महिलाओं को शॉपिंग का बहुत शौक होता है। ऐसे में शॉपिंग के लिए महिलाएं कई अलग-अलग तरह के बाजार एक्सप्लोर करती हैं। यही नहीं अगर महिलाएं कहीं घूमने जाती है, तो वहां का भी लोकल मार्केट जरूर घूमती है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और आपको शॉपिंग करना बहुत पसंद है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको भारत के सबसे बड़े और फेमस रेडीमेड कपड़ा बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप न सिर्फ कपड़े बल्कि और भी जरूरत के सामान खरीद सकती हैं। वह भी कम कीमत में। आइए जानते हैं इस बाजार के बारे में।
सस्ते में कपड़े खरीदने के लिए महिलाएं कई बाजार एक्सप्लोर करती हैं। ऐसे में आप दिल्ली के गांधीनगर मार्केट भी जा सकती है। इसे भारत देश का सबसे बड़ा रेडीमेड होलसेल मार्केट कहा गया है। यही नहीं इस मार्केट में आपको रेडीमेड कपड़ों के अलावा किचन से जुड़े सामान, फर्नीचर से जुड़े सामान, डेकोरेशन से जुड़े सामान, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जैसी कई चीजे आसानी से मिल जाएगी। वह भी कम कीमत में।
सबसे अच्छी बात इस बाजार की यह है कि जब भी आप इस बाजार से खरीदारी करें, तो बारगेनिंग करना ना भूले। मोलभाव कर आप चीजों के दाम को कम करवा सकती हैं।
दूसरे नंबर पर अगर आपकी कोई कपड़े की दुकान है, तो आप यहां से थोक में कपड़े ले जाकर वहां बेच सकती है। इससे आपको काफी मुनाफा होगा।
इसके अलावा तीसरी बात आप यहां से शादी-ब्याह के लिए भी खरीदारी कर सकती हैं वह भी आपकी कम खर्चे में आसानी से हो जाएगी।
दिल्ली के गांधीनगर में न सिर्फ दिल्ली के आसपास के लोग आते हैं, बल्कि देशभर से कई व्यापारी यहां कपड़े खरीदने के लिए आते हैं। इस बाजार में आपके छोटे बच्चों से लेकर के बड़े बुढो तक के कपड़े कम कीमत में मिल जाएंगे। इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप दिल्ली में किसी भी मेट्रो स्टेशन से सीलमपुर या शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन आ सकती हैं। स्टेशन से आप ई रिक्शा या ऑटो लेकर बाजार तक पहुंच सकती है। शास्त्री पार्क और सीलमपुर आने के लिए आपको पिंक लाइन लेनी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें: Delhi Famous cloth Market: सस्ते में खरीदना हैं कॉटन सूट और हर तरह के फैब्रिक, तो दिल्ली का ये बाजार है बेस्ट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।