2025 के ये Laptops छात्रों के लिए रहेंगे बढ़िया, पढ़ाई से लेकर मल्टीटास्किंग के लिए देखें मॉडल्स

स्टूडेंट हैं और अपने लिए अच्छा सा लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं तो आप यहां से विकल्प देख सकते हैं। यहां पर 2025 के लैपटॉप के मॉडल्स के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो पढ़ाई से लेकर मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया हो सकते हैं।

2025 के ये Laptops छात्रों के लिए रहेंगे बढ़िया, पढ़ाई से लेकर मल्टीटास्किंग के लिए देखें मॉडल्स
2025 के स्टूडेंड फ्रेंडली Laptops

चाहे आप कॉलेज में प्रोजेक्ट्स, ऑनलाइन क्लासेस, बैच के साथ ग्रुप वर्क या क्रिएटिव/कोडिंग जैसे काम कर रहे हों, आज के समय में लैपटॉप का चयन करना काफी मुश्किल काम हो गया है। खासतौर पर तब जब मार्केट में इतने सारे विकल्प मौजूद हों। अगर आप भी स्टूडेंट और पढ़ाई करने या प्रोजेक्ट बनाने के लिए अच्छा सा लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं तो यहां दिए जा रहे विकल्पों पर नजर डाल सकते हैं। आज हम यहां पर 2025 के लैपटॉप के मशहूर मॉडल्स की लिस्ट लेकर आए हैं। ये लैपटॉप न सिर्फ परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी में बेहतर हैं बल्कि बैटरी लाइफ, डिस्प्ले क्वालिटी, बेहतरीन फीचर्स में पिछले वर्षों के लैपटॉप से बेहतर साबित हो रहे हैं। ये लैपटॉप हर तरह के छात्रों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • HP 15, 13th Gen Intel Core i3-1315U (12GB DDR4, 512GB SSD) FHD Laptop

    यह HP ब्रांड का लैपटॉप है। 2025 का स्टूडेंट फ्रेंडली यह लैपटॉप 13th जनरेशन के Intel Core i3-1315U प्रोसेसर के साथ मिल रहा है, जो कि इंटेल टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ 4.5 GHz तक स्पीड, 10 MB L3 कैश, 6 कोर और 8 थ्रेड के साथ मिलकर बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। इसमें आपको 12 GB रैम के साथ ही 512 GB तक की स्टोरेज मिल जाएगी। विंडोज 11 होम सिंगल लैंग्वेज ऑपरेटिंग सिस्टम वाले इस लैपटॉप में एमएस ऑफिस होम 2024 और एक साल के लिए माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक सॉफ्टवेयर पहले से इंस्टॉल मिलेंगे। इस लैपटॉप में 1 यूएसबी टाइप-सी, 2 यूएसबी टाइप-ए 1 एसी स्मार्ट पिन, 1 एचडीएमआई 1.4बी और 1 हेडफोन/माइक्रोफोन कॉम्बो पोर्ट दिए गए हैं। वहीं वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए रियलटेक वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.3 वायरलेस कार्ड की सुविधा भी आपको इसमें मिल जाएगी।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एचपी
    • मॉडल- एचपी लैपटॉप
    • स्क्रीन साइज़- 39.6 सेंटीमीटर
    • रंग- नेचुरल सिल्वर
    • हार्ड डिस्क- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- कोर i3 फैमिली
    • रैम- 12 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • यह लैपटॉप 15.6 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ मिल रहा है।
    • प्राइवेसी शटर के साथ इसमें FHD क्वालिटी का कैमरा लगा है।
    • इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह लैपटॉप जल्दी हीट हो जाता है।
    01
  • ASUS Vivobook 15, Smartchoice,Intel Core i5 13th Gen Laptop

    वीवोबुक 15 सीरीज वाला यह ASUS ब्रांड का लैपटॉप है। इस लैपटॉप को इंटेल कोर i5-13420H प्रोसेसर के साथ पेश किया जा रहा है, जिसकी स्पीड 2.1 GHz तक रहने वाली है। 12MB कैश, 4.6 GHz तक स्पीड, 8 कोर और 12 थ्रेड से लैस इसका प्रोसेसर शानदार परफार्मेंस देता है। मात्र 1.70 किलोग्राम वाला यह लैपटॉप काफी हल्का है, जिस वजह से यह स्टूडेंट्स के लिए अच्छी पसंद हो सकता है। लैपटॉप में माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक और लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ ऑफिस होम 2024 सॉफ्टवेयर पहले से इंस्टॉल है। 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज के साथ इस लैपटॉप में एक साल के लिए माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक और लाइफटाइम के लिए ऑफिस होम 2024 सॉफ्टवेयर पहले से इंस्टॉल किए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ASUS
    • मॉडल का नाम- ASUS Vivobook 15
    • स्क्रीन का आकार- 15.6-इंच
    • रंग- नीला
    • रैम- 16 GB
    • स्टोरेज- 512 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home

    खूबियां

    • 15.6-इंच का फुल एचडी डिस्प्ले।
    • ऑनलाइन क्लास जॉइन करने या वीडियो कॉल के लिए इस लैपटॉप में 720p का एचडी कैमरा लगा हुआ है।  
    • स्पष्ट आवाज के लिए माइक्रोफोन और स्पीकर भी इस लैपटॉप में लगे हुए हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को बैटरी लाइफ सही नहीं लगी।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Dell 15, Intel Core i3 13th Gen - 1305U, 16 GB:DDR4 RAM, 512GB, 1.66 Kg Thin & Light Laptop

    अगर आप पतला और हल्का डिजाइन वाला लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं तो Dell कंपनी का यह लैपटॉप आपके लिए अच्छी पसंद हो सकता है। इस लैपटॉप का वजन मात्र 1.66 किलोग्राम है, जिस वजह से इसे आप बैग में रखकर कॉलेज भी ले जा सकते हैं। इस लैपटॉप में 13th जनरेशन का इंटेल कोर i3-1305U प्रोसेसर है, जो 10MB, 4.50GHz तक की गति और 10 कोर के साथ मल्टीटास्किंग के दौरान बेहतर परफार्मेंस देता है। 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और 250 nits नैरो बॉर्डर इंटेल वाले इस लैपटॉप की स्क्रीन पर सभी विजुअल्स स्पष्ट और स्मूद दिखाई देते हैं। इसमें आपको कनेक्टिविटी के लिए मल्टीपल पोर्ट्स भी मिल जाएंगे।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- डेल
    • मॉडल- डेल 15
    • स्क्रीन साइज- 15 इंच
    • रंग- कार्बन ग्रे
    • हार्ड डिस्क- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- कोर i3
    • रैम- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इस लैपटॉप में 512 जीबी स्टोरेज के साथ 16 जीबी रैम दी जा रही है।
    • फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले इस लैपटॉप की बैटरी मात्र 60 मिनट में 80% चार्ज हो जाती है।
    • लो ब्लू लाइट सॉफ्टवेयर और डेल कंफर्ट व्यू के साथ कम आंखों पर पड़ने वाला दबाव कम होता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को बैटरी लाइफ सही नहीं लगी।
    03
  • Lenovo V14 Intel Core i3 13th Gen 14" FHD (1920x1080) Antiglare 250 Nits Thin and Light Laptop

    14 इंच की स्क्रीन साइज वाला यह Lenovo ब्रांड का लैपटॉप है। FHD एंटी ग्लेयर डिस्प्ले और 250 nits ब्राइटनेस वाले इस लैपटॉप की स्क्रीन पर विजुअल्स एकदम स्पष्ट दिखाई देते हैं। इसमें स्पिल-रेज़िस्टेंट कीबोर्ड लगा है, जिस पर कुछ भी तरल पदार्थ गिरने से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। इस लैपटॉप में लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ विंडोज 11 होम एसएल ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस होम 2024 सॉफ्टवेयर भी पहले से इंस्टॉल है। इसमें 13th जनरेशन का इंटेल कोर i3-1315U प्रोसेसर है, जो 6 कोर, 8 थ्रेड, 4.5 गीगाहर्ट्ज तक स्पीड और 10 एमबी कैश के साथ मिलकर शानदार परफार्मेंस देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- लेनोवो
    • मॉडल- लेनोवो V14
    • स्क्रीन साइज- 14 इंच
    • रंग- आयरन ग्रे
    • हार्ड डिस्क- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- कोर i3
    • रैम- 8 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • मात्र 1.43 किलोग्राम वाला यह लैपटॉप काफी हल्का है।
    • इसमें 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी जा रही है।
    • कनेक्टिविटी के लिए मल्टीपल पोर्ट्स इसमें दिए जा रहे हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को लैपटॉप की क्वालिटी सही नहीं लगी।
    04
  • Primebook 2 Max 2025 (New Launch) | 8GB RAM, 256GB UFS Storage

    बजट में अच्छा लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए Primebook का यह लैपटॉप अच्छी पसंद हो सकता है। इस लैपटॉप में मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर है, जो 2.2 गीगाहर्ट्ज़ तक चलने वाले ऑक्टा-कोर G99 चिपसेट के साथ आपको काम, पढ़ाई या मनोरंजन के दौरान तेज गति प्रदान करता है। 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आने वाला यह लैपटॉप आपको फाइल्स और डेटा सुरक्षित रखने के लिए अच्छी-खासी स्टोरेज प्रदान करता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें जेमिनी AI असिस्टेंट सपोर्ट है, जो काम या पढ़ाई के दौरान रीयल-टाइम सहायता प्रदान करता है। वहीं इसका AI फीचर आपकी स्क्रीन पर मौजूद चीज़ों को पढ़ता है और आपके सवालों का उत्तर भी प्रदान करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- प्राइम बुक
    • मॉडल का नाम- प्राइम बुक 2 मैक्स
    • स्क्रीन साइज़- 15.6 इंच
    • रंग- एक्वा
    • हार्ड डिस्क साइज- 256 जीबी
    • रैम मेमोरी इंस्टॉल साइज- 8 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- प्राइमओएस 3.0

    खूबियां

    • यह लैपटॉप 15.6 इंच के फुल एचडी IPS डिस्प्ले के साथ मिल रहा है
    • इस लैपटॉप में करीब 12 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिल रहा है।
    • मात्र 1.6 किलोग्राम वाला यह लैपटॉप काफी हल्का भी है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।


    गैजेट गली की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।


    05

जानें इन लैपटॉप के प्रमुख फीचर्स के बारे में-

ब्रांड

स्क्रीन साइज

स्टोरेज

खासियत

HP 15, 13th Gen Intel Core i3-1315U

15.6 इंच

512 GB रैम और 12 GB रैम

एंटी ग्लेयर कोटिंग

ASUS Vivobook 15, Smartchoice,Intel Core i5 13th Gen 13420H

15.6 इंच

512 GB रैम और 16 GB रैम

60Hz रिफ्रेश रेट, एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले

Dell 15, Intel Core i3 13th Gen - 1305U, 16 GB:DDR4 RAM

15.6 इंच

512 GB रैम और 16 GB रैम

स्पिल रेज़िस्टेंस कीबोर्ड

Lenovo V14 Intel Core i3 13th Gen 14" FHD

14 इंच

512 GB रैम और 8 GB रैम

एंटी ग्लेयर कोटिंग, एचडी ऑडियो, हल्का, स्पिल रेसिस्टेंट

Primebook 2 Max 2025 (New Launch) | 8GB RAM, 256GB UFS Storage

15.6 इंच

256 GB रैम और 8 GB रैम

एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड, हल्का, मेमोरी कार्ड स्लॉट, न्यूमेरिक कीपैड

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • कॉलेज स्टूडेंट्स को कैसा लैपटॉप लेना चाहिए?
    कॉलेज स्टूडेंट्स को अच्छी क्वालिटी वाले प्रोसेसर, बढ़िया कैमरा, लंबी बैटरी के साथ पतला और हल्का डिजाइन वाला लैपटॉप लेना चाहिए।
  • क्या स्टूडेंट लैपटॉप पर ऑफिस का काम किया जा सकता है?
    जी हां, Laptop For Students का इस्तेमाल पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल काम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • छात्रों के लिए किस ब्रांड के लैपटॉप अच्छे रहते हैं?
    छात्रों के लिए Lenovo, HP, Dell, और ASUS, Primebook जैसे ब्रांड के लैपटॉप सबसे अच्छे माने जाते हैं।