Chowk Market Prayagraj: ईद पर पहनने के लिए 200 से 1,000 रुपये की रेंज में खरीदें खूबसूरत सूट सेट

Suit Set Ki Shopping: ईद की शॉपिंग करने के लिए आप प्रयागराज की गोल मार्केट से जाकर शॉपिंग कर सकती हैं। इससे आपके पैसे कम खर्च होंगे। साथ ही, आप अपने लिए अच्छे सूट खरीद पाएंगी।
image

Suit Set Ki Shopping: त्योहारों पर हर कोई शॉपिंग करता है। किसी को अच्छे कपड़े खरीदने होते हैं, तो कोई अपने लिए ज्वेलरी की शॉपिंग करता है। आप भी ईद के मौके पर पहनने के लिए सूट की शॉपिंग प्रयागराज की गोल मार्केट से जाकर सकती हैं। यहां पर सस्ते में आपको अलग-अलग डिजाइन के सूट सेट मिल जाएंगे। जिसे वियर करके आप ईद पर अच्छी नजर आने वाली हैं। आर्टिकल में बताते हैं मार्केट में किस तरह से सूट आपको मिल जाएंगे।

चौक मार्केट से क्यों करें ईद की शॉपिंग

Suit shopping (2)

अगर आपको किफायती दाम में कपड़ों की शॉपिंग करनी ह, तो ऐसे में आप प्रयागराज की गोल मार्केट से जाकर शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर आपको हर एक तरह के कपड़े और फैब्रिक मिल जाएंगे। त्योहार के मौके पर तो यह और अच्छे से सजी मिलती है। ईद पर यहां पर खास तरीके का बाजार लगता है। इससे आप अपने लिए त्योहार पर पहनने के लिए सूट खरीदें।

200 से 1,000 रुपये में मिलेंगे सूट

Suit style shopping

आप इस मार्केट से ईद के दिन में पहनने के लिए 200 से 1,000 रुपये में मिलने वाले सूट को स्टाइल कर सकती हैं। यहां पर आपको कॉटन, सिल्क, साटन और जॉर्जेट फैब्रिक के सूट मिल जाएंगे। आप चाहें तो सिंपल प्रिंटेड सूट भी ले सकती हैं। साथ ही, ईद पर पहनने के लिए एम्ब्रॉयडरी वर्क वाले सूट को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। हर तरह के सूट आपको मार्केट में मिल जाएंगे। आप शरारा, अनारकली या पैंट सूट की शॉपिंग कर सकती हैं। काफी वैरायटी मिलने की वजह से इस बाजार में काफी भीड़ रहती है।

इसे भी पढ़ें: Monday Market: दिल्ली में इन जगहों पर लगता है सोमवार बाजार, खरीद सकती हैं सस्ते सामान

इन शॉपिंग टिप्स का रखें ध्यान

03 (2)

  • अगर आप शॉपिंग त्योहार के लिए कर रहे हैं, तो कपड़े के फैब्रिक का ध्यान जरूर रखें।
  • त्योहार के दिन आपको सूट सुबह या रात में से किसी एक समय पहनना है, तो उसी के हिसाब से कपड़े का रंग और एम्ब्राइडरी को चूज करें।
  • कपड़े के मोल भाव के बाद खरीदें। कई बार महंगा बोलकर सस्ते कपड़े बेच देते हैं।
  • मार्केट में ज्यादा पैसों को कैरी न करें।
  • शॉपिंग करते समय डिजाइन और ट्रेंड का खास ध्यान रखें।

इस बार ईद की शॉपिंग आप प्रयागराज की गोल मार्केट से करें। गोल मार्केट में आपको सूट के साथ पहनने वाली एक्सेसरीज भी मिल जाएगी। जिसे वियर करके आपका लुक काफी अच्छा लगेगा। इससे आपको दिल्ली या गाजियाबाद आने के लिए अलग से छुट्टी या समय निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके घर के पास से ही आप यहां के फैशन ट्रेंड के कपड़े खरीद पाएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP