herzindagi
footwear markets in delhi

दिल्ली की इन मार्केट में मिलती हैं 200 रूपए में सैंडल्स, आप भी कर सकती हैं ट्राई

आपको सबसे सस्ती और सुंदर सैंडल्स केवल दिल्ली की इन लोकल मार्केट में ही मिलेंगी। इस आर्टिकल में उन लोकल मार्केट के बारें में आपको पूरी जानकारी मिलेगी। 
Editorial
Updated:- 2022-08-15, 12:00 IST

महिलाओं में शॉपिंग करने का क्रेज हमेशा से देखा गया है। कपड़ों से लेकर जूतों तक महिलाएं हर चीज की खरीदारी बेहद सलीकें से करती दिखाई देती हैं। ऐसे में सस्ती चीजों के लिए दिल्ली की मार्केट का कोई मुकाबला नहीं है। 

ज्यादातर महिलाओं को शॉपिंग करते समय आपने बार्गेनिंग करते हुए तो देखा ही होगा। लेकिन अगर आपको उन्हें इसकी जरूरत ही न पड़े तो कैसा रहेगा?

इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी मार्केट, जहां आपको सबसे सस्ते जूते और सैंडल्स बेहद आसानी से मिल जाएंगे।

आर्य समाज रोड 

cheap market of shoes

वेस्ट दिल्ली की में स्थित यह मार्केट आस-पास के इलाकों में बेहद मशहूर है। यहां आपको 100 से 200 रूपए तक की भी सैंडल्स व जूतें आसानी से मिल जाएंगे। आर्य समाज की शू मार्केट में जाने के लिए आप मेट्रो का इस्तेमाल कर सकती हैं। उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन आर्य समाज रोड की मार्केट के सबसे नजदीक पड़ता है। साथ ही आपको यहां काफी अलग- अलग तरह की वैरायटी भी मिल जाएंगी।

लक्ष्मी नगर की मार्केट 

लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास की यह मार्केट स्ट्रीट शॉपिंग करने वालों की मनपसंद जगह है। यहां आपको घर पहनने वाली प्लेन स्लिपर से लेकर स्टिलेटोस तक सब बेहद आसानी से मिल जाएगा। यहां आपको लग-भग 150 से 200 के बीच पॉकेट फ्रेंडली ऑप्टोन मिल जाएगा।  

 इसे भी पढ़ें : Winter Wedding: शादी की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं लखनऊ की ये मार्केट्स, यहां से करें खरीदारी

 

विनोद नगर की वेडनेसडे मार्केट 

sandal market

यह एक लोकल मार्केट है लेकिन यह मार्केट बेहद बजट फ्रेंडली है। यहां आपको कोल्हापुरी से लेकर फ्लिप-फ्लॉप तक सभी तरह के फुटवियर आसानी से काम दामों में मिल जाएंगे। यहां जाने के लिए आप विनोद नगर मेट्रो स्टेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन है।  

 इसे भी पढ़ें : नवाबों के शहर से कीजिए चिकनकारी के आउटफिट्स की शॉपिंग, जानें Best Places

तिलक नगर की ट्यूसडे मार्केट 

tilak nagar

तिलक नगर दिल्ली की मशहूर मार्केट्स का हिस्सा तो नहीं है लेकिन यहां की चकचोँद किसी बड़े और महंगे बाजार से कम भी नहीं है। यहां आपको सस्ते से सस्ता और महंगे से महंगा सामान मिल जाएगा। लेकिन यहां आपको सैंडल्स की काफी तरह की वैरायटी आसानी से मिल जाएगी जैसे फ्लिप-फ्लॉप, स्टिलेटोस, स्नीकर्स, शूज, बूट्स वो भी मात्र 200 रुपए में । तिलक नगर मेट्रो स्टेशन इस मार्केट का नजदीकी मेट्रो स्टेशन है। 

 

इन मार्केट को आप भी कर सकती हैं बेहद आसानी से एक्स्प्लोर और अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो शेयर करना न भूलें। साथ ही ऐसे कई और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए आप हरजिंदगी को फॉलो कर सकती हैं। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।