एक अच्छा और हाई परफॉर्मिंग लैपटॉप आजकल हर किसी को चाहिए होता है। जब बात आती है वीडियो एडिटिंग के लिए लैपटॉप चुनने की तो लोगों को अच्छे प्रॉसेसर, बढ़िया स्टोरेज, हाई स्क्रीन रेजॉल्यूशन और लंबी बैटरी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। वहीं, ये लैपटॉप थोड़ी सी हाई रेंज के आते हैं तो इनमें पैसे निवेश करते समय लोग यहीं सोचते हैं कि ये टिकाऊ होने के साथ-साथ बेस्ट इन क्लास फीचर्स के साथ आए ताकी उसे बार-बार बदलना न पड़े। Video Editing Laptops की एक बड़ी रेंज और वैरायटी आपको मार्केट में मिल जाएगी जिनमें कई बड़े और भरोसेमंद ब्रांड्स के लैपटॉप शामिल हैं। लेनोवो, एचपी, एप्पल, आसुस और डेल जैसी बड़ी कंपनियां अपने आधुनिक फीचर्स और अप-टू-डेट टेक्नोलॉजी के साथ ऐसे हाई परफॉर्मिंग लैपटॉप बना रही हैं जो वीडियो एडिटिंग के हेवी सॉफ्टवेयर्स को आसानी से संभालने के साथ-साथ शानदार स्टोरेज और बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। यहां आपको इन्हीं ब्रांड के कुछ लैपटॉप देखने को मिल जाएंगे, जो वीडियो एडिटिंग के लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं।
इन बढ़िया रेटिंग वाले Laptops पर Video Editing बनेगी मजेदार और आसान!
बढ़िया रेटिंग वाले Laptops में मिलेगा तेज स्पीड वाला प्रॉसेसर, हाई क्वालिटी डिस्प्ले, ज्यादा रिफ्रेश रेट और आरामादायक कीबोर्ड; जिससे वीडियो ए़डिटिंग करना हो सकता है आसान और मजेदार। देखिए विकल्प और जानिए उनकी खासियतों को।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Dell SmartChoice G15-5530, Intel Core i5 13th Gen Laptop
यह मशहूर ब्रांड डेल का लैपटॉप है जो वीडियो एडिटिंग के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें आपको 13th Gen Intel Core i5-13450HX प्रॉसेसर मिलेगा, जिसकी मदद से आसानी से मल्टी-टास्किंग की जा सकती है और साथ ही यह भारी सॉफ्टवेयर को भी आसानी से संभाल सकता है। 15.6 इंच के फुल HD डिस्प्ले वाला यह लैपटॉप NVIDIA GeForce RTX 3050, 6 GB GDDR6 ग्राफिक्स कार्ड के साथ आता है, जिस कारण वीडियो को एडिट करने के दौरान आपको बेहतरीन विजुअल्स का अनुभव होगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ व वाईफाई के साथ-साथ 1 HDMI और 4 USB पोर्ट मिल जाएंगे, जिनसे अलग-अलग डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है। कई सारे कामों को संभालने व डेटा को स्टोर करने के लिए इसमें आपको 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिल जाएगी। Dell का यह Laptop बेहतर कूलिंग सिस्टम के साथ आता है, जिस वजह से लगातार वीडियो एडिटिंग और भारी सॉफ्टवेयर की वजह से यह आसानी से हीट नहीं होगा। इसे सिंगल चार्ज पर आप इसे करीब 7 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Dell
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- CPU मॉडल- Core i5
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
- स्क्रीन रेजॉल्यूशन- 1920 x 1080 pixels
- प्रॉसेसर स्पीड- 4.6 GHz
- मेमोरी क्लॉक स्पीड- 4800 MHz
- वोल्टेज- 110 Volts
- मॉडल- New Dell Gaming G15
खूबियां
- इसकी रिफ्रेश रेट 120Hz तक की हो सकती है
- इसमें McAfee LiveSafe का 5 डिवाइस 12 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलेगा
- बेहतर अनुभव और प्रोडक्टिविटी के लिए इसमें न्यूमेरिक कीपैड और US बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है
- यह बोल्ड और आधुनिक लुक के लिए डार्क शैडो ग्रे फिनिश और ब्लैक थर्मल शेल्फ से लैस है
- यह उच्च प्रदर्शन प्रदान करने के लिए बनाया गया है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी बैटरी लाइफ कम लगी
01Apple 2025 MacBook Air
यह ऐप्पल का लैपटॉप है जो वीडियो एडिटिंग के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। आधुनिक M4 चिप से लैस यह लैपटॉप सिंगल चार्ज पर करीब 18 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है, जिस वजह से इसपर आप लगातार एडिटिंग कर सकते हैं। इसकी एडवांस चिप आपको तेजी से काम करने में मदद करेगी और साथ ही इसपर आसानी से मल्टी-टास्किंग भी की जा सकती है। इसमें दी गई ऐप्पल इंटेलिजेंस की सुविधा एक व्यक्तिगत इंटेलिजेंट प्रणाली है जो आपको लिखने, अपनी बात रखने और कामों को सहजता से पूरा करने में मदद करती है। इसकी शानदार प्राइवेसी प्रोटेक्शन सुविधाओं के साथ, यह आपके डेटा को पूरी तरह से सुरक्षित रखने में मदद करेगा। 13.6 इंच की स्क्रीन साइज वाला यह वीडियो एडिटिंग लैपटॉप कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ-साथ 4 USB पोर्ट से लैस है, जिस वजह से कई डिवाइस इससे कनेक्ट किए जा सकते हैं। Apple का यह लैपटॉप 24 GB RAM और 256 GB स्टोरेज स्पेस के साथ आता है। इसमें आपको मिडनाइट, सिल्वर और स्टारलाइट जैसे रंगों के विकल्प मिल जाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Apple
- CPU मॉडल- Apple M4
- स्क्रीन साइज- 13.6 इंच
- इंटीग्रेडेट ग्राफिक्स कार्ड
- कलर- मिडनाइट
- स्क्रीन रेजॉल्यूशन- 2560 x 1664 pixels
- प्रॉससेर काउंट- 10
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Mac OS
- ग्राफिक्स RAM टाइप- DDR5 SDRAM
- मॉडल- MW123HN/A
खूबियां
- इसका डिस्प्ले 1 बिलियन रंगों को सपोर्ट करता है
- इसमें 3 माइक और स्पैटियल ऑडियो वाले 4 स्पीकर्स दिए गए हैं
- माइक्रोसॉफ्ट 365 कोपायलट, एडोब क्रिएटिव क्लाउड और गूगल वर्कस्पेस जैसी ऐप्स इसपर तेजी से काम करेंगी
- यह लैपटॉप 2 ऐक्सटर्नल डिस्प्ले को सपोर्ट करता है
- लाइटवेट डिजाइन की वजह से इसे कहीं भी लेकर जाने में आपको परेशानी नहीं होगी
कमी
- अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर अभी तक कोई खामी नहीं बताई है
02ASUS TUF Gaming A15, AMD Ryzen 7 7435HS Laptop
Asus का यह लैपटॉप वीडियो एडिटिंग जैसे जटिल काम को भी आसानी से करने में मदद कर सकता है। इसमें भारी ऐप्लिकेशन व सॉफ्टवेयर को संभालने के लिए AMD Ryzen 7 7435HS मोबाइल प्रॉसेसर दिया गया है, जिसकी स्पीड 3.1 GHz तक की हो सकती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ-साथ 1 HDMI, 1 RJ45 LAN और 4 USB पोर्ट मिल जाएंगे। 15.6 इंच के डिस्प्ले वाला यह लैपटॉप आपके सभी वीडियो को हाई क्वालिटी में आपतक पहुंचाएगा, जिस वजह से एडिटिंग में आपको परेशानी नहीं होगी। इसका एडवांस कूलिंग सिस्टम लगातार इस्तेमाल और भारी ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल के दौरान भी इसे हीट होने से बचाता है। यह laptop For Video Editing 144Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिस वजह से एडिटिंग के दौरान वीडियो आसानी से लोड होंगे और लैगिंग की समस्या आसानी से नहीं होगी। इसमें डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर करने के लिए NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी से लैस इस लैपटॉप में 2 स्पीकर दिए गए हैं और AI नॉइज कैसलिंग टेक्नोलॉजी एडिटिंग के दौरान ऑडियो अनुभव को बेहतर करेगी। वहीं, एडिटिंग के दौरान हेडफोन्स कनेक्ट करने के लिए इसमें 1x 3.5mm Combo Audio Jack भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड ASUS
- स्क्रीन रेजॉल्यूशन- 1920 x 1080 pixels
- प्रॉसेसर काउंट- 8
- मेमोरी टेक्नोलॉजी- DDR5
- ग्राफिक्स कार्ड RAM साइज- 4 GB
- वोल्टेज- 240 Volts
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
- बैटरी- 48 Watt Hours
- RAM- 16GB
- मॉडल- FA506NCR-HN054W
खूबियां
- ऐंटी ग्लेयर डिस्प्ले की वजह से लंबे इस्तेमाल के बावजूद आंखों पर कम ज़ोर पड़ेगा
- इसमें 720P HD कैमरा दिया गया है
- बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड की मदद से आपको एडिटिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल मिलेगा
- फास्ट चार्जिंग की वजह से इसे 30 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है
- 512GB स्टोरेज स्पेस की वजह से इसमें काफी सारा डेटा स्टोर हो सकता है
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी मजबूती को लेकर शिकायत की है
ऐसे ही कई अन्य आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर
03HP Smartchoice Victus, 13th Gen Intel Core i7-13620H Laptop
विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह लैपटॉप लोकप्रिय ब्रांड HP का है। बेहतर प्रदर्शन व स्पीड के लिए इसमें Intel Core i7-13620H प्रॉसेसर दिया गया है, जिसकी स्पीड 4.9 GHz तक की हो सकती है। इसमें मल्टी-टास्किंग और हेवी ऐप्लिकेशन को संभालने के लिए 24 RAM के साथ 1TB स्टोरेज स्पेस दी गई है। इसके फुल HD डिस्प्ले पर आप एडिटिंग के दौरान फाइल्स को स्पष्टता के साथ देख सकेंगे। अगर बात की जाए कनेक्टिविटी की तो इसमें वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ-साथ 3 USB और 1 HDMI पोर्ट दिया गया है। सिंगल चार्ज पर आप इस लैपटॉप को करीब 6 घंटे तक इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इसमें दी गई फास्ट चार्जिंग की सुविधा के साथ इसे 30 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें आपको 720P HD कैमरा भी मिल जाएगा, जिसकी मदद से ऑनलाइन मीटिंग में भी आसानी से शामिल हुआ जा सकता है। इसके फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड की मदद से आसानी से आप एडिटिंग के दौरान कमांड दे सकेंगे और आपका काम सहजता से हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- HP
- स्क्रीन रेजॉल्यूशन- 1920 x 1080 pixels
- प्रॉसेसर स्पीड- 4.9 GHz
- कलर- माइका सिल्वर
- मेमोरी टाइप- DDR5 RAM
- बैटरी- 70 Watt Hours
- इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स कार्ड
- अधिकतम मेमोरी- 24 GB
- वजन- 2.290 किलोग्राम
- मॉडल- C25MSPA
खूबियां
- इसकी रिफ्रेश रेट 144HZ तक की हो सकती है
- 300 nits तक की ब्राइटनेस डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर करेगी
- ड्यूअल स्पीकर्स के साथ हाई क्वालिटी ऑडियो का आनंद लिया जा सकता है
- NVIDIA GeForce RTX 5050 ग्राफिक्स कार्ड डिस्प्ले व प्रदर्शन दोनों को बेहतर करेगा
- HP ऑडियो बूस्ट सुविधा ऑडियो क्वालिटी को बेहतर करेगी
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है
04Lenovo Yoga Slim 7 (Smartchoice) Intel Core Ultra 9 185H 14" Laptop
वीडियो एडिटिंग के लिए लेनोवो का यह लैपटॉप एक स्मार्ट पसंद साबित हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है AI टेक्नोलॉजी से लैस Intel Core Ultra 9 185H प्रॉससेर जो 5.1 Ghz तक की स्पीड के साथ काम कर सकता है, और मल्टी-टास्किंग को आसानी से संभाल सकता है। इसमें कई सारी ऐप्स को संभालने के लिए 32GB RAM और डेटा स्टोर करने के लिए 1TB SSD स्टोरेज दी गई है। विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह लैपटॉप इंटीग्रेडेट Intel Arc ग्राफिक्स कार्ड के साथ आता है, जो एडिटिंग के दौरान डिस्प्ले को और अधिक जानदार बना सकता है। 14 इंच के डिस्प्ले वाले इस लैपटॉप की रिफ्रेश रेट 60hz और ब्राइटनेस 400 nits तक की हो सकती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह OLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस है, जो एडिटिंग के दौरान छोटी-छोटी डीटेल्स को भी आसानी से देखने में मदद करेगा। अगर बात की जाए बैटरी लाइफ की तो सिंगल चार्ज पर इसे करीब 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, फास्ट चार्जिंग के साथ 15 मिनट में इसे 2 घंटे तक इस्तेमाल करने के लिए चार्ज किया जा सकता है। यह Lenovo लैपटॉप 1 HDMI और 3 USB पोर्ट से लैस है। इसमें आपको 1080p वाला FHD कैमरा और 2W के स्टीरियो स्पीकर्स भी मिल जाएंगे। इसमें दी गई डॉल्बी एटमॉस की सुविधा ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lenovo
- स्क्रीन रेजॉल्यूशन- 1920 x 1200 pixels
- मेमोरी टेक्नोलॉजी- Lpddr 5
- बैटरी- 65 Watt Hours
- कलर- लूना ग्रे
- ऐंटी ग्लेयर कोटिंग
- HD ऑडियो
- 4 वॉइस ID माइक
- वजन- 1.390 किलोग्राम
- मॉडल- 14IMH9
खूबियां
- डॉल्बी विजन टेक्नोलॉजी डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर करने में मदद करेगी
- Eyesafe सुविधा के साथ आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर को कम किया जा सकता है
- बैकलिट कीबोर्ड के साथ इसे आसानी से इस्तेमाल व कंट्रोल किया जा सकता है
- इसकी बॉडी पूरी तरह से ऐल्यूमिनियम मटेरियल से बनी है
- हल्के वजन की वजह से इसे कहीं भी लेकर जाना आसान रहेगा
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
अब समझिए इन सभी वीडियो एडिटिंग लैपटॉप्स के बीच का अंतर
आपने बढ़िया रेटिंग वाले वीडियो एडिटिंग लैपटॉप के विकल्प तो देख लिए लेकिन इनके बीच के अंतर को बेहतर तरह से समझने में यह तालिका आपकी मदद कर सकती है:
|
ब्रांड व मॉडल |
प्रॉसेसर |
RAM व स्टोरेज |
बैटरी लाइफ |
|
Dell (New Dell Gaming G15) |
13th Gen Intel Core i5-13450HX |
16 GB व 1 TB |
7 घंटे |
|
Apple (MW123HN/A) |
M4 चिप |
16 GB व 256 GB |
18 घंटे |
|
ASUS (FA506NCR-HN054W) |
AMD Ryzen 7 7435HS |
16 GB व 512 GB |
3 घंटे |
|
HP (C25MSPA) |
Intel Core i7-13620H |
24 GB व 1 TB |
6 घंटे |
|
Lenovo (14IMH9) |
Intel Core Ultra 9 185H, 16C |
32 GB व 1 TB |
10 घंटे |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- वीडियो एडिटिंग के लिए किस तरह के लैपटॉप सही होते हैं?वीडियो एडिटिंग के लिए ऐसे लैपटॉप चाहिए जिनमें शक्तिशाली प्रॉसेसर (Intel i7/Ryzen 7 या Apple M-सीरीज़), कम से कम 16GB RAM (4K के लिए 32GB+), तेज SSD स्टोरेज, एक अच्छा डेडिकेटेड GPU (NVIDIA RTX) और कलर-एक्यूरेट डिस्प्ले हो, ताकि भारी सॉफ्टवेयर स्मूथ चलें और रेंडरिंग जल्दी हो सके।
- किस ब्रांड के पास बढ़िया रेटिंग वाले वीडियो एडिटिंग लैपटॉप मिल जाएंगे?वीडियो एडिटिंग के लिए Apple, Dell, HP, Lenovo और ASUS जैसे ब्रांड्स के लैपटॉप अच्छे माने जाते हैं, जिनके प्रॉसेसर, अच्छी RAM और डेडिकेटेड GPU वाले मॉडल बेहतरीन परफॉरमेंस देते हैं।
- बढ़िया रेटिंग वाले वीडियो एडिटिंग लैपटॉप के लिए बजट कितना होना चाहिए?बढ़िया वीडियो एडिटिंग लैपटॉप के लिए बजट आमतौर पर ₹60,000 से ₹90,000+ तक हो सकता है, जिसमें ₹60,000-70,000 में एंट्री-लेवल परफॉर्मेंस और ₹80,000-90,000 में बेहतर प्रदर्शन मिलता है। हालांकि, गहन एडिटिंग के लिए ₹1.5 लाख+ की ज़रूरत पड़ सकती है।
You May Also Like