिए पर्याप्त जगह की भी आवश्यकता होती है। ZEBRONICS और TRONICA जैसे कुछ ब्रांड्स के पास 7.1 होम थिएटर के ऑप्शन मिल जाएंगे, जो बेहतरीन साउंड के लिए जाने जाते हैं।
यहां देखें 2.1, 5.1 और 7.1 होम थिएटर के कुछ मशहूर विकल्प-
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
यह boAt ब्रांड का होम थिएटर है। यह 2.1 चैनल होम थिएटर वायर्ड सबवूफर के साथ आता है, जो दमदार और गहरा साउंड अनुभव देता है। इसमें दो मुख्य स्पीकर चैनल हैं जो क्लियर डायलॉग और बैलेंस्ड ऑडियो प्रदान करते हैं, जबकि वायर्ड सबवूफर पावरफुल बेस देता है। इसमें AUX, USB, ऑप्टिकल, HDMI (ARC) के साथ ही ब्लूटूथ v5.4 कनेक्टिविटी की सुविधा मिल रही है। यह होम थिएटर 160 वॉट की हाई आउटपुट पावर के साथ मिलता है, जो तेज ऑडियो का अनुभव देता है। प्रीमियम ब्लैक कलर के इस होम थिएटर स्पीकर में म्यूजिक, मूविज, न्यूज और 3D कंटेंट जैसे अलग-अलग EQ मोड्स दिए जा रहे हैं, जिससे आप अपने पसंदीदा कंटेंट का मजा बेहतर क्लैरिटी के साथ ले सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- boAt
आउटपुट पावर- 160 वॉट
कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
ऑडियो आउटपुट मोड- 2.1 चैनल
माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर
खूबियां
इस होम थिएटर के साथ मास्टर रिमोट मिल रहा है।
डॉल्बी ऑडियो तकनीक के साथ आपको सराउंड साउंड जैसा अनुभव मिलेगा।
टेबल पर रखने के अलावा इसे दीवार पर भी लगाया जा सकता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इसकी साउंड क्वालिटी से नाखुश हैं।
2.1 चैनल सेटअप के साथ आने वाला GOVO ब्रांड का यह होम थिएटर सिस्टम 2.25 इंच के 4 स्पीकर्स के साथ मिल रहा है, जो मिलकर 200 वॉट का पीक आउटपुट देते हैं। इसके चार स्पीकर्स मिलकर मिड और हाई फ्रीक्वेंसी को बेहतर तरीके से डिलीवर करते हैं, जिससे डायलॉग साफ सुनाई देते हैं और म्यूजिक में हर डिटेल स्पष्ट महसूस होती है। इसमें 3D सराउंड साउंड सपोर्ट दिया गया है, जो ऑडियो को चारों तरफ से आने जैसा एहसास देता है। वही इसकी DSP तकनीक साउंड को अपने आप ऑप्टिमाइज करती है। इसके अलावा आपको डीप और पावरफुल बेस देने के लिए इस होम थिएटर के साथ 6.5 इंच का सबवूफर भी दिया जा रहा है। मूवी, न्यूज, म्यूजिक और 3D मोड के लिए इसमें 4 इक्वलाइजर मोड भी दिए जा रहे हैं, जिससे आप अपनी पसंद के कंटेंट के अनुसार साउंड को बदल सकते हैं। इसमें डायनामिक LED लाइट्स दी जा रही हैं, जो ऑडियो अनुभव को और आकर्षक बनाती हैं।
इसका LED डिस्प्ले आपको साउंडबार की स्थिति और मोड की जानकारी दिखाता है।
इसमें HDMI, AUX, USB, सबवूफर, वायरलेस ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी के ऑप्शन दिए जा रहे हैं।
इसके साथ मिलने वाला रिमोट कंट्रोल आपको बेस और वॉल्यूम कंट्रोल करने की सुविधा देता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इसकी परफॉर्मेंस से नाखुश हैं।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Sony HT-S20R Real 5.1ch Dolby Digital Soundbar for TV with subwoofer and Compact Rear Speakers, 5.1ch Home Theatre
5.1 चैनल वाला यह Sony ब्रांड का होम थिएटर सिस्टम है। इस होम थिएटर सिस्टम में 3-चैनल साउंडबार, दो रियर स्पीकर्स और एक एक्सटर्नल सबवूफर शामिल हैं, जो मिलकर डायनामिक, इमर्सिव और सिनेमैटिक साउंड जैसा अनुभव देते हैं। इसमें 400 वाट का दमदार आउटपुट मिलता है, जो दमदार साउंड देने के लिए पर्याप्त है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इस होम थिएटर में ब्लूटूथ का ऑप्शन मिल रहा है, जिसकी मदद से इस होम थिएटर को आप अपने फोन, टीवी या टैबलेट से कनेक्ट करके म्यूजिक का मजा ले सकते हैं। वहीं USB प्लेबैक फीचर के जरिए आप पेन ड्राइव या मेमोरी स्टिक को सीधे USB पोर्ट में लगाकर म्यूज़िक चला सकते हैं। इस होम थिएटर सिस्टम में ऑटो, स्टैंडर्ड, सिनेमा और संगीत जैसे अलग-अलग मोड भी दिए जा रहे हैं।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- सोनी
कलर- ब्लैक
वजन- 13000 Grams
मैक्सिमम रेंज- 10 मीटर
स्पीकर साइज- 20 मिलीमीटर
वायरलेस संचार- तकनीक ब्लूटूथ
वूफर का व्यास- 12 इंच
खूबियां
सराउंड साउंड का अनुभव देने के लिए डॉल्बी डिजिटल।
आसानी से ऑपरेट करने के लिए रिमोट कंट्रोल।
ब्लूटूथ, यूएसबी, एचडीएमआई और ऑप्टिकल जैसे मल्टिपल कनेक्टिविटी के ऑप्शन।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से नाखुश हैं।
03
JBL Bar 500 Pro Dolby Atmos Soundbar with Wireless Subwoofer, 5.1 Channel
JBL ब्रांड का 5.1 चैनल वाला यह होम थिएटर सिस्टम है। यह 590W पावर आउटपुट के साथ मिल रहा है, जो तेज, स्पष्ट और गहरा साउंड का अनुभव देता है। डॉल्बी एटमॉस तकनीक के साथ आने वाले इस जेबीएल साउंडबार के साथ थिएटर-क्वालिटी 3D सिनेमैटिक सराउंड साउंड का आनंद मिलता है। इसकी जेबीएल मल्टीबीम तकनीक कमरे के हर कोने में बेहतरीन साउंड देती है, जिससे आपको अलग-अलग स्पीकर की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसका 10 इंच का डाउन-फायरिंग वायरलेस सबवूफर गहरा और सटीक बेस प्रदान करता है, जिससे फिल्में देखते समय आपको स्पष्ट डायलॉग सुनाई देता है। यह होम थिएटर वाई-फ़ाई, एयरप्ले, एलेक्सा मल्टी-रूम म्यूजिक और क्रोमकास्ट के साथ के साथ मिलता है। इसके अलावा इसमें बिल्ट-इन एयरप्ले, एलेक्सा एमआरएम और क्रोमकास्ट के साथ आप 300 से ज़्यादा ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।
एलेक्सा, गूगल असिस्टें या Siri से के साथ कंपैटिबल होने की वजह से इसे अपनी आवाज से भी कमांड दिया जा सकता है।
इसकी डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी 3D सराउंड साउंड जैसा अनुभव देती है।
डायलॉग को और ज्यादा साफ और स्पष्ट बनाने के लिए इसमें प्योरवाइस डॉयलॉग इन्हैंसमेंट तकनीक भी दी जा रही है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कनेक्टिविटी सुविधा से नाखुश हैं।
04
Zebronics 7.1 Channel Home Theatre Speaker, 140W Output, 13.33cm Subwoofer
7.1 चैनल कॉन्फ़िगरेशन के साथ Zebronics ब्रांड का यह होम थिएटर सिस्टम मल्टीडायमेंशनल और इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस देता है। इसके अलग-अलग चैनल्स साउंड को कमरे के चारों ओर फैलाते हैं, जिससे हर डिटेल जीवंत महसूस होता है। 140 वॉट RMS आउटपुट के साथ यह होम थिएटर स्पीकर तेज और स्पष्ट आवाज सुनिश्चित करता है। इसमें ब्लूटूथ v5.0 केनेक्टिविटी की सुविधा मिल रही है, जिससे आप स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप से वायरलेस कनेक्शन कर सकते हैं। इसके अलावा USB पोर्ट के जरिए पेन ड्राइव से सीधे म्यूजिक प्ले किया जा सकता है, जबकि AUX सपोर्ट पुराने टीवी या अन्य ऑडियो डिवाइस को कनेक्ट करने की सुविधा देता है। इस होम थिएटर सिस्टम में दिया गया 13.335 सेमी का सबवूफर गहरा और पंची बेस प्रदान करता है। इसमें 7 सैटेलाइट स्पीकर्स दिए गए हैं, जो मिड और हाई फ्रीक्वेंसी को साफ और संतुलित तरीके से डिलीवर करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- ज़ेब्रोनिक्स
स्पीकर अधिकतम आउटपुट पावर- 140 वॉट
कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
रंग- काला
खूबियां
इसमें दी जा रही LED डिस्प्ले पर आप इनपुट मोड और वॉल्यूम लेवल की जानकारी देख सकते हैं।
इसके साथ दिए जा रहे रिमोट कंट्रोल के जरिए आप दूर से ही आवाज एडजस्ट कर सकते हैं या मोड बदल सकते हैं।
वॉल-माउंटेबल फीचर की वजह से आप स्पीकर्स को दीवार पर इंस्टॉल कर सकते हैं।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स को साउंड क्वालिटी सही नहीं लगी।
05
TRONICA PS07 Premium Series 7.1 Digital 60W Bluetooth Home Theater System
60 वॉट आउटपुट पावर के साथ आने वाला यह 7.1 होम थिएटर सिस्टम भी आपके लिए अच्छी पसंद हो सकता है। इस होम थिएटर में AUX इनपुट दिया गया है, जो आपको एमपी3 प्लेयर, स्मार्टफोन, पीसी, लैपटॉप या टीवी जैसे डिवाइस के ऑडियो आउटपुट से कनेक्ट करने की सुविधा देता है। वहीं ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए आप अपने स्मार्टफोन या MP3 प्लेयर को वायरलेस तरीके से स्ट्रीम कर सकते हैं। सिर्फ यही नहीं, इस होम थिएटर सिस्टम में FM रेडियो फीचर भी दिया गया है, जिससे आप अपने पसंदीदा FM स्टेशनों को सुन सकते हैं। TRONICA ब्रांड के इस होम थिएटर सिस्टम में 4 प्रीसेट इक्वलाइज़र मोड दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार बदल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- ट्रोनिका
स्पीकर अधिकतम आउटपुट पावर- 60 वॉट
फ़्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स- 50 हर्ट्ज़
कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
कंट्रोल टाइप- रिमोट
वायरलेस संचार तकनीक- ब्लूटूथ
पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
खूबियां
इसके साथ रिमोट कंट्रोल दिया जा रहा है।
इसमें एलईडी डिस्प्ले दिया जा रहा है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
06
2.1, 5.1 और 7.1 होम थिएटर सिस्टम के प्रमुख फीचर्स
ऊपर बताए गए होम थिएटर के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
Sony HT-S20R Real 5.1ch subwoofer and Compact Rear Speakers, 5.1ch Home Theatre System
400 वॉट
ब्लूटूथ
सराउंड साउंड
JBL Bar 500 Pro Dolby Atmos® Soundbar with Wireless Subwoofer, 5.1 Channel
590 वॉट
ब्लूटूथ
सराउंड साउंड
Zebronics 7.1 Channel Home Theatre
140 वॉट
ब्लूटूथ
सराउंड साउंड
TRONICA PS07 Premium Series 7.1 Digital 60W Bluetooth Home Theater System
60 वॉट
ब्लूटूथ
सराउंड साउंड
निष्कर्ष-
2.1 सिस्टम बजट-अनुकूल और सरल है, 5.1 सिस्टम संतुलित और इमर्सिव है, जबकि 7.1 सिस्टम सबसे विस्तृत और थिएटर जैसा अनुभव देता है। सही सिस्टम चुनते समय यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आपका कमरा कितना बड़ा है, आप किस प्रकार का साउंड अनुभव चाहते हैं और आपका बजट कितना है, क्योंकि इसी के आधार पर आप तय कर सकते हैं कि आपके लिए कौन सा सिस्टम सही रहेगा।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
छोटे कमरे के लिए कौन सा होम थिएटर बेहतर है?
छोटे कमरे या बेडरूम के लिए 2.1 सिस्टम पर्याप्त होता है। यह कम जगह लेता है और इंस्टॉलेशन भी आसान होता है।
क्या 5.1 सिस्टम मूवी के लिए अच्छा है?
हां, 5.1 सिस्टम मूवी और OTT कंटेंट के लिए बेहतरीन माना जाता है। इसमें सेंटर चैनल डायलॉग को साफ रखता है और रियर स्पीकर्स सराउंड इफेक्ट देते हैं, जिससे थिएटर जैसा अनुभव मिलता है।
7.1 सिस्टम किसके लिए उपयुक्त है?
7.1 सिस्टम बड़े लिविंग रूम या होम थिएटर सेटअप के लिए उपयुक्त है। यह ज्यादा डिटेल्ड और मल्टीडायमेंशनल साउंड देता है, खासकर एक्शन मूवी और गेमिंग के लिए।