रेडीमेड कुर्ती खरीदते समय रखें इन बातों का खास ख्याल

किसी भी तरह की शॉपिंग करने के लिए आपको सबसे पहले कई मार्केट्स को एक्स्प्लोर करना चाहिए ताकि आप सही दाम में बढ़िया चीजें खरीद पाए। इसके लिए आप इंटरनेट की सहायता भी ले सकती हैं।

how to buy ready made kurti in hindi

गर्मियों के मौसम में हम ओने लुक को कई तरह से स्टाइल करना काफी पसंद करते हैं। वहीं बदलते फैशन ट्रेंड में भी हम अक्सर कुर्ती पहनना पसंद करते हैं और इसके कई डिजाइन और पैटर्न आपको ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन मार्केट तक में नजर आ जाएंगे।

वहीं कुर्ती खरीदने के लिए केवल डिजाइन को ही देखना काफी नहीं होता है, बल्कि और भी कई चीजों का ख्याल रखना जरूरी होता है ताकि आप कम से कम दाम में बढ़िया मटेरियल की कुर्ती खरीद पाए।

इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी काम के टिप्स, जिसे फॉलो कर आप गर्मियों के लिए आसानी से अपने लिए परफेक्ट कुर्ती खरीद सकती हैं और अपने लुक को आकर्षक बना सकती हैं। तो आइये जानते हैं क्या हैं वो टिप्स।

फैब्रिक का चुनाव

how to choose fabric

किसी भी तरह की कुर्ती को खरीदने से पहले आप उसके फैब्रिक के बारे में सही तरीके से जान लें। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार हम जानकारी नहीं रखते हैं और इसी चक्कर में फैब्रिक को देखे बिना ही कुर्ती खरीद लेते हैं। ध्यान रहे कि कुर्ती के लिए आप स्किन फ्रेंडली फैब्रिक का ही चुनाव करें।इसे भी पढ़ें :बैग्स खरीदने के लिए ये मार्केट हो सकती हैं बेस्ट

साइज का अंदाजा

how to measure size

अपने लिए कुर्ती खरीदने के लिए आप सबसे पहले अपने माप को जान लें ताकि आप कंफ्यूज हुए बिना मार्केट से अंदाजा लगाकर ही कुर्ती को खरीद पाए। माप के लिए आप ब्रांडेड कुर्ती और किसी टेलर की सहायता ले सकती हैं।

सही दामों के लिए

discounted price

वहीं कई बार दुकान वाले अपने पैसे बनाने के चक्कर में सामान का दाम ज्यादा बताने लगते हैं। इसलिए आप ध्यान रखे कि जब भी आप कुर्ती खरीदें तो पहले 3 से 4 दुकानों पर जाकर दाम पता कर लें। इसके अलावा आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर जाकर रीसर्च कर सकती हैं और दामों को तुलना कर सकती हैं। आप चाहे तो सेल का इंतजार कर डिस्काउंट रेट पर भी शॉपिंग कर सकती हैं।इसे भी पढ़ें :नोएडा की इन मार्केट्स में मिलता है सारा सामान, जमकर करें शॉपिंग

डिजाइन और पैटर्न

कुर्ती खरीदने के लिए आप लेटेस्ट फैशन ट्रेंड पर एक नजर जरूर डालें। ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल चलन में क्या है क्या नहीं, इसका आपको पता होना बेहद जरूरी होता है ताकि आप अपने लिए बढ़िया और लेटेस्ट वैरायटी की कुर्ती खरीद पाए।

do a research

रिसर्च करें

रेडी मेड कुर्ती ऑनलाइन खरीदनी हो या ऑफलाइन सबसे पहले आपको रीसर्च करना बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप पूरी जानकारी लेकर कुर्ती खरीदने जाएँगी तो आप इना कंफ्यूज हुए सही दामों पर सही वैरायटी या डिजाइन खरीद पाएंगी। रीसर्च करने के लिए आप इंटरनेट की सहायता ले सकती हैं।

अगर आपको गर्मियों के लिए कुर्ती खरीदने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit : freepik, myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP