Best Market In Kolkata: कोलकाता के सरोजिनी नगर के नाम से जाना जाता है गरियाहाट बाजार, मिलती हैं सबसे सस्ती चीजें

Shopping In Kolkata: शॉपिंग करने के लिए आपको मार्केट से जुड़ी साड़ी जानकारी पहले से जान लेनी चाहिए ताकि आप कम समय में ज्यादा से ज्यादा शॉपिंग कर पाए।
image

खरीदारी करना हम सभी पसंद करते हैं। इसके लिए हम आए दिन तरह-तरह की ऑनलाइन स्टोर्स को भी चेक आउट करते हैं ताकि जैसे ही डिस्काउंट मिले हम जल्दी से शॉपिंग कर लें। वहीं मार्केट जाकर खरीदना भी कुछ लोगों को ऑनलाइन से ज्यादा पसंद होता है।

मार्केट की बात करें तो दिल्ली का सरोजिनी नगर दुनिया भर में सस्ता और क्वालिटी में बढ़िया चीजों के लिए मशहूर है। ऐसे ही कोलकाता में भी एक बाजार है जिसे सरोजिनी बाजार जैसा ही कहा जाता है। इस मार्केट का नाम गरियाहाट बाजार है। तो आइये जानते हैं कोलकाता के इस मार्केट से जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में-

क्या है कोलकाता के गरियाहाट बाजार की खासियत?

kolkata market

  • कपड़ों की करें खरीदारी- कपड़ों में आपको इस मार्केट में रेडीमेड से लेकर तरह-तरह की फैब्रिक में सूट-सलवार, साड़ी और वेस्टर्न वियर का काफी बड़ा कलेक्शन देखने को मिल जाएगा। इसके अलावा आपको यहां कुर्ती और दुपट्टे के भी कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। बता दें यह मार्केट काफी पॉकेट फ्रेंडली है और यहां आकर आप स्ट्रीट शॉपिंग कर सकते हैं।
  • मिलेंगी सस्ती सैंडल्स- इस मार्केट में आपको कई तरह की डेली वियर से लेकर फैंसी डिजाइन की सैंडल और शूज में हील्स और फ्लैट फुटवियर डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। कोशिश करें कि इसे आप ट्राई करके ही खरीदें और चाहें तो थोड़ा बहुत बार्गेन जरूर करें।
  • यह चीजें भी मिलती हैं यहां- इस मार्केट में आपको फैशन की शॉपिंग के अलावा घर को सजाने से लेकर जरूरत के सामान की काफी चीजें जैसे हैंडलूम, डेकोरेशन और अन्य जरूरत का सामान सस्ते दामों पर मिल जाता है। आपको इस मार्केट में स्टाइलिश बैग्स का भी कलेक्शन देखने को मिल जाएगा।
  • थक जाएं तो खाने का लुत्फ उठाएं- अगर शॉपिंग करके थक जाये और भूख से मन ललचाए, तो आप यहां के स्ट्रीट फ़ूड को ट्राई जरूर करें। यहां आपको पुचका (पानीपूरी, गोलगप्पे) और कई तरह के पकोड़े की वेरायटी देखने को मिल जाएगी।
street-food

कैसे पहुंचे गरियाहाट बाजार?

कोलकाता के इस मशहूर बाजार में आने के लिए आप प्राइवेट तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आपको मेट्रो की सुविधा भी यहां मिल जाएगी। बता दें कि यहां के नजदीकी मेट्रो स्टेशन का नाम न्यू गरिया है। मेट्रो से बाहर निकलते ही थोड़ा पैदल चलकर आप इस मार्केट में पहुंच जाएंगी।

इसे भी पढ़ें:Delhi Best Market: सरोजिनी नगर जाने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना महंगी पड़ जाएगी सस्ती शॉपिंग

क्या है गरियाहाट बाजार का समय?

kolkata-market

यह मार्केट वीकेंड यानी केवल रविवार के दिन बंद रहती है। वहीं सोमवार से शुक्रवार के मार्केट सुबह से लेकर रात तक खुली हुई रहती है। यहां काफी भीड़-भाड़ रहती है तो आप कोशिश करें कि आप यहां दिन में जल्दी आए।


अगर आपको कोलकाता से जुड़ी के बारे में ये जानकारी पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP