डॉल्बी Smart LED TVs के साथ होगा दोगुना मनोरंजन! Samsung, Sony और LG जैसे धुरंधर के पास हैं ₹1 लाख से कम वाले मॉडल्स

अलग-अलग स्क्रीन साइज वाले डॉल्बी स्मार्ट LED TVs जो घर पर दे सकते हैं फिल्म थिएटर जैसा अनुभव। हाई क्वालिटी ऑडियो के साथ-साथ इनकी विजुअल क्वालिटी भी हो सकती है बेहतरीन। देखिए Samsung, LG और सोनी जैसे ब्रांड्स के विकल्प और जानिए उनकी खासियतें।

डॉल्बी Smart LED TVs के साथ होगा दोगुना मनोरंजन! Samsung, Sony और LG जैसे धुरंधर के पास हैं ₹1 लाख से कम वाले मॉडल्स
₹1 लाख से कम कीमत वाले Dolby Smart LED TVs

अगर आप घर पर सिनेमा-स्तरीय अनुभव चाहते हैं, तो डॉल्बी से लैस स्मार्ट LED टीवी चुनना एक शानदार कदम हो सकता है। इसकी सबसे खास बात है डॉल्बी विजन, एक बेहतरीन एचडीआर टेक्नोलॉजी जो हर फ्रेम को बेहतर बनाती है और मानक डिस्प्ले की तुलना में शानदार चमक, गहरा कॉन्ट्रास्ट और व्यापक रंग रेंज प्रदान करती है। Dolby Atmos के साथ मिलकर, ये Smart TV एक थ्री-डायमेंशनल साउंड का अनुभव देते हैं, जिससे ऐसा लगता है मानो ऑडियो आपके चारों ओर घूम रहा हो, न कि सिर्फ स्पीकर से आ रहा हो। बेहतरीन विज़ुअल मेटाडेटा और स्थानिक ऑडियो का यह तालमेल साधारण स्ट्रीमिंग को एक प्रीमियम, जीवंत अनुभव में बदल सकता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आप कंटेंट को ठीक उसी तरह देखें और सुनें जैसा होना चाहिए। इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं सैसमंग, एलजी, सोनी, हाईसेंस और Vu जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी के विकल्प जो आपको आसानी से ₹1 लाख से कम के बजट में भी मिल सकते हैं।

गैजेट, ऐप्लाइंसेस और फैशन समेत कई तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स  पर 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • LG 108 cm (43 inches) UA82 Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV

    43 इंच साइज वाला यह स्मार्ट टीवी एलजी ब्रांड का है, जिसमें आपको 4K अल्ट्रा HD (3840x2160) रेजॉल्यूशन मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में आपको ब्लूटूथ व वाईफाई के साथ-साथ 3 HDMI और 1 USB पोर्ट मिल जाएंगे। 20 Watts के साउंड आउटपुट वाला यह टीवी Dolby Atmos टेक्नोलॉजी से लैस है, जो पूरे कमरे को सराउंड साउंड से भर सकता है। इस टीवी की रिफ्रेश रेट 60hz तक की है, जिस वजह से हाई स्पीड वाले विजुअल्स भी जल्दी लोड होंगे और लैगिंग की समस्या भी कम होगी। WebOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह LG TV α7 AI प्रॉसेसर 4K Gen8 से लैस है, जिस वजह से इसका प्रदर्शन और बेहतर होगा। वहीं, HDI10 डिस्प्ले क्वालिटी को और अधित बेहतर बनाने में मदद करेगा। इसका 4K ऐक्सप्रेस इन्हैंसर छोटी-छोटी डीटेल्स को आसानी से देखने में मदद करेगा। इसमें आपको बेहतर प्रदर्शन के लिए 2GB RAM मिलेगी, वहीं जरूरी ऐप्स व कंटेंट को 8GB स्टोरेज की वजह से डाउनलोड किया जा सकता है। इस टीवी में आपको अमेन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, सोनी लिव, जिओ हॉटस्टार और जी5 समेत अन्य ऐप्स का सपोर्ट भी मिलेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 43 इंच
    • ब्रांड- LG
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
    • रेजॉल्यूशन- 4K
    • रिफ्रेश रेट- 60 Hz
    • विशेषता- डायनैमिक टोन मैपिंग
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
    • आसपेक्ट रेशिओ- 16:9
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 20D x 96.8W x 62.1H सेंटीमीटर
    • मॉडल- ‎43UA82006LA

    खूबियां

    • 178 डिग्री वाइड व्यूइंग ऐंगल के साथ पूरे कमरे से हाई क्वालिटी विजुअल देखे जा सकते हैं
    • इसे गूगल वॉइस असिस्टेंट की मदद से भी ऑपरेट किया जा सकता है
    • फिल्ममेकर मोड पसंदीदा फिल्मों को हाई क्वालिटी में देखने में मदद करेगा
    • इसका ऑटो ले लेटेंसी मोड गेमिंग अनुभव को बेहतर करेगा

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके रिमोट के यूजर फ्रेंडली न होने की शिकायत की है
    01
  • Sony BRAVIA 3 Series 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV

    4K Ultra HD (3840 x 2160) रेजॉल्यूशन वाला यह स्मार्ट एलईडी टीवी सोनी ब्रांड का है। गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले इस टीवी में ब्लूटूथ व वाईफाई के साथ-साथ 4 HDMI और 2 USB पोर्ट मिल जाएंगे; जिनसे सेट टॉप बॉक्स गेमिंग कॉन्सोल, ब्लू रे प्लेयर्स व साउंडबार जैसे डिवाइसेज को कनेक्ट किया जा सकता है। 60Hz की रिफ्रेश रेट वाला यह टीवी अपने AI प्रॉसेसर की मदद से हर तरह के कंटेंट को 4K क्वालिटी में आपतक पहुंचा सकता है। इसमें दी गई Dolby Vision टेक्नोलॉजी वीडियो क्वालिटी को बेहतर करते हुए आपके टीवी देखने के अनुभव को और शानदार बना सकती है। इसकी मोशन फ्लोXR सुविधा तेज स्पीड वाले विजुअल्स को ब्लर होने से बचाएगी। 20 Watts के साउंड आउटपुट वाले इस टीली के 2 फुल रेंज स्पीकर ऑडियो के बेस को भी बेहतर बना सकते हैं। इसका ऐंबिएंट ऑप्टमाइजर पिक्चर क्वालिटी को कमरे की रोशनी के हिसाब से एडजस्ट करने का काम करता है। इसमें दी गई गेम मेन्यू की सुविधा के साथ आपका गेमिंग अनुभव बेहतर हो सकता है और आप हाई क्वालिटी में अपने पसंदीदा गेम्सा का भी मजा ले सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 55 इंच
    • ब्रांड- Sony
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
    • रेजॉल्यूशन- 4K
    • विशेषता- बिल्ट-इन क्रोमकास्ट
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
    • आस्पेक्ट रेशिओ- 16:9
    • मॉडल- ‎K-55S30B
    • ग्राफिक्स कोप्रॉसेसर- ‎4K HDR Processor X1
    • ट्यूनर टेक्नोलॉजी- ‎DVB-T

    खूबियां

    • डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी आपको 3D साउंड का अनुभव कराएगी
    • इसे आप अमेजन ऐलेक्सा व गूगल असिस्टेंट की मदद से भी ऑपरेट करा सकते हैं
    • इसपर आप गूगल वॉचलिस्ट की मदद से पसंदीदा कंटेंट की लिस्ट बना सकते हैं
    • किड्स केयर के साथ बच्चों की वॉचलिस्ट व स्क्रीन टाइम पर नजर रखा जा सकता है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका प्रदर्शन पसंद नहीं आया
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Hisense 164 cm (65 inches) E75Q Series 4K Ultra HD Smart 48W Speakers QLED TV 65E75Q

    यह हाईसेंस ब्रांड का 65 इंच वाला स्मार्ट QLED टीवी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ व वाईफाई के साथ-साथ 3 HDMI और 2 USB पोर्ट मिल जाएंगे; जिनसे अलग-अलग डिवाइसेज को कनेक्ट किया जा सकता है। 48 Watts साउंड आउटपुट वाला यह टीवी डॉल्बी विजन एटमॉस टेक्नोलॉजी से लैस है, जो साउंड व विजुअल क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद केरगी। इसका AI 4K अपस्केलर हर तरह के कंटेंट को आपको 4K क्वालिटी में पहुंचा सकता है, जिससे टीवी देखने का अनुभव शानदार होगा। वहीं, अगर आपको फिल्में देखने का शौक है तो फिल्ममेकर मोड उन्हें थिएटर जैसी क्वालिटी में आपतक पहुंचा सकता है। बिल्ट-इन ऐलेक्सा की सुविधा की वजह से आप इसे वॉइस कमांड से भी कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आपको गेम्स खेलना पसंद है तो इसमें आपको HDR गेम मोड, VRR & ALLM, गेम मोड प्लस और गेम बार जैसी सुविधाएं मिल जाएंगी। स्पोर्ट्स के शौकीन लोगों के लिए इस टीवी में क्रिकेट मोड मिल जाएगा जो स्पोर्ट्स मैच के दौरान ऑडियो-विजुअल क्वालिटी को बेहतर कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 65 इंच
    • ब्रांड- Hisense
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
    • रेजॉल्यूशन- 4K
    • रिफ्रेश रेट- 60HZ
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Bluetooth, Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
    • आस्पेक्ट रेशिओ- 16:9
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 7.2D x 145.3W x 83.7H सेंटीमीटर
    • मॉडल सीरीज- E Series
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- ‎VIDAA U

    खूबियां

    • इसमें आपको 4K Ultra HD (3840 x 2160) रेजॉल्यूशन मिल जाएगा
    • 60Hz की रिफ्रेश रेट विजुअल क्वालिटी को बेहतर करने में मदद करेगी
    • एयरप्ले2 की मदद से ऐप्पल डिवाइसेज को इससे कनेक्ट किया जा सकता है
    • स्लीप टाइमर ऊर्जा की बचत करने में मदद करेगा

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी स्पीड कम लगी


    ऐसे ही कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर 

    03
  • Vu 189cm (75 inches) Vibe Series 4K QLED Smart Google TV

    75 इंच साइज वाला यह 4K QLED टीवी बड़े कमरे में लगाने के लिए काफी अच्छी पसंद हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में आपको ब्लूटूथ व वाईफाई के साथ-साथ 3 HDMI और 2 USB पोर्ट मिल जाएंगे। डॉल्बी विजन के साथ यह Vu टीवी बेजोड़ कॉन्ट्रास्ट और क्यूएलईडी के जीवंत रंग हर दृश्य को इस तरह जीवंत बना सकता है। 88 Watts के साउंड आउटपुट वाला यह टीवी एक दमदार बिल्ट-इन साउंडबार के साथ आता है जो बेहतरीन ऑडियो का अनुभव आपको करा सकता है। इसमें आपको 2GB RAM मिल जाएगी जो प्रदर्शन को बेहतर करेगी और 16GB ROM के साथ इसमें काफी सारे कंटेंट को ऑफलाइन या डाउनलोड किया जा सकता है। 60hz की रिफ्रेश रेट वाला यह टीवी क्रिकेट व सिनेमा मोड से लैस है, जिस वजह से आप पसंदीदा फिल्मों व स्पोर्ट्स को हाई क्वालिटी में देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और जी5 जैसे कई ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट आपको इसमें मिल सकता है। इसका स्लीक QLED पैनल, अदृश्य बेज़ल और अल्ट्रा-प्रीमियम फिनिश के साथ, आपकी दीवार के लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 75 इंच
    • ब्रांड- Vu
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
    • रेजॉल्यूशन- 4K
    • रिफ्रेश रेट- 60 Hz
    • विशेषता- A+ Grade Panel
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
    • आस्पेक्ट रेशिओ- 16:9, 4:3
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 36.9D x 167.6W x 104.4H सेंटीमीटर
    • मॉडल- ‎75VIBE-DV

    खूबियां

    • 178 डिग्री के वाइड व्यूइंग ऐंगल के साथ यह कमरे के हर कोने से हाई क्वालिटी डिस्प्ले का अनुभव कराएगा
    • ऑटो वॉल्यूम कंट्रोल कंटेंट के हिसाब से साउंड को सेट करेगा
    • इसके रिमोट कंट्रोल में वॉइस कंट्रोल की सुविधा मिल जाएगी
    • 4 स्टार एनर्जी रेटिंग इसकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके साथ लैगिंग की समस्या बताई है
    04
  • Samsung 138 cm (55 inches) Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV

    55 इंच स्क्रीन साइज वाला यह सैमसंग टीवी QLED 4K Ultra HD रेजॉल्यूशन के साथ आता है। 50Hz की रिफ्रेश रेट वाले इस टीवी में आपको कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI और 1 USB पोर्ट मिल जाएंगे। इसका कलर बूस्ट PRO एआई का इस्तेमाल करते हर दृश्य को समझता है और उसके अनुसार डिस्प्ले को सेट करता, जिससे आपका देखने का बेहतर बन सकता है। इस Samsung TV के क्वॉन्टम एचडीआर के साथ हर इमेज को शानदाक क्वालिटी में देखा जा सकता है। एचडीआर10+ डायनैमिक टोन मैपिंग से छोची-छोटी डीटेल्स को भी आप आसानी से देख सकते हैं।। इसके एडैप्टिव साउंड में ऑडियो सीन इंटेलिजेंस है जो कंटेंट के हिसाब से साउंड को सेट करता है। वहीं, रियल क्वॉन्टम डॉट टेक्नोलॉजी से आपको शानदार विजुअल्स मिल सकते हैं। इसके 100% कलर वॉल्यूम के साथ, विजुअल्स को उनके असली रंगों में देखा जा सकता है। स्मार्ट हब के साथ, यह आपके स्मार्ट डिवाइसों को कनेक्ट और कंट्रोल कर सकता है। इसका साउंड आउटपुट 20 Watts है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 55 इंच
    • ब्रांड- Samsung
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
    • रेजॉल्यूशन- 4K
    • रिफ्रेश रेट- 50 Hz
    • विशेषता- एंडलेस फ्री कंटेंट
    • कनेक्टिविटी- Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
    • आसपेक्ट रेशिओ- 16:9
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 23.7D x 123.4W x 75.8H सेंटीमीटर
    • मॉडल- ‎QA55QEF1AULXL

    खूबियां

    • वर्चुअल टॉप चैनल ऑडियो के साथ 3D सराउंड साउंड आपको ऑडियो अनुभव में पूरी तरह से डूबने का मौका देता है
    • शक्तिशाली 4K अपस्केलिंग टेक्नोलॉजी यह सुनिश्चित करती है कि आपको अपनी पसंदीदा कंटेंट के लिए 4K रिजॉल्यूशन तक की सुविधा मिले
    • AI प्रॉसेसर 4K टीवी के लिए किसी भी देखने और सुनने के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करता है
    • इसमें फिल्ममेकर मोड की सुविधा दी गई है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसकी ड्यूरेबिलिटी को लेकर शिकायत की है
    05

अब समझिए इन सभी डॉल्बी स्मार्ट एलईडी टीवी के बीच का अंतर

आपने ₹1 लाख से कम कीमत वाले डॉल्बी स्मार्ट एलईडी टीवी के विकल्पों को तो देख लिया, अब यह तालिका इन सभी के बीच का अंतर समझाने में मदद करेगी:

ब्रांड व मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

विशेषता

LG 108 cm UA82 Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV

43 इंच

20 Watts

AI साउंड

Sony BRAVIA 3 Series 139 cm 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV

55 इंच

20 Watts

Triluminos PRO

Hisense 164 cm E75Q Series 4K Ultra HD Smart 48W Speakers QLED TV

65 इंच

48 Watts

क्वान्टम डॉट टेक्नोलॉजी

Vu 189cm Vibe Series 4K QLED Smart Google TV

75 इंच

88 Watts

डायनैमिक बैकलाइट कंट्रोल

Samsung 138 cm Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV

55 इंच

20 Watts

मेगा कॉन्ट्रास्ट

नोट: यहां बताए गए टीवी की MRP ₹1,00,000 से ज्यादा है, लेकिन लेख लिखने के दौरान कीमत ₹1,00,000 से कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • किस ब्रांड के पास ₹1 लाख से कम कीमत में अच्छे डॉल्बी स्मार्ट LED टीवी मिल जाएंगे?
    अमेजन पर आपको Samsung, LG, Sony, Hisense और Vu जैसे ब्रांड्स के पास हाइ क्वालिटी डॉल्बी स्मार्ट LED टीवी ₹1 लाख से कम के बजट में भी मिल सकते हैं।
  • डॉल्बी स्मार्ट एलईडी टीवी आम विकल्पों से क्यों बेहतर हैं?
    डॉल्बी स्मार्ट एलईडी टीवी अपनी Dolby Vision और Atmos टेक्नोलॉजी के कारण बेहतर होते हैं। यह सामान्य टीवी के मुकाबले शानदार कॉन्ट्रास्ट, सटीक रंग और सिनेमा जैसा सराउंड साउंड अनुभव प्रदान करते हैं। इसकी इंटेलिजेंट प्रॉसेसिंग सीन्स और साउंड को हर फ्रेम में बेहतर बनाती है, जिससे घर पर ही प्रीमियम थिएटर जैसा अहसास मिलता है।
  • क्या डॉल्बी स्मार्ट एलईडी टीवी गेमिंग के लिहाज से सही होते हैं?
    हां, गेमिंग के लिए डॉल्बी स्मार्ट टीवी बेहतरीन हैं। Dolby Vision HDR गेम के ग्राफिक्स में गहराई और जीवंत रंग लाता है, जबकि डॉल्बी एटमॉस कम साउंड को भी तेजी से सुनने में मदद कर सकता है। कम इनपुट लैग और बेहतर सीन क्लैरिटी के कारण यह गेमिंग अनुभव को अधिक रोमांचक और प्रतिस्पर्धी बना देते हैं।