herzindagi
image

गर्मियों में मच्छर-मक्खियों के आतंक से हो चुकी हैं परेशान? घर में लगाएं ये नेचुरल इंसेक्टिसाइड पौधे और पाएं छुटकारा

गर्मी के मौसम में मक्खी-मच्छर सबसे ज्यादा परेशान करते हैं। ये दिखने में छोटे से कीट होते हैं, लेकिन इनसे कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। अगर आपके घर पर मक्खी और मच्छरों ने आतंक मचा रखा है, तो आप अपने घर में ये 7 प्राकृतिक कीटनाशक  पौधे लगाकर निजात पा सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-06-10, 16:58 IST

गर्मियां अपने साथ आम, ठंडा पानी और चिलचिलाती धूप लेकर आती हैं। लेकिन, इसके साथ ही एक और चीज भी गर्मियों में हमें बहुत ज्यादा परेशानी करती है, वो है मक्खी-मच्छर। ये कीट दिखने में छोटे होते हैं, लेकिन कभी-कभी बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। मक्खी-मच्छरों से डायरिया, हैजा, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। अगर आप अपने घर में मक्खी-मच्छरों को भगाने के लिए कॉइल, स्प्रे का इस्तेमाल करके थक चुकी हैं, तो अब आपको प्राकृतिक कीटनाशक की जरूरत है। हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें Essential Oils और Strong Fragrance होती है, जो मच्छरों को भगाने में मदद करती है। अगर आप इन पौधों को बगीचे, बालकनी या घर के अंदर लगाते हैं, तो आपके घर में मक्खी-मच्छर आना बंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं उन प्राकृतिक कीटनाशक पौधों के नाम-

तुलसी

about-sweet-basil-plant-and-how-to-grow

तुलसी के पत्तों से एक तेज खुशबू निकलती है, जो मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है। इसके अलावा, तुलसी के पत्तों में बैक्टीरिया, सूजन से लड़ने वाला गुण भी पाए जाते हैं। आमतौर पर हर हिंदू घर में तुलसी का पौधा पाया जाता है। आप मक्खी-मच्छर से बचने के लिए तुलसी के पौधे को खिड़की या दरवाजे के पास रख सकती हैं। तुलसी लगाने के बाद आपको करीब हर दिन 4-5 घंटे धूप दिखानी होगी और इसमें रोजाना एक बार पानी डालना होगा। 

इसे भी पढ़ें- मच्छरों से पाना चाहती हैं छुटकारा तो गार्डन में लगाएं ये 3 पौधे

लेमनग्रास

लेमनग्रास पौधे में सिट्रोनेला होता है, जिसका इस्तेमाल तेल की तरह किया जाता है। आमतौर पर मच्छरों को भगाने के लिए यह एक नैचुरल ऑयल होता है। लेमनग्रास को आप बालकनी में किसी गमले में उगा सकती हैं और इसे भरपूर धूप और अच्छी मिट्टी की जरूरत होती है। हालांकि, आपको इसमें रोजाना पानी डालने की जरूरत नहीं है। अगर आपको बहुत ज्यादा मच्छर लगते हैं, तो आप लेमनग्रास की पत्तियों को पीसकर उसका रस निकालकर स्किन पर लगा सकते हैं।

पुदीना

गर्मियों में पुदीना मार्केट में काफी मिलता है और इसकी पत्तियों से एक तेज गंध निकलती है, जो मच्छरों के लिए खतरनाक होती है। आमतौर पर लोग घर पर पुदीने की पत्तियों को उबालकर स्प्रे बनाते हैं और मक्खी-मच्छरों को भगाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। पुदीना को आप किसी गमले में आराम से उगा सकती हैं। इस पौधे को ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती, लेकिन नम मिट्टी की पड़ती है।

मैरीगोल्ड

mosquito repellent plants for home

गेंदे को फूलों में पाइरेथ्रम होता है, जो कीटनाशकों में इस्तेमाल किया जाने वाले केमिकल होता है। इसकी गंध तेज होती है और इससे मच्छर दूर भागते हैं। मैरीगोल्ड को धूप में रखा जाता है ताकि वह अच्छे से फल-फूल सके। आप चाहें तो इसे बालकनी के गमले या बगीचे में लगा सकते हैं। आप लिविंग रूम में डेकोरेशन के साथ-साथ मैरीगोल्ड के फूलों का इस्तेमाल करके मच्छरों को दूर भगा सकते हैं।

लैवेंडर

लैवेंडर में लिनालूल और कपूर पाया जाता है और दोनों ही मच्छर भगाने के काम आते हैं। सूखे लैवेंडर के फूलों को आप घर के अंदर तकिए के कवर या दराज में रख सकती हैं, ताकि मच्छर दूर भाग जाएं। लैवेंडर के पौधे को उगाने के लिए नम मिट्टी और भरपूर धूप की जरूरत होती है। हालांकि, इसमें ज्यादा पानी नहीं डालना होता है। ये पौधा तेजी से बढ़ता है इसलिए चौड़े गमले का चुनाव करना सही रहता है।

इसे भी पढ़ें- इस पौधे के पत्तों को पानी में उबालकर लगाएं पोछा, मक्खी-मच्छर की परेशानी से मिल सकता है छुटकारा

सिट्रोनेला घास

लेमनग्रास के अलावा सिट्रोनेला घास में भी सिट्रोनेला ऑयल पाया जाता है, जो काफी पावरफुल कीटनाशक के रूप में काम करता है। आप सिट्रोनेला घास की पत्तियों से सिट्रोनेला तेल निकालकर स्प्रे बना सकते हैं। इस पौधे को उगाने के लिए बड़ी जगह और रोजाना पानी देने की जरूरत होती है। 

रोजमेरी

रोजमेरी पौधे की लकड़ी की खूशबू से मच्छर और दूसरे कीट दूर भाग जाते हैं। रोजमेरी से निकलने वाले Essential Oil का इस्तेमाल कई रिपेलेंट्स में भी किया जाता है। आप मच्छरों को घर से भगाने के लिए रोजमेरी की पत्तियों को जला सकते हैं। रोजमेरी के पौधे को गमले में उगा सकती हैं। इस पौधे को धूम और नम मिट्टी की जरूरत होती है।

हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।