image

Christmas का गाना नहीं है आपका फेवरेट Jingle Bells, द‍िलचस्‍प है 168 साल पुराने इस गीत का इत‍िहास

क्र‍िसमस पूरी दुन‍िया में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस द‍िन एक अलग ही रौनक देखने को म‍िलती है। इस मौके पर हर जगह Jingle Bells की धुन सुनाई देती है, लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि ये क्र‍िसमस का गाना नहीं था। इसे पहले क‍िसी और चीज के ल‍िए ल‍िखा गया था।
Editorial
Updated:- 2025-12-24, 16:56 IST

हर साल क्र‍िसमस पूरी दुन‍िया में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दि‍न लोग एक दूसरे को ग‍िफ्ट्स देते हैं, केक ख‍िलाते हैं, पार्टी करते हैं और प्रेयर करने चर्च भी जाते हैं। ये दि‍न अपने साथ ढेर सारी खुश‍ियां भी लेकर आता है। इस द‍िन अगर आपको कोई चीज कॉमन लगती है तो वो Jingle Bells सॉन्‍ग है। घर हो या स्‍कूल, ऑफ‍िस हो या मॉल ही क्‍यों न हो, आपको ये गाना हर जगह जरूर सुनाई देता है, लेक‍िन क्‍या आप इसकी द‍िलचस्‍प कहानी के बारे में जानती हैं?

शायद ही आपको मालूम हो क‍ि ये गाना असल में Christmas के लिए लिखा ही नहीं गया था। इसका इतिहास करीब 168 साल पुराना है। आज हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

jingle bells song history (2)

जेम्स लॉर्ड पियरपोंट ने ल‍िखा था ये गाना

Jingle Bells को 1857 में अमेरिकन स‍िंगर जेम्स लॉर्ड पियरपोंट (James Lord Pierpont) ने लिखा था। जब उन्होंने इस गाने के ल‍िर‍िक्‍स लि‍खे थे तब उनके दिमाग में क्रि‍समस नहीं बल्‍क‍ि थैंक्‍सग‍िव‍िंग (Thanksgiving) था। 19वीं सदी में अमेरिका के न्‍यू इंग्‍लैंड में Thanksgiving के मौके पर बर्फ में स्लेज राइड यानी घोड़े की बग्घी पर घूमना काफी पॉपुलर हुआ करता था। इसी मजेदार सर्दियों की सवारी से मोट‍िवेट होकर ये गाना लिखा गया था।

यह भी पढ़ें- Churches in Noida for Christmas Celebration: क्र‍िसमस पर घूम आएं नोएडा के ये चर्च, मन को म‍िलेगी शांत‍ि

हल्के-फुल्के थे गाने के ल‍िर‍िक्‍स

यही वजह है कि गाने में ये लाइन आती है One Horse Open Sleigh। हैरान करने वाली बात ये भी है क‍ि ज‍िंगल बेल्‍स गाने का असली टाइटल ये नहीं बल्‍क‍ि One Horse Open Sleigh ही था। इस गाने को सबसे पहले थैंक्‍सग‍िव‍िंग के मौके पर एक चर्च से जुड़े बच्चों के स्कूल (Simpson School) में गाया गया था। बच्चों ने इसे एक परफॉर्मेंस में प्रेजेंट कि‍या था। गाने के ल‍िर‍िक्‍स बहुत हल्के-फुल्के और मस्ती से भरे हुए थे, जिसमें सर्दियों में स्लेज राइड का मजा दिखाया गया था।

पूरी तरह से नॉन-रिलीजियस गाना था Jingle Bells

उस समय इस गाने में Christmas से जुड़ी कोई भी बात नहीं थी। ना संता क्‍लाॅज, ना तो क्र‍िसमस ट्री और ना ही कोई धार्मिक लाइन ही थी। असल में ये गाना थैंक्‍सग‍िव‍िंग और सर्दियों की मस्ती को दिखाता था। कुल म‍िलाकर ये पूरी तरह से नॉन-रिलीजियस गाना था।

jingle bells song history (1)

1859 में बदला टाइटल और जोड़ा गया कोरस

साल 1859 में जेम्स पियरपोंट ने इस गाने में थोड़ा बदलाव किया था। तब गाने का टाइटल बदलकर Jingle Bells कर दिया गया। इसमें कैची कोरस को जोड़ा गया ज‍िससे गाना और भी ज्‍यादा इंटरेस्‍ट‍िंग हो गया। यहीं से ये गाना ज्यादा पॉपुलर होने लगा। समय ब‍ीतता गया और लोगों ने इस गाने काे क्र‍िसमस से जोड़ द‍िया। धीरे-धीरे ये Christmas का गाना बन गया।

यह भी पढ़ें- Christmas Day 2025: क्रिसमस को क्यों कहते हैं X-Mas? मतलब जानकर हैरान रह जाएंगी आप

तो अगर आपको भी अभी तक ये लग रहा था क‍ि Jingle Bells क्र‍िसमस का गाना है तो आज ये आर्टिकल पढ़कर आपको गाने से जुड़े सच का पता चल गया होगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।