
आओ जी, सारे आओ....ढोल की थाप पर झूमो, लोहड़ी अग्नि के चारों ओर घूमो, खुशियां मनाओ और बोलो- सुंदर मुंदरिये हो!
लोहड़ी का त्योहार यानी ढोल-ताशे, धूम और धमाल। आज यानी 13 जनवरी को पूरे देश में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर, पंजाब और पंजाबी लोगों में इसका खास महत्व होता है। ये त्योहार नई फसल, समृद्धि और खुशहाल जीवन का प्रतीक है। इस दिन लोग खुले मैदान या आंगन में लोहड़ी की आग जलाकर उसमें तिल, मूंगफली, रेवड़ी और पॉपकॉर्न अर्पित करते हैं और अपनों के साथ खुशियां बांटते हैं। इस खास दिन के लिए लोग लंबे समय से तैयारी करते हैं और इसे यादगार बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, परिवार और चाहने वालों को प्यार भरे शब्दों में शुभकामनाएं भेजना त्योहार की रौनक और बढ़ा देता है। हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास लोहड़ी विशेज और मैसेजेस, जो आपके जज्बातों को खूबसूरती से बयां करेंगे।

1.मूंगफली की खुशबू और गुड़ की मिठास,
मक्के की रोटी और सरसों का साग।
दिल में खुशी और अपनों का प्यार,
मुबारक हो सब नूं लोहड़ी का त्यौहार।
हैप्पी लोहड़ी
2. वाहेगुरु सबको चड़दी कला में रखना
हर घर में खुशियों का नूर बरसाना।
लोहड़ी की अग्नि दे आपको नई रोशनी,
सदा सलामत रहे आपका ये घराना।

3. लोहड़ी की आग में जल जाएं सारे गम,
खुशियों से भर जाए आपका हर दम।
दिल से आपको लख-लख बधाई,
हंसते-मुस्कुराते त्योहार की घड़ी आई।
4. सुंदर मुंदरिए हो! तेरा कौन विचारा हो!
पुरानी यादें और अपनों का सहारा हो।
तिल और गजक की मिठास बनी रहे,
लोहड़ी का हर लम्हा बड़ा प्यारा हो।
लोहड़ी की बधाइयां
5. भांगड़े की थाप और गिद्दे की शान,
बढ़े हमेशा आपकी इज्जत और मान।
तिल-गुड़ की तरह घुली रहे मिठास,
हैप्पी लोहड़ी कहे सारा जहान।
6. नाचो-गाओ, खुशियां मनाओ आज,
सिर पर सजे कामयाबी का ताज।
दुल्ला भट्टी की यादों के साथ,
शुरू हो आपके सुखों का नया आगाज।
लोहड़ी दी लख-लख बधाइयां
7. रेवड़ी और गजक का स्वाद बड़ा प्यारा,
महक उठे खुशियों से घर-आंगन तुम्हारा।
लोहड़ी की आग निखार दे आपकी किस्मत,
आपके हर में हरदम बनी रहे खुशियां और बरकत

8. गिद्दे की रौनक और ढोल की आवाज,
आपके घर में हमेशा रहे खुशियों का राज।
आप पर बनी रहे खुशियों की मेहर,
रब्बा करे जिंदगी में खैर।
लोहड़ी दी बधाई
9. सर्दी की ये रात और लोहड़ी की आग,
जगा दे आपके सोए हुए सुहाने भाग।
तिल, गुड़ और मूंगफली का स्वाद,
आपकी खुशियों में लगा दे चार-चांद।
10. पंजाब दी शान और फसल का ये मेला,
खुशियां मनाओ, ना रहे कोई अकेला।
लोहड़ी की लपटों में जलें सब बुराइयां,
शुभ हो आपके लिए ये शाम का बेला।

11. ढोल बजने लगा है, भांगड़ा सजने लगा है।
आज सारा जग झूमने-नाचने लगा है।
लोहड़ी का दिन आया है ऐसा,
सबका दिल खुशियों से भरने लगा है।
हैप्पी लोहड़ी 2026
12. तिल-गुड़ की मिठास और अपनों का साथ,
खुशियों की हो आप पर सदा बरसात।
लोहड़ी की अग्नि में सब मंगल ही मंगल हो,
आपकी जिंदगी हो जाए खुशियों से आबाद
13. हंसते-हंसते कट जाए ये जिंदगी की राह,
मिले आपको हर मोड़ पर ढेर सारी वाह।
लोहड़ी की लख-लख बधाइयां हो दोस्त,
पूरी हो आपके दिल की हर एक चाह।
14. लोहड़ी की लख-लख हो आपको बधाई,
खुशियों से भरी ये प्यारी घड़ी आई।
जोश और जश्न से सजी है ये रात,
आपके जीवन में हो प्यार की बरसात।
हैप्पी लोहड़ी 2026
15. हर ओर है खुशियां और प्यार,
आखिर आ गया है लोहड़ी का त्योहार।
इस त्योहार की बात है एकदम खास,
अपनों को ले आता है और भी पास।
लोहड़ी की बधाई
16. लोहड़ी की आग में जल जाएं आपके सारे दुख,
आपकी जिंदगी में भर जाएं सुख ही सुख।
प्यार आपका हो जाए गहरा,
आपकी खुशियों पर न हो गमों का पहरा।
लोहड़ी की शुभकामनाएं
लोहड़ी पर इन मैसेजेस के जरिए, आप अपनों को बधाई दे सकते हैं। अगर आपको ये संदेश पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।