ब्लोटिंग पेपर को आप अक्सर वॉशरूम या फिर किचन में देखते होंगे। क्लीनिंग या फिर फेस क्लीन करने के लिए अक्सर इसका इस्तेमाल करते हैं। मार्केट में आपको अलग-अलग तरीके के ब्लोटिंग पेपर मिल जाएंगे, जिसका इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। यही नहीं इससे जुड़े कई ऐसे हैक्स हैं, जो आपकी घरेलू समस्याओं को हल करने के लिए उपयुक्त हैं। कई महिलाएं इसे अपने मेकअप बॉक्स में रखना पसंद करती हैं, क्योंकि इससे एक नहीं बल्कि कई काम किए जा सकते हैं।
आज हम ब्लोटिंग पेपर से जुड़े कुछ हैक्स बताने जा रहे हैं जिसे आप अपनी आम जिंदगी में ट्राई कर सकती हैं। इसकी मदद से घर के कई छोटे-बड़े कामों को आसानी से किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं किन-किन तरीकों से ब्लोटिंग पेपर इस्तेमाल किया जा सकता है।