herzindagi
facts about pakistani actresses

बॉलीवुड में भी अपनी अदाओं का जलवा बिखेर चुकी हैं ये पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस

पाकिस्तान की कुछ खूबसूरत है कि उनके सामने भारतीय हीरोइन भी फीकी पड़ जाती हैं। इन एक्ट्रेसेस को बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा गया है।   
Editorial
Updated:- 2023-08-07, 18:29 IST

भारत और पाकिस्तान में भले दो अलग देश है। दोनों के बीच लड़ाई झगड़े चलते रहते हैं। हालांकि सेलेब्स एक साथ मिलकर काम करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। यही कारण है कि पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस भारतीय फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले है जो भले पाकिस्तानी हो लेकिन हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

माहिरा खान (Mahira Khan)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mahira Khan (@mahirahkhan)

 

पाकिस्तान की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार माहिरा खान ने साल 2017 में बॉलीवुड में रईस फिल्म से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में माहिरा के साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। रईस फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण वह बॉलीवुड में अपना काम जारी नहीं रख पाईं थी।

हुमैमा मलिक (Humaima Malick)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by HUMAIMA MALICK (@humaimamalick)

 

हुमैमा मलिक पाकिस्तान की हाई पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं। फिल्म राजा नटवरलाल से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हुमैमा की खूबसूरती के केवल पाकिस्तान नहीं बल्कि भारतीय भी दिवाने हैं। हुमैमा ने इस फिल्म में इमरान के साथ देखा गया था। दोनों को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। 

इसे भी पढ़ें: सीमा से पहले शुमाइला और इकरा भी पाकिस्तान से आई थीं भारत, ऐसा था प्रेम कहानी का अंजाम  

मावरा होकेन (Mawra Hocane)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by MAWRA 👑 (@mawrellous)

 

मावरा होकेन को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया गया था। फिल्म 'सनम तेरी कसम' में मावरा के किरदार और उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। दर्शकों को वह इस फिल्म के बाद से काफी ज्यादा पसंद आई थी। उनकी खूबसूरती से ज्यादा लोगों ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की थी। (मधुबाला के प्यार में पागल थे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री)

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के इन 5 पॉपुलर सांग्स को भारत में किया गया पसंद

सबा कमर (Saba Qamar)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐒𝐚𝐛𝐚 𝐐𝐚𝐦𝐚𝐫 (@sabaqamarzaman)

 

पाकिस्तान की सभी बड़ी फिल्मों में धमाल मचाने वाली अभिनेत्री सबा कमर किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बॉलीवुड में अभिनेत्री ने 'हिंदी मीडियम' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह इरफान खान के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आई थीं। अभिनेत्री को भारतीयों ने काफी ज्यादा पसंद किया था हालांकि भारत और पाकिस्तान के बढ़ते विवाद को देखते हुए एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं कर सकी। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

 

 

 

 

Image Credit: Instagram

 

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।