Bigg Boss 18 Vivian Dsena: बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। घर के अंदर रिश्तों के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच काफी हाई वोल्टेज तू तू-मैं मैं नजर आ रही है। विवियन डीसेना पिछले कुछ वक्त से घर में ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। यूं तो विवियन टीवी के पॉपुलर स्टार हैं और बिग बॉस के इस सीजन की शुरुआत के साथ ही, फैंस के फेवरेट बन गए थे। लेकिन, पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया से लेकर घर के अंदर तक, हर जगह विवियन ही नजर आ रहे हैं। अविनाश का विवियन को नॉमिनेट करना, ईशा का विवियन के साथ धोखा करना, वीकेंड के वार में सलमान खान का विवियन के गेम पर सवाल करना, उनकी पत्नी का उन्हें रियलिटी चेक देना और इसके बाद विवियन का नया वर्जन नजर आना, सारी चीजें इस वक्त उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही हैं। लेकिन, जितना सुर्खियों में विवियन हैं, उससे भी ज्यादा सुर्खियां इस वक्त उनकी पत्नी नूरन अली बटोर रही हैं। नूरन ने जब से कंफेशन रूम में विवियन से बातचीत के दौरान बड़े खुलासे किए हैं, तभी से वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। चलिए, आपको बताते हैं कौन हैं विवियन की पत्नी नूरन अली।
कौन हैं विवियन डीसेना की पत्नी नूरन अली?
View this post on Instagram
नूरन अली, विवियन डीसेना की दूसरी पत्नी हैं। वह एक मिस्त्र की पत्रकार हैं और इस इंटरव्यू के जरिए, दोनों की मुलाकात हुई थी। विवियन की तरह नूरन की भी यह दूसरी शादी है। नूरन की पहली शादी से दो बेटियां हैं और कुछ साल पहले विवियन और नूरन ने एक बेटी का स्वागत किया है। विवियन ने बिग बॉस के घर में भी अपनी तीन बेटियों का जिक्र किया था। नूरन हमेशा लाइमलाइट से दूर रहती हैं और यह उनकी पहली टीवी अपीयरेंस थी। विवियन संग कुछ मिनटों की बातचीत ने ही उन्हें सोशल मीडिया पर फेमस कर दिया है। लोग नूरन के एटिट्यूड और विवियन संग उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं। विवियन ने 'प्यार की ये एक कहानी' को स्टार वाहबिज दोराबजी से शादी की थी। दोनों कुछ साल बाद अलग हो गए थे। इसके बाद विवियन ने साल 2022 में दूसरी शादी की। जहां नूरन ने शो में जिस तरह से विवियन की आंखे खोली, लोग उसे काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ करणवीर मेहरा को जूनियर आर्टिस्ट बोलना उन्हें भारी पड़ गया है और उनकी काफी फजीहत भी हो रही है।
सालों पहले नूरन ने विवियन पर इस वजह से निकाला था गुस्सा
बिग बॉस के घर में एलिस कौशिक से बात करने हुए विवियन ने एक बार इस बात का जिक्र किया था। विवियन ने बताया था कि नूरन उनके इंटरव्यू के लिए उनकी टीम को काफी टाइम से अप्रोच कर रही थीं। लेकिन, जब इंटरव्यू नहीं मिला, तो उन्होंने विवियन को गुस्से में एक मैसेज किया और एक्टर को काफी कुछ बोला। इसे पढ़कर विवियन कुछ देर के लिए शॉक रह गए थे।View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Bigg Bos 18 Promo: अविनाश मिश्रा के बाद ईशा ने भी दिया विवियन डीसेना को धोखा? चला ऐसा दांव सभी रह गए हैरान
आपको वीकेंड के वारे में विवियन डीसेना और उनकी पत्नी की केमिस्ट्री कैसी लगी, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Instagram/ Vivian Dsena, Jio Cinema
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों