Dussehra Mela:नवरात्रि के बाद विजयदशमी यानी की दशहरे का त्योहार मनाया जाता है और इस खास पर्व के मौके पर कई जगहों पर दशहरे के मेले का आयोजन किया है। यह मेला 10 दिन पहले ही लग जाता है। जहां पर लोग घूमने के लिए आते हैं साथ ही यहां से कुछ न कुछ खरीदारी भी करते हैं। वहीं अगर आप दशहरे मेले में घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं और इस दौरान शॉपिंग भी करना चाहते हैं तो आप लाल किला में लगने वाले दशहरा मेले में जा सकते हैं।
सभी दशहरे मेलों में खास है ये मेला![mela]()
लाल किला में लगने वाले दशहरा मेला दिल्ली-एनसीआर के सभी मेलों में से खासDussehra Melaहै। यहां लव कुश रामलीला समिति द्वारा हर साल रामलीला का होता हैं जिसमें कई फिल्मी सितारे हिस्सा लेते हैं और साथ ही कई सेलेब्रिटी और नेता भी इस रामलीला में भाग लेते हैं। इसी के साथ बड़ी मार्केट भी लगती है जो महिलाओं की शॉपिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।
इस मेले से करें इन चीजों की शॉपिंग
लाल किला के इसDussehra Melaसे आप सस्ते में कुर्ती, सूट, डेली वियर आउटफिट की शॉपिंग कर सकती हैं। वहीं यहां पर डिजाइनर साड़ी, दुपट्टे और चुनरी भी मिल जाएंगी। इसी के साथ इस मार्केट में आपको जींस, पेंट साथ ही टॉप भी कई सारे कलर और डिजाइन में मिल जाएंगे। यहां पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी सस्ते में खरीद सकती हैं। आर्टिफिशियल ज्वेलरी में आपको यहां पर चोकर, मोतियों की माला साथ ही कंगन आदि भी मिल जाएंगे जो कि आप सस्ते दाम में खरीद सकती हैं।
इसी के साथ आप सस्ते में फुटवियर आदि भी खरीद सकती हैं। फुटवियर में आपको यहां फ्लैट्स साथ ही न्यू डिजाइन की जूती और मोजरी, आदि भी मिल जाएंगी।
अगर आप खाने के शौकीन हैं तो आप यहां से कई से स्टाल भी लगते हैं जहां पर आप मजेदार व्यंजन का लुफ्त उठा सकते है। वहीं बच्चों और बड़ों के लिए झूले भी है साथ ही कई सारी स्पॉट्स एक्टिविटी भी है जिनका लुफ्त आप इस मेले में उठा सकते हैं।
कैसे पहुंचे
आप चांदनी चौक स्टेशन से यहां जा सकते हैं। इसी के साथ इस बस ऑटो की मदद से भी आप यहां जा सकती हैं।
अगर आपको हमारी ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो आप इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।
Image credit- meta AI
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों