दिल्ली में कई चीजें थोक के भाव पर मिलती है। दिल्ली में ऐसी ही कुछ मार्केट हैं, जहां होलसेल पर सामान बेचा जाता है। क्या आपने कभी गांधी मार्केट के बारे में सुना है? यह दिल्ली ही नहीं एशिया की सबसे बड़ी टेक्सटाइल मार्केट है। अब आप खुद सोचिए कि यह मार्केट कितनी अच्छी और सस्ती होगी।
अगर आप सरोजिनी और लाजपत नगर मार्केट के बजाय कोई नई जगह एक्सप्लोर करना चाहती हैं तो इस बार वीक ऑफ पर गांधी मार्केट घूमें। इस मार्केट से आप केवल 1000 रूपये में पूरे साल की शॉपिंग कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं क्या खास है इस मार्केट में? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
क्या आप जींस खरीदने के लिए केवल सरोजिनी और मॉल जाती हैं? जहां आपको 1000 रूपये में एक जींस मिलती है, लेकिन अगर हम कहें कि आपको 150 रूपये में जींस मिल जाएगी तो क्या आप मेरी बात पर यकीन करेंगी? गांधी नगर मार्केट में 150 रूपये की जींस मिलती है, लेकिन आपको जींस का सेट लेना पड़ेगा जिसमें 3-4 जींस होती है। इस मार्केट में मिलने वाली सबसे महंगी जींस का दाम भी केवल 350 रूपये हैं, तो खुद सोचिए आप यहां से कितनी चीजें खरीद सकती हैं।
भला 50 रूपये में आजकल 1 किलो चावल नहीं मिलते हैं। सोचिए अगर आपको इसी दाम में शर्ट मिल जाए तो आपको कैसा लगेगा। गांधी नगर मार्केट में थोक भाव पर शर्ट मिलती है।(विनोद नगर मार्केट कहां है)
इसे भी पढ़ें:जानें नोएडा की इंदिरा मार्केट के बारे में
अगर आप एथनिक आउटफिट्स की दीवानी हैं तो आपको गांधी नगर मार्केट से खरीदारी जरूर करनी चाहिए। जितने दाम में आप अन्य मार्केट से 1 सूट खरीदेंगी, उतने में आपको इस मार्केट से 2-3 जोड़ी सूट मिल जाएंगे। यहां आपको एकदम सिंपल से लेकर कढ़ाई वाले सूट तक की वैरायटी मिल जाएगी।
इसलिए अगर आप अपनी दोस्त की शादी के लिए शॉपिंग करने का प्लान बना रही हैं तो यहां जाएं। गांधी नगर मार्केट में आप अपने भाई के लिए शेरवानी का कपड़ा भी खरीद सकती हैं।(गुड़गांव की लोकल मार्केट)
इसे भी पढ़ें:सस्ती शॉपिंग करने के लिए कानपुर की लाल बंगला मार्केट को करें एक्सप्लोर
ज्यादातर मार्केट हफ्ते के किसी एक दिन बंद रहती है। सोमवार को गांधी नगर मार्केट खाली पड़ी रहती है। इस दिन यहां आपको केवल बंद दुकानें ही दिखेंगी। सोमवार के दिन बेहद कम ही लोगों का ऑफिस बंद रहता है। इसलिए आपको इस मार्केट से शॉपिंग करने के लिए छुट्टी लेनी पड़ सकती है।
वर्तमान समय में इस मार्केट की पूरी दशा बदल गई है। करीब 40 साल पहले तक यहां पर पटरियों पर सामान बेचा जाता था। अब यहां आपको हजारों की संख्या में दुकानें देखने को मिलेंगी। साथ ही अगर आपको मोल भाव करना आता है तो गांधी नगर मार्केट आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है।
मार्केट जाने के लिए आपको सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। वहां से आप रिक्शा से मार्केट पहुंच सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।