herzindagi
how to buy lipstick online

ऑनलाइन खरीद रही हैं लिपस्टिक तो ये टिप्स आएंगे आपके काम

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते वक्त अगर आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगी तो परफेक्ट लिपस्टिक खरीद पाएंगी। 
Editorial
Updated:- 2022-12-14, 19:45 IST

यह कहना गलत नहीं होगा कि लिपस्टिक के बगैर मेकअप अधूरा है। लिपस्टिक एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसे लगाने से तुरंत चेहरा खिल उठता है। लिपस्टिक का क्रेज इतना ज्यादा है कि कई बार इसके नए शेड को ढूंढने में हमने घंटों का समय बिताया हो। बाजार में आए दिन लिपस्टिक के नए शेड आते रहते हैं। हर बार स्टोर जाना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में फिर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट की याद आती है। हालांकि, ऑनलाइन खरीदारी करना इतना आसान नहीं है जितना लगता है।

ऑनलाइन चीजों की इतनी भरमार है कि नेविगेट करने में काफी परेशानी आती है। कई बार इतनी ज्यादा कंफ्यूजन होती है कि बेहतरीन सामान हमारे हाथ से निकल जाता है। क्या आपने कभी ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदी है?

स्किन टोन का रखें ध्यान

how to choose lipstick onlineजब भी आप ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदें तो उससे पहले आपको यह बात पता होनी चाहिए कि आपका स्किन टोन क्या है? आप पर कौन से शेड अच्छे लगेंगे। अगर आपको यह पता है तो आप आसानी से लिपस्टिक खरीद पाएंगी। अगर आपकी टोन कूल है तो पिंक, बैरी, पर्पल और मौव कलर्स जंचते हैं। वहीं वॉर्म टोन पर ऑरेंज, ब्राउन, पीच और कोरल शेड्स की लिपस्टिक खरीदनी चाहिए।

कस्टमर रिव्यू पर दें ध्यान

ऑनलाइन शॉपिंग करने का यह नियम है कि आपको रिव्यू पढ़ने चाहिए। इससे आपको एक आइडिया मिल जाएगा कि क्या प्रोडक्ट सही है? इसके अलावा आपको ब्लॉग और व्लॉगर के भी रिल्स वगैरहा चेक करने चाहिए क्योंकि ब्लॉगर्स प्रोडक्ट्स को हमेशा ट्राई करके देखते हैं और रिव्यू पोस्ट करते हैं। (ब्राउन लिपस्टिक के लिए टिप्स)

इसे भी पढ़ें:ब्रांडेड लिपस्टिक में भी नहीं मिलता परफेक्ट लुक, कुछ इस तरह चुनें एक परफेक्ट लिपस्टिक

ब्रांडेड होना है जरूरी

why branded products is importantलोग ब्रांड की बातें क्यों करते हैं? इसका सिंपल सा जवाब है कि उनके पास अच्छी क्वालिटी की चीजें होती हैं। खासतौर पर जब बात ब्यूटी और मेकअप प्रोडक्ट्स की आती है तो ब्रांड पर भरोसा करना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि लो क्वालिटी चीजों के इस्तेमाल से स्किन पर असर पड़ता है। यह बात लिपस्टिक पर भी लागू होती है। नकली लिपस्टिक लगाने से लिप्स कलरलेस हो जाते हैं। साथ ही कई बार तो इंफेक्शन की भी समस्या हो सकती है। अगर ऑनलाइन साइट पर आपको सस्ती लिपस्टिक मिल रही है तो इसे न खरीदें। सस्ता माल हमेशा अच्छा नहीं होता है। (मेकअप शॉपिंग से जुड़ी बातें)

इसे भी पढ़ें:लिपस्टिक लगानी नहीं आती है तो अपनाएं ये टिप्स और ट्रिक्स

मिनी वर्जन ट्राई करें

अगर आप लिपस्टिक खरीदना ही चाहते हैं तो आपको मिनी वर्जन ट्राई करना चाहिए। आप कुछ ट्राई करके देख सकती हैं कि लिपस्टिक कैसी है। दूसरी बात इनके दाम सामान्य से कम होते हैं। अगर इत्तेफाक से लिपस्टिक में थोड़ी सी भी गड़बड़ी होती है तो आपको बुरा नहीं लगेगा।


उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।