Bigg Boss 17: रोहित शेट्टी ने दी घरवालों को नसीहत, मन्नारा की स्ट्रेटजी का हुआ पर्दाफाश

बिग बॉस सीजन 17 का फिनाले 28 यानी रविवार को होने वाला है। फिनाले से 2 दिन पहले रोहित शेट्टी ने घरवालों की क्लास लगाई तो वहीं कुछ लोगों को नसीहत भी दी। 

 

bigg boss  day  updates

बिग बॉस सीजन 17 का जल्द ही ग्रैंड फिनाले होने वाला है। ग्रैंड फिनाले से पहले बीते दिन घर में रोहित शेट्टी ने एंट्री ली। इस दौरान घर का माहौल काफी हद तक बदल गया। रोहित ने अपने अंदाज में घरवालों से एक्शन भरे सवाल पूछें। वहींकंटेस्टेंट्स को उनके पूरे गेम के बारे में भी बताया। इतना ही नहीं रोहिन ने, बिग बॉस से इजाजत लेकर अंकिता को बताया कि उनके पति घर से निकलने के बाद बाहर अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे हैं।

रोहित शेट्टी ने लगाई मुनव्वर की क्लास

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

मुनव्वर की क्लास लगाते हुए रोहित शेट्टी कहते हैं कि आपने और आयशा खान ने उस लड़की का तमासा बना दिया। आगे रोहित कहते है कि तुम उस लड़की के सामने कुछ नहीं हो। इसके बाद रोहित ने मुनव्वर से उनकी झूठी कहानी के बारे में पूछा। रोहित शेट्टी ने मुनव्वर से कहा कि तुम शो में आने से पहले भी एक लड़की को रिश्ता भेजकर आए हो और अब भी यहां अपने लिए किसी और को इस्तेमाल कर रहे हो। इस शो के खत्म होने से पहले मैं तुम्हें बेनकाब कर दूगा।

रोहित शेट्टी ने लगाई अंकिता लोखंडे की क्लास

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

रोहित शेट्टी कहते है कि अगर आपका पति विक्की किसी से हंस कर बात कर सकता है तो मन्नारा भी कर सकती है। इसमें कोई गलती नहीं है... हालांकि आपने मीडिया के सामने कहा है कि उनकी वह आदत है। आपको शुरुआत के 3 हफ्ते केवल दिल से खेला था। उसके बाद आप अपने दिमाग से गेम खेलते नजर आई। इसके बाद रोहित कहते है कि आप कई बार कुछ ज्यादा इमोशनल हो जाती थी।

यह भी पढ़ें-Indian Police Force का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, रोहित शेट्टी की सीरीज में एक्शन अवतार में नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा

मन्नारा को भी रोहित ने दी नसीहत

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

रोहित ने मन्नरा से कहा कि पूरे सीजन आप केवल मुनव्वर के पीछे ही नजर आ रही थी। वह आपसे बात नहीं करना चाहता था तब भी आप उनसे बाते करती थी। यह बाहर बहुत बुरा दिख रहा है। इसके साथ ही रोहित आगे यह भी कहते है कि अगर आपसे कोई बात कर रहा है तो ठीक है। अगर आपको किसी ने नॉमिनेट कर दिया तो आप उससे गुस्सा हो जाती है और उसे कुछ भी कह देती है। आपको अपने इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें-Khatron ke khiladi 13: रोहित शेट्टी का रियलिटी शो फिर बना नंबर 1, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

image credit: color instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP