herzindagi
how to grow guava tree faster

गमले में अमरूद का पौधा उगाने का यह तरीका नहीं जानते होंगे आप, जानिए पूरा प्रोसेस

हम सभी अपने घर पर फल और फूल के पौधे लगाना पसंद करते हैं। लेकिन कम जगह कई बार बीच में बाधा बनती है। अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बता दें, कि आप गमले में भी फलों के पौधों लगा सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-17, 13:23 IST

वर्तमान समय में अधिकतर लोग अपने घर की टेरेस पर पौधा लगाना पसंद करते हैं। इसमें न केवल फूलों के अलग-अलग पौधों शामिल होते हैं बल्कि फलों से जुड़े भी पौधों होते हैं। हम सभी अपने घर पर अलग-अलग फल वाले पौधों को लगाना चाहते हैं लेकिन जगह की कमी होने के कारण इन्हें घर में नहीं लगाते हैं। फलों के पौधे पर लगाने से पहले अक्सर यह सोचते हैं कि इन पौधों को घर में लगाने से सीलन, जड़ों का फैलाना आदि से घर में दिक्कत आ सकती हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप फलों के पौधों को मिट्टी के गमला या पुरानी बाल्टी में भी लगा सकती हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको अमरूद के पौधे को गमले में लगाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसी तरीके की मदद से अलग-अलग फलों के पौधों को भी गमले में लगा सकती हैं। 

इस तरीके से घर पर उगाए अमरूद का पौधा

how to grow guava tree at home

अमरूद के पौधे को लगाने का सही मौसम जुलाई और अगस्त के बीच का है। अब इस महीने में नए पौधे को ग्रो कर सकती हैं। अगर आप इस फल के पौधे को घर में लगाने का विचार कर रही हैं तो आपको बता दें, कि अब आपको इसके किसी बड़े स्पेस या खास जमीन की जरूरत नहीं है। आप सही मिट्टी, खाद, पानी और गमले में भी इसे लगा सकती हैं। चलिए जानते हैं इसके लगाने का सही तरीका। (घर पर ऐसे लगाएं नींबू का पौधा)

इसे भी पढ़ें- अमरूद के पेड़ में आएंगे अधिक फल बस करें ये 5 काम

पौधा लगाने का अनोखा तरीका

grow guava tree in a pot at home

  • अमरूद के पौधे को लगाने के लिए एक खाली गमला लें। अगर आपके पास कोई खाली बाल्टी पड़ी है तो इसका भी यूज कर सकती हैं। 
  • पौधे को लगाने से पहले गमला या बाल्टी को अच्छे से साफ कर लें। 
  • इसके लिए उपजाऊ बलुई दोमट मिट्टी का इस्तेमाल करें। इसके अलावा अगर आप घर पर मिट्टी तैयार कर रहे हैं तो मिट्टी में कोको पीट, नीम की छाल और खाद मिक्स करें।
  • अब इस मिट्टी को गमले में भरकर पानी का छिड़काव करें ताकि मिट्टी गीली हो जाए। आप इस प्लांट को बीज और कलम की मदद से उगा सकते हैं।
  • अब पुराने अमरूद के पेड़ से कलम को काटकर मिट्टी में लगा दें। 
  • इसके अलावा अगर आपके पास बीज हैं तो आप इन्हें गमले में डालकर सूर्य की रोशनी में रखें।
  • नए पौधे को लगाते समय नमी और सूर्य की रोशनी का खास ख्याल रखें।
  • नया पौधा उगाना के लिए आप किसी छोटे कंटेनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पत्तियां निकलने पर उसे गमले में रिपॉट कर दें।

घर पर तैयार करें पौधे के खाद

guava tree care tips

आप पौधे के लिए बाजार से खाद कर लाने के बजाय घर पर वेजिटेबल वेस्ट, फ्रूट पील की मदद से खाद तैयार करके पौधे पर स्प्रे करें।

इसे भी पढ़ें- Garden Tips: घर पर आसानी से उगा सकती हैं अमरूद का पौधा, जानिए कैसे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।