आखिर Dolby Vision वाले Smart Tvs क्यों है बेहतर? विकल्पों के साथ जानें

डॉल्बी विजन वाले स्मार्ट टीवी इसलिए बेहतर माने जाते हैं क्योंकि यह आपको घर बैठे ही शानदार पिक्चर क्वालिटी का अनुभव दे सकते हैं और इनकी मदद से आपको हर सीन असली जैसा महसूस हो सकता है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से अंधेरे वाले पिक्चर भी साफ दिख सकते हैं। यहां देखें 5 बढ़िया विकल्प।

आखिर Dolby Vision वाले Smart Tvs क्यों है बेहतर? विकल्पों के साथ जानें
डॉल्बी विजन के साथ आने वाले Smart TV देखिए यहां

क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ टीवी ऐसे भी होते हैं जिसपर फिल्म देखते समय तस्वीरें ज्यादा जिंदा, रंग ज्यादा गहरे और हर सीन ज्यादा असली से लगते है? क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है भला? इसका सीधा-सा जवाब है डॉल्बी विजन। जी हां, यही वजह है कि आज के समय में Dolby Vision वाले Smart TVs का चयन करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आपको बता दें, यह एक एडवांस HDR टेक्नोलॉजी है, जो हर फ्रेम को अलग-अलग तरीके से बेहतर बना सकती है। इसका मतलब यह है कि इसकी मदद से अंधेरे सीन ज्यादा साफ दिखाई दे सकते हैं और रोशनी वाले सीन ज्यादा चमकदार लगते हैं, वो भी बिना आंखों को चुभे। इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत है इसके प्राकृतिक और असली रंग। फिल्में, वेब सीरीज या स्पोर्ट्स देखते समय ऐसा लग सकता है जैसे आप स्क्रीन नहीं, बल्कि असली दुनिया देख रहे हों। सिर्फ यही नहीं, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और डिज़्नी+ जैसे प्लेटफॉर्म पर डॉल्बी विजन कंटेंट आसानी से उपलब्ध है, जिससे देखने का अनुभव और भी शानदार हो सकता है।

देखिए 5 बढ़िया डॉल्बी विजन वाले टीवी के विकल्प जिसे आप अमेजन की मदद से आसानी से ले सकते हैं - 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Sony BRAVIA 3 Series 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV

    55 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ आने वाला यह टीवी 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन के साथ आता है और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करता है जो स्मूथ तरीके से चल सकता है। Sony के इस टीवी में मौजूद डॉल्बी विजन आपके टीवी पर चल रहे हर सीन को उसके रंगों और ब्राइटनेस के अनुसार खुद ही सेट कर सकता है, जिससे वीडियो अधिक सजीव, अत्यधिक गहरे काले और चमकीले लग सकते हैं जो बिल्कुल आपको सिनेमाघर जैसा अनुभव दे सकते हैं। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4 एचडीएमआई पोर्ट्स दिए गए हैं जिसकी मदद से आप सेटअप बॉक्स, ब्लू रे प्लेयर, गेमिंग कंसोल आदि को आसानी से जोड़ सकते हैं। इसके अलावा। 2 यूएसबी पोर्ट्स भी दिए गए हैं जिसमें अन्य यूएसबी और हार्ड ड्राइव को जोड़ा जा सकता है। वहीं, साउंड क्वालिटी क बात करें तो, यह 20 वाट आउट्पुट के साथ डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करता है जो आपको चारों तरफ से आवाज का अनुभव दे सकता है और साथ ही इसमें मौजूद बास रिफलेक्स स्पीकर आपके अनुभव को और अधिक मजेदार बना सकता है। इसमें बिल्ट इन माइक मौजूद है जिसकी मदद से आप इसे आवाज की मदद से भी नियंत्रित कर सकते हैं। वहीं, इसमें मौजूद गेम मेन्यू की मदद से डॉल्बी विजन टीवी के साथ गेमिंग अनुभव भी मिल सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Sony
    • मॉडल - ‎K-55S30B
    • रेजोल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • स्पेशल फीचर - वॉचलिस्ट, गूगल असिस्टेंट, क्रोमकास्ट बिल्ट-इन, बिल्ट-इन माइक, गेम मेनू, एप्पल एयरप्ले, एप्पल होमकिट, एलेक्सा

    खासियत 

    • इसमें क्रोमोकास्ट बिल्ट इन मौजूद है जिसकी मदद से आप इस टीवी को अपने फोन, लैपटॉप आदि के साथ वायरलेस तरीके से जोड़ सकते हैं। 
    • इसमें मौजूद एलेक्सा की मदद से आप इसे अपनी आवाज की मदद से कमांड देकर नियंत्रित कर सकते हैं। 
    • इसमें मौजूद ट्रिलुमिनोस प्रो तकनीक स्क्रीन पर रंग को अधिक सजीव दिखाने में मदद कर सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई खास कमी नहीं बताई है। 

    योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में जानकारी मिल सकती है।

    01
  • Haier 108 cm (43) S800 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    ग्रे रंग में आने वाला यह टीवी 4 एचडीएमआई पोर्ट्स के साथ आता है जिसमें आप अपना लैपटॉप, सेटअप बॉक्स, गेमिंग कंसोल, और अन्य बाहरी डिवाइस को आसानी से जोड़ सकते हैं। इसके अलावा Haier के इस टीवी में आपको 2 यूएसबी पोर्ट्स भी दिए गए हैं जिसमें आप हार्ड ड्राइव और अन्य यूएसबी डिवाइस को जोड़ सकते हैं। यह 4K अल्ट्रा एचडी के साथ आता है और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ काम करता है जो स्मूथ प्रदर्शन भी दे सकता है। इस स्मार्ट टीवी में आपको एचडीआर 10 के साथ डॉल्बी विजन का सपोर्ट भी मिल रहा है जो आपके टीवी देखने के अनुभव को शानदार बना सकता है। साथ ही, इसमें मौजूद लो ब्लू लाइट स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक नीली रोशनी को कम करके आंखों को तनाव, थकान और लंबे समय में होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकती है। आपको बता दें, इसमें प्राइम वीडियो, नेटफलिक्स, जियो हॉटस्टार, जी5, सोनी लिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म मौजूद है जिससे अब आप अपने पसंदीदा वेब सीरीज का मजा भी 43 इंच स्क्रीन साइज़ पर ले सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - ‎‎43S800QT-P
    • रेजोल्यूशन - 2160P
    • रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • स्पेशल फीचर - क्रोमकास्ट, हाइकास्ट, साउंड मिररिंग

    खासियत

    • इसमें डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मौजूद है जो आपको दमदार साउंड का अनुभव दे सकते हैं और घर बैठे सिनेमाघर का मजा दे सकते हैं। 
    • इसमें आपको 2GB रैम और 32GB रोम मौजूद है जो अच्छा-खासा स्टोरेज की सुविधा आपको दे सकते हैं। 
    • इसमें हैंडस फ्री वॉइस कंट्रोल की सुविधा मौजूद है यानी बस आप अपनी आवाज की मदद से इस टीवी को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। 

    कमी

    • अभी तक यूजर ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Philips Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    आप भी घर बैठे ही सिनेमाघर जैसा पिक्चर क्वालिटी का मजा लेना चाहते हैं तो यह 43 इंच स्क्रीन साइज़ वाला स्मार्ट टीवी आपके लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है, जिसमें आपको 3840×2160 रेज़ोल्यूशन वाला 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले मिल रहा है जो हर दृश्य को बेहद साफ, शार्प और जीवंत बना सकता है। वहीं, इसमें दिए गए क्यूएलईडी तकनीक और 93 प्रतिशत डीसीआई-पी3 कलर कवरेज के कारण रंग अधिक गहरे, प्राकृतिक और आकर्षक दिखाई दे सकते हैं और साथ ही, Dolby Vision, एचडीआर10 और एचएलजी सपोर्ट की वजह से कंट्रास्ट और ब्राइटनेस बेहतर हो सकती है, जिससे फिल्में और वेब सीरीज देखने का अनुभव थियेटर जैसा लग सकता है। Philips का यह टीवी 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ काम करता है जो तेज एक्शन सीन, स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए बेहद स्मूथ विज़ुअल अनुभव प्रदान कर सकता है। वहीं, इस स्मार्ट टीवी में गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जो आसान और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस के साथ आता है और इन-बिल्ट वाई-फाई और क्रोमकास्ट की मदद से मोबाइल या लैपटॉप से कंटेंट सीधे टीवी पर देखना भी आसान बन सकता है। साउंड क्वालिटी की बात करें तो इसमें 30 वॉट का पावरफुल ऑडियो आउटपुट मिलता है, जो डॉल्बी एटमॉस के साथ मिलकर दमदार और इमर्सिव साउंड अनुभव दे सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Philips
    • मॉडल - ‎‎‎43PQT8100/94
    • रेजोल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 हर्ट्ज 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • स्पेशल फीचर - क्रोमकास्ट, गूगल वॉयस असिस्टेंट और डुअल बैंड वाई-फाई, संगत उपकरणों के लिए डिस्प्ले मिररिंग

    खासियत

    • इस टीवी में 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिससे ऐप्स तेजी से चल सकते हैं और पर्याप्त स्टोरेज मिल सकती है।
    • गूगल असिस्टेंट की मदद से वॉइस कमांड के जरिए चैनल बदलना, कंटेंट खोजना और अन्य स्मार्ट फीचर्स का इस्तेमाल करना बेहद आसान हो सकता है।
    • इसमें तीन एचडीएमआई पोर्ट दिए गए हैं, जिनसे सेट-टॉप बॉक्स, ब्लू-रे प्लेयर या गेमिंग कंसोल जोड़ा जा सकता है।

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने इस टीवी के साथ लैग की समस्या को बताया है।
    03
  • TCL 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    टीसीएल का यह 55 इंच स्क्रीन साइज़ क्वे साथ आता है और यह एक आधुनिक तकनीक और शानदार डिज़ाइन का बेहतरीन संयोजन बन सकता है। मेटैलिक बेजल-लेस डिज़ाइन इसे काफी आकर्षक बना रहे हैं जो आपके लिविंग रूम की शोभा को बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं और साथ ही, मल्टीपल आई केयर फीचर्स के साथ यह टीवी आपके आंखों के आराम का ध्यान भी रख सकता है। इसमें 4K QLED डिस्प्ले, डॉल्बी विजन और एचडीआर 10 सपोर्ट के साथ जबरदस्त रंग, स्पष्टता और ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है, जो हर सीन को ज्यादा असली जैसा दिखा सकते हैं जिससे आप सिनेमाघर जैसा महसूस कर सकते हैं। आपको बता दें, इस स्मार्ट टीवी में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, VRR 144 हर्ट्ज और गेम मास्टर फीचर भी दिया गया है जो इसे गेमिंग के शौकीनों के लिए भी एक शानदार विकल्प बना सकते हैं। वहीं, 35 वॉट का पावरफुल साउंड आउटपुट और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव दे सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - TCL
    • मॉडल - ‎‎‎‎55T8C
    • रेजोल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 हर्ट्ज 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • स्पेशल फीचर - 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर, वाई-फाई 5, मल्टीपल आई केयर, गूगल असिस्टेंट, वेब ब्राउजर, स्क्रीन मिररिंग

    खासियत

    • इसमें 3GB रैम और 32GB रोम दिया गया है जो आपको बढ़िया स्टोरेज दे सकता है। 
    • इसमें मौजूद गूगल असिस्टेंट की मदद से यह टीवी तेज, स्मार्ट और इस्तेमाल में आसान बन सकता है। 
    • इसमें आपको प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, ज़ी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का भी सपोर्ट मिल रहा है जिससे अब आप अपने पसंद के सीरीज का मजा भी उठा सकते हैं 

    कमी 

    • कुछ यूजर को इसका फंक्शन पसंद नहीं आया।
    04
  • acer Super Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    इस टीवी का फ्रेमलेस डिज़ाइन न सिर्फ देखने में प्रीमियम लग सकता है, बल्कि देखने के अनुभव को भी और अधिक इमर्सिव बना सकता है। इसमें 80 वॉट का दमदार ऑडियो आउटपुट दिया है। हाई फिडेलिटी स्पीकर्स, गीगा बास और Dolby Atmos सपोर्ट की वजह से साउंड काफी गहरा, साफ और थिएटर जैसा महसूस हो सकता है। वहीं, वूफर और ट्वीटर के साथ ड्यूल एम्प्लीफायर सिस्टम हर तरह के कंटेंट के लिए बेहतरीन ऑडियो अनुभव दे सकता है। इसमें मौजूद 4K अल्ट्रा एचडी रेज़ोल्यूशन और QLED डिस्प्ले तकनीक की वजह से इस टीवी में रंग बेहद जीवंत, ब्राइट और नेचुरल दिखाई दे सकते हैं। यह टीवी 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है, साथ ही इसमें 120 हर्ट्ज VRR और ALLM जैसे गेमिंग-फ्रेंडली फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे गेम खेलते समय स्मूथ और लैग-फ्री अनुभव मिल सकता है। साथ ही, एचडीआर10, एचएलजी और डॉल्बी विजन सपोर्ट की वजह से फिल्मों और वेब सीरीज में हर सीन ज्यादा डिटेल और बेहतर कॉन्ट्रास्ट के साथ नजर आ सकता है और MEMC और माइक्रो डिमिंग तकनीक के चलते तेज मूवमेंट वाले सीन भी साफ और स्मूथ दिख सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - acer
    • मॉडल - ‎‎‎‎AR43QDXGU2875AT
    • रेजोल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज 
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • स्पेशल फीचर - डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस, फ्रेमलेस डिजाइन, सुपर ब्राइटनेस, ब्लू लाइट फिल्टर, हाई फिडेलिटी स्पीकर्स

    खासियत

    • आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें ब्लू लाइट फ़िल्टर और आई-केयर प्रोटेक्शन फीचर दिया गया है, जिससे लंबे समय तक टीवी देखने पर भी आंखों पर ज़्यादा असर नहीं पड़ेगा। 
    • इसमें गूगल असिस्टेंट और वॉयस-एनेबल्ड रिमोट दिया गया है, जिससे आप आवाज से ही टीवी को कंट्रोल कर सकते है। 
    • कंटेंट रिकमेंडेशन, वॉचलिस्ट, पर्सनल प्रोफाइल और किड्स प्रोफाइल जैसे फीचर्स पूरे परिवार के लिए इसे उपयोगी बना सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसका रिमोट सही से काम नहीं कर रहा है। 

    टीवी के अलावा भी अन्य गैजेट के बारे में जानकारी आपको गैजेट गली की कैटेगरी पर मिल सकती है।

    05

जानें आपके लिए कौन-सा डॉल्बी विजन वाला टीवी है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया डॉल्बी विजन वाला स्मार्ट टीवी चुन सकते हैं- 

ब्रांड/मॉडल 

स्क्रीन साइज़ 

रिफ्रेश रेट 

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Sony BRAVIA 3 Series K-55S30B

55 इंच 

60 हर्ट्ज 

गूगल टीवी 

Haier 108 cm (43) S800 Series 43S800QT-P

43 इंच 

60 हर्ट्ज 

एंड्रॉयड 

Philips 8100 Series Smart QLED Google TV 43PQT8100/94

43 इंच 

120 हर्ट्ज 

गूगल टीवी 

TCL 4K Ultra HD Smart QLED Google TV 55T8C

55 इंच 

120 हर्ट्ज 

गूगल टीवी 

acer Super Series Smart QLED Google TV AR43QDXGU2875AT

43 इंच 

60 हर्ट्ज

एंड्रॉइड 14 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • डॉल्बी विजन क्या है?
    डॉल्बी विजन एक एडवांस एचडीआर टेक्नोलॉजी है, जो टीवी की पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाती है। यह हर सीन में रंग, ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को अपने आप एडजस्ट कर सकती है, जिससे तस्वीर ज़्यादा साफ और रियल दिख सकती है।
  • डॉल्बी विजन वाले टीवी सामान्य स्मार्ट टीवी से कैसे अलग है?
    सामान्य स्मार्ट टीवी में पिक्चर क्वालिटी लिमिटेड होती है, जबकि डॉल्बी विजन वाले टीवी में हर फ्रेम बेहतर डिटेल और ज़्यादा नेचुरल कलर्स के साथ दिख सकते है। खासकर अंधेरे और बहुत रोशनी वाले सीन में फर्क साफ नजर आ सकता है।
  • क्या डॉल्बी विजन सभी ऐप्स पर काम कर सकता है?
    आमतौर पर, डॉल्बी विजन उन ऐप्स पर काम करता है जो इस टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं, जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज़्नी+ हॉटस्टार आदि। अगर कंटेंट Dolby Vision में है, तो टीवी अपने आप इसे एक्टिव कर सकता है।