herzindagi
cheapest market to purchase sweater in delhi in hindi

सस्ते स्वेटर खरीदने के लिए दिल्ली के इन मार्केट्स को करें एक्सप्लोर 

अगर आप सस्ते और अच्छे स्वेटर खरीदना चाहती हैं, तो आप दिल्ली के ये मार्केट्स को एक्सप्लोर कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2021-12-13, 12:38 IST

देशभर में दिल्ली अपनी अनोखी संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां घूमने-फिरने की कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जिसे देखने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। क्योंकि आपको दिल्ली में खाने-पीने से लेकर कई ऐसे स्थल मिल जाएंगे, जो देशभर में काफी प्रसिद्ध हैं। लेकिन घूमने फिरने की जगहों के अलावा, आज हम आपको बताने वाले हैं दिल्ली के कुछ ऐसे कुछ शॉपिंग एरिया के बारे में, जहां से आप सस्ते वुलन स्वेटर खरीद सकते हैं। जी हां, दिल्ली के इन मार्केट्स में आपको स्वेटर के अलावा वुलन कपड़ों की कई वैरायटी आसानी से मिल जाएंगी। आप अपनी पसंद के हिसाब से इन मार्केट्स से कपड़े खरीद सकती हैं।

सरोजिनी नगर

sarojni market

सरोजनी नगर का मार्केट पूरी दिल्ली में मशहूर है, जहां आपको वुलन कपड़ों की कई वैरायटी आसानी से मिल जाएंगी। आप यहां से स्वेटर, जीन्स, जैकेट्स आदि आराम से खरीद सकती हैं। इसके साथ प्लाजो, टॉप और कई एथनिक भारतीय पोशाक आसानी से मिल जाएंगी। साथ ही, आपको डेनिम से लेकर लेदर जैकेट्सआदि की कई वैरायटी देखने को भी मिलेंगी। इसके अलावा, इस मार्केट में आपको शॉर्ट वुलन टॉप होलसेल रेट पर आसानी से मिल जाएंगे।

सीलमपुर मार्केट

seelampur market in hindi

सीलमपुर का मार्केट वैसे तो अन स्टिच और रेडीमेड कपड़ों के लिए मशहूर है। लेकिन अगर आप सस्ते और अच्छे स्वेटर खरीदना चाहती हैं, तो आपके लिए यह मार्केट बेस्ट है। आपको यहां हर वैरायटी के स्वेटर आसानी से मिल जाएंगे क्योंकि यहां कई दुकानें हैं, जो विंटर के कपड़े किफायती दामों पर बेचते हैं। साथ ही, यहां हर हफ्ते अलग से बाजार भी लगता है, जहां आपको कई तरह के अच्छे स्वेटर आसानी से मिल जाएंगे। आप इन दुकानों से लॉन्ग कोट आदि भी खरीद सकती हैं। इसके अलावा, अगर आपको सिंपल या प्लेन स्वेटर खरीदना है, तो सिंपल स्वेटर भी आपको यहां आसानी से मिल जाएंगे।

इसे ज़रूर पढ़ें-खूबसूरत शॉल खरीदने के लिए बेस्ट हैं ये मार्केट्स, आप भी जानें

चांदनी चौक

chandni chowk in hindi

चांदनी चौक का मार्केट एशिया का सबसे बड़ा मार्केट है। यहां आपको सर्दियों के हर तरह के कपड़े सस्ते दामों पर आसानी से मिल जाएंगे। क्योंकि भारत के कई राज्यों से लोग खासतौर पर यहां पर विंटर की शॉपिंग करने आते हैं। आपको यहां स्वेटर के साथ वुलन टॉप, गर्म कुर्ती, शॉल आदि आसानी से मिल जाएंगी। इसके अलावा, चांदनी चौकमें आपको रोज पहनने वाले गर्म सूट भी आसानी से मिल जाएंगे। अगर आपको सिंपल गर्म कपड़े पसंद हैं, तो वो भी और डिजाइनर वुलन कपड़े चाहिए, तो वह भी यहां पर आसानी से मिलेंगे।

लाजपत नगर

lajpat nagar market to purchase sweater

लाजपत नगर का मार्केट भी विंटर सीजन के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां आपको रेडिमेड वुलन स्वेटरकपड़ों से लेकर ऊन से बनी चीजें जैसे गर्म कंबल आदि भी आसानी से मिल जाएंगे। आपको शॉपिंग करने की कई वैरायटी आसानी से मिल जाएंगी। साथ ही, कपड़ों के स्टॉल्स की तो यहां भरमार है। क्योंकि देश-विदेश से यहां लोग आते हैं। उनके लिए होलसेल के लिहाज से कई चीज़े आसानी से उपलब्ध होती हैं। लेकिन ध्यान रहे, यह बहुत ही भीड़ वाला एरिया है आपको काफी सुरक्षा बरतनी होगी।

इसे ज़रूर पढ़ें-फेस्टिव सीजन की खरीदारी करने के लिए बेस्ट हैं ग्वालियर के ये मार्केट

इसके अलावा आप साउथ से लेकर नॉर्थ दिल्ली तक स्ट्रीट मार्केट्स भी हैं, जहां से आप सस्ते और अच्छे स्वेटर खरीद सकती हैं। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Google)


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।