herzindagi
Cancer women horoscope for the year

Cancer Horoscope 2019: रखेंगी जलन की भावना तो रिश्ते हो सकते हैं खराब

वर्ष 2019 कर्क राशि की महिलाओं के लिए क्या लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं एस्ट्रो एक्सपर्ट रिद्धी बहल से।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-12-27, 11:58 IST

कर्क राशि की महिलाएं स्‍वभाव से बहुत भावुक और संवेदनशील होती हैं। इस राशि की महिलाएं बहुत वफादार और समानुभूति रखने वाली होती हैं। ये महिलाएं बाहर से तो कठोर होती हैं मगर अन्दर से नरम होती हैं। इन महिलाओं के बातचीत के अंदाज में बहुत ज्‍यादा शर्मीलापन होता है मगर, यह हमेशा सतर्क रहती है।  इन महिलाओं में रचनात्‍मक गुण होते हैं और ये बहुत संवेदनशील होती हैं। वर्ष 2019 में कर्क राशि की महिलाएं कैसी होंगी आइए एस्‍ट्रो एक्‍सपर्ट रिद्धी बहल से जानते हैं। 

Cancer women horoscope for the year

 रिलेशनशिप 

अगर कहा जाए कि कर्क राशि वाली महिलाएं इस वर्ष सिर से लेकर पांव तक काम में डूबी रहेगीं और अपनी फैमिली के लिए भी उनके पास समय नहीं होगा तो यह गलत नहीं है। क्‍योंकि यह साल कर्क राशि वाली महिलाओं के लिए काफी बिजी साबित होगा। खासतौर पर जो महिलाएं वर्किंग हैं उनके लिए यह वर्ष ज्‍यादा ही व्‍यस्‍त होगा और वह अपने ऑफिस के काम के बीच अपने परिवार के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगी। यहां सबसे महत्‍वपूर्ण बात यह है कि यह महिलाएं आपने पार्टनर को भी समय नहीं दे पाएंगी। हो सकता है इस वजह से मिसअंडरस्‍टैंडिंग बढ़ेगी और रिलेशनशिप में स्‍ट्रेस आएगा। हो सके तो आप अपने पार्टनर के लिए किसी भी तरह से थोड़ा समय निकालें। 

Read more: Taurus horoscope year 2019: सरप्राइजेस से भरा होगा यह साल 

करियर 

अपने करियर के लिए कर्क राशि वाली महिलाएं हमेशा से ही अपने करियर के लिए अलर्ट रहती हैं। वह अपने काम के प्रति ईमानदार होती हैं और उसे अच्‍छे से अच्‍छे तरीके से करने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती हैं। इसलिए वह काम के बीच बाधा बनने वाले लोगों को भी पसंद नहीं करतीं और कई बार उनकी उनसे बहस भी हो जाती है। वर्ष 2019 में भी ऐसा हो सकता है। आप कोशिश करें किसी भी तरह के आरग्‍यूमेंट्स से बचें। इसके साथ ही यह वर्ष आपके लिए खर्चीला साबित होगा और आपको अपने खर्चों के लिए अपनी सेविंग्‍स तक तुड़वानी पड़ सकती हैं। 

Cancer women horoscope for the year

यात्रा 

वर्ष 2019 आपके लिए बेहद खर्चीला वर्ष साबित होगा। अगर आप चाहें तो गैरजरूरी यात्राओं को टाल कर अपना खर्च बचा सकती हैं। इस वर्ष आप केवल बहुत जरूरी काम पड़ने पर ही यात्रा करेंगी। 

 

सेहत 

पूरे वर्ष बहुत ज्‍यादा बिजी रहने की वजह से आप अपनी सेहत के प्रति ज्‍यादा ध्‍यान नहीं दे पाएंगी। इतना ही नहीं प्रोफेशन और पर्सनल स्‍ट्रेस भी आपकी तबियत को बिगाड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्‍यान रखें। 

Read More: 2019 Aries Horoscope : खुद पर रखेंगी कंट्रोल तो अच्छा बीतेगा साल

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।