बालों को स्टाइल करने के मार्केट में तहर-तरह के स्टाइलिंग टूल्स मौजूद हैं। सबसे ज्यादा हेयर स्ट्रेटनिंग और कर्लिंग का इस्तेमाल किया जाता है। कई लोगों के बाल नेचुरली कर्ल होते हैं, लेकिन अन्य लोग इसके कर्लिंग प्रोडक्ट खरीदते हैं।
हेयर कर्लर भी कई टाइप के होते हैं। अगर आप ऑनलाइन कर्लर की शॉपिंग करने की सोच रही हैं तो आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा आपके बाल खरब हो सकते हैं।
मटेरियल का रखें ध्यान
क्या आपको भी अपने बालों को कर्ल करने का शौक है? इसलिए आप ऑनलाइन हेयर कर्लर खरीदने की सोच रही हैं? अगर हां तो आपको खरीदते समय केवल कंपनी का ध्यान नहीं रखना है बल्कि मटेरियल को नजर अंदाज न करें। अगर कर्लर का मटेरियल खराब होगा तो आपके बाल डैमेज हो सकते हैं।
क्या आप जानते हैं कर्लर की रॉड का भी मटेरियल अलग-अलग होता है। कर्लिंग रॉड में सेरेमिक बेस्ट होता है क्योंकि यह हीट को अच्छे से फैलाने का काम करता है।
खासतौर पर अगर आपके बाल पतले हैं तो आपको हीट का सबसे ज्यादा ध्यान रखना पड़ेगा। इसके अलावा टाइटेनियम हल्का होता है। यह आसानी से ज्यादा हीट को मैनेज कर सकता है। कोर्स बालों के लिए गोल्ड प्लेटेड कर्लर फायदेमंद होते हैं।
बैरेल साइज
क्या आप जानते हैं कर्ल का साइज भी अलग-अलग होता है? इसके लिए आपको बैरेल साइज पर ध्यान देना चाहिए। कर्लिंग आयरन 3/8" to 2" चौड़ाई में आते हैं। अगर आप टाइट कर्ल चाहती हैं तो कम चौड़ाई वाला आयरन खरीदें। अगर आपको लूज कर्ल चाहिए तो बड़े बैरेल कर्ल सही रहेगा। लंबे बालों के लिए हाफ इंच बैरेल साइज परफेक्ट होगा। (हेयर स्ट्रेट कैसे करें)
इसे भी पढ़ें:इन आसान टिप्स को अपनाकर अपने लिए खरीदें परफेक्ट हेयर स्ट्रेटनर
हीट सेटिंग
कर्लर की हीट सेटिंग बालों के टेक्चर के हिसाब से सेट की जाती है। यानी अगर आपके बाल घने हैं तो आपको हाई सेटिंग ऑन करनी चाहिए। अगर आप एक साथ ज्यादा बालों को कर्ल कर रही हैं तब भी आपको हीट को बढ़ाना होगा। कर्ल आयरन की हीट सेटिंग 300-400 के बीच होनी चाहिए, लेकिन अगर आपके बाल पतले है तो 175 डिग्री सही रहेगा। (बालों को कर्ल कैसे करें)
इसे भी पढ़ें:ऑनलाइन रिंग खरीदते समय इन टिप्स पर दें ध्यान
कर्लिंग आयरन और वैंड
कर्लिंग आयरन में बालों को होल्ड करने के लिए क्लैंप होता है। कर्लिंग वैंड को एंड्स से रैप करते हैं। इससे दो मुंहे बालों की समस्या भी नहीं होती है। इसके इस्तेमाल से बालों को ज्यादा वॉल्यूम मिलता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह आपके बालों में किसी प्रकार का कोई निशान नहीं छोड़ता है।
शेप जानें
हेयर कर्लर भी कई शेप में आते हैं। इसमें कोन, बैरेल, स्पाइरल आदि शामिल है। कोन शेप कर्लर में छोटे एंड्स होते हैं। यह सभी शेप इस बात पर निर्भर करते हैं कि आपको कैसे कर्ल चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों