शादी का सीज़न हो और लहंगा न खरीदा जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। ऐसे में, ऑनलाइन लहंगा खरीदना वीमेन के लिए एक चुनौती होती है, क्योंकि अक्सर महिलाओं लगता है कि लहंगे और साड़ी जैसी चीजें ऑफलाइन ही सस्ते मिलते हैं। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ऑनलाइन वेबसाइट पर आजकल काफी अच्छी क्वालिटी के लहंगे भी उपलब्ध हैं, जो शायद आपको मार्केट में न मिले। खास बात यह है कि कई ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान आपको अच्छी डिस्काउंट भी मिल जाती है।
महिलाओं की कुछ गलतियों के कारण ही उन्हें कई बार ऑनलाइन शॉपिंग में खराब क्वालिटी के प्रोडक्ट हाथ लग गए हैं। इससे उनके अंदर एक मिथ हो गया है कि ऑनलाइन कभी भी सही लहंगा नहीं मिलता है। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है सही तरीके से देख परख कर अगर आप शॉपिंग करती हैं, तो आपको बिल्कुल अच्छा और बेस्ट क्वालिटी का लहंगा ऑनलाइन भी मिल सकता है। इसके लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, आइए आज हम आपको बताते हैं। साथ ही, इससे आपको परफेक्ट लहंगा खरीदने में भी मदद मिल सकती है।
ऑनलाइन लहंगा खरीदते वक्त न करें ऐसी गलतियां
साइज चार्ट को चेक न करने की गलती
ऑनलाइन शॉपिंग में अक्सर माप को नजरअंदाज कर दिया जाता है। अक्सर महिलाएं साइज के बारे में सही डिटेल्स चेक नहीं करती हैं, जिससे Lehenga फिट नहीं आता है। लहंगे का सटीक माप चेक करने के बाद ही आप अपने लिए बेस्ट लहंगा खरीद सकती हैं। खरीदने से पहले साइज चार्ट को ध्यान से देखना बेहद जरूरी है।
रिव्यू और रेटिंग्स न देखना
ऑनलाइन लहंगा ऑर्डर करने से पहले प्रोडक्ट के रिव्यू और रेटिंग्स को जरूर पढ़ना चाहिए। इससे आपको उसकी गुणवत्ता और फिटिंग के बारे में बेहतर जानकारी मिल सकती है। अगर किसी प्रोडक्ट पर अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं, तो उसे खरीदने से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
सस्ता प्रोडक्ट देखकर तुरंत ऑर्डर करने की गलती न करें
महिलाएं कई बार सस्ते ऑफर के चक्कर में खराब क्वालिटी का लहंगा खरीद लेती हैं। हालांकि, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। लहंगे को ऑर्डर करने से पहले इसकी रेटिंग और प्रोडक्ट डिटेल जरूर पढ़ें। कीमत और गुणवत्ता का संतुलन बनाए रखने के लिए आपको बहुत ध्यान से शॉपिंग करने की जरूरत है।
रिटर्न पॉलिसी को न समझना
लहंगे को ऑर्डर करने से पहले ही आपको उसकी रिटर्न पॉलिसी चेक करनी होगी, ताकि अगर लहंगा उम्मीद के हिसाब से अच्छा नहीं आया तो उसे रिटर्न किया जा सके। आजकल कई वेबसाइट कुछ प्रोडक्ट की रिटर्न पॉलिसी भी बंद कर चुके हैं। ऐसे में आपको बहुत ध्यान से चेक करना होगा। वहीं, कुछ वेबसाइट 2 या 7 दिन ही रिटर्न सर्विस देते हैं। ऐसे में, आपको खरीदने से पहले पॉलिसी को ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है।
इसे भी पढ़ें-Lehenga Designs: दुल्हन की भाभी भी नजर आएगी सुंदर, जब शादी में वियर करेंगी ये लहंगा
कपड़े की फैब्रिक को नजरअंदाज करना
लहंगे का मटेरियल शादी के मौसम और आपके कंफर्ट के हिसाब से होना जरूरी है। ऐसे में, ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले आपको इसकी फैब्रिक जरूर चेक कर लेनी चाहिए। यह आप प्रोडक्ट डिटेल के सेक्शन में जाकर आराम से चेक कर सकते हैं। मटेरियल हमेशा स्किन फ्रेंडली और इवेंट के अनुसार होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें-शादी में सिर्फ आपकी ही खूबसूरती की होगी चर्चा जब वियर करेंगी ये खूबसूरत डिजाइंस वाले नेट लहंगा
ऑथेंटिक वेबसाइट से न खरीदने की गलती
कई बार महिलाएं किसी भी वेबसाइट से ऑनलाइन लहंगे खरीद लेती हैं और खराब क्वालिटी देखने के बाद, ऑनलाइन शॉपिंग की बुराई करती हैं। हालांकि, आपको ऐसी गलती करने से बचना चाहिए। हमेशा भरोसेमंद और ऑथेंटिक वेबसाइट से ही शॉपिंग करें। फेक वेबसाइट से खरीदारी करने से बचें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों