
सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग पफर जैकेट पहनते हैं। यह न केवल आपको कड़ाके की ठंड से बचाती है बल्कि एक स्टाइलिश लुक भी देती है, लेकिन पफर जैकेट के साथ सबसे बड़ी समस्या तब आती है जब इसे धोने के बाद या लंबे समय तक अलमारी में टंगे रहने के कारण इसकी फुलावट खत्म हो जाती है। उसके अंदर भरी हुई रुई या सिंथेटिक फाइबर एक जगह इकट्ठा होकर गांठें बन जाती हैं तो जैकेट पिचकी हुई या पुरानी दिखने लगती है। अगर आपकी पसंदीदा जैकेट के साथ भी ऐसा ही हुआ है तो घबराएं नहीं, यहां दिए गए कुछ आसान तरीके से आप पफर जैकेट को आसानी से फुला सकती हैं और चमकदार भी बना सकती हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप पफर जैकेट को कैसे फूला सकते हैं। पढ़ते हैं आगें...
बता दें कि टेनिस बॉल के इस्तेमाल से पफर जैकेट को बेहद आसानी से फुलाया जा सकता है। ऐसे में जब आप धोते हैं या इसे सुखाते हैं तो ड्रायर में जैकेट के साथ दो-तीन साफ टेनिस बॉल डाल दें। जैसे-जैसे बोल घूमता है टेनिस बॉल्स जैकेट पर चोट मारती है, जिससे अंदर जमी हुई रुई की गांठें टूट जाती हैं और हवा भरने के कारण जैकेट फिर से भूल जाती है।
-1768393996529.jpg)
पफर जैकेट को नई बनाए रखने के लिए उसे कभी भी कड़क डिटर्जेंट से नहीं धोना चाहिए। हमेशा डाउन वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए।
गर्म पानी जैकेट के बाहरी फैब्रिक और अंदरूनी फाइबर को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए हमेशा ठंडे पानी का ही चुनाव करें।
पफर जैकेट को कभी भी धूप में सीधा लटका कर नहीं रखना चाहिए क्योंकि इसके अंदर की नमी पूरी तरीके से नहीं निकलती और रुई भारी होकर नीचे बैठ जाती है। इसे वाशिंग मशीन के ड्रायर में लो सेटिंग पर सुखाएं। सूखने के दौरान हर 15 से 20 मिनट में पफर जैकेट को बाहर निकालें और अपने हाथों से जोर-जोर से झटकाएं।
इसे भी पढ़ें - IAS अधिकारी बनकर हो रही है सोशल मीडिया पर ठगी, रांची के निवासी के साथ हुआ डिजिटल फ्रॉड, जानें कैसे पहचानें नकली प्रोफाइल
अगर आपके पास ड्रायर नहीं है तो आप इसे हाथों से भी ठीक कर सकते हैं। जैकेट को एक जगह पर लेटा दें अब आप अपने हाथों से जैकेट के उन हिस्सों को हल्के हल्के से दबाएं, जहां रुई इकट्ठा हो गई है। यह प्रक्रिया बिल्कुल वैसी ही है जैसे हम पुराने तकिये को झाड़ते हैं और इससे फाइबर पूरी जैकेट में समान रूप से फैल जाता है। पफर जैकेट साफ होने के बाद उसे स्टोरेज करने का तरीका भी उसकी चमक बनाए रखता है।
-1768393980313.jpg)
ऐसे में पफर जैकेट को कभी भी पतले हैंगर पर लंबे समय तक ना लटकाएं। इससे ग्रेविटी के कारण फाइबर नीचे जमा हो जाता है।
इसे भी पढ़ें - UPI यूजर्स सावधान! अब बिना OTP के भी खाली हो सकता है बैंक खाता, जानें क्या है यह 'Jumped Deposit' स्कैम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।