हार्पिक सभी के घर में होता है। हार्पिक का इस्तेमाल ज्यादातर बाथरूम की गंदगी को साफ करने के लिए किया जाता है। हार्पिक हर तरह के दाग धब्बों को आसानी से गायब कर देता है। अगर आप भी हार्पिक का इस्तेमाल ज्यादातर टाइल्स पर करती हैं तो आपको कुछ चीजों के बारे में जान लेना चाहिए।
कई लोग बाथरूम की गंदगी दूर करने के लिए हार्पिक को रातभर बाथरूम में डालकर छोड़ देते हैं। बता दें कि भूलकर भी आपको इसे रात को बाथरूम में लगाकर नहीं छोड़ना है। इसे बाथरूम में अप्लाई करके ज्यादा से ज्यादा 30 मिनट के लिए छोड़ना चाहिए। वरना टाइल्स खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।
अगर आप भी डेली सोने से पहले हार्पिक को अपने बाथरूम में डालकर सोती हैं तो ऐसा ना करें। हार्पिक को महीने में एक बार ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप हार्पिक का इस्तेमाल हर महीने में एक बार करती हैं तो इससे आपका टाइल्स खराब नहीं होगा।
टाइल्स को चमकाने के लिए आप चाहे तो बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकती है। बेकिंग सोडा आपके घर की टाइल्स को मिनटों में चमका सकता है। इसके लिए एक बाउल पानी लें, इसमें बेकिंग सोडा मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स कर लें, फिर इसे स्प्रे बोतल में डालें। इस मिश्रण को बाथरूम की टाइल्स पर स्प्रे करें, 10-15 मिनट बाद गिले स्पंज से टाइल्स को पोंछ लें। इससे आपका टाइल्स चमकने लगेगा।
इसे भी पढ़ें- सफाई के नाम से आता है आलस? बिना मेहनत इन टिप्स से घर को रखें साफ
हाइड्रोजन पेरोक्साइड को गर्म पानी में एक से दो चम्मच मिलाकर मिक्स करने के बाद दाग वाली जगह पर इसका छिड़काव करें और 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। इससे भी आपका टाइल्स आसानी से साफ हो जाएगा। आपको हार्पिक के अलावा इन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- डोरमैट को करना चाहते हैं क्लीन, अपनाएं ये टिप्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit- instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।