बिग बॉस का घर मनोरंजन से भरपूर है, यहां हर एक कंटेस्टेंट एक से बढ़कर एक हैं। घर में समर्थ जुरेल के हरकतों को लोग खूब पसंद करते हैं, तो बहुत से लोग मुनव्वर की शायरी को। शो को शुरू हुए 54 दिन हो गए हैं, घर में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ 4 एविक्शन भी हो गए हैं। इस सीजन में करण जौहर ने तहलका उर्फ सन्नी आर्या को घर पर फिजिकल फाइट में शामिल होने के चलते घर से बेघर कर दिया था। घर में एक बार फिर से यही हाथापाई वाली स्थिति कल के एपिसोड में देखने को मिली है। अभिषेक और ईशा टास्क के दौरान इतना ज्यादा भीड़ जाते हैं, कि दोनों के बीच हाथापाई हो जाती है, जैसे-तैसे दोनों को घर वाले अलग करते हैं और झगड़ा शांत करवाते हैं। इस झगड़े के बाद इन दोनों खिलाड़ियों का क्या होगा अब आने वाले एपिसोड में सलमान खान ही बताएंगे। इस झगड़े के अलावा घर में कल और भी बहुत कुछ हुआ है, चलिए बिना देर किए जान लें कल के अपडेट्स...
इम्यूनिटी टास्क में हुई बहस
View this post on Instagram
घर में एक और टास्क रखा गया जिसे इम्यूनिटी टास्क नाम दिया गया है। इस टास्क की कमान नील भट्ट और अरुण मशेट्टी को दी गई है। दोनों के अलावा बाकी घर वालों को दो टीम में बांटा गया और टीम को संचालित करने के लिए खानजादी को संचालक बनाया गया।
ईशा और अभिषेक में हुई अबतक की बड़ी लड़ाई
View this post on Instagram
बिग बॉस के घर में टास्क के दौरान दो एक्स कपल ईशा और अभिषेक के बीच बहस शुरू हो जाती है। बहस और झगड़े में ईशा का गुस्सा इतना बढ़ जाता है कि वह अभिषेक को धक्का दे देती हैं। अभिषेक भी जिद पर अड़ जाते हैं और लगातार बहस करते रहते हैं, जिससे ईशा का गुस्सा बढ़ जाता है और वह उन पर हाथ उठा देती है। अभिषेक गुस्से से अपना आपा खो बैठते हैं, जैसे ही वो ईशा को कुछ करते बीच में समर्थ और नील आ जाते हैं और उन्हें रोकते हैं। बीच में खानजादी भी झगड़ा को शांत करने की कोशिश करती है, लेकिन ईशा और अभिषेक किसी की नहीं सुनते हैं और झगड़ा बढ़ते ही जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या इतना शर्मनाक है पति के लिए पत्नी के नाम से पहचाने जाना? अंकिता पर भड़के विक्की जैन ने फिर दिखाया समाज का चेहरा
हाथापाई का क्या होगा ईशा पर असर?
View this post on Instagram
बिग बॉस 17 में हुई ईशा और अभिषेक के इस फिजिकल फाइट के बाद दर्शकों के मन में यह सवाल है कि आखिर ईशा को क्या सजा मिलेगी और क्या उन्हें खेल से बाहर होना पड़ेगा। पिछली बार भी ईशा के चलते सन्नी और अभिषेक लड़ पड़े थे, जिसके बाद बिग बॉस ने तहलका को घर से बाहर कर दिया था। तहलका के घर से बाहर जाने के बाद यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि ईशा के हाथापाई के बाद क्या बिग बॉस ईशा को भी घर से बाहर निकलेंगे या उनकी पॉपुलैरिटी देख उनके साथ सख्ती नहीं बरतेंगे।
जारी हुआ नया प्रोमो
वीकेंड के वार का नया प्रोमो आ गया है, जिसमें इस बार सलमान ने अभिषेक और मन्नारा चोपड़ाकी क्लास लगाई है। सलमान ने अभिषेक को फेक कंटेस्टेंट बताया है। सलमान ने अभिषेक को लेकर कहा कि यदि हम मोस्ट नकली कंटेस्टेंट का अवार्ड रखते तो इस घर में अभिषेक कुमार उस अवार्ड को जीतते। ईशा को यह कहना कि वह रात को कहीं और जाकर...., अगर यह मेरे सामने होता तो मैं आपको निचोड़ देता। सलमान ईशा से कहते हैं कि अभिषेक नेक्स्ट टाइम रोए, चीखे, अपनी चीजें तोड़ें या सिर पटके तुम वहां नहीं जाना।
इसे भी पढ़ें: Animal Movie Song: कौन हैं अर्जन वैली? जिसपर लिखा गया है संदीप रेड्डी की फिल्म एनिमल का गाना, जानें इसका मतलब
अभिषेक के बाद सलमान ने लगाई मन्नारा की क्लास
Promo :
— #BiggBoss17_Tak (@BiggBoss17_Tak) December 7, 2023
Salman lashes out on #AbhishekKumar & #MannaraChopra !!
He told #MunawarFaruqui that mannara is not your responsibility, ye khud game khel Rahi hai !!#BiggBoss17#BB17#MunArapic.twitter.com/kCBmqEcbAT
वीकेंड के वार में सलमान सिर्फ अभिषेक पर ही नहीं मन्नारा पर भी भड़के हुए हैं। सलमान ने मन्नारा से कहा मैं आपसे बहुत अपसेट हूं, स्पॉयल्ड चाइल्ड का उम्र चला गया है। सलमान मुनव्वर से मन्नारा के बारे कहते हैं कि आपने दुनिया देखी है, ऐसा होता है क्या? यह आपकी जिम्मेदारी नहीं है, इसके दिमाग में कुछ नहीं आएगा यह खुद ही गेम खेल रही है।
शो में होगी कोरियन स्टार की एंट्री
View this post on Instagram
बिग बॉस का के इस सीजन को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए शो में एक के पॉप स्टार की एंट्री होने वाली है। इस के पॉप स्टार का नाम पार्क मिन-जुन उर्फ औरा (K-Pop Singer Aoora) है। शो के प्रोमो में उनकी एक झलक दिखाई गई है। औरा सलमान के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। औरा ने कहा दिल से देसी हूं (अनुरग डोभाल नेट वर्थ)।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Jio Cinema
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों