Sat Apr 18, 2026 | Updated 12:13 PM IST
image

Ambedkar Jayanti Quotes & Wishes 2026: तेरी कलम के बल हम राज करते हैं, तेरी करनी पे हम नाज करते हैं; अंबेडकर जयंती के मौके पर अपनों को भेजें ये विशेज और कोट्स

Ambedkar Jayanti Quotes 2026: 14 अप्रैल को हर साल अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है और इस दिन लोग दिन बाबा भीमराव अंबेडकर को याद करते हैं। यही नहीं लोग उनके महान विचारों और संघर्ष को इस दिन सम्मान भी देते हैं। इस दिन लोग अपने करीबियों को प्रेरणादायक कोट्स, मैसेज और शुभकामनाएं भेजकर इसे और खास बनाते हैं। अगर आप भी इस अवसर पर दिल छू लेने वाले संदेश भेजना चाहती हैं तो देखें।
Editorial
Updated:- 2026-04-14, 07:19 IST

अंबेडकर जयंती भारत के लिए सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि समानता, न्याय और शिक्षा के मूल्यों को याद करने का खास दिन होता है। हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली यह जयंती हमें बाबा साहेब के संघर्ष, विचारों और समाज सुधार के लिए उनके योगदान को सम्मान देने का मौका देती है। उन्होंने न सिर्फ संविधान का निर्माण किया, बल्कि समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। ऐसे में अंबेडकर जयंती के मौके पर लोग अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को शुभकामनाएं भेजकर इस दिन को और भी खास बनाते हैं। अगर आप भी इस खास दिन पर अपने करीबियों को कुछ प्रेरणादायक और दिल छू लेने वाले संदेश भेजना चाहती हैं, तो यहां देखें कुछ मैसेज और कोट्स जो आप अपने करीबियों को भेजकर इस अवसर को खास बना सकती हैं।

अंबेडकर जयंती कोट्स (Ambedkar Jayanti Quotes 2026)

ambedkar jayanti wishes

1- मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है।

2- जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए।

3- लोकतंत्र केवल सरकार का एक रूप नहीं है, यह मुख्य रूप से संयुक्त संचारित अनुभव का एक तरीका है।

4-नारी को शिक्षित करो, वो पूरे समाज को संवार देगी।

5- जो लोग अपने इतिहास को भूल जाते हैं, वे कभी नया इतिहास नहीं बना सकते हैं।

अंबेडकर जयंती स्लोगन (Ambedkar Jayanti Slogans)

ambedkar jayanti quotes

1-हमें अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए और अपने अधिकारों के लिए जितना हो सके संघर्ष करना चाहिए।

2- मनुष्य नश्वर है, उसी तरह उसके विचार भी नश्वर हैं, एक विचार को प्रचार-प्रसार की जरूरत होती है, जैसे कि एक पौधे को पानी की।

3- शिक्षा स्वतंत्रता के सुनहरे दरवाजे को खोलने की कुंजी है।

4- मैं किसी समुदाय की प्रगति का आकलन इस आधार पर करता हूं कि महिलाओं ने कितनी प्रगति हासिल की है।

5- एक महान आदमी एक प्रतिष्ठित आदमी से इस तरह से अलग होता है कि वह समाज का नौकर बनने को तैयार रहता है।

6- मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है।

अंबेडकर जयंती के नारे (Br Ambedkar ji ke Naare)

1- संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज नहीं है, यह जीवन का एक वाहन है और इसकी आत्मा है सामाजिक न्याय।

2- विधानसभा में मुझे जो भी अधिकार मिले हैं, वह मुझे भारतीय संविधान ने दिए हैं। न कि किसी भगवान या धर्म ने।

3- राजनीतिक अत्याचार की तुलना में सामाजिक अत्याचार अधिक क्रूर होता है।

4- जो झुकता है, वह उठ खड़ा भी हो सकता है। जो झुकता नहीं, वह टूटता है।

अंबेडकर जयंती विशेज (Ambedkar Jayanti Wishes 2026)

ambedkar jayanti

1-ज्ञान की रोशनी से अज्ञानता का अंधकार मिटाने वाले
बाबा साहेब को शत-शत नमन।
आपको अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

2-जिसने दिया हमें समानता का अधिकार,
वो थे हमारे बाबा साहेब महान।
जिसने आगे बढ़ना सिखलाया
उस महान आत्मा को सलाम।
अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

3- न्याय और समानता के लिए जिन्होंने समर्पित किया पूरा जीवन
ऐसे महान व्यक्तित्व को शत-शत नमन।
उस महानुभाव के सामने हम शीश नवाते हैं,
हर वक्त गुणगान उन्हीं के गाते हैं।
Happy Ambedkar Jayanti!

4-सपनों को सच करने का साहस दिया,
हर इंसान को जीने का समान अधिकार दिया।
बाबा अंबेडकर को कोटि-कोटि नमन।
सदा रहें हम उनकी छत्र-छाया में
संवारें अपना पूरा जीवन।

ambedkar jauyantio 2026

5- शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो यही है सफलता का मंत्र।
समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का संदेश देने वाले
महान नेता को नमन।
अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं।

6- बाबा साहब के विचार आज भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
उनकी सोच और संघर्ष ने देश को नई दिशा दी।
आइए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।
अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

अंबेडकर जयंती के अवसर पर आप भी अपनों को यहां बताए कोट्स और मैसेज भेज सकती हैं और इस अवसर को खास बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।