herzindagi
image

कौन हैं विवियन डीसेना की वाइफ नूरन अली? सोशल मीडिया पर जमकर हो रही हैं वायरल, सालों पहले एक्टर पर इस वजह से निकाला था गुस्सा

Vivian Dsena Wife: विवियन डीसेना की वाइफ नूरन अली वीकेंड के वार मे बिग बॉस में नजर आईं। उन्होंने विवियन के गेम प्लान पर सवाल उठाए, उन्हें काफी कुछ समझाया और अविनाश-ईशा के इरादों पर भी सीधे सवाल किए। इस बातचीत के दौरान नूरन ने काफी कुछ ऐसा भी कहा, जो अब सवालों के घेरे में है। इस सब के बीच नूरन लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं और फैंस उनके बारे में जानना चाह रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-18, 16:44 IST

Bigg Boss 18 Vivian Dsena: बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। घर के अंदर रिश्तों के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच काफी हाई वोल्टेज तू तू-मैं मैं नजर आ रही है। विवियन डीसेना पिछले कुछ वक्त से घर में ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। यूं तो विवियन टीवी के पॉपुलर स्टार हैं और बिग बॉस के इस सीजन की शुरुआत के साथ ही, फैंस के फेवरेट बन गए थे। लेकिन, पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया से लेकर घर के अंदर तक, हर जगह विवियन ही नजर आ रहे हैं। अविनाश का विवियन को नॉमिनेट करना, ईशा का विवियन के साथ धोखा करना, वीकेंड के वार में सलमान खान का विवियन के गेम पर सवाल करना, उनकी पत्नी का उन्हें रियलिटी चेक देना और इसके बाद विवियन का नया वर्जन नजर आना, सारी चीजें इस वक्त उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही हैं। लेकिन, जितना सुर्खियों में विवियन हैं, उससे भी ज्यादा सुर्खियां इस वक्त उनकी पत्नी नूरन अली बटोर रही हैं। नूरन ने जब से कंफेशन रूम में विवियन से बातचीत के दौरान बड़े खुलासे किए हैं, तभी से वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। चलिए, आपको बताते हैं कौन हैं विवियन की पत्नी नूरन अली।

कौन हैं विवियन डीसेना की पत्नी नूरन अली?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vivian Dsena (@viviandsena)

नूरन अली, विवियन डीसेना की दूसरी पत्नी हैं। वह एक मिस्त्र की पत्रकार हैं और इस इंटरव्यू के जरिए, दोनों की मुलाकात हुई थी। विवियन की तरह नूरन की भी यह दूसरी शादी है। नूरन की पहली शादी से दो बेटियां हैं और कुछ साल पहले विवियन और नूरन ने एक बेटी का स्वागत किया है। विवियन ने बिग बॉस के घर में भी अपनी तीन बेटियों का जिक्र किया था। नूरन हमेशा लाइमलाइट से दूर रहती हैं और यह उनकी पहली टीवी अपीयरेंस थी। विवियन संग कुछ मिनटों की बातचीत ने ही उन्हें सोशल मीडिया पर फेमस कर दिया है। लोग नूरन के एटिट्यूड और विवियन संग उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं। विवियन ने 'प्यार की ये एक कहानी' को स्टार वाहबिज दोराबजी से शादी की थी। दोनों कुछ साल बाद अलग हो गए थे। इसके बाद विवियन ने साल 2022 में दूसरी शादी की। जहां नूरन ने शो में जिस तरह से विवियन की आंखे खोली, लोग उसे काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ करणवीर मेहरा को जूनियर आर्टिस्ट बोलना उन्हें भारी पड़ गया है और उनकी काफी फजीहत भी हो रही है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: पत्नी से रियलिटी चेक मिलने के बाद विवियन ने बदले अपने तेवर, अविनाश और ईशा से किए तीखे सवाल, कहा ' कॉफी भी मेरी...ट्रॉफी भी मेरी'

सालों पहले नूरन ने विवियन पर इस वजह से निकाला था गुस्सा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vivian Dsena (@viviandsena)

 बिग बॉस के घर में एलिस कौशिक से बात करने हुए विवियन ने एक बार इस बात का जिक्र किया था। विवियन ने बताया था कि नूरन उनके इंटरव्यू के लिए उनकी टीम को काफी टाइम से अप्रोच कर रही थीं। लेकिन, जब इंटरव्यू नहीं मिला, तो उन्होंने विवियन को गुस्से में एक मैसेज किया और एक्टर को काफी कुछ बोला। इसे पढ़कर विवियन कुछ देर के लिए शॉक रह गए थे।

 

यह भी पढ़ें- Bigg Bos 18 Promo: अविनाश मिश्रा के बाद ईशा ने भी दिया विवियन डीसेना को धोखा? चला ऐसा दांव सभी रह गए हैरान

 

आपको वीकेंड के वारे में विवियन डीसेना और उनकी पत्नी की केमिस्ट्री कैसी लगी, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Instagram/ Vivian Dsena, Jio Cinema

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।