मिथुन राशि के लोग स्वभाव से दोहरे स्वभाव वाले, जिद्दी, उधम मचाने वाले, बुद्धिमान, तेज तर्रार, दबंग, भ्रमित और बाहरी दुनिया को पसंद करने वाले होते हैं। आम तौर पर वे एक अच्छे दोस्त के रूप में सामने आते हैं लेकिन वे केवल यही चाहते हैं कि उनके दोस्त उनका अनुसरण करें या उनके पीछे भागें।
वे अपने साथी, माता-पिता और भाई-बहन की हमेशा परवाह करते हैं। जहां तक परिवार के सदस्यों की बात है तो वे केवल उसी पर ध्यान देते हैं जो उन्हें लाड़-प्यार करते हैं। जब बात इनके रिश्ते की आती है तब वे अपने साथी पर हावी होते हैं और बच्चों के साथ अच्छे संबंध रखते हैं।
पिछले कुछ दिनों से हम मिथुन राशि के लोगों का सभी राशियों के साथ कैसा रिश्ता होता है, इस बारे में बता रहे हैं। आइए आज उसी क्रम में टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें मिथुन और कर्क राशि का रिश्ता कैसा हो सकता है।
मिथुन और कर्क राशि वाले कैसे मित्र होते हैं
अगर आपकी राशि मिथुन है तो कर्क राशि के साथ आपकी अनुकूलता मध्यम हो सकती है। आप कर्क राशि के लिए उतने केयरिंग नहीं हैं, जितने कि कर्क राशि के लोग आपके लिए हो सकते हैं। आप उनमें से एक हैं जो कभी भी कर्क राशि के लोगों को परेशान नहीं करते हैं।
कर्क राशि वाले आपकी हमेशा देखभाल करते हैं, लेकिन आप हमेशा ऐसा नहीं करते हैं। आप कर्क राशि के लोगों के साथ दोस्तों की तरह व्यवहार करते हैं, लेकिन हमेशा उनके लिए बहुत ज्यादा झुकाव नहीं रखते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: आपकी राशि मिथुन है तो कैसा हो सकता है आपका रिश्ता? टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें
पार्टनर के रूप में मिथुन और कर्क का रिश्ता
आपका रिश्ता एक पार्टनर के रूप में कर्क राशि के साथ बहुत अनुकूल नहीं होता है। आप अपने कर्क राशि वाले पार्टनर पर हावी हो सकते हैं और उससे आपके पार्टनर को परेशानी भी हो सकती है।
एक समय के बाद आपका कर्क राशि का पार्टनर आपकी परवाह करना बंद कर देता है और आपसी तनाव बढ़ने लगते हैं। कई बार आप कर्क राशि के पार्टनर पर हावी हो जाते हैं और उनकी परवाह नहीं करते हैं। आपका ऐसा स्वभाव आपके कर्क राशि के पार्टनर को परेशानी में डाल सकता है और इससे आपके रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है।
माता-पिता और बच्चे के रूप में मिथुन और कर्क का रिश्ता
माता-पिता और बच्चे के रूप में आपका कर्क राशि के साथ अच्छा रिश्ता हो सकता है। माता-पिता के रूप में मिथुन अपने कर्क राशि के बच्चे को अपना जीवन पथ चुनने के लिए निर्देशन दे सकते हैं वहीं मिथुन राशि के बच्चे कर्क से परेशान हो सकते हैं। आप भावनात्मक रूप से कर्क राशि के लोगों का इलाज कर सकते हैं। एक दूसरे के प्रति प्यार और देखभाल आप लिए अच्छी है।
इसे जरूर पढ़ें: कैसा होता है मेष और मिथुन राशि का रिश्ता, टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें
बॉस और एम्प्लॉई के रूप में मिथुन और कर्क का रिश्ता
बॉस और एम्प्लॉई के रूप में मिथुन (मिथुन राशिफल 2023)और कर्क एक दूसरे के साथ मध्यम अनुकूलता रखते हैं। वे दोनों पेशेवर होते हैं जो करियर के लिए अच्छा हो सकता है। वे एक दूसरे को सुनते हैं, भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करते हैं और एक धारा के रूप में काम करते हैं। जब पेशे की बात आती है तो वे ज्यादा व्यावहारिक होते हैं। दोनों यदि एक साथ काम करते हैं तो अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
मिथुन और कर्क राशि का आपसी रिश्ता मिला-जुला होता है और दोनों आपस में कई मामलों में एक दूसरे से अलग हो सकते हैं। अगर आपकी राशि इनमें से एक है तो ये अनुमान आपके लिए भी सही हो सकता है।
आपको यह स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: unsplash.com, freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों